Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਵਿਆਹ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਮੁਸਲਿਮ ਭਾਈਚਾਰੇ ਵਲੋਂ ਲਗਾਏ ਗਏ ਲੰਗਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਵਿਆਹ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਮੁਸਲਿਮ ਭਾਈਚਾਰੇ ਵਲੋਂ ਲਗਾਏ ਗਏ ਲੰਗਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਵਿਆਹ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਪੂਰੇ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਵਲੋਂ ਸਜਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿਵੇ ਵਿਆਹ ਵਾਲਾ ਘਰ ਹੋਵੇ। ਉਥੇ ਹੀ ਇਸ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਦੇਸ਼ ਵਿਦੇਸ਼ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਤਾਦਾਦ ਚ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਨਾਮਲੇਵਾ ਸੰਗਤ ਇਤਹਾਸਿਕ ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਚ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਣ ਪਹੁਚੀ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਥੇ ਹੀ ਇਸ ਸੰਗਤ ਦੇ ਸਵਾਗਤ ਲਈ ਬਟਾਲਾ ਚ ਲੋਕਾਂ ਵਲੋਂ ਬਾਜ਼ਾਰ ਸਜਾਏ ਗਏ ਹਨ ਅਤੇ ਵੱਖ ਵੱਖ ਰੰਗ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਹੇ ਹਨ।

    ਉਥੇ ਹੀ ਆਪਸੀ ਧਰਮ ਦੇ ਭਾਈਚਾਰੇ ਦੀ ਮਿਸਾਲ ਕਾਇਮ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਮੁਸਲਿਮ ਭਾਈਚਾਰਾ ਜਿਹਨਾਂ ਵਲੋਂ ਸੰਗਤਾਂ ਲਈ ਦੁੱਧ ਖੀਰ ਦੇ ਲੰਗਰ ਲਗਾਏ ਗਏ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਲੰਗਰ ਚ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਸੇਵਾ ਨਿਭਾ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਬੱਚੇ ਵੀ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹਨ। ਉਹ ਇਹ ਰੀਤ ਲਗਾਤਾਰ ਜਾਰੀ ਰੱਖਣਗੇ।

  • पंजाबः सीएम मान को गवर्नर बनवारी लाल का जवाब

    पंजाबः सीएम मान को गवर्नर बनवारी लाल का जवाब

    चंडीगढ़ः पंजाब के सीएम भगवंत मान के राज्य का 5637 करोड़ रूरल डेवलपमेंट फंड (RDF) केंद्र सरकार से जारी करवाने की मांग पर गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित ने जवाब दिया है। गवर्नर ने कहा कि मुख्यमंत्री पहले ही सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा चुके हैं। उन्हें सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए। पंजाब गवर्नर बीएल पुरोहित ने कहा कि उन्हें पता लगा है कि आप के शासनकाल में पंजाब पर लगभग पचास हजार करोड़ का कर्ज बढ़ गया है। इस पर उन्होंने मुख्यमंत्री मान से इस बड़ी धनराशि के उपयोग की जानकारी मांगी है, ताकि प्रधानमंत्री को धनराशि का उचित उपयोग होने बारे आश्वस्त कर सकें। बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीती 21 सितंबर को पंजाब गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित को पत्र लिखा था।

    इसमें उन्होंने गवर्नर से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के समक्ष पंजाब के 5637.4 करोड़ RDF फंड का मुद्दा उठाने और इसे जारी कराने की अपील की थी। मुख्यमंत्री मान ने अपने पत्र में यह भी कहा कि पंजाब मंडी बोर्ड/ ग्रामीण विकास बोर्ड मौजूदा कर्ज लौटाने में असमर्थ है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा MDF फंड तीन प्रतिशत से घटाकर दो प्रतिशत करने से पंजाब को दो सीजन के दौरान 400 करोड़ रुपए का नुकसान होना भी बताया है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने गेहूं खरीद सीजन 2023-24 के लिए अस्थायी खरीद शीट जारी करते हुए MDF घटाकर तीन प्रतिशत से दो प्रतिशत किया। नतीजतन पंजाब को 265 करोड़ रुपए का अतिरिक्त नुकसान झेलना पड़ा। इससे दो सीजन में कुल नुकसान 440 करोड़ (175 करोड़+265 करोड़) पर पहुंच गया। उन्होंने कहा कि इस स्तर पर यह फंड जारी नहीं होने से ग्रामीण बुनियादी ढांचे और अर्थव्यवस्था पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।

    इससे पहले मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब मंडी बोर्ड/ग्रामीण विकास बोर्ड बीते समय में ग्रामीण बुनियादी ढांचे के विकास के लिए उठाए कर्ज की अदायगी नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि यह मामला केंद्र सरकार के साथ यहां तक कि प्रधानमंत्री के साथ कई बार उठाया गया। लेकिन केंद्र सरकार ने 5637.4 करोड़ रुपए का ग्रामीण विकास फंड अभी तक जारी नहीं किया है। इससे पहले मुख्यमंत्री मान ने कहा कि ग्रामीण विकास फंड और मंडी विकास फंड की अदायगी नहीं होने के कारण मंडी बोर्ड/ ग्रामीण विकास बोर्ड मौजूदा कर्ज लौटाने में समर्थ नहीं। इसी तरह सरकार राज्य की ग्रामीण जनसंख्या और किसानों की भलाई के लिए विकास गतिविधियों को निर्विघ्न रूप में जारी नहीं रख सकती। मुख्यमंत्री मान ने गवर्नर को यह परेशानी राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के समक्ष उठाने की अपील की, ताकि बकाया राशि जल्द जारी हो सके।

    मुख्यमंत्री मान ने कहा कि सैद्धांतिक तौर पर अनाज खरीद के लिए सभी खर्चों की भरपाई खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा की जानी होती है। उन्होंने कहा कि खरीफ मार्केटिंग सीजन 2020-21 की अस्थायी खरीद शीट में भारत सरकार ने कुछ स्पष्टीकरण की कमी के कारण ग्रामीण विकास फंड की अदायगी नहीं की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके अनुसार केंद्र सरकार ने रबी मार्केटिंग सीजन 2021-22 का ग्रामीण विकास फंड का रुका पैसा जारी कर दिया। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब ग्रामीण विकास एक्ट (PRDA) 1987 की धारा-7 के अनुसार न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का तीन प्रतिशत ग्रामीण विकास फीस के तौर पर पंजाब ग्रामीण विकास बोर्ड को भुगतान करना होता है।

  • पंजाब : बीबीएमबी के चेयरमैन नंद लाल शर्मा का पंजाब स्टेट कर्मचारी जत्थेबंदी ने किया स्वागत, देखें वीडियो

    पंजाब : बीबीएमबी के चेयरमैन नंद लाल शर्मा का पंजाब स्टेट कर्मचारी जत्थेबंदी ने किया स्वागत, देखें वीडियो

    तलवाड़ा/सोनू थापर : आज दिनांक 22.09.2023 को प्रधान विजय कुमार ठाकुर जी की अध्यक्षता में पंजाब स्टेट कर्मचारी जत्थेबंदी मान्यता प्राप्त बीबीएमबी तलवाड़ा के पदाधिकारियों द्वारा शिवालिक सदन बीबीएमबी तलवाड़ा में अध्यक्ष महोदय बीबीएमबी नन्द लाल शर्मा और मुख्य अभियंता नंगल डैम चरणप्रीत सिंह जी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता अजय भारद्वाज, अधीक्षण अभियन्ता राजीव गोयल, अधीक्षण अभियंता (P.W) अजीत कुमार, कार्यकारी अभियंता अरविंदरपाल सिंह भी मौजूद रहे। मान्यता प्राप्त यूनियन द्वारा अध्यक्ष महोदय जी को कर्मचारियों संबंधी लंबित मांगों से भी अवगत करवाया गया।

    जिस में खास तौर पर साल 2022–23 में सर्वाधिक विद्युत उत्पादन के के चलते 45 दिन की प्रोत्साहन राशि देने और दिनांक 01/01/23 से बढ़े हुए D.A 4% का बकाए सहित भुगतान करने की बात की गई। साथ ही बीबीएमबी का कार्य नियमित रूप से चलाने हेतु रिक्त पड़े सभी पदों को जल्द भरने की मांग की। इस के इलावा दिनांक 07/01/2011 के बाद नियुक्त कर्मियों को मुफ्त बिजली यूनिਟ सुविधा देने, दैनिक भोगी व अनुबंध के आधार पर रखे कर्मचारियों को नियमित करने ओर P.S.P.C.L की तर्ज पर 2004 से 2010 तक के मृतक आश्रितों को नौकरी देने की मांग की।

    कैशलेस मैडिकल इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए गठित कमेटी से रिपोर्ट ले कर कर्मचारियों को जल्द इसका लाभ दिलवाने, ओर ऊपर–नीचे का मकान एक ही कर्मचारी को देने संबंधी जल्द सहमति प्रदान करने की मांग की गई। उपरोक्त मांगों के संबंध में अध्यक्ष महोदय नन्द लाल शर्मा द्वारा जल्द ही विचार करके उचित कार्यवाई करने का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर सेक्रेटरी परमिंदर सिंह, ज्वाइंट सेक्रेटरी रूमेल सिंह, सीनियर वाइस प्रधान सुमित ठाकुर, गुरबचन लाल भट्टी, ऑफिस सैक्रेटरी सुखदेव सिंह गुग्गू, ऑफिस सेक्रेटरी पूर्ण चंद आदि मौजूद रहे।

  • अब भारत-चीन में हुआ विवाद! भारतीय खिलाड़ियों के लिए नो एंट्री, खेल मंत्री ने दौरा किया रद्द 

    अब भारत-चीन में हुआ विवाद! भारतीय खिलाड़ियों के लिए नो एंट्री, खेल मंत्री ने दौरा किया रद्द 

    नई दिल्ली : हांगझाऊ एशियन गेम्स के लिए भारत के तीन वुशु खिलाड़ियों को वीजा नहीं देने पर भारत ने चीन के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। ताजा वीजा विवाद से दोनों देशों के बीच पहले से तनाव भरे रिश्ते और बिगड़ सकते हैं। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने एशियन गेम्स के लिए चीन जाने के अपने कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने चीन की हरकत को एशियन गेम्स की भावना के खिलाफ बताया है। चीन ने अरुणाचल प्रदेश के 3 वुशु खिलाड़ियों को 19वें एशियन गेम्स में हिस्सा लेने के लिए वीजा नहीं दिया है। चीन के इस कदम के विरोध में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपना चीन दौरा रद्द कर दिया है।

    केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी खिलाड़ियों को वीजा नहीं देने के लिए चीन की निंदा की है। वह पूर्व में केंद्रीय खेल मंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, ‘अरुणाचल प्रदेश के हमारे वुशु खिलाड़ियों को वीजा नहीं देने के चीन के कृत्य की मैं कड़ी निंदा करता हूं। ये खिलाड़ी हांगझाऊ में 19वें एशियन गेम्स में हिस्सा लेने जा रहे थे। यह न सिर्फ खेल भावना के खिलाफ है बल्कि एशियन गेम्स के नियमों और आचार संहिता के खिलाफ है जो सदस्य देशों के प्रतिभागियों में भेदभाव को प्रतिबंधित करता है। अरुणाचल प्रदेश विवादित क्षेत्र नहीं है बल्कि भारत का अभिन्न हिस्सा है। अरुणाचल प्रदेश के सभी लोग यहां के भूभाग या लोगों पर चीन के किसी भी अवैध दावे का मजबूती से विरोध करते हैं। इंटरनैशनल ओलिंपिक कमिटी को चीन के इस अवैध कदम पर कार्रवाई करनी चाहिए।’

    भारत चीन की हरकत पर कड़ा ऐतराज जताया है। मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने शुक्रवार को कहा, ‘हमारे लंबे समय से और सतत रुख के अनुरुप, भारत डोमिसाइल या नस्ल के आधार पर भारतीय नागरिकों से भेदभाव वाले व्यवहार को खारिज करता है। अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा था, है और रहेगा। हमारे कुछ खिलाड़ियों के लिए चीन के जानबूझकर और सिलेक्टिव तरीके से बाधा पैदा करने को लेकर नई दिल्ली और बीजिंग में सख्त विरोध दर्ज कराया गया है। चीन की हरकत एशियन गेम्स की भावना के साथ-साथ उसके नियमों का भी उल्लंघन है, जो सदस्य देशों के प्रतिभागियों में किसी भी तरह के भेदभाव को वर्जित करते हैं।’

    भारत के तीन वुशु खिलाड़ी- मेमान वांगसू, ओनिलु तेगा और मेपुंग लाम्गु को हांगझाऊ एशियन गेम्स ऑर्गनाइजिंग कमिटी (HAGOC) की तरफ से उनका एक्रेडिएशन कार्ड उनहीं मिला जो एंट्री वीजा के तौर पर भी काम करता है। बुधवार को जब वे एशियन गेम्स के लिए रवाना हो रहे थे तो वे अपने ट्रैवल डॉक्युमेंट्स को डाउनलोड नहीं कर पाए। वुश टीम बुधवार को दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से चीन के लिए रवाना हुई लेकिन ये तीनों खिलाड़ी वीजा नहीं मिलने की वजह से नहीं जा पाए। बाकी 10 वुशु खिलाड़ियों को इस तरह की किसी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा।

    विवाद के बीच ओलिंपिक काउंसिल ऑफ एशिया की एथिक्स कमिटी के चेयरमैन वेइ जिझोंग ने इससे इनकार किया है कि चीन ने खिलाड़ियों को वीजा नहीं दिया। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों ने वीजा को स्वीकार ही नहीं किया। जिझोंग ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि यह ओसीए की समस्या है क्योंकि चीन गेम्स में हिस्सा के लिए अपने यहां आने वाले सभी अर्ह खिलाड़ियों को वीजा देने पर सहमत है। वीजा पहले ही दिया जा चुका है।’

  • ਪੰਜਾਬ : ਸੰਯੁਕਤ ਕਿਸਾਨ ਮੋਰਚਾ ਵੱਲੋਂ DC ਦਫ਼ਤਰ ਦਾ ਕੀਤਾ ਘਰਾਵ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਸੰਯੁਕਤ ਕਿਸਾਨ ਮੋਰਚਾ ਵੱਲੋਂ DC ਦਫ਼ਤਰ ਦਾ ਕੀਤਾ ਘਰਾਵ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਹੜ੍ਹਾਂ ਕਾਰਨ ਹੋਈ ਤਬਾਹੀ ਤੋਂ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਇਲਾਕਿਆਂ ਦੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਯੋਗ ਮੁਆਵਜ਼ਾ ਨਹੀਂ ਮਿਲਿਆ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵਿੱਚ ਭਾਰੀ ਰੋਸ ਹੈ। ਸੰਯੁਕਤ ਕਿਸਾਨ ਮੋਰਚੇ ਦੇ ਸੱਦੇ ‘ਤੇ ਅੱਜ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿਖੇ ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਡੀ.ਸੀ ਦਫ਼ਤਰ ਵਿੱਚ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ। ਡੀਸੀ ਰਾਹੀਂ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਨਰਿੰਦਰ ਮੋਦੀ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੂੰ ਵੱਖੋ ਵੱਖਰੇ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਭੇਜੇ। ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀ ਦੇ ਆਗੂ ਜਤਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਛੀਨਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਪੰਜਾਬ ਹਰਿਅਣਾ ਤੇ ਹਿਮਾਚਲ ਸੂਬਿਆਂ ਨੂੰ 50 ਹਜ਼ਾਰ ਕਰੋੜ ਦਾ ਸਪੈਸ਼ਲ ਪੈਕੇਜ ਹੜ ਪੀੜਤ ਏਰੀਆ ਨੂੰ ਜਾਰੀ ਕਰੇ।

    ਜਿਸ ਵਿਚ 10 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਮਿ੍ਤਕ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ, 5 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਡਿੱਗੇ ਘਰ, 1.5 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਮਰੇ ਹੋਏ ਜਾਨਵਰ, 1 ਲੱਖ ਪ੍ਰਤੀ ਏਕੜ ਫ਼ਸਲ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਖੇਤਾਂ ਵਿਚ ਭਰੀ ਰੇਤ ਦੀ ਖੁਦਾਈ ਦਾ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕਰੇ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਹਜੇ ਤੱਕ ਗਿਰਦੋਰੀਆ ਪੂਰੀਆਂ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ। ਸਿਰਫ 6800 ਰੁਪਈਆ ਮੁਆਵਜ਼ਾ ਦੇ ਕੇ ਫੋਟੋਆਂ ਹੀ ਖਿਚਵਾਈਆਂ ਗਈਆਂ । ਓਹਨਾ ਕਿਹਾ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਨੇ 200 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਮੁਆਵਜ਼ਾ ਦੇ ਕੇ ਹੀ ਆਪਣਾ ਪੱਲਾ ਝਾੜ ਦਿੱਤਾ ਹੈ।

    ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੋਦੀ ਸਰਕਾਰ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ₹10,000 ਕਰੋੜ ਦਾ ਗਰਾਂਟ ਦੇਵੇ ਤਾਂ ਜੋ ਕਿ ਹੜ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਮਦਦ ਕੀਤੀ ਜਾ ਸਕੇ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨਿਕ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਤੋਂ ਮੰਗ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਜੋ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀਆਂ ਜਾਇਜ ਮੰਗਾਂ ਹੈ ਅਤੇ ਜੋ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਦੇ ਪੱਧਰ ਦੀਆਂ ਮੰਗੀਆਂ ਜਾਣ ਗਿਆ। ਜੋ ਸਰਕਾਰ ਪੱਧਰ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਹੋਣਗੀਆਂ ਉਸ ਬਾਰੇ ਲਿਖ ਕੇ ਅੱਗੇ ਭੇਜ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।

  • जालंधरः विवादों में आई यह पंजाबी फिल्म, FIR दर्ज

    जालंधरः विवादों में आई यह पंजाबी फिल्म, FIR दर्ज

    जालंधर, ENS: सिनेमा घरों में रिलीज हुई पंजाबी फिल्म ‘बुहे बारियां’ को लेकर विवाद शुरू हो गया है। जालंधर के थाना आदमपुर में कल देर रात एफआईआर 129 के एससी एसटी एक्ट के तहत तीन अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। दरअसल फिल्म के एक सीन को लेकर रविदास समुदाय के लोगो में रोष पाया जा रहा है। फिल्म में श्री गुरु रविदास महाराज की तस्वीर और रविदास समुदाय की महिला को लेकर दर्शाए एक सीन को लेकर विवाद हुआ पैदा हुआ है, जिसके बाद रविदासीय समाज खफा है। श्री गुरु रविदास टाइगर्स फोर्स के प्रधान जस्सी तल्लन ने पंजाब की 52 जत्थेबंदियों को साथ लेकर जालंधर सहित पूरे पंजाब के सिनेमा घरों में फिल्म बंद करने का ऐलान किया है। 

  • पंजाबः महासभा के प्रदेश उप प्रधान पर तेजधार हथियार से हमला

    पंजाबः महासभा के प्रदेश उप प्रधान पर तेजधार हथियार से हमला

    गुरदासपुर: पनियाड़ रेलवे फाटक के पास 5 नकाबपोशों ने गुर्जर महासभा के प्रदेश उप प्रधान को तेजधार हथियारों से हमला कर जख्मी कर दिया। हमले के बाद आसपास के लोग शोर सुनकर मौके पर पहुंच गए, जिन्हें देखकर आरोपी भाग निकले। मामले की शिकायत पुलिस को की गई। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों के पास पिस्तौल भी थी। गुर्जर महासभा के उप प्रधान सुरमुद्दीन ने बताया कि वह रोजाना की तरह पनियाड़ फाटक के पास स्थित अपने घर से मोटरसाइकिल पर दूध सप्लाई करने के लिए निकले थे। 

    फाटक के पास पहले से ही 5 नकाबपोश खड़े थे, जिन्होंने तेजधार हथियारों से हमला कर उसे जख्मी कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बरियार चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि, पुलिस का मानना है कि वारदात आपसी रंजिश को लेकर अंजाम दी गई है।

  • लोकसभा चुनाव 2024 से पहले NDA के साथ इस पार्टी ने किया गठबंधन 

    लोकसभा चुनाव 2024 से पहले NDA के साथ इस पार्टी ने किया गठबंधन 

    नई दिल्ली: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एनडीए का कुनबा और बढ़ गया है। शुक्रवार को JDS (जनता दल सेक्युलर), BJP के नेतृत्व वाले गठबंधन NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक दल) में शामिल हो गई। दिल्ली में जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। जिसके बाद गठबंधन का ऐलान किया गया। शाह और कुमारस्वामी के बीच कर्नाटक में सीट शेयरिंग को लेकर भी चर्चा हुई। हालांकि, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। जेडीएस और बीजेपी कभी कर्नाटक में साथ थीं, मगर इस बार हुए विधानसभा चुनाव बीजेपी, जेडीएस और कांग्रेस ने अलग-अलग लड़ा। विधानसभा चुनाव में जेडीएस को बड़ा झटका लगा था।

    अब एक बार फिर बीजेपी और जेडीएस कर्नाटक में मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। माना जा रहा है कि इस गठबंधन के बाद कर्नाटक में बीजेपी को बड़ी बढ़त मिल सकती है। अमित शाह से कुमारस्वामी की मुलाकात के दौरान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गोवा के सीएम प्रमोद सावंत भी मौजूद थे। नड्डा ने कुमारस्वामी से मीटिंग के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- “कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जद(एस) नेता एचडी कुमारस्वामी से मुलाकात की। कुमारस्वामी की पार्टी ने हमारे वरिष्ठ नेता और गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा बनने का फैसला किया है। हम एनडीए में उनका तहे दिल से स्वागत करते हैं। यह एनडीए और प्रधानमंत्री मोदी के “न्यू इंडिया, स्ट्रॉन्ग इंडिया” के दृष्टिकोण को और मजबूत करेगा।”
     

  • पंजाबः कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुआ यह युवा नेता

    पंजाबः कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुआ यह युवा नेता

    चंडीगढ़ः कांग्रेस को भाजपा ने बड़ा झटका दिया है। कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष अक्षय शर्मा शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने अक्षय शर्मा को पार्टी में शामिल किया। उन्होंने कहा कि शर्मा को 3.96 लाख वोट मिले थे। सुनील जाखड़ ने कहा कि बीजेपी को किसी पार्टी से जुड़ने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि मोहित मोहिंदरा को अध्यक्ष पद थोपा गया है। जाखड़ ने कहा कि जिस सोच के साथ कांग्रेस में चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई थी, अब कांग्रेस उस मुद्दे से भटक गई है।

    जाखड़ ने कहा कि 26 सितंबर को अमित शाह अमृतसर साहिब आएंगे और फिरोजपुर में पीजीआई सैटेलाइट का शिलान्यास करेंगे। जाखड़ ने कहा कि कनाडा दामसला का जल्द समाधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी एक व्यक्ति की वजह से किसी देश की विदेश नीति प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह कनाडा के लिए खतरनाक है। जाखड़ ने कहा कि कनाडा के लिए जल्द ही कोई समाधान निकलेगा। उन्होंने कहा कि कनाडा ने जिस तरह की फसल उगाई है, उसी तरह फसल काट रहा है। भारत आतंकवादी को उसके घर में घुसकर मारता है, बालाकोट इसका उदाहरण है। उन्होंने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। भारत सरकार बच्चों और भारत की सुरक्षा के लिए चिंतित है।

    जाखड़ ने कहा कि भाजपा गृह मंत्रालय से तालमेल करके उन परिवारों से तालमेल स्थापित करेगी ताकि परिवारों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। नियमित तौर पर हेल्प लाइन शुरू की जायेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय छात्र कनाडा को 60 हजार करोड़ रुपये फीस के तौर पर देते हैं। आने वाले दिनों में कनाडा खासकर ट्रूडो को समझ आ जाएगा। राजा वाड़िंग के बयान पर टिप्पणी करते हुए जाखड़ ने कहा कि भारत जी20 का मेजबान था। इसीलिए भारत ने सभ्यता का ध्यान रखा है।

  • इस इलाके के शॉपिंग मॉल में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 15 गाड़ियां, देखें वीडियो

    इस इलाके के शॉपिंग मॉल में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 15 गाड़ियां, देखें वीडियो

    मुंबई: मुंबई के उपनगरीय ओशिवारा इलाके में शुक्रवार को हीरा-पन्ना शॉपिंग मॉल में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंच गई है। करीब 20 दुकानें आग की चपेट में आई हैं। पुलिस ने पूरे मॉल को खाली करा लिया है। किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। मिली जानकारी के मुताबिक आज आंधेरी पश्चिम, मुंबई में स्थित ‘हीरा पन्ना बिजनेस मॉल’ में लगभग 2:30 बजे एक आग लग गई। इस मॉल में लगभग 500 कार्यालय और दुकानें हैं, जिसमें आग तेजी से फैल गई।

    सूचना प्राप्त होते ही, ओशिवारा पुलिस और अग्निशमन टीमें तुरंत ‘हीरा पन्ना मॉल‘ के परिसर में पहुंच गई हैं ताकि आग को नियंत्रित किया जा सके और बुझाया जा सके। मिली जानकारी के मुताबिक आग का कारण बिजली के तारों में स्पार्किंग का कहा जा रहा है। हालांकि आग लगने के मामले में कोई पुष्टि नहीं कर रहा है।