Blog

  • पंजाब : ऑटो चालकों ने पुलिस कर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    बठिंडा : संतपुरा रोड पर ऑटो चालकों ने प्रदर्शन किया। ऑटो चालकों ने पीसीआर कर्मचारी पर परेशान करने का आरोप लगाया। ऑटो चालकों ने बताया कि पीसीआर कर्मचारी ऑटो चालकों को धमकाते हैं और संतपुरा रोड पर ऑटो खड़ा नहीं करने देते। इस जगह पर हमारी यूनियन है और हमारे पास 50, 60 ऑटो हैं। 15- 20 साल से हम यहां रह रहे हैं और अपना घर चला रहे हैं। इस सिलसिले में हम SHO साहब से भी मिले और नगर निगम मेहर साहब से भी मिले।

    वो हमें यहां काम नहीं करने देते और उल्टा हमसे कहते हैं कि आप एसएसपी साहब से बात करो मैं तुम्हें यहां काम नहीं करने दूंगा, यहां गाड़ी खड़ी नहीं करने दूंगा। पुलिस वाले इस तरह से रुकावट डालेंगे और हम संतपुरा रोड पर ऑटो की किश्तें कैसे भरेंगे, कम से कम आधे से ज्यादा ने लोन पर ऑटो ले रखा है। हम ऑटो चलाकर अपना गुजारा करते हैं। ऑटो चालक ने पंजाब सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की

  • पंजाबः 2 बाइकों की टक्कर में 4 घायल, सड़क पर तड़पते रहे पीड़ित वीडियो बनाते रहे लोग

    फिरोजपुरः फाजिल्का में फिरोजपुर रोड पर 2 बाइकों में टक्कर होने का मामला सामने आया है। यहा हादसा ढाणी मुंशी राम के पास हुआ है। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में 4 लोग घायल हो गए। इस हादसे को लेकर पीड़ित तड़पते रहे, वही लोग वीडियो बनाने में लगे रहे। वहीं रास्ते से गुजर रहे आप पार्टी के नेता ने घायलों को अपनी गाड़ी में बैठाकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, आम आदमी पार्टी के नेता दीप कंबोज, भजन लाल कंबोज, बूटा राम कंबोज आदि रविवार को गोलूका में आयोजित कंबोज सम्मेलन से लौट रहे थे।

    इस दौरान जलालाबाद के नजदीक हुए हादसे में घायल सड़क पर पड़े हुए तड़प रहे थे। चार लोग घायल हो चुके थे। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल था तथा तड़प रहा था। मौके पर लोगों की भीड़ लगी थी लेकिन किसी भी व्यक्ति ने घायलों को उठाकर अस्पताल पहुंचाने की हिम्मत नहीं जुटाई। लोग गंभीर रुप से घायल एक व्यक्ति को मरा हुआ समझ कर उसके ऊपर कपड़ा डाल रहे थे, जबकि घायल की नब्ज चल रही थी और वह जिंदा था। जिस पर आप नेताओं ने गंभीर रुप से घायल इस व्यक्ति को अपनी वाहन में बैठाकर फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

    आप नेताओं ने लोगों से यह भी अपील की कि अगर किसी के साथ इस तरह की दुर्घटना होती है तो उसे नजदीकी अस्पताल तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। ऐसा नहीं है कि हम सब मिलकर तमाशा देखें या वीडियो बनाना और तस्वीरें लेना शुरू कर दें। दूसरी ओर हादसे में घायल तीनों अन्यों को भी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। एसएसएफ कर्मचारी ने कहा कि उन्हें पंजाब सरकार द्वारा ड्यूटी सौंपी गई है और वे 15-20 मिनट में 20-25 किमी की दूरी तय करते हैं। उन्हें संदेश मिला कि एक दुर्घटना हुई है। जिसके बाद 3 मरीजों को अपने वाहन से अस्पताल ले जाया गया।

  • फिर बदला मौसम का मिजाज, बारिश और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी

    पर्यटकों के लिए फिर रास्ता हुआ बंद 

    रोहतांगः हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आया है। रविवार को कुल्लू और लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर जारी रहा। ऑरेंज अलर्ट के बीच 13,050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा में 15, कोकसर में 5, सिस्सू में 2 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी हुई है। अटल टनल रोहतांग के आसपास, सोलंगनाला, बारालाचा, शिकुंला पास, छितकुल और अन्य चोटियों पर बर्फबारी का सिलसिला जारी है। सोमवार को पूरे प्रदेश में भारी से भारी बारिश, बर्फबारी का रेड अलर्ट है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 20 और 21 फरवरी को बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में 22 और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 24 फरवरी तक मौसम खराब रहेगा।

    जिला किन्नौर में रविवार दोपहर के बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई है। इससे जिले का न्यूनतम तापमान माइनस से नीचे लुढ़क गया है। जिले के ऊंचाई वाले ग्रामीण क्षेत्रों छितकुल और रक्षम में ताजा बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है तो वहीं निचले इलाकों में बारिश हो रही है। सोमवार के रेड अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने पर्यटकों और आम लोगों को बर्फीले और संवेदनशील इलाकों में न जाने की हिदायत दी है। रविवार को कुल्लू, मनाली, शिमला समेत प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में बादल छाए रहे। इससे कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। किसान व बागवान बारिश व बर्फबारी के इंतजार में हैं। साल 2024 में एक बार ही अच्छी बर्फबारी हुई है जो सेब की फसल के लिए नाकाफी है। बारिश-बर्फबारी होने से प्रदेश के किसानों और बागवानों को फायदा होगा।

    अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर और सोलंगनाला में दोपहर बाद से बर्फबारी के चलते अटल टनल पर्यटकों के लिए फिर बंद हो गई है। हालांकि, आपातकाल हालात में ही सोलंगनाला से आगे फोर बाई फोर वाहन भेजे जा रहे हैं। अटल टनल के आसपास लगभग 9 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हो गई है। प्रशासन ने अटल टनल की ओर गए पर्यटकों को दोपहर बाद मनाली की ओर भेजना शुरू किया। धुंधी, सोलंगनाला में भी बर्फबारी के दौर शुरू हो गया है। निचले इलाकों में बारिश हो रही है। मौसम का मिजाज ऐसा ही रहा तो देर रात मनाली में भी बर्फबारी शुरू होने की संभावना है। मनाली के डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि टनल के आसपास भारी बर्फबारी के कारण पर्यटक वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। उन्होंने पर्यटकों व आम लोगों से अपील की है कि मौसम की स्थिति देखकर ही यात्रा करें।

  • पंजाब: 54 साल‌ बाद फरवरी माह में हुआ ऐसा मौसम, अलर्ट जारी, देखें वीडियो

    लुधियाना : उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर एक्टिव हो गया है। इससे आज पंजाब के 17 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आज का सामान्य तापमान अधिक रिकॉर्ड किया गया है। यह तापमान 1970 के बाद दूसरी बार फरवरी में तापमान अधिक रिकॉर्ड किया गया है।

    जानकारी के अनुसार यह तापमान 1915 में रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में हल्की बारिश और ओलावृष्टि की संभावना। लुधियाना में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावनाएं बनी हुई हैं। तापमान 12 से 25 डिग्री के बीच रह सकता है। तेज हवाओं के साथ बारिश व ओलावृष्टि की संभावनाएं बन रही हैं।  

  • शादी समारोह में मधुमक्खियों ने किया हमला, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    गुना: मध्य प्रदेश के गुना में मधुमक्खियों के आतंक ने शादी समारोह में हड़कंप मचा दिया। इस हमले में न केवल कई मेहमान घायल हुए बल्कि 2 मेहमानों को तो आईसीयू में एडमिट करना पड़ा। मिली जानकारी के मुताबिक, होटल की छत पर मधुमक्खियों का छत्ता लगा था, जिसने वहां मौजूद लोगों पर हमला किया। मध्यप्रदेश के गुना शहर के एक मैरिज गार्डन में शादी का समारोह चल रहा था। इसी दौरान मधुमक्खियों ने मेहमानों पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग हमले से बचने के लिए इधर उधर भागने लगे। इस घटना में वर और वधु पक्ष के एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं और दो लोग गंभीर हैं।

    इन दोनों को प्राइवेट हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, शहर कस्तूरी गार्डन में पुरानी गल्ला मंडी की रामलीला समिति के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल की बेटी की शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए मेहमान मैरिज गार्डन पहुंचे थे। शनिवार को शादी के कार्यक्रम चल रहे थे। इसी बीच अचानक दोपहर में मधुमक्खियों ने शादी में आए मेहमानों पर हमला कर दिया। 

    दुल्हन के पिता प्रमोद अग्रवाल ने बताया कि गार्डन में मधुमक्खियों के 20-25 छत्ते लगे हैं। गार्डन संचालकों से कहा भी था कि इससे कोई घटना हो सकती है। लेकिन उन्होंने कहा कि ऐसे में ही शादी करनी पड़ेगी। शनिवार को मधुमक्खियों ने मेहमानों पर हमला कर दिया। उनके हमले में दोनों पक्षों के कई मेहमान घायल हो गए। चार मेहमानों को आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा। जिसमें से 2 अभी भी आईसीयू में हैं। वधु पक्ष का कहना है कि शादी समारोह होने के बाद मामले की शिकायत करेंगे। 

  • पंजाबः कांग्रेस ने Income Tax office के बाहर लगाया धरना, देखें वीडियो

    मोहालीः आम चुनाव के कुछ सप्ताह पहले कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते फ्रीज करने को लेकर कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वाड़िंग की अगुवाई में पार्टी ने आज सेक्टर 68 में स्थित Income Tax office के बाहर धरना लगाया है। इस दौरान उन्होंने खाते फ्रीज किए जाने की निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर आज केंद्र सरकार के खिलाफ पार्टी की पंजाब इकाई की तरफ से पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन कर रही है। इस मौके पर सभी जिलों सहित मोहाली के सेक्टर-68 स्थित इनकम टैक्स कार्यालय के बाहर कांग्रेस का धरना शुरू हो गया है।

    मोहाली में होने वाले प्रदर्शन में जिले के तीनों विधानसभा हलके मोहाली, खरड़ और डेराबस्सी से कांग्रेस नेता व समर्थक शामिल हुए है। कांग्रेस के राज्य प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि इस धरने के साथ वह केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए एकत्रित हुए है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन की वजह से लोगों को कोई दिक्कत न आए, इसको लेकर भी पुलिस व प्रशासन की तरफ से इंतजाम किए गए हैं। वहीं, कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि पार्टी के खाते गलत तरीके से फ्रीज किए गए हैं। यह सब कुछ राजनीति से प्रेरित है। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि यह प्रदर्शन पंजाब ही नहीं बल्कि कई राज्यों में किया जा रहा है।

  • पंजाब : फ्लाईओवर हादसे में विधायक का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियाना : एलिवेटेड पुल की वॉल स्लैब गिरने के मामले में विधायक गुरप्रीत गोगी ने आज NHAI के अधिकारियों को मौके पर बुलाया है। पुल निर्माण करने वाली कंपनी और उसके ठेकेदार की विधायक गोगी इनक्वायरी करवाएंगे। 40 फीट की ऊंचाई से ये स्लैब गिरी है। रविवार होने के कारण लोगों का आवागमन कम था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। करीब 700 करोड़ की लागत से 7 साल में पुल का निर्माण किया गया। पुल शुरू करने से पहले NHAI के अधिकारियों ने पुल की मजबूती आदि मापदंडों पर ध्यान नहीं दिया, जिस कारण ये हादसा हो गया। आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी ने कहा कि एलिवेटेड पुल का निर्माण करने वाले ठेकेदार के खिलाफ एक्शन लेंगे। पुल पर इस्तेमाल किए गए मटीरियल की भी जांच कराएंगे, ताकि पता चला सके कि किस क्वालिटी का मटीरियल इस्तेमाल किया गया है।

    गोगी ने कहा कि आज NHAI के अधिकारियों को 11.30 बजे मौके पर बुलाया गया है।गोगी ने कहा कि NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अशोक कुमार से भी बात की गई है। NHAI के अधिकारियों पर भी ये बड़ा सवाल खड़ा होता है कि 700 करोड़ से अधिक रुपए में ये पुल बनकर तैयार हुआ है, लेकिन ये 7 दिन में ही टूटना शुरू हो गया है। स्लैब यदि किसी राहगीर के ऊपर गिर जाती तो ये उसकी जान तक जा सकती थी। गोगी ने कहा कि यदि अभी पुल का कार्य अधूरा है तो इसे चलाना नहीं चाहिए।

  • पंजाबः तेजधार हथियार से व्यक्ति का किया क+त्ल

    श्री चमकौर साहिबः स्थानीय घुमियारा मोहल्ले में बीती देर रात एक युवक ने अपने पड़ोसी पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान प्रेम चंद के रूप में हुई है। देर रात हमलावर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कथित आरोपी की पहचान गोल्डी पहलवान के रूप में हुई है।

  • जालंधरः Usha Palace में 3.25 लाख की चोरी की CCTV आई सामने

    जालंधर, ENS: थाना 3 के अंतगर्त आते मिलाप रोड़ पर स्थित ऊषा पैलेस इलेक्ट्रिक की दुकान से लाखों की नगदी लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए ऊषा पैलेस दुकान के मालिक अभिनव गुप्ता ने बताया कि चोर दुकान से 3.25 लाख की नगदी लेकर लेकर फरार हो गए। अभिनव ने बताया कि घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा है कि चोर सुबह 4.33 पर दुकान में आए और 4.40 पर नगदी लेकर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि 2 चोर दुकान का शटर खोलकर अंदर घुस जाते है और महज 7 मिनट में वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते है। इस दौरान जाते समय जब चोर दुकान का शटर नीचे कर रहे होते है तो उन्होंने अपने हाथ पर कपड़ा रखा और उसके बाद दुकान का शटर नीचे किया ताकि उनके फिंगर प्रिंट भी शटर पर ना दिखे।

    वहीं चोरों की सफेद रंग की स्वीफ्ट भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने घटना की सूचना थाना 3 की पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हैरानी की बात यह है कि चोरों ने जिस दुकान पर वारदात को अंजाम दिया है, वह थाना 3 से 200 मीटर की दूरी पर है।  स्वीफ्ट गाड़ी में लुटेरे आए थे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। 7 मिनट में चोर दुकान से नगदी लेकर दुकान का शटर दोबारा गिरा गए। इस दौरान वह दुकान का ताला साथ ले गए। कहा जा रहा है कि उक्त चोर पहले भी 2 से 3 वारदातों को अंजाम दे चुके है।

    वहीं थाना डिवीजन नंबर 3 के SHO परमिंदर सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह चोरी की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की जा रही है।  इलाके के CCTV फुटेज कब्जे में लेकर आगे की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं फगवाड़ा गेट स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स मार्किट के कारोबारी अमित सहगल ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि बाजार में कई बार चोरी की वारदातें हो चुकी है। सुरक्षा को लेकर कई बार थाना 3 की पुलिस को शिकायत दे चुके है और पेट्रोलिंग के लिए गुहार लगा चुके है। लेकिन फिर भी वारदातें बढ़ती जा रही है।

  • पंजाब : युवक ने घर में घुसकर गर्लफ्रेंड के पति का किया क’त्ल, देखें वीडियो

    फरीदकोट : रविवार देर रात युवक ने अपनी शादीशुदा गर्लफ्रेंड के पति की हत्या कर दी। युवक अपने साथियों के साथ उनके घर में घुसा और पूरे परिवार पर हमला कर दिया। महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान डोगर बस्ती की रहने वाले परविंदर (41) के तौर पर हुई है। सूचना पाकर सिटी थाना पुलिस की टीम के साथ DSP शमशेर सिंह मौके पर पहुंचे। व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में भिजवाया गया है। डोगर बस्ती की रहने वाली महिला जस्सो ने बताया कि उसके बेटे परविंदर की शादी वर्ष 2007 में युवती के साथ हुई थी। बहू का मोहल्ले में ही 2 गली छोड़कर रहने वाले संदीप के साथ अफेयर है। कुछ महीने पहले वह घर छोड़कर संदीप के साथ चली गई थी। 2 दिन पहले ही वह घर लौटी थी।

    रविवार रात को परिवार के लोग घर पर मौजूद थे। संदीप अपने साथी मनी और शंकर समेत अन्य के साथ उनके दरवाजा तोड़कर घर में घुस आया। उन्होंने घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने परविंदर और बहू पर हमला किया। मारपीट में परविंदर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बहू गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद हमलावर घर से चले गए। रात को ही बहू को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, अब उसका वहीं इलाज चल रहा है। महिला ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई। उसने कहा कि बेटे की मौत के बाद बच्चों का पालन पोषण कौन करेगा।