Blog

  • पंजाबः खालिस्तानी समर्थकों और पुलिस हिंसा को लेकर मंत्री कुलदीप धालीवाल का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    पंजाबः खालिस्तानी समर्थकों और पुलिस हिंसा को लेकर मंत्री कुलदीप धालीवाल का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः अजनाला पुलिस द्वारा लवप्रीत तूफान को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। पुलिस ने कोर्ट में उसके साथी लवप्रीत तूफान को केस से डिस्चार्ज करने की एप्लीकेशन दायर की। जिसके बाद कोर्ट से लवप्रीत तूफान की रिहाई के आदेश जारी हो गए हैं। जिसके बाद कोर्ट के ऑर्डर परिवार को सौंप दिए गए हैं। शाम तक वह अमृतसर जेल से बाहर आ जाएगा। इस अवसर पर अमृतपाल के समर्थकों के भारी संख्या में जुटने के आसार है।

    वहीं अजनाला में पुलिस और खालिस्तानी समर्थकों के बीच हुई झड़प का मामला गर्माना शुरू हो गया है। आप सरकार पर विपक्ष ने इस घटना को लेकर निशाने पर ले लिया है। कैप्टन अमरिंदर से इस हमले को लेकर केंद्र सरकार से मांग की है और हमले की निंदा की है।

    वहीं राजा वड़िंग ने इस हमले में सरकार को फेल बताया है। इस घटना को लेकर मंत्री कुलदीप धालीवाल का बड़ा बयान सामने आया है। अजनाला मामले पर कुलदीप धालीवाल ने कहा कि पंजाब में कानून व्यव्स्था नहीं बिगड़ने दी जायेगी। कुछ ताकत पंजाब का माहौल बिगड़ना चाहती है, इनके पीछे सियासी पार्टियां है हम पंजाब में विकास काम कर रहें है। वहीं राज्यपाल के द्वारा सीएम मान को बीते दिन भेजे गए पत्र पर उन्होंने कहा कि कि सेशन जरूर होगा। आज इस पर बात नही करेंगे। आज विकास की बात करेंगे।

  • पंजाबः कबीर नगर में हमलावारों ने किया युवक पर हमला, देखें CCTV

    पंजाबः कबीर नगर में हमलावारों ने किया युवक पर हमला, देखें CCTV

    पठानकोट/अनमोलः शहर के कबीर नगर मोहल्ला में युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए पीडित प्रवीण कुमार ने बताया कि वह की सेवा करके घर जा रहा था कि उसके कुछ जानकार रघुबीर, बिटटू और हरीष ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला किया है। प्रवीण का कहना है कि उक्त युवकों पुरानी रंजिश के चलते उसके साथ मारपीट की है।

    हमलावारों द्वारा युवक के साथ की गई मारपीट की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि हमलावार युवक के साथ बेरहमी से मारपीट कर रहे है। पीड़ित युवक व उसके परिजनों ने सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि हमलावारों ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। 

    पीड़ित युवक प्रवीण कुमार ने बताया कि वह क्षेत्र में बने एक मंदिर में सेवा करता है, जिससे उक्त लोगों की मुझसे दुश्मनी है, वे मुझे जान से मारने की धमकी देते रहते हैं, और उन्होंने मुझे जान से मारना की सुपारी दी हुई हैं। इन लोगों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है। अगर इन लोगों पर लगाम नहीं लगाई गई तो ये मुझे और मेरे परिवार को बहुत नुकसान पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पुलिस में शिकायत भी की गई है।

  • जालंधरः अमन नगर में निगम की बड़ी कार्रवाई, डिच चलाकर तोड़ी इमारतें

    जालंधरः अमन नगर में निगम की बड़ी कार्रवाई, डिच चलाकर तोड़ी इमारतें

    जालंधर/वरुण, अनिल वर्मा :  नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम के द्वारा लगातार अवैध इमारतों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज निगम कमिशनर अभिजीत कपिलश के आदेशों पर एटीपी महीप सरीन और बिल्डिंग इंस्पेक्टर धीरज भगत टीम के साथ अमन नगर पहुंचे। जहां उन्होंने बिस्कुट फैक्टरी पर कार्रवाई करते हुए डिच मशीन चला दी है।

    मामले की जानकारी देते हुए एटीपी सरीन ने बताया कि इस इमारत को लेकर पहले भी कई बार शिकायत मिली थी कि कि उक्त मालिक के द्वारा फैकट्री की आड़ में उसके पीछे की जगह पर कॉलोनी काटी गई है और 2 -2 मरले के छोटे मकानों का निर्माण किया जा रहा है।

    जिसको लेकर उक्त इमारत के मालिक को नोटिस दिया गया था। एटीपी ने बताया निर्माण ना रोके जाने के कारण आज यह कार्रवाई की गई है। एटीपी ने बताया कि फैक्टरी की आड़ में नगर निगम को लाखों करोड़ों के रेवेन्यू का चूना लगाया जा रहा था। 

  • जालंधरः दिन दिहाड़े महिला से बालियां छीनकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    जालंधरः दिन दिहाड़े महिला से बालियां छीनकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/वरिंदरः महानगर में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। बेखौफ लुटेरे दिन दिहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं आज बस्ती शेख इलाके में महिला से बालियां छीनने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित बलजीत कौर ने बताया कि वह छेवीं पाताशाही गुरुद्वारा के गुरु हरगोबिंद ट्रस्ट से दवाई लेने जा रही थी। इसी दौरान 2 बाइक सवार लुटेरों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और महिला की बालियां छीनकर ली।

    घटना को लेकर महिला ने शोर मचाया। जिसके बाद महिला के शोर की आवाजें सुनकर इलाका निवासी बाहर आए और उन्होंने लुटेरों को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन लुटेर बाइक छोड़कर भागने में कामयाब हो गए। घटना की सूचना थाना 5 की पुलिस को दे दी गई है। वहीं घटना स्थल पर पहुंचे एएसआई ने बताया कि 2 बाइक सवार युवक महिला की बालियां छीनकर फरार हो गए है। लुटेरों की बाइक को उन्होंने कब्जे में ले लिया है। पीड़ित महिला के बयान दर्ज कर लिए गए है। पीड़ित महिला के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

  • जालंधरः दिन दिहाड़े दुकान के ताले तोड़कर कैश ले चोर हुआ फरार, देखें CCTV

    जालंधरः दिन दिहाड़े दुकान के ताले तोड़कर कैश ले चोर हुआ फरार, देखें CCTV

    जालंधर, वरुण/वरिंदरः महानगर में लूटपाट और चोरी की वारदाते दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। वहीं आज बस्ती शेख में दिन दिहाड़े चोरी का मामला सामने आया है। बस्ती शेख के बाबू जीवन लाल चौक के पास चोरों ने सुबह करियाने की दुकान को निशाना बनाया है। मामले की जानकारी देते हुए दुकानदार के दोस्त सोनू चौहान ने बताया कि उनके दोस्त मोहन लाल की श्रीराम जनरल स्टोर के नाम से करियाने की दुकान है।

    जहां एक चोर ने सुबह 5:30 बजे दुकान के ताले तोड़कर सामान और कैश चुरा लिया। उन्होंने बताया कि दुकान में 25 से 30 हजार रुपए पड़े थे जोकि चोर लूटकर फरार हो गया। इस घटना संबंधी उन्होंने थाना 5 की पुलिस को सूचित कर दिया है। वहीं मामले की सूचना मिलते थाना 5 के एसआई सतपाल सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

    इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि चोर सुबह 5:30 बजे वारदात को अंजाम देकर फरार हो रहा है। मामले की जानकारी देते हुए एएसआई सतपाल सिंह ने बताया श्रीराम जनरल स्टोर में मोहन लाल की दुकान को चोर ने निशाना बनाया है। मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जाएगी।

  • पंजाबः 22 किलो गांजे सहित 4 तस्कर गिरफ्तार

    पंजाबः 22 किलो गांजे सहित 4 तस्कर गिरफ्तार

    लुधियानाः शहर में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने गांजे सहित 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। आज सुबह तड़के रेलवे स्टेशन से पुलिस ने इन तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तस्करों से 22 किलो गांजा बरामद किया। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने कहा एडीसीपी तुषार गुप्ता और थाना फोकल पॉइंट के एसएचओ अमनदीप सिंह बराड़ की अगुआई में टीम ने भारी मात्रा में गांजे की रिकवरी की है।

    ये कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। ये गांजा उत्तर प्रदेश के बरेली से ट्रेन के जरिए लाया गया था। पुलिस को गुप्त सूचना थी कि आरोपी बड़ी मात्रा में गांजा ला रहे हैं। पुलिस ने बताया कि नशा तस्कर इतने शातिर थे कि पुलिस से बचने के लिए जिस ऑटो में गांजा सप्लाई करने के लिए ले जाते उसके आगे एक गाड़ी लगा लेते है, जो इन्हें आगे पुलिस नाका लगा होने के बारे में जानकारी दे देती थी।

    अलग-अलग हिस्सों में गांजा लुधियाना पहुंच रहा था। पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि पुलिस ने यूपी के 2, एक हरियाणा और 1 बिहार के नशा तस्कर को पकड़ा है। इन चारों ने गांजा मजदूरों को सप्लाई करना था। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। 

  • पंजाबः लवप्रीत सिंह की रिहाई से पहले SSP का आया बड़ा बयान

    पंजाबः लवप्रीत सिंह की रिहाई से पहले SSP का आया बड़ा बयान

    अमृतसरः अजनाला में लवप्रीत तूफान की रिहाई को लेकर भले ही बीते दिन पुलिस ने ऐलान कर दिया था। जिसके बाद अमृतपाल अपने समर्थकों के साथ वहां पर शांतमय ढंग से गुरू साहिब का प्रचार करने के लिए बैठ गए है। आज लवप्रीत सिंह को रिहा किया जाएगा, लेकिन उससे पहले एसएसपी सतिंदर का बड़ा बयान सामने आया है। एसएसपी ने ने बताया कि लवप्रीत को लेकर जल्द ही कोर्ट में गुहार लगाई जाएगी।  

    बता दें कि अजनाला पुलिस थाने पर कब्जा करने की घटना के बाद आम आदमी पार्टी की सरकार को विपक्ष ने घेरना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही कांग्रेस और भाजपा नेताओं ने इस घटना को देश की सुरक्षा के खिलाफ बताया है। पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा ने तो सीएम भगवंत मान को गृह मंत्रालय संभालने में विफल बताया है।

    पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अजनाला की घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त की। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि इससे न केवल पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से चरमरा गई है, बल्कि यह उससे कहीं अधिक गंभीर है। कैप्टन ने इस घटना की ओर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि इन घटनाओं में एक विशेष पैटर्न था, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अच्छा नहीं है। विशेष रूप से जब पाकिस्तान ऐसी स्थिति को प्रोत्साहित करने और उसका फायदा उठाने के लिए हमेशा तैयार है।

    कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अमृतपाल सिंह का विरोध करते हुए पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब के घटना स्थल पर ले जाने पर सवाल खड़ा किया है। उनका कहना है कि गुरु ग्रंथ साहिब को विरोध स्थल पर ले जाने की मंशा ठीक नहीं थी। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने अजनाला में पंजाब पुलिस स्टेशन पर कब्जे की घटना को खतरनाक बताया। उन्होंने कहा कि यह घटना कानून-व्यवस्था की स्थिति के पूर्ण पतन को दर्शाता है। मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप सरकार सही स्थिति को भांपने में नाकामयाब रही, जिसके भयानक परिणाम होंगे।

  • रामामंडी में श्री गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    रामामंडी में श्री गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    रामा मंडीः बठिंडा के रामा में स्थित गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने से साइट में मौजूद सभी लोग बाहर आ गए। रिफाइनरी में तैनात फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने थोड़ी ही देर में आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारण आसमान पर धुएं का गुबार उठाता रहा। आस-पास के लोगों में सहम पाया जा रहा है। घटना स्थल पर तुरंत बठिंडा के सीनियर पुलिस अधिकारी पहुंचे। पुलिस ने रिफाइनरी को खाली करवाया। रिफाइनरी अधिकारी पंकज विनायक ने आग लगने की पुष्टि करते हुए कहा कि वे पूरी घटना की जानकारी थोड़ी देर में देंगे। पहले भी रिफाइनरी में ऐसी घटना हो चुकी है।

    वहीं बताया जा रहा है कि कुछ लोग जो अंदर थे जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। आग की लपटों से रिफाइनरी में लाखों की मशीनरी आदि भी राख होने की खबर है। रिफाइनरी के आस-पास के इलाके को सील कर दिया गया है। वहीं बठिंडा में एसबीआई की सींगो ब्रांच में भी आग लग गई। देर रात शार्ट सर्किट के कारण आग लगी जिससे सारा रिकार्ड जल गया। 

  • आज का राशिफल, 24 फरवरी 2023

    आज का राशिफल, 24 फरवरी 2023

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है। आपके खर्च बढ़ने से आप परेशान रहेंगे, लेकिन कुछ खर्चा ऐसे होंगे, जो मजबूरी में आपको ना चाहते हुए करने पड़ेंगे। आपके व्यवसाय की कुछ योजनाओं को बल मिलेगा और आप कुछ पारंपरिक कार्यों से जुड़ेंगे। आपके घर अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। माताजी के सेहत में आज कुछ गिरावट हो सकती है, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। जीवनसाथी के लिए आप किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत करा सकते हैं।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा और आपको कोई विभिन्न उपलब्धि मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपनी किसी पुरानी गलती को ना दोहराएं, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो आज उसे उतारने में सफल रहेंगे और आप किसी से किए हुए वादे को समय रहते पूरा करें। एक से अधिक स्रोतों से धन प्राप्त होने से आपको प्रसन्नता होगी।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। करियर को लेकर यदि आप लंबे समय से सोच विचार कर रहे थे, तो आपको उसमे उछाल देखने को मिलेगा और आपके अंदर छुपी हुई कला लोगों के सामने आ सकती है। व्यापार कर रहे लोगों को थोड़े लाभ के अवसर में किसी बड़े लाभ के अवसर को हाथ से ना जाने दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में छोटो की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। किसी कानूनी मामले में आप अपनी आंख और कान खुले रखें।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपने धन से सबसे संबंधित कोई भी योजना भाई-बहनों के भरोसे ना बनाएं। आपको कार्यक्षेत्र में किसी काम में जल्दबाजी करने से बचना होगा, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है, जिसके बाद में आपको पछतावा होगा। आप अपनी शान शैतान की वस्तुओं की खरीदारी पर भी काफी धन खर्च कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन आनंद में रहेगा और आप यदि किसी बात को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्यों से जुडकर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप किसी परिजन की सीख पर चलकर अच्छा नाम कमाएंगे और स्वास्थ्य के कामों को आप नजरअंदाज बिल्कुल ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा बहुत ही सोच विचार कर करना होगा। जल्दबाजी में यदि आपने किसी से कोई डील फाइनल की तो वह आपके लिए बाद में समस्या अवश्य लेकर आएगी। संतान के विवाह में यदि कोई बाधा रही थी, तो वह भी आज दूर होगी।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति प्राप्ति के लिए रहेगा। आपका कोई जमीन जायदाद से जुड़ा मामला सुलझ सकता है और नेतृत्व क्षमता से किए गए प्रयास बेहतर रहेंगे, लेकिन आपको स्वास्थ्य के कारण समस्या हो सकती है, इसलिए अपनी समस्याओं को नजरअंदाज ना करें। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। जीवनसाथी की सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। आपको आज जल्दबाजी में किसी कार्य को करने से बचना होगा और आप किसी बड़े जोखिम में हाथ ना बढ़ाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अपने करीबियों की बातों पर विश्वास करना होगा। आप अपने डेली रूटीन को बनाएं रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। नौकरी व सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आपको कुछ नए संपर्क से अच्छा लाभ मिलेगा। माता जी से आपकी किसी बात पर मनमुटाव हो सकती है।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आप के लिए सामान्य रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज कुछ महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे और आपको अक्समात धन लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आप  किसी से कोई बात कहने से पहले सोच विचार अवश्य करें, नहीं तो आप किसी को कुछ गलत बोल सकते हैं। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिसमें उन्हें सफलता भी अवश्य हासिल होगी। आवश्यक कार्य को आप समय रहते पूरा करें, नहीं तो समस्या हो सकती है और अपने स्वभाव में विनम्रता बनाए रखें।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना होगा।  संतान आपसे किसी वस्तु की जिद कर सकती है और आपको नौकरी में तरक्की मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन आपको कुछ जनसंपर्क से भी लाभ मिलेगा। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आपकी भौतिक वस्तुओं में भी आज वृद्धि होगी। धार्मिक कार्य के प्रति आपकी आस्था और विश्वास बढे़गा। आपको यदि कोई प्रस्ताव आए, तो आपको उसके बारे में सोच विचार अवश्य करना होगा और रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको साझेदारी में किसी काम को करना बेहतर रहेगा। परिवार में आज किसी हर्ष और मांगलिक कार्यक्रम के होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको कुछ नई योजनाओ का लाभ मिलेगा। साझेदारी में यदि आपने कोई काम किया हुआ है, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आपको आवश्यक कार्यो में तेजी दिखानी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके कुछ विरोधी कार्यक्षेत्र में आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है और वह अपने कुछ कामों में पूरी सूझबूझ दिखाएंगे और आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा।  आपको अपने सगे संबंधियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने परिवार में वरिष्ठ सदस्यों के साथ कुछ स्मरणीय पल साझा करेंगे और आप संतान को संस्कारों में परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। यदि आपने किसी से कोई वादा किया है, तो आपको उसे अवश्य पूरा करना होगा। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

    मीन राशिफल। आज का दिन कलात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके निजी जीवन में आज आपको कोई आवश्यक सूचना सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आज आपको सम्मान मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में आज वृद्धि होगी, लेकिन आप अपने कामों को लेकर आज थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको यदि किसी की मदद करने का मौका मिले, तो उसमें आपको अच्छी सोच दिखानी होगी। आपको किसी यात्रा पर भी जाने का मौका मिल सकता है।

  • जालंधर: टूर्नामेंट के दौरान कबड्डी खिलाड़ी की हुई मौत

    जालंधर: टूर्नामेंट के दौरान कबड्डी खिलाड़ी की हुई मौत

    जालंधर/वरुण: देहात से दुखद खबर सामने आई है। जहां कबड्डी खिलाड़ी अमर घस की अचानक चोट लगने से मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार लोहिया इलाके के साथ-साथ पूरे राज्य और खेल कबड्डी जगत में शोक की लहर दौड़ गई जब गांव जक्कोपुर कलां में शहीद ऊधम सिंह स्पोर्टस व वेलफेयर क्लब में करवाए जा रहे कबड्डी टूर्नामेंट दौरान कबड्डी खिलाड़ी अमर निवासी घस्सपुर (गुरदासपुर) की मौत हो गई।

    बताया जा रहा है कि चोट लगने के उपरान्त उसकी अस्पताल ले जाया गया जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस दौरान ‘कबड्डी कप’ करवा रहे गांव जक्कोपुर कलां के प्रबंधकों, विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया, रतन सिंह काकड़ कलां विधानसभा क्षेत्र प्रभारी आम आदमी पार्टी ने उक्त दुर्घटना के बाद गहरा दुख व्यक्त करते हुए टूर्नामेंट रद्द करने की घोषणा की है।