Blog

  • पंजाबः एयरपोर्ट पर भारी मात्रा में सोना और 25,900 पाउंड की विदेशी करेंसी बरामद

    अमृतसर: श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शाहजहां से अमृतसर पहुंची फ्लाइट के अंदर से कस्टम विभाग की टीम ने लाखों रुपए की कीमत का सोना जब्त किया है। जानकारी के अनुसार तस्करों ने बड़े ही शातिर तरीके से सोने को फ्लाइट के वॉशरूम के अंदर शैंक के नीचे चिपकाए हुआ था और उसके साथ एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी लगा हुआ था, लेकिन कस्टम विभाग की पैनी नजर से तस्कर बच नहीं पाए। इससे पहले भी अरब देशों से आई फ्लाइट के अंदर से 2 किलो सोना जब्त किया गया था जिससे एक बार फिर से एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।

    आखिरकार यह लावारिस सोना कौन भेज रहा है और अमृतसर एयरपोर्ट पर किसने इसको निकलाना था। यह सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। वहीं एक अन्य मामले में कस्टम विभाग ने एक यात्री से विदेशी करंसी जब्त की है। इस दौरान 25900 पाउंड की विदेशी करेंसी जब्त की गई है। श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की टीम ने एक अन्य मामले में अमृतसर से दिल्ली जा रहे एक यात्री से 25900 पाउंड की विदेशी करंसी जब्त की है। जानकारी के अनुसार यात्री ने दिल्ली से आगे लंदन की फ्लाइट पकड़नी थी।

  • पंजाबः पार्क में खड़ी थार को लगी आग, 2 माह पहले निकलवाई थी गाड़ी, देखें वीडियो

    लुधियानाः थाना डुगरी के अंतगर्त आते इलाके में पार्क में खड़ी थार को आग लगने का मामला सामने आया है। उक्त युवक इलाके में जिम में वर्कआउट करने के लिए आए थे। जहां सफाई कर्मी की लापरवाही के चलते गाड़ी को आग लग गई। मंदीप सिंह ने बताया कि वह रोजाना क्रिकेट खेलने के लिए डुगरी इलाके से जाते है। ऐसे में आज वह गुजर रहे थे तो देखा कि पार्किंग में खड़ी थार गाड़ी को आग लग गई। मंदीप ने बताया कि डुगरी लुधियाने का पॉश इलाका है। यहां पर कोई जिम लगाने के लिए तो कोई शॉपिंग के लिए आते है। वहीं आज उक्त लड़का जिम में वर्कआउट करने के लिए आया था, जहां पार्क में खड़ी उसकी थार गाड़ी को आग लग गई। आग लगने की वजह बताते हुए कहा कि वहां पर कूड़ा और सूखे पत्तों को आग लगाने के कारण यह हादसा हुआ है।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

    उन्होंने कहा कि यह आग सफाई कर्मी ने लगाई थी, जिसके चलते सफाई कर्मी की बड़ी लापरवाही सामने आई है। उन्होंने कहा कि देखते ही देखते आग फैल गई। उन्होंने कहा कि युवक गांव संबोवाल के रहने वाले है। मंदीप ने कहा कि उन्हें यहां की ज्यादा जानकारी नहीं है, जिसके चलते वह उन्हें साथ थाना डुगरी में शिकायत देने के लिए गए। मंदीप ने बताया कि उक्त युवकों ने 2 महीने पहले ही थार नई निकलवाई थी। उन्होंने कहा पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया है और सीसीटीवी फुटेज को निकलावा। जिसमें जांच के दौरान उन्होंने बताया कि कूड़े को आग लगाने वाला मुलाजिम उनका नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस उक्त मुलाजिम की जांच कर रही है। 

  • पंजाबः महिला के क+त्ल के 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिबः पुलिस ने महिल के कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी मीना ने बताया कि एसआई रणजीत सिंह द्वारा कबरवाला पुलिस स्टेशन के नेतृत्व में बुरे तत्वों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया हुआ था। जहां गांव सरावां बोदला में किरना नामक महिला की हत्या करने वाले 02 आरोपियों को पुलिस पार्टी ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।
    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें
    जानकारी के मुताबिक सलविंदर कौर की बेटी किरना का शव गेहूं के ड्रम में पड़ा मिला। सलविंदर कौर पत्नी बगीचा सिंह निवासी रत्ता खेड़ा के बयान पर मुकदमा नंबर 37 दिनांक 10.04.2024 ए/डी 302,34 हिंद थाना कबरवाला बरखिलाफ सतनाम सिंह उर्फ ​​सत्ता पुत्र बूटा सिंह और बूटा सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह वासी सरावां बोदला में दर्ज कर जांच शुरू की। उपरोक्त मामले में आरोपी सतनाम सिंह उर्फ ​​सत्ता पुत्र बूटा सिंह और बूटा सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह वासियान सरावां बोदला को पुलिस ने आधुनिक तरीकों की मदद से गिरफ्तार कर लिया है।

    प्रारंभिक जांच में आरोपियों ने स्वीकार किया कि किरना की हत्या उन्होंने ही की थी। आरोपी ने बताया कि मृतिका किरना की पहली शादी जसविन्दर सिंह पुत्र मंघा सिंह निवासी पालीवाला (फाजिल्का) के साथ हुई थी और वह अपने पति जसविन्दर सिंह को छोड़कर अपनी मौसी के लड़के सतनाम के साथ रह रही थी। लेकिन अब सतनाम सिंह मृतक किरना पर संदेह करता था। जिसके चलते घरेलू विवाद चलता रहता था। जिसके चलते दिनांक 9-10/04/2024 की मध्यरात्रि को आरोपी सतनाम सिंह व आरोपी बूटा सिंह ने किरना की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

  • जालंधरः ATM से छेड़छाड़ की सुलझी गुत्थी, मास्टमाइंड गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने एटीएम से छेड़छाड़ की गुत्थी को कुछ ही घंटों में सुलझा लिया है। मामले का खुलासा करते हुए, पुलिस आयुक्त ने कहा कि कैश लोडिंग मशीन के मालिक दीपक शर्मा ने शिकायत दी थी कि 10-04-2024 को उन्हें एक ग्राहक का फोन आया जिसने लगभग 04 बजे हिटीची एटीएम से नकदी निकालने की कोशिश की, लेकिन वह इस कोशिश में विफल रहा। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने बताया कि इससे पहले शर्मा को 3 दिन पहले ऐसी सूचना मिली थी। स्वपन शर्मा ने कहा कि पुलिस पार्टी और बैंक टीम को एटीएम की भौतिक जांच करने पर बैंक की टीम को कैश डिसपैंसर और एक प्लास्टिक शीट मिली।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

    पुलिस कमिश्नर ने बताया कि उन्होंने एक अनजान शख्स को भी बाहर संदिग्ध हालत में खड़ा देखा गया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान उक्त व्यक्ति एटीएम से छेड़छाड़ करने की कोशिश करता हुआ पाया गया। स्वपन शर्मा ने बताया कि जिसके बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर 52 दिनांक 10-04-2024 के तहत पुलिस स्टेशन डिवीजन 5 जालंधर में 380,420,454,511 आईपीसी दर्ज किया गया था। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जांच के दौरान आरोपी की पहचान रवि पाल पुत्र गुरमीत राम निवासी गांव हीरापुर थाना लांबड़ा जालंधर के रूप में हुई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ पहले से ही 2 मामले लंबित हैं।

  • पंजाबः कार पार्क करने को लेकर परिवार पर तेजधार हथियारों से किया हमला, देखें वीडियो

    लुधियानाः सलेम टाबरी सुइयां वाला अस्पताल नजदीक एक परिवार पर 10 से 15 लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला किया। घटनाक्रम की वीडियो भी सामने आई है। पुरानी रंजिश के कारण हमलावरों ने परिवार पर हमला किया है। हमले में 4 से 5 लोग घायल हुए है। जानकारी देते हुए पीड़ित लैब टेक्नीशियन राहुल ने कहा कि कुछ समय पहले इलाके के ही किसी व्यक्ति के साथ कार पार्क करने को लेकर झड़प हुई थी। मामला की शिकायत थाना में चल रही है। वह लोग लगातार राज़ीनामा करने का दबाव बना रहे है।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

    उसने राज़ीनामा करने के लिए थाना में टाइम फिक्स किया था। इससे पहले ही हमलावरों ने उसके घर आकर मारपीट शुरू कर दी। हमले में भाई सुमित, पिता अरुण, मां आशा और बेटा आर्यन घायल है। राहुल ने इलाका विधायक पर भी गंभीर आरोप लगाए। उसने कहा कि हमलावर विधायक के खास है। बदमाश उसी की शह पर उनके घर के बाहर आकर हंगामा, हुल्लड़बाजी आए है।राहुल ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। उसने कहा कि यदि पुलिस ने बनती कार्रवाई नहीं की तो वह विधायक, थाना के बाहर हमलावरों के खिलाफ रोष जाहिर करेगा।

  • पंजाबः केबिनेट मंत्री के खिलाफ बसपा ने इस उम्‍मीदवार का किया ऐलान

    संगरूरः पंजाब के संगरूर संसदीय क्षेत्र में बसपा ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पंजाब ने स्वास्थ्य विभाग से डिप्टी डायरेक्टर पद से सेवानिवृत्त डॉ. मक्खन सिंह को संगरूर से उम्मीदवार घोषित किया है। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी मायावती के आदेशानुसार पंजाब, हरियाणा एवं चंडीगढ़ के प्रभारी रणधीर सिंह बैनीवाल ने डॉ. मक्खन सिंह को संगरूर संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया। केंद्रीय संयोजक बैनीवाल ने कहा कि जल्द ही पंजाब की सभी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी, सभी उम्मीदवारों के पैनल पर अंतिम निर्णय कुमारी मायावती ले रही हैं।

    बसपा के प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि डॉ. मक्खन सिंह बामसेफ के कार्यकर्ता के रूप में पार्टी से जुड़े थे और बसपा पंजाब के वर्तमान महासचिव हैं। गढ़ी ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा पंजाब में दलित उपमुख्यमंत्री न बनाने का बदला बसपा का दलित चेहरा उम्मीदवार लेगा। संगरूर लोकसभा क्षेत्र में मजदूरों, गरीबों, दलितों और दबे-कुचले लोगों की एक बड़ी आबादी है, जो पूंजीवाद और जातिवाद के तहत जुल्म और अत्याचार के शिकार हैं।

    इस वर्ग की लड़ाई बहुजन समाज पार्टी लोकसभा प्रत्याशी डॉ. मक्खन सिंह के माध्यम से लड़ेगी। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव चमकौर सिंह वीर ने कहा कि दलित समाज के चेहरे डा. मक्खन सिंह को प्रत्याशी बनाना बसपा हाईकमान का दूरदर्शी निर्णय है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करेंगे। इस अवसर पर पंजाब प्रभारी बसपा विधायक डा. नछत्तर पाल, पंजाब प्रभारी अजीत सिंह भैणी, प्रदेश महासचिव चमकौर सिंह वीर, प्रदेश सचिव दर्शन सिंह झलूर, मास्टर अमरजीत झलूर, गुरलाल सेला आदि उपस्थित थे।

  • पंजाबः अकाली दल के नेता ने CM और संजय सिंह के खिलाफ चुनाव आयोग से की शिकायत

    मोहालीः शिरोमणि अकाली दल (SAD) की तरफ से पंजाब सीएम भगवंत मान और राज्य सभा मेंबर संजय सिंह के खिलाफ निर्वाचन आयोग को शिकायत दी गई है। अकाली दल का आरोप है कि सरकारी मशीनरी का उपयोग चुनाव के लिए किया जा रहा है। SAD के लीगल विंग के हेड एडवोकेट व प्रवक्ता अर्शदीप सिंह क्लेर की तरफ से शिकायत दी गई है। उन्होंने शिकायत में कहा है कि सीएम की सरकारी रिहायश का गलत प्रयोग किया जा रहा है।

    सीएम भगवंत मान और संजय सिंह की तरफ से वहां पर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मंत्रियों, विधायकों और उम्मीदवारों की मीटिंग की जा रही है। यह सीधे ही चुनावी आचार संहिता उल्लंघन है। उन्होंने इस संबंधी कुछ वीडियो भी आयोग को दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

  • पंजाबः वारदात को अंजाम देकर कार सवार फरार, देखें वीडियो

    श्री आनंदपुर साहिब/ संदीप शर्माः नंगल में लगातार तीसरे दिन लूट की वारदात का मामला सामने आया है। आज एक बार फिर से नंगल में लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया है। लेकिन इस बार लुटेरे कार में सवार होकर आए और बुजुर्ग महिला की बांहों से दो सोने की चूड़ियां उतारकर फरार हो गए। नंगल शहर में लगातार तीसरे दिन हुई लूटपाट से लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस लुटेरों को पकड़ने में नाकाम साबित होती दिखाई दे रही है। इस लूट की घटना को लेकर कई जगहों के सीसीटीवी चेक किए गए हैं, जिनमें से कई सीसीटीवी पुलिस के हाथ लग गए हैं। बुजुर्ग महिला के मुताबिक, सुबह जब वह अपने घर के सामने टहल रही थी तो उनके सामने दो कारें आईं, जिनमें से एक कार आगे चली गई। जबकि दूसरी कार उस महिला के पास आकर रूकी।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

    इस दौरान कार की अगली सीट पर बैठा व्यक्ति उससे बातचीत करने लग जाता है और उनके पीछे की सीट पर एक महिला बैठी हुई थी, जो कि उससे गाड़ी से उतरकर मिलने लगती है और कहती है कि आपने हमें पहचाना नहीं। कार सवार महिला कहती है कि लेकिन उसने आपको पहचान लिया है। इतना कहकर वह महिला को जफ्फी डाल लेती है और दोबारा कार में बैठ जाती है। उसके बाद वह सभी बुजुर्ग महिला से कहते है कि आप हमारे लिए अपने घर से पानी ले आओ, हमें पानी पीना है लेकिन हम अंदर नहीं आना चाहते। आगे कहते है कि हमें यहीं बैठकर पानी पीना है, हमें आगे जाना है  हम जल्दी में हैं। यह सुनकर बुजुर्ग महिला पानी लेने के लिए अपने घर की ओर मुड़ती है और अपने गेट तक पहुंचती है, लुटेरे गाड़ी स्टार्ट करके भाग जाते हैं और लुटेरे भाग जाते हैं। बुजुर्ग महिला के मुताबिक 10 मिनट बाद जब वह घर के अंदर आती है तो देखती है कि उसके हाथ से 2 सोने की चूड़ियां गायब हैं और जब वह बाहर आती है तो दोबारा देखती है और चिल्लाने लगती है, तब तक लुटेरे फरार हो चुके होते हैं।

    जिसके बाद वृद्ध महिला अपने बेटे को फोन करती है और उसे वहां बुलाती है, जिसके बाद वह पुलिस स्टेशन जाकर पूरी घटना की शिकायत देती है। उनके मुताबिक पुलिस ने भी वहां आकर जायजा लिया गया। इस संबंध में जब SHO नंगल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस लूट की घटना को लेकर हमारी पार्टी ने कई जगहों के सीसीटीवी चेक किए हैं। जिनमें से काफी सीसीटीवी हमें मिल गए हैं और उसके आधार पर हम जल्द ही इन लूट की वारदातों को पकड़ लेंगे। पुलिस ने नंगल ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति से मेल-मिलाप न करें, अगर कोई ऐसा अनजान व्यक्ति आपके पास आता है जिस पर आपको संदेह हो तो आप तुरंत पुलिस को सूचित कर सकते हैं।

  • पंजाबः अदानी सेलो प्लांट के बाहर किसानो का प्रदर्शन, देखें वीडियो 

    मोगाः गांव डगरू के पास बने अदानी सेलो प्लांट के बाहर संयुक्त किसान मोर्चे के बेनर तले भारती किसान यूनियन एकता उग्राहा की ओर धरना लगाकर रोष प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में हजारों की गिनती में महिलाओं सहित किसान इकट्ठे हुए। वहीं जानकारी देते हुए किसान नेता ने कहा के सरकार मंडियों को बंद करवाना चाहती है और जो गेहूं की खरीद है प्राइवेट हाथों में सौंपना चाहती है। किसानों का कहना है कि ऐसे में मंडी में काम करने वाले मजदूर, ट्रक ड्राइवर, पल्लेदार के इलावा लाखों लोग बे-रोजगार हो जाएंगे।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

    वहीं पंजाब सरकार 26 नए सेलो प्लांट खोलने जा रही है जो सभी कॉपरेटिव घरानों के हाथों में होंगे। जिसका आज उनके द्वारा विरोध किया जा है। किसानों ने कहा कि हम सरकार से मांग करते है कि सभी सेलो प्लांट को वह खुद संभाले। जिससे किसानो के साथ-साथ दूसरे लोग भी अपना जीवन सही तरीके से चला सके। किसानों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने हमारी मांगे पूरी ना की तो उनकी ओर से संघर्ष तेज किया जाएगा। वहीं किसानो ने अपील की है कि कोई भी सेलो प्लांटों में गेहूं लेकर ना जाए।

  • पंजाबः IAS अधिकारी के भाजपा में शामिल होने पर CM का आया बयान

    चंडीगढ़: लोकसभा चुनावों से पहले आज अकाली को दल बड़ा झटके देते हुए भाजपा ने पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका की बहू परमपाल कौर और उनके बेटे को पार्टी में शामिल किया है। वहीं IAS अधिकारी परमपाल कौर के भाजपा में शामिल होने के कुछ समय बाद सीएम मान का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम मान ने ट्विट के जरिये बताया कि परमपाल कौर का आईएएस पद से दिया इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया है। अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री ने आगे लिखा, ” बीबा जी जितनी जल्दी IAS बनने की थी, छोड़ने के लिए कुछ तौर तरीके है। कृप्या करके इस्तीफा देने के तरीके समझे, नहीं तो सारी उम्र की कमाई खतरे में पड़ सकती है।”