कपूरथला में नाले में गिरा 2 साल का बच्चा, देखें वीडियो

कपूरथला : जिलें के गोइंदवाल मार्ग पर मंगलवार दोपहर बड़े नाले में प्रवासी मजदूर के बच्चे के गिरने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि प्रवासी मजदूर का 2 वर्षीय बच्चा अभिलाष नाले गिर गया है। बच्चे के गिरने के बाद आनन फानन में मां मनीषा ने भी बच्चे को बचने के लिए नाले में छलांग लगा दी।

जिसको नजदीक लोगों ने तुरंत नाले से निकाल लिया। बच्चे की तलाश अभी की जा रही है। बच्चे की माँ का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन ने नगर निगम की टीम के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन जारी कर दिया है। ख़बर लिखे जाने तक बच्चे की तलाश की जा रही है।

बच्चे के नाले में गिरने की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन की तरफ से नायब तहसीलदार राजीव खोसला, पुलिस प्रशासन की तरफ से डीएसपी सब डिवीजन मनिंदरजीत सिंह, थाना सिटी एसएचओ सुरजीत सिंह पत्तड पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। नगर निगम की टीम ने नाले पर बने लेंटर को तोड़ने का कार्य शुरू कर दिया है। निगम की जेसीबी बचाव कार्य में लगी हुई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *