Blog

  • जालंधर: सरबजीत मक्कड़ के भाई के मर्डर केस में कोर्ट का आया फैसला

    जालंधर: सरबजीत मक्कड़ के भाई के मर्डर केस में कोर्ट का आया फैसला

    कोर्ट के फैसले के बाद पूर्व विधायक मक्कड़ और उनके भाई को मिली धमकी

    जालंधर/वरुण: भाजपा जालंधर से सीनियर नेता सरबजीत सिंह मक्कड़ के भाई सुरिंदर सिंह मक्कड़ की हत्या के मामले में आज माननीय अदालत ने आंतकी सतिंदरजीत सिंह मिंटू को उम्र कैद की सजा सुनाई।

    उधर, खालिस्तानी आतंकी सतिंदरजीत सिंह उर्फ मिंटू को कोर्ट द्वारा दोषी करार देते ही पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़ और भूपिंदर सिंह मक्कड़ को धमकी भरी कॉल आई है।

    पूर्व विधायक और उनके भाई ने कहा कि किसी अनजान नंबर से उन्हें काल आई। कॉल करने वाला कोई नहीं, बल्कि नाभा जेल में बैठा आतंकी सतिंदरजीत सिंह मिंटू था। उन्होंने कहा कि मिंटू ने धमकी दी है कि जेल की दीवारें अब उसे रोक नहीं पाएंगी। वह जल्द जेल से बाहर आकर दोनों भाइयों का भी वही हाल करेगा जो सुरिंदर का किया था।

    पूर्व विधायक मक्कड़ ने कहा कि उन्हें बब्बर खालसा के आतंकियों से भी धमकियां मिली हैं। जैसे-जैसे सजा का समय नजदीक आ रहा था उन्हें ऐसी कॉल्स आनी शुरू हो गई थीं। मक्कड़ ने कहा कि पहले पेशी के दौरान या फिर उससे पहले धमकी भरी कॉल आती थीं। अब तो लगातार ही धमकियां मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है।

  • खालिस्तानी आतंकी हरविंदर रिंदा की पाकिस्तान में मौत, इस गैंगस्टर ग्रुप ने ली जिम्मेदारी

    खालिस्तानी आतंकी हरविंदर रिंदा की पाकिस्तान में मौत, इस गैंगस्टर ग्रुप ने ली जिम्मेदारी

    नई दिल्ली: खुफिया एजेंसी के बीच 2 दिन से चर्चा है कि खालिस्तानी आतंकी हरविंदर रिंदा की पाकिस्तान में मौत हो गई है। दूसरी ओर बंबीहा ग्रुप ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि हरविंदर सिंह रिंदा को उन्होंने पाकिस्तान में मार गिराया है। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में और मोहाली RPG अटैक में भी रिंदा का नाम सामने आया था।

    खुफिया एजेंसी के पास जो जानकारी है उसके मुताबिक हरविंदर सिंह रिंदा की मौत किडनी फेल होने की वजह से हुई है। पिछले 15 दिन से वो पाकिस्तान के एक अस्पताल में भर्ती था। बता दें कि पंजाब के फेमस सिंगर बब्बू मान को भी 2 दिन पहले जान से मारने की धमकी मिली थी। बब्बू को भी ये धमकी बंबीहा गैंग ग्रुप के मेंबर्स की तरफ से दी गई थी। पंजाब पुलिस ने अंदेशा जताया था कि बंबीहा ग्रुप की तरफ से बब्बू मान को मारने के लिए नाबालिक लड़कों की मदद ली जा सकती है। इस काम को अंजाम देने के लिए उन्हें ट्रेनिंग भी दी जा रही है। बब्बू को मारने के लिए ये गैंग उन लोगों को तैयार कर रहा है, जिनका ना कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड हो और जो नाबालिग हो।

  • इनोसेंट हार्टस की स्टार कलाकार गीतांजलि टी.वी रिएलिटी शो ‘द डांस आइकॉन’ की रही विनरः ट्रॉफी के साथ जीता नकद इनाम

    इनोसेंट हार्टस की स्टार कलाकार गीतांजलि टी.वी रिएलिटी शो ‘द डांस आइकॉन’ की रही विनरः ट्रॉफी के साथ जीता नकद इनाम

    जालंधर/विजयः इनोसेंट हार्टस स्कूल ग्रीन मॉडल टाऊन की छात्रा, स्टार कलाकार गीतांजलि ने टी.वी रिएलिटी शो ‘द डांस आइकॉन’, जो मुंबई मे आयोजित किया गया था, में प्रथम पुरस्कार जीतकर स्कूल को गौरवान्वित किया है। इस रिएलिटी शो में ग्रेट कोरियोग्राफर वैभव दादा ने सुपर जज तथा मिस्टर परवेश राणा व सुश्री प्रोनिता ने मास्टर जजिस के रूप में अपना निर्णय सुनाया। जिसमें गीतांजलि को एक खूबसूरत ट्रॉफी और 51,000 रुपए नकद राशि पुरस्कार से नवाजा गया है।

    इस शो का प्रसारण नेशनल चैनल जी सलाम पर किया जाएगा। गीतांजलि के लिए इतनी ऊँचाई तक पहुँचने का सफर चुनौतीपूर्ण था। उसका पूरे भारत में ऑडिशन राउंड में चुनाव हुआ है। कुल 2000 प्रतियोगियों में शीर्ष 10 प्रतियोगियों में स्थान, फिर 8 फाइनलिस्टस में, तत्पश्चात उनमें से विजेता ट्रॉफी हासिल करना उसके स्वयं के साथ-साथ उसके अभिभावकों व स्कूल के लिए बड़े गौरव का विषय है। गीतांजलि को पहले ही राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार मिल चुके हैं।

    मैनेजमेंट तथा स्कूल के प्रिंसिपल  ने गीतांजलि और उसके माता-पिता को बधाई दी तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

  • Aadhaar Card को लेकर आई बड़ी जानकारी, सरकार ने दिया ये जरूरी अपडेट!

    Aadhaar Card को लेकर आई बड़ी जानकारी, सरकार ने दिया ये जरूरी अपडेट!

    नई दिल्लीः देशभर के करोड़ों आधार कार्डधारकों के लिए बड़ी खबर है। अगर आपके पास भी आधार कार्ड है तो क्या आपको भी सरकार की तरफ से 4,78,000 रुपए का लोन दिया जा रहा है? बता दें आज के समय में कोई भी काम करने के लिए आधार कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में क्या केंद्र सरकार आधार कार्ड पर आपको लोन की सुविधा दे रही है। जानते हैं क्या है पूरा मामला-

    हाल ही में सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि सरकार आधार वालों को 4,78,000 रुपए का लोन दे रही है। इस मैसेज की सच्चाई के बारे में पीआईबी ने पता लगाया है।

    पीआईबी ने फैक्ट चेक करके इसकी सच्चाई के बारे में पता लगाया है। पीआईबी ने अपने ऑफिशियल ट्वीट में इस बारे में जानकारी दी है। इस वायरल मैसेज के सच के बारे में पता लगाने के बाद में पीआईबी ने बताया है कि यह पोस्ट पूरी तरह से फेक है।

    केंद्र सरकार की ओर से इस तरह की कोई भी स्कीम नहीं चलाई जा रही है। PIB Fact Check ने अपनी जांच-पड़ताल में इस खबर को फेक पाया है। इसके साथ ही सभी को सतर्क रहने के लिए कहा है कि इस तरह की वायरल पोस्ट को किसी के साथ भी शेयर न करें।

  • सिने जगत में शोक की लहर, मशहूर एक्ट्रेस का निधन

    सिने जगत में शोक की लहर, मशहूर एक्ट्रेस का निधन

    नई दिल्लीः मशहूर अभिनेत्री तबस्सुम गोविल अब हमारे बीच नहीं रहीं। 78 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया है। तबस्सुम का निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ है। इस बात की जानकारी खुद उनके बेटे होशंग गोविल ने शनिवार को मीडिया को दी।

    तबस्सुम के बेटे होशंग गोविल ने कहा, ‘शुक्रवार शाम को उनका निधन हो गया। उसके जाने से परिवार को सदमा लगा है। कल रात करीब 8:40 बजे एक अस्पताल में कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया। बेटे ने बताया कि वह बिल्कुल स्वस्थ्य थीं। हमने 10 दिन पहले अपने शो के लिए शूटिंग की थी और अगले हफ्ते फिर से शूट करने वाले थे। यह अचानक हुआ।’

    अभिनेत्री ने 1947 में बाल कलाकार बेबी तबस्सुम के रूप में अपना करियर शुरू किया। उन्होंने 1972 से 1993 तक लोकप्रिय दूरदर्शन सेलिब्रिटी टॉक शो ‘फूल खिले हैं गुलशन गुलशन’ की भी मेजबानी की।

  • कॉलेज में रैंगिंग के दौरान लड़की को जबरन करवाया किस, 5 हिरासत में

    कॉलेज में रैंगिंग के दौरान लड़की को जबरन करवाया किस, 5 हिरासत में

    ओडिशा:  ओडिशा में एक नाबालिग लड़की को जबरन किस करने का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो वायरल होने के बाद यौन उत्पीड़न सहित कई आरोपों में दो नाबालिगों सहित पांच छात्रों को हिरासत में ले लिया गया। गंजम जिले के कॉलेज ने इस घटना में शामिल 12 छात्रों को निष्कासित कर दिया है। इस महीने की शुरुआत में हैदराबाद के एक कॉलेज में एक फ्रेशर को शारीरिक रूप से प्रताड़ित किए जाने के बाद यह मामला सामने आया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई जा रही है।

    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि पिछले महीने सरकारी कॉलेज में दाखिला लेने वाली प्रथम वर्ष की छात्रा को लड़के ने अपने सीनियर के उकसाने पर जबरन किस कर लिया था. जैसे ही लड़की जाने के लिए खड़ी हुई, तभी एक सीनियर ने उसे रोकने के लिए उसका हाथ पकड़ लिया। हाथ में डंडा लिए दिख रहे आरोपी लड़के को थप्पड़ भी मारते हैं क्योंकि वह उससे बहस करने की कोशिश करता है।

    चौंकाने वाली बात यह है कि यह प्रकरण अन्य लड़कियों के सामने सामने आया, जो यौन उत्पीड़न का विरोध करने के बजाय खिलखिलाती नजर आईं. कॉलेज के प्राचार्य ने कहा कि घटना में शामिल छात्रों की पहचान कर ली गई है और अनुशासनात्मक समिति और एंटी रैंगिग टीम ने उन्हें निष्कासित करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि आरोपी द्वितीय वर्ष के छात्रों को अपना वार्षिक प्रश्नपत्र लिखने की अनुमति नहीं दी जाएगी. “हम घटना के बारे में उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद को लिखेंगे”, ।

    हिरासत में लिए गए पांच छात्रों पर रैगिंग और यौन अपराधों से बच्चों के सख्त संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और आईटी अधिनियम के तहत आरोप लगाए गए हैं। हिरासत में लिए गए नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा। मुख्य आरोपी 24 वर्षीय अभिषेक नाहक है, जो अंतिम वर्ष का छात्र है। यौन उत्पीड़न के एक मामले में जमानत पर बाहर आए नाहक को सत्तारूढ़ बीजू जनता दल की छात्र शाखा द्वारा कॉलेज की कैंपस कमेटी में नामित किया गया था।

    बेरहामपुर के पुलिस अधीक्षक सरबन विवेक एम ने कहा कि यह सिर्फ रैगिंग का मामला नहीं है, बल्कि लड़की के यौन उत्पीड़न का मामला है। ओडिशा की घटना हैदराबाद कांड के कुछ हफ्ते बाद और आईआईटी-खड़गपुर में एक छात्र के छात्रावास के कमरे में मृत पाए जाने के एक महीने बाद आई है। जहां पुलिस ने आईआईटी की घटना को आत्महत्या का मामला करार दिया था, वहीं अदालत ने कहा था कि यह रैगिंग का मामला हो सकता है।

  • सुल्तानपुर लोधीः शराब ठेके के करिंदों पर लुटेरों का तेजधार हथियारों से हमला, देखें वीडियो

    सुल्तानपुर लोधीः शराब ठेके के करिंदों पर लुटेरों का तेजधार हथियारों से हमला, देखें वीडियो

    सुल्तानपुर लोधी : बीती रात इनोवा में लुटेरों ने सुल्तानपुर लोधी-कपूरथला मार्ग स्थित शराब की दुकान से लूट की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक लुटेरों ने क्षेत्र में और भी कई वारदातों को अंजाम दिया है। 

    हिमाचल प्रदेश निवासी यशपाल के पुत्र शमी व रामसरूप निवासी सुल्तानपुर लोधी ने बताया कि बीती रात 5 अज्ञात युवक एक इनोवा कार में आए और आते ही हम पर राइफल तान दी और गल्ले में पड़े करीब 7 हजार रुपए ले लिए। वहीं रामसरूप ने कहा कि लुटेरों ने मेरी जेब में 2 हजार रुपये और मेरा पर्स भी ले लिया। उन्होंने हम पर धारदार हथियारों से हमला किया और हमें घायल कर दिया।

    इसके बाद उक्त लुटेरों ने डल्ला रोड निवासी विरिंदर मोमी के साथ भी लूटपाट की। इस लूट में लुटेरों ने 25 हजार रुपए और मोबाईल फोन छीन कर ले गए। इसके अलावा भी लुटेरों ने कई घटनाओं को अंजाम दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जब पुलिस को इस घटना की जानकारी हुई तो उक्त लुटेरों का थाना सुल्तानपुर लोधी ने पीछा किया। 

    लुटेरों और पुलिस के बीच भी मुठभेड़ भी देखने को मिली। पुलिस और दोनों लुटेरे दोनों की तरफ से फिरोजपुर हाईवे पर फायरिंग भी हुई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है और खबर यह भी सामने आ रही है कि पुलिस ने इनोवा वाहन को जब्त कर लिया है। बाकी लुटेरे अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए हैं।

  • शिक्षा में अतुल्य योगदान दे रहा है पहल एनजीओ : प्रिंसिपल सुरेश

    शिक्षा में अतुल्य योगदान दे रहा है पहल एनजीओ : प्रिंसिपल सुरेश

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना के राजकीय कन्या विद्यालय में योगदान एक पहल एनजीओ द्वारा 22 बच्चों को सहायता राशि वितरण की गई। पहल एनजीओ बच्चों की फीस भरने का कार्य भी कर रही है। स्कूल के प्रिंसिपल सुरेश कुमार ने बताया कि शनिवार को 20 बच्चों को ₹900 और एक बच्चे को ₹600 और 12वीं कक्षा में टॉप करने वाली तान्या को ₹5000 प्रोत्साहन राशि के तौर पर दिए गए। उन्होंने बताया कि पहल एनजीओ बच्चियों की शिक्षा में अतुल्य योगदान दे रहा है जिससे जरुरतमंद छात्राओं की शिक्षा सुनिश्चित हो पाती है।
    एनजीओ की प्रधान सुमन पुरी ने बताया कि हमारा क्लब 2017  से निरंतर लोगों की सेवा करता आ रहा है। चेयरमैन मदन पुरी ने बताया कि इस क्लब द्वारा कोरोना काल में भी गरीब लोगों की हर संभव सहायता की गई थी। क्लब आगे भी निरंतर सेवा करता रहेगा।योगदान एक पहल एनजीओ बाहर से कोई सहायता नहीं लेता। सारा फंड सदस्यों द्वारा डोनेट किया जाता है।
    इस सामाजिक कार्य का श्रेय क्लब के सदस्य उप प्रधान मीना शर्मा, रोहित चंदेल ,शाइनी चंदेल ,मयंक शर्मा, मनदीप सिंह, डॉक्टर मोनिका शर्मा ,सेक्टरी सरोज चंदेल व अन्य मेंबर्स को जाता है। मौके पर पूजा कौंडल, वंदना मैडम कविता शर्मा सुदेश पाठक, किरण कौशल अमिता शर्मा कविता चौहान महेश शर्मा, सुदेश पाठक व अन्य अध्यापक भी उपस्थित रहे।
  • नाबालिगा से छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी को मिली एक साल कैद

    नाबालिगा से छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी को मिली एक साल कैद

    ऊना/सुशील पंडित: जिला एवं सत्र न्यायाधीश, ऊना भुवनेश अवस्थी ने छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के पांच साल पुराने एक मामले में पंजाब के रोपड़ जिले के गांव गोलानी निवासी जसविंदर सिंह पुत्र बहादुर सिंह को दोषी मानते हुए एक साल की कैद की सजा सुनाई है। जिला न्यायवादी सोहन सिंह कौंडल ने प्रेस नोट जारी करते हुए शनिवार को यह जानकारी दी। मामला 26 नई 2017 का है जब संतोषगढ़ से नंगल अपने गांव जा रही एक नाबालिगा को लिफ्ट देने के बहाने एक युवक ने छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न किया था। लड़की कंप्यूटर क्लास खत्म होने के बाद संतोषगढ़ स्थित अपने पिता की दुकान पर गई। गांव जाने वाली बस पकड़ने के लिए उसने संतोषगढ़ के वीरभद्र चौक पर सड़क पार की लेकिन बस छूट गई। वहीं एक व्यक्ति खड़ा था जो उसका परिचित था। उस व्यक्ति ने सड़क किनारे मोटरसाइकल के साथ खड़े एक अन्य व्यक्ति की ओर इशारा करते हुए कहा कि वह तुम्हें मोटरसाइकल पर घर छोड़ आएगा।
    लड़की ने मना किया तो व्यक्ति ने कहा कि मोटरसाइकिल वाला व्यक्ति तुम्हें और तुम्हारे पिता को जानता है। लड़की अपने परिचित की बात मानकर मोटरसाइकल पर बैठ गई। अभी कुछ मीटर दूर ही गए थे कि मोटरसाइकिल चालक ने लड़की की जांघों पर हाथ फेरना शुरू कर दिया। लड़की ने विरोध किया तो आरोपी ने गाड़ी की रफ्तार तेज कर दी। लड़की घबरा गई और डर के मारे चलती हुई मोटरसाइकिल से कूद गई। जिससे उसे कई चोटें आईं और उसके 5 दांत टूट गए। लड़की का ऊना अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 325 और 354 व पोक्सो एक्ट की धारा 12 के तहत हरोली थाना में मामला दर्ज किया गया था। उसी मामले पर कार्रवाई करते हुए जज ने आरोपी को एक साल की सजा सुनाई है।
  • अब Zomato 4 फीसदी एंप्लाइज को निकालेगी बाहर, 100 कर्मचारी आ चुके हैं छंटनी की चपेट में

    अब Zomato 4 फीसदी एंप्लाइज को निकालेगी बाहर, 100 कर्मचारी आ चुके हैं छंटनी की चपेट में

    फूड एग्रीगेटर एप जोमैटो ने भी कंपनी में छंटनी का रास्ता अख्तियार कर लिया है। खबरों के मुताबिक इसी हफ्ते जोमैटो ने कंपनी में लोगों को नौकरी से निकालने का काम शुरू कर दिया है। मौजूदा चुनौतीपूर्ण माहौल में कंपनी को मुनाफे में लाने और इसकी लागत कम करने के क्रम में ये छंटनी की जा रही है।

    100 कर्मचारी आ चुके हैं छंटनी की चपेट में- सूत्र
    मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये खबर आई है। खबर में इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों का हवाला दिया गया है जिन्होंने बताया है कि इस छंटनी का असर 100 कर्मचारियों पर आ भी चुका है। ये एंप्लाइज कंपनी के अलग-अलग फंक्शन्स से जुड़े हुए हैं जैसे प्रोडक्ट, टेक, कैटलॉग, मार्केटिंग से इनका वास्ता रहा है. हालांकि बताया जा रहा है कि कंपनी की सप्लाई चेन से जुड़े लोगों पर इसका असर नहीं आया है, लेकिन जोमैटो की कुल वर्कफोर्स में से 4 फीसदी लोगों को नौकरी से निकालने की योजना है।

    टाउनहॉल में दिए गए थे संकेत

    एक सूत्र ने नाम ना बताने की शर्त पर कहा है कि अब उन लोगों को जाने के लिए कह दिया गया है जो प्रोडक्ट को नया रूप देने के लिए काम कर रहे थे। अब जब प्रोडक्ट का काम पूरा कर लिया गया है तो इनका रोल बेमानी हो चुका है। जिन लोगों को जाने के लिए कहा गया है लो ज्यादातर मध्यम से सीनियर रोल वाले लोग हैं। एक अन्य सूत्र ने इस बात की जानकारी दी है कि जोमैटो के फाउंडर और सीईओ दीपेंदर गोयल ने कुछ दिन पहले टाउनहॉल आयोजित किया था जहां उन्होंने इस बात के संकेत दे दिए थे कि कंपनी के जो फंक्शन या सेगमेंट अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं उनमें जॉब कट किए जा सकते हैं। इसके अलावा सूत्रों ने ये भी बताया कि क्लाउड किचन के लिए काम करने वाले कुछ मैनेजर्स को पहले ही रिप्लेस कर दिया गया है।

    तीन टॉप के अधिकारियों ने कंपनी से लिया एग्जिट

    एक दिन पहले ही खबर आई है कि जोमैटो के को-फाउंडर मोहित गुप्ता ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। इसे मिलाकर पिछले तीन हफ्तों में कंपनी के तीन शीर्ष अधिकारी जोमैटो से एग्जिट ले चुके हैं। मोहित गुप्ता के अलावा न्यू इनीशिएटिव हेड राहुल गन्जू और इंटरसिटी हेड सिद्धार्थ झेवर ने कंपनी छोड़ दी है। इन्हें देखते हुए पहले ही आशंका जताई जा रही थी कि कंपनी में सीनियर मैनेजमेंट लेवल पर कुछ दिक्कतें हैं और अब ये छंटनी की खबरें इन संकेतों को और पुख्ता कर रही हैं। हालांकि जोमैटो ने इस बारे में पूछे गए सवालों का कोई जवाब नहीं दिया पर यहां ये ध्यान रखने वाली बात है कि देश और विदेश में बहुत से स्टार्टअप्स बड़े पैमाने पर छंटनी कर रहे हैं।