Blog

  • कांग्रेस ने पांच बड़े मुद्दों को घोषणा पत्र में जगह देने के लिए की चर्चा

    कांग्रेस ने पांच बड़े मुद्दों को घोषणा पत्र में जगह देने के लिए की चर्चा

    सरकार बनते ही लागू की जाएगी ओल्ड पेंशन स्कीम: विजय डोगरा 

    ऊना/सुशील पंडित: शिमला में हुई हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की आम सभा में चुनावी रणनीति को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक शिमला पहुंचे उन्होंने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ हिमाचल प्रदेश के प्रभारी एवं सीडब्ल्यूसी मेंबर राजीव शुक्ला के नेतृत्व में चुनावी घोषणा पत्र को लेकर काफी चर्चा की उस चर्चा के बाद यह फैसला हुआ कि सरकार बनने के 10 दिन के भीतर ओल्ड पेंशन स्कीम कर्मचारियों को लागू की जाएगी उसी के चलते 18 साल से लेकर 60 साल तक की महिलाओं के लिए पंद्रह सौ प्रति माह भी देने की बात कही गई।

    प्रदेश सरकार में खाली चल रहे पदों को भरने की प्रक्रिया भी सरकार बनते ही शुरू की जाएगी उसी के साथ 5 लाख बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने को भी घोषणा पत्र में अहम जगह देने की चर्चा हुई, इसके अतिरिक्त 300 यूनिट बिजली फ्री देने की बात भी इस घोषणापत्र में कही गई।

    वही प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस कमेटी डॉ विजय डोगरा ने बताया की स्टार्टअप के लिए ब्याज रहित कर्ज देने के लिए हर विधानसभा सीट के लिए 10 करोड़ रुपए का प्रावधान किया जाएगा।

    कांग्रेस का यह घोषणा पत्र आगामी विधानसभा चुनावों के लिए मील का पत्थर साबित होगा और प्रदेश नेतृत्व ने मुख्य पर्यवेक्षक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट एवं नेता प्रतिपक्ष पंजाब विधानसभा प्रताप सिंह बाजवा ने इन सभी मुद्दों पर प्रदेश कांग्रेस के आला नेताओं के साथ चर्चा कर इसके ऊपर मोहर लगाई है। आम सभा में आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने जो रणनीति बनाई है उसके तहत प्रदेश के हर वर्ग को तरजीह देने की बात कही गई है। 

    वहीं विजय डोगरा ने घोषणा पत्र के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आज देश में बढ़ती महंगाई चिंता का विषय है लेकिन भाजपा की केंद्रीय सरकार इन मुद्दों पर चर्चा करने की बजाय हर घर तिरंगा और वह भी 15 से ₹25 कीमत के साथ थोपने का जो प्रयास कर रही है जोकि सरासर दुर्भाग्यपूर्ण है। देश के प्रति राष्ट्रीय ध्वज  का मान सम्मान करना हर नागरिक का उतना ही अधिकार है जितना  सरकारों का है लेकिन खेद जनक यह है कि हर मुद्दे को नजरअंदाज करने के लिए  भारतीय जनता पार्टी की सरकार नए तरह के शगुफे छोड़ कर नागरिकों को उनकी ज्वलंत समस्याओं का समाधान न कर भ्रमित करने का प्रयास कर रही है अच्छा होता कि हर घर तिरंगा की बजाय हर घर बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की बात की जाती वहीं उन्होंने यह भी कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की डिक्टेटरशिप के चलते बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पार्टी का साथ छोड़ गए।

  • 62 लाख रूपये से निर्मित होगा संतोषी माता मंदिर से पुराना सलोह-भदौडी़ सड़क तक सम्पर्क मार्ग: प्रो. राम कुमार

    62 लाख रूपये से निर्मित होगा संतोषी माता मंदिर से पुराना सलोह-भदौडी़ सड़क तक सम्पर्क मार्ग: प्रो. राम कुमार

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत लोअर बढे़ड़ा में संतोषी माता मंदिर से सलोह-भदौडी़ पुराना रोड़ तक निर्मित होने वाले सम्पर्क मार्ग का विधिवत रूप से भूमिपूजन किया। इस सम्पर्क मार्ग को बनाने के लिए लगभग 62 लाख रूपये की राशि खर्च की जाएगी।

    प्रो. राम कुमार ने बताया कि वर्तमान सरकार के गत साढे़ चार वर्ष के कार्यकाल में हरोली हल्के में विकास कार्यों को एक समान गति मिली हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत बढे़ड़ा में भारत निर्माण सेवा केंद्र के लिए 40 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की गई है। 17 लाख रूपये से शमशान घाट बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए चार नए टयूबवैल लगाए गए हैं। इन टयूबवैलों के बनने से स्थानीय लोगों की पानी की समस्या का निदान हुआ है। बढे़ड़ा पंचायत में ही दो ओवर हैड टैंक बनाए जाएंगे जिसमें से एक ओवर हैड टैंक का कार्य पूर्ण कर लिया गया है और दूसरे का कार्य प्रगति पर है। प्रो. राम कुमार ने कहा कि बढे़ड़ा में ही लोगों की सुविधा हेतू 5 नए रास्ते गए है। इसके अतिरिक्त वार्ड 3 में सराए का कार्य भी जल्द आरंभ किया जाएगा। जल जीवन मिशन के तहत हरोली विस के प्रत्येक घर को नल से स्वच्छ जल उपलब्ध करवाया गया है। इसी कड़ी में बढे़ड़ा में जल जीवन मिशन के तहत 200 से अधिक नल लगाए गए है। 

    इस अवसर पर प्रधान अजय कुमार, उप प्रधान त्रिलोक सैणी, हिमकैप्स के चेयरमैन देसराज राणा, बीडीसी सदस्य राजेश पुरी, किसान मोर्चा मीडिया प्रभारी सतीश ठाकुर, वार्ड सदस्य गोल्डी, कश्मीर कौर, रमन, सरोज, गुरमेल सिंह, नरेश कुमारी, पे्रम सिंह, सोनू, सौरव सैणी, राम चंद पठानिया, रमेश कुमार, अमित कटवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • जालंधरः नहीं कम हो रहा कोरोना संक्रमण, फिर मिले नए मरीज

    जालंधरः नहीं कम हो रहा कोरोना संक्रमण, फिर मिले नए मरीज

    जालंधर (वरुण)। कोरोना के नए मरीजों का मिलना लगातार जारी है। जिला जालंधर में आज कोरोना से 1 रोगी की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को 24 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

  • इंटक ने नालागढ़ में किया विक्रमादित्य का जोरदार स्वागत

    इंटक ने नालागढ़ में किया विक्रमादित्य का जोरदार स्वागत

    नालागढ़/सचिन बैंसल: नालागढ़ पहुंचने पर शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य का इंटक के सदस्यों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। पूरे हिमाचल प्रदेश में रोजगार यात्रा पर निकले हैं विक्रमादित्य मंगलवार को नालागढ़ पहुंचे जहां पर इंटक अध्यक्ष हरदीप बाबा के आवास स्थान पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इंटक के नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इंटक जिलाध्यक्ष जसविंदर चौहान ने बताया कि आने वाले विधानसभा के चुनाव में इंटक कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने अपील की है नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र का टिकट हरदीप बावा की झोली में डाला जाए ताकि विधानसभा क्षेत्र का विकास हो सके। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष हरदिप बाबा , यदुपति ठाकुर , वेद प्रकाश, संजीव ठाकुर  ओर प्रिंस कुमार मौजूद रहे।

  • चीन-ताइवान में जंग छिड़ी तो मुश्किल में आएंगी कार और मोबाइल कंपनियां

    चीन-ताइवान में जंग छिड़ी तो मुश्किल में आएंगी कार और मोबाइल कंपनियां

    दशकों से चल रहा चीन-ताइवान विवाद एक बार फिर से गहराने लगा है। ड्रैगन लगातार गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहा है। सारी दुनिया को इस बात की चिंता सता रही है कि अगर चीन ने ताइवान पर सैन्य कार्रवाई की तो कहीं उनके अपने देश की रफ्तार धीमी न हो जाए। क्योंकि, ताइवान में पूरी दुनिया का लगभग 60 फीसदी सेमीकंडक्टर का उत्पाद होता है। सेमीकंडक्टर का इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक्स, कम्प्यूटर, स्मार्टफोन और कारों के सेंसर में बड़े पैमाने पर किया जाता है। इससे दुनियाभर की कार और मोबाइल कंपनियां भी मुश्किल में पड़ सकती हैं।

    चिप की पहले से है कमी 

    ताइवान की सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी का कहना है कि ताइवान में युद्ध जैसे हालात बनते हैं तो यह पूरी दुनिया की टेक्नोलॉजी के लिए एक बड़ी समस्या उत्पन्न कर सकता है। पहले ही कोरोना महामारी के बाद से ऑटो से लेकर स्मार्टफोन इंडस्ट्री चिप की कमी से जूझ रही है। ताइवान में स्थिति बिगड़ने पर यह संकट और गंभीर हो सकता  है, क्योंकि यह छोटा देश सेमीकंडक्टर बनाने के मामले में दुनिया की फैक्ट्री है। ताइवान को दुनिया का टेक पावर हाउस भी कहा जाता है। ऐसे में अगर ये फैक्ट्रियां बंद होती हैं, तो पूरी दुनिया में मोबाइल और ब्रेक सेंसर की भारी किल्लत हो सकती है।

    सेमीकंडक्टर के उत्पादन में ताइवान ऐसे बना अग्रणी 

    – ताइवान ने खुद को सेमीकंडक्टर के उत्पादन में आगे लाने की शुरुआत साल 1985 में ही कर दी थी।
    – ताइवान की सरकार ने मॉरिस चांग को सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री को तैयार करने का काम सौंपा।
    – साल 1987 में ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी (टीएसएमसी) की स्थापना हुई।
    – आज यह दुनिया की सबसे बड़ी सेमीकंडक्टर कंपनी है।
    – टीएसएमसी एक समय वैश्विक बाजार की 92% डिमांड पूरी कर रही थी।
    – दूसरे स्थान पर काबिज दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग की हिस्सेदारी महज 8% पर सीमित थी।

    दिग्गज कंपनियां भी ताइवान पर निर्भर 

    कोरोना महामारी का सबसे बुरा असर ताइवान की सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री पर पड़ा। हालांकि इसके बाद भी सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में ताइवान का दबदबा बरकरार है। ताइपेई स्थित रिसर्च फर्म ट्रेंडफोर्स के अनुसार, साल 2020 में सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री के कुल वैश्विक रेवेन्यू में ताइवान की कंपनियों की हिस्सेदारी 60 फीसदी से अधिक रही। इसमें दुनिया की सबसे बड़ी सेमीकंडक्टर कंपनी टीएसएमसी का योगदान रहा।

    चीन से मीलों आगे है ताइवान 

    साल 2020 में रेवेन्यू के लिहाज से ताइवान की सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी पहले पायदान पर थी। दूसरे नंबर पर भी ताइवान की ही एक अन्य कंपनी यूएमसी का कब्जा था। तीसरे स्थान पर दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग थी। इसके बाद चौथे स्थान पर अमेरिकी कंपनी ग्लोबल फाउंड्रीज थी। चीन की कंपनी एसएमआईसी सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में पांचवें नंबर की कंपनी थी। 

  • इनोसेंट हार्टस स्कूल इंडिपेंडेंट सहोदया इंटर स्कूल ओरिगेमी प्रतियोगिता में प्रथम व कविता-वाचन में तृतीय

    इनोसेंट हार्टस स्कूल इंडिपेंडेंट सहोदया इंटर स्कूल ओरिगेमी प्रतियोगिता में प्रथम व कविता-वाचन में तृतीय

    जालंधर/विजयः इनोसेंट हार्टस स्कूल रॉयल वल्र्ड ब्रांच के विद्यार्थियों ने इंडिपेंडेंट सहोदया इंटर स्कूल ओरिगेमी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता डिवाइन पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई थी। जिसमें रॉयल वल्र्ड के कक्षा पाँचवी के विद्यार्थियों अंगद सिंह व मनप्रीत कौर ने भाग लिया, उनके द्वारा बनाए गए दृश्य को अत्यंत सराहा गया जबकि इनोसेंट हार्टस स्कूल लोहारां की छात्रा शिवि सिंह ने सहोदया स्कूल्स हिंदी कविता वाचन प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता दयानंद मॉडल स्कूल, दयानंद नगर में आयोजित की गई थी। विद्यार्थियों को पुरस्कार में ट्रॉफी तथा प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। विद्यालय की मैनेजमेंट ने विजेता विद्यार्थियों की प्रतिभा की प्रशंसा की तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य मीनाक्षी शर्मा (रॉयल वल्र्ड), कुमारी शालू सहगल (लोहारां) को बधाई दी।

  • नहाने गए 15 साल के बच्चे को नदी में मिला हथियारों का जखीरा

    नहाने गए 15 साल के बच्चे को नदी में मिला हथियारों का जखीरा

    ब्रिटेन: गर्मी के चलते नदी में 15 साल का एक लड़का नहाने गया। नहाते वक्त अचानक उसका पैर फिसल गया। दरअसल, उसके पैर के नीचे एक गन आ गई थी। इसके बाद उसके साथ गए दूसरे लोगों ने भी पानी में छानबीन की तो उनके हाथ हथियारों का जखीरा लग गया। नदी के पानी में उन्हें एक मशीन गन भी मिली। इसके बाद पुलिस नदी में हथियारों की तलाश में जुट गई। मामला ब्रिटेन के लंदन का है, जहां गर्मी के चलते 15 साल का जेम्स व्हाइट अपने दोस्तों और परिजनों के साथ नदी में नहाने गया था। लेकिन नहाने के दौरा उसे नदी के नीचे से कई हथियार मिल गए, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।

    एंजेसी की रिपोर्ट के मुताबिक, नदी में उतरे जेम्स का पैर अचानक से फिसल गया था। जब उसने नीचे देखा तो पाया कि उसका पैर एक गन और उसकी मैगजीन पर पड़ गया है। उसने अपने साथियों को इसके बारे में बताया और सबने छानबीन की। इसके बाद उन्हें पानी से एक के बाद एक 11 बंदूकें मिलीं।

    बताया गया कि इन हथियारों में सबमशीन गन के अलावा मैगजीन और गोला-बारूद भी मिला। ये देखकर जेम्स समेत उनके दूसरे साथी दहशत में आ गए, उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वो क्या करें। जेम्स व्हाइट ने कहा कि ये ट्रिप उनके लिए किसी ‘बुरे सपने’ जैसी हो गई, क्योंकि उन्हें नहीं पता था कि इतनी बड़ी मात्रा में हमें विस्फोटक मिल जाएंगे।

    जेम्स के साथ मौके पर मौजूद 32 साल के रयान बाल कहते हैं- हम इस नदी के किनारे अक्सर आते रहते हैं और भी लोग यहां आते हैं, लेकिन कभी कुछ नहीं मिला। फिलहाल, बंदूकें मिलने के बाद हमने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हथियारों को जब्त कर लिया और घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। बताया जा रहा है की नदी में पानी कम है, इसलिए इसके एक हिस्से को खाली करवाकर हथियारों की तलाश की जाएगी।

  • पंजाबः 14 अगस्त तक स्पेशल ट्रेनों का बदला रूट, पढ़े सूचि

    पंजाबः 14 अगस्त तक स्पेशल ट्रेनों का बदला रूट, पढ़े सूचि

    अंबालाः उत्तर रेलवे द्वारा अंबाला मंडल के खन्ना स्टेशन पर नया पैनल इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस काम के चलते उत्तर रेलवे ने यातायात रोक दिया है। इससे पंजाब रूट पर चलने वाली ट्रेनों की आवाजाही लगातार प्रभावित हो रही है, खासकर पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, जम्मू, बिहार, दिल्ली और चंडीगढ़ के बीच डायवर्ट रूट से चलने वाली ट्रेनों को चलाया जा रहा है। इससे यात्रियों को 14 अगस्त तक और परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
    बता दें कि उत्तर रेलवे पिछले 5 अगस्त से अंबाला मंडल के खन्ना स्टेशन पर नए पैनल इंटरलॉकिंग पर काम कर रहा है। इसके चलते 14 अगस्त तक यातायात रोक दिया गया है। इससे कई ट्रेन सेवाएं इस प्रकार अस्थायी रूप से प्रभावित होंगी:-

    इन स्पेशल ट्रेनों का बदला रूट 

    04652 अमृतसर-जयनगर स्पेशल ट्रेन, जो 07, 12 और 14.08.2022 को यात्रा शुरू करेगी, सनेवाल-चंडीगढ़ डायवर्ट रूट पर चलेगी।

    12408 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी, 22706 जम्मू-तिरुपति और 18104 अमृतसर-टाटानगर एक्सप्रेस बरस्ता-सानेवाल-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 12.08.2022 से शुरू होकर परिवर्तित रूट पर चलेंगी।

    22430 पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस 14.08.2022 को चलने वाली सनेवाल-चंडीगढ़ डायवर्ट रूट पर चलेगी और सरहिंद में नहीं रुकेगी।

    14673 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस बरस्ता 13.08.2022 को अपनी यात्रा शुरू करते हुए राजपुरा-धूरी-लुधियाना डायवर्जन रूट पर चलेगी और सरहिंद, गोविंदगढ़ और खन्ना स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।

    12357 कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस, जो 13.08.2022 को यात्रा शुरू करेगी, सानेवाल-चंडीगढ़ होकर चलेगी।

    ये ट्रेनें रास्ते में रुककर चलेंगी

    12920 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-अंबेडकर नगर मालवा एक्सप्रेस, जो 12 और 14.08.2022 को यात्रा शुरू करेगी, मार्ग में 20 मिनट के लिए रुकेगी।

    22125 नागपुर-अमृतसर एक्सप्रेस, जो 13.08.2022 को अपनी यात्रा शुरू करेगी, 20 मिनट में बदल जाएगी।

  • कपूरथला में नाले में गिरा 2 साल का बच्चा, देखें वीडियो

    कपूरथला में नाले में गिरा 2 साल का बच्चा, देखें वीडियो

    कपूरथला : जिलें के गोइंदवाल मार्ग पर मंगलवार दोपहर बड़े नाले में प्रवासी मजदूर के बच्चे के गिरने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि प्रवासी मजदूर का 2 वर्षीय बच्चा अभिलाष नाले गिर गया है। बच्चे के गिरने के बाद आनन फानन में मां मनीषा ने भी बच्चे को बचने के लिए नाले में छलांग लगा दी।

    जिसको नजदीक लोगों ने तुरंत नाले से निकाल लिया। बच्चे की तलाश अभी की जा रही है। बच्चे की माँ का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन ने नगर निगम की टीम के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन जारी कर दिया है। ख़बर लिखे जाने तक बच्चे की तलाश की जा रही है।

    बच्चे के नाले में गिरने की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन की तरफ से नायब तहसीलदार राजीव खोसला, पुलिस प्रशासन की तरफ से डीएसपी सब डिवीजन मनिंदरजीत सिंह, थाना सिटी एसएचओ सुरजीत सिंह पत्तड पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। नगर निगम की टीम ने नाले पर बने लेंटर को तोड़ने का कार्य शुरू कर दिया है। निगम की जेसीबी बचाव कार्य में लगी हुई है।

  • CM Nitish Kumar ने छोड़ा भाजपा का साथ, जाने किस पार्टी के साथ मिलकर बनाएंगे नई सरकार

    CM Nitish Kumar ने छोड़ा भाजपा का साथ, जाने किस पार्टी के साथ मिलकर बनाएंगे नई सरकार

    बिहारः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा राजनीतिक कदम उठाते हुए बीजेपी से गठबंधन तोड़ लिया है। मुख्यमंत्री और जद (यू) नेता नीतीश कुमार आज शाम 4 बजे राजभवन में राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात करेंगे। जदयू बैठक में नीतीश कुमार ने गठबंधन तोड़ने का फैसला किया।

    राजद और जदयू मिलकर बनाएंगे सरकार 

    सूत्रों ने कहा कि सत्तारूढ़ जनता दल (यूनाइटेड) की बैठक में फैसला लिया गया। राजद और जदयू मिलकर सरकार बनाएंगे। 2020 विधानसभा चुनाव भाजपा और जदयू मिलकर लड़े थे। कम सीट आने के बाद भी भाजपा ने नीतीश कुमार को सीएम बनाया था। कई दिन से भाजपा और जदयू में खटपट की खबर आ रही थी। बिहार विधानसभा में भाजपा के पास 77 , जद (यू) के पास 45, कांग्रेस के 19, सीपीआईएमएल (एल) के नेतृत्व वाले वाम दलों के पास 16 और राजद के पास 79 सीटे हैं।

    शाम 4 बजे राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात करेंगे नीतीश

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात करने के लिए आज यानी मंगलवार को शाम चार बजे का वक्त मांगा हैं। घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने यह बात बताई। जदयू से जुड़े सूत्रों के अनुसार, कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगे लेकिन वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मंत्रियों के स्थान पर उन पार्टियों के सदस्यों को मंत्री बनाने की मांग कर सकते हैं, जो उनकी पार्टी को सरकार चलाने के लिए समर्थन देगीं। 

    तेजस्वी ने मां एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर बुलाई थी बैठक

    जदयू के सांसदों और विधायकों की बैठक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में उनके आधिकारिक आवास एक अणे मार्ग पर हुई। वहीं विपक्षी पार्टी राजद के विधायकों की बैठक पार्टी के नेता तेजस्वी यादव ने अपनी मां एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के दस सर्कुलर रोड स्थित आवास पर बुलाई थी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के आवास पर बैठक कर रही है जिसमें पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष संजय जायसवाल भी मौजूद हैं। जदयू से जुड़े कई सूत्रों ने इस बात से इनकार किया कि भाजपा के साथ पार्टी के संबंध इस हद तक बिगड़ गए हैं कि फिर से गठबंधन की बात करनी पड़े।

    राज्यसभा सदस्य राम नाथ ठाकुर ने कहा, ‘‘ हमारी पार्टी ने अतीत में भी सांसदों और विधायकों की ऐसी कई बैठकें की हैं। हमें बताया गया है कि मौजूदा बैठक संगठनात्मक मामलों पर चर्चा के लिए बुलाई गई है। राजग में किसी बड़े संकट के बारे में कभी नहीं सुना। नीतीश के एक अन्य विश्वासपात्र लेसी सिंह ने कहा, ‘‘मैं पिछले चार या पांच दिनों से बाहर रहा हूं।

    लेकिन मुझे इस बात का इल्म है कि चीजें किस प्रकार रही हैं। राजग सरकार के समक्ष कोई बड़ा संकट नहीं है…।’’ सिंह विधायक हैं और नीतीश कुमार मंत्रिमंडल में मंत्री भी हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए किसी भी निर्णय का पालन करेगी। राजद के युवा विधायक चेतन आनंद ने कहा, ‘‘राजनीतिक गठजोड़ की अफवाहें कुछ समय से हैं। पार्टी नेतृत्व द्वारा लिये गये निर्णय से निश्चित रूप से सभी को अवगत कराया जायेगा।’’