पंजाब : अवैध रूप से भरे जा रहे गैस सिलेंडरों की शिकायत करना परिवार को पड़ा महंगा, देखें वीडियो

लुधियाना : ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में अवैध रूप से भरे जा रहे गैस सिलेंडरों की शिकायत करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोपियों ने तेजधार हथियारों से परिवार पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। हालात तब और बदतर हो गए हैं जब पुलिस शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय मामले को लटका रही है। हमले का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

पीड़ित परिवार के पक्ष में आए हिंदू संगठन के नेता जतिंदर जितिंदर गोरियान ने थाना डिवीजन नंबर 7 के बाहर धरना दिया और पीड़ित परिवार के लिए न्याय मांगा। इस मौके पर उन्होंने थाने के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।पीड़ित परिवार के पक्ष में आए हिंदू संगठन के नेता ने आरोप लगाया कि आरोपियों द्वारा अवैध रूप से गैस सिलेंडर भरा जा रहा है।

इसकी शिकायत करने पर उन्होंने परिवार के साथ मारपीट की। उनका आरोप है कि पुलिस मामले पर कार्रवाई करने के बजाय इसे लटका रही है। वहीं पीड़ित परिवार का यह भी आरोप है कि आरोपियों द्वारा पुलिस को कथित तौर पर रिश्वत दी जाती है। जिसके कारण आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *