Blog

  • फिर बढ़ने लगा कोरोना, मिल रहे खतरनाक वेरिएंट के मरीज…

    फिर बढ़ने लगा कोरोना, मिल रहे खतरनाक वेरिएंट के मरीज…

    नई दिल्ली। कुछ दिनों की राहत के बाद कोरोना वायरस ने एक बार फिर परेशानी बढ़ा दी है. महाराष्ट्र में कोविड-19 के केस में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. रविवार को यहां 1036 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई. इन नए केस के साथ महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों के मिलने का वीकली ऐवरेज 26 फरवरी के बाद उच्च स्तर पर चला गाय है. वहीं मुंबई में भी मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं. यहां 5 दिनों में 50 फीसदी मरीज बढ़े हैं. चौंकाने वाली बात ये है कि पूरी महाराष्ट्र में जितने नए मरीज मिल रहे हैं, उनमें से 60-70 प्रतिशत मुंबई से ही हैं.

    केस बढ़ने पर स्थिति की समीक्षा के लिए सोमवार को महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में एक बैठक बुलाई गई. इसमें तय हुआ कि अभी नई पाबंदियां नहीं लगाई जाएंगी. फिलहाल स्थिति गंभीर नहीं है. पूरे हालात पर निरंतर नजर रखी जाएगी। यदि अस्पतालों में मरीज बढ़े तो फिर से प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं.

    बैठक में मंत्री टोपे ने 1 हफ्ते में मिले संक्रमितों का आंकड़ा बताया. इस हिसाब से पिछले हफ्ते सबसे ज्यादा 67 प्रतिशत मरीज मुंबई में, 7.4 पर्सेंट मरीज पुणे में, 3.3 फीसदी रायगढ़ में और 2 प्रतिशत पालघर में मिले. आंकड़ों की मानें तो महाराष्ट्र में फरवरी के बाद फिर तेजी से संक्रमित मिल रहे हैं. बढ़ते मरीजों को देखते हुए कई लोग मुंबई में चौथी लहर की आशंका जता रहे हैं, हालांकि एक्सपर्ट अभी इससे इनकार कर रहे हैं. महाराष्ट्र में अभी औसत पॉजिटिविटी रेट 4.25 पर्सेंट है, जो 13 फरवरी के बाद सबसे ज्यादा है. डॉक्टर महाराष्ट्र में मरीज बढ़ने की वजह ओमिक्रॉन के बीए.4 और बीए.5 सब  स्ट्रेन को बताते हैं. यहां अधिकतर मरीज इसी 2 वैरिएंट के मिल रहे हैं.

    अगर पूरे देश की बात करें तो मंगलवार को यहां 24 घंटे में 3714 नए संक्रमित मिले. यह सोमवार को मिले मरीजों की तुलना में 17 फीसदी कम हैं. 3714 नए मरीज मिलने के बाद देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4,31,85,049 तक पहुंच गया है. इसके अलावा एक्टिव मरीजों की संख्या 26,976 है. य कुल मामलों का 0.06 पर्सेंट है. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 7 लोगों की मौत भी हुई. इसी के साथ कोरोना से अब तक देश में  मरने वालों का आंकड़ा 5,24,708 हो गया है.

  • नशीले पदार्थ और ड्रग मनी सहित 2 गिरफ्तार….

    नशीले पदार्थ और ड्रग मनी सहित 2 गिरफ्तार….

    फगवाड़ा (राजेश कुमार)। थाना क्षेत्र सतनामपुरा की पुलिस ने नशीले पदार्थ और ड्रग मनी सहित 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जॉनी पुत्र बंसीलाल निवासी फगवाड़ा के तौर पर हुई है। जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि कृपालपुर कॉलोनी के नजदीक नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान आरोपी एक्टीवा PB 08 CK 9553 पर सवार होकर आता दिखाई दिया। जो पुलिस को देखकर घबरा गया और अपनी एक्टीवा से मोमी लिफाफे निकालकर फेंक दिया। जब लिफाफे की तलाशी ली गई तो उसमें से 15 ग्राम हेरोइन और डेढ़ लाख रुपए ड्रग मनी बरामद हुई। 

    इसी तरह एएसआई गुरदीप सिंह ने अपनी पुलिस पार्टी सहित कृपालपुर कलौनी के नजदीक आरोपी लखविंदर सिंह वासी फगवाड़ा को काबू किया। जिसकी तलाशी लेने पर 25 नशीले टीके बरामद हुए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के ऊपर मामला दर्ज कर लिया है। 

  • शिशु रोग विशेषज्ञ के घर पर विजिलेंस ने की रेड

    शिशु रोग विशेषज्ञ के घर पर विजिलेंस ने की रेड

    निजी तौर पर प्रैक्टिस करने की सूचना के बाद पड़ी रेड

    ऊना/सुशील पंडित। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर के घर वीती देर शाम विजिलेंस ने रेड मारी। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में तैनात शिशु रोग विशेषज्ञ विपिन चंद्र शर्मा द्वारा अपने घर पर शिशुओं की जांच करने और दवाई देने की सूचना विजिलेंस को मिली थी । विजिलेंस ने जब डॉक्टर के घर रेड की तो वह शिशुओं की जांच कर रहे थे और उसके पास लगभग 80 मरीज आए थे ।जबकि सरकारी डॉक्टर प्राइवेट प्रैक्टिस नहीं कर सकते और ना ही उसकी एवज में फीस वसूल कर सकते हैं परंतु क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में शिशु रोग चिकित्सक होते हुए डॉ विपन चंद्र शर्मा ने अपने घर में ही क्लीनिक खोल रखा है और दवाइयां भी दे रहे थे।

    मौके पर मौजूद कई मरीजों की चिकित्सा परामर्श के लिए विजिलेंस टीम में क्षेत्रीय अस्पताल प्रबंधन से बातचीत करके अन्य शिशु रोग विशेषज्ञ से ऊना क्षेत्रीय अस्पताल में जांच की सुविधा उपलब्ध करवाई ।
    कार्रवाई के दौरान विजिलेंस टीम ने दवाओं की जांच के लिए ड्रग इंस्पेक्टर को भी मौके पर बुलाया था। विजिलेंस ने चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    विजिलेंस ऊना के डीएसपी अनिल मेहता, इंस्पेक्टर हरीश गुलेरिया सहित विजिलेंस टीम ने डॉक्टर के घर दबिश दी और डॉक्टर से दवाओं के रिकार्ड संबंधी भी पूछताछ की। विजिलेंस टीम ने कुछ रिकॉर्ड भी अपने कब्जे में लिया है पता चला है कि डॉक्टर से ₹1लाख तक का कैश भी बरामद हुआ है। डीएसपी अनिल मेहता ने बताया विजिलेंस ने मामला दर्ज कर लिया है कार्रवाई अभी जारी है।

  • पंजाबः पूर्व कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत 2 साथियाें सहित गिरफ्तार….

    पंजाबः पूर्व कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत 2 साथियाें सहित गिरफ्तार….

    मंडी गाेबिंदगढ़ः विजिलेंस ब्यूराे ने पंजाब के पूर्व वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत और उसके कई अन्य साथियाें काे गिरफ्तार किया है जिनमें एक पत्रकार भी बताया जा रहा है। मंगलवार सुबह तीन बजे विजिलेंस ने साधु सिंह धर्मसोत को अमलोह उनके घर से उठाया है। धर्मसोत पर पेड़ कटाई के बदले रिश्वत लेने का आरोप है। विजिलेंस ब्यूरो की तरफ सेे पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत और उनके साथियों को मोहाली की अदालत में पेश किया जाएगा। धर्मसोत कैप्टन अमरिंदर सिंह के सीएम रहते वन मंत्री थे।

    गाैरतलब है कि आज ही राहुल गांधी पंजाब आ रहे हैं। वह पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद उनके परिवार से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि विजिलेंस ब्यूरो ने मोहाली के कुछ जंगलात अफसरों को रिश्वतखोरी के आरोप में पकड़ा था। उन्होंने पूछताछ में बताया कि धर्मसोत एक पेड़ काटे जाने के बदले 500 रुपये की रिश्वत लेते थे। इसके अलावा नए पेड़ लगाने के बदले भी रिश्वत ली जाती थी। जिसका हिस्सा सीधे तत्कालीन मंत्री धर्मसोत के पास भी जाता था।

    साधु सिंह धर्मसोत पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप घोटाले में भी घिरे रहे हैं। उनके सामाजिक सुरक्षा मंत्री रहते आरोप लगे कि गलत तरीके से स्कालरशिप का पैसा प्राइवेट कालेजों और यूनिवर्सिटीज को दे दिया गया। इसको लेकर खूब हंगामा भी हुआ। इसके बावजूद तत्कालीन कैप्टन सरकार ने धर्मसोत को क्लीन चिट दे दी थी।

    गौरतलब है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने धर्मसाेत काे सलाखाें के पीछे भेजने की बात कही थी। चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी सहित विपक्षी दलाें ने इस मुद्दे काे जाेर-शाेर से उठाया था। तब शिरोमणि अकाली दल के साथ ही आम आदमी पार्टी ने भी आंदाेलन किया था।

  • आज का राशिफल, 07 जून 2022

    आज का राशिफल, 07 जून 2022

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा और आपके रुके हुए कार्य भी आज गति पकड़ेंगे। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। व्यवसाय के लिए आज आप कुछ नहीं योजनाएं बनाएंगे। यदि कुछ तनाव है तो वहा आज समाप्त होगा, लेकिन कार्य क्षेत्र में आज सही काम का लोग विरोध करेंगे। जिसके बाद आपका मूड खराब रहेगा। आज आपको संतुलन बना कर रखना बेहतर रहेगा नहीं तो आप अपने संसाधन को भी समाप्त कर देंगे। माताजी को आज आप कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।

    वृष राशिफल। आज आपका धार्मिक कार्य के प्रति रुझान बढ़ेगा और आप धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आपके हाथों लाभ के कई अवसर आएंगे,जिनसे आप लाभ कमाने में भी सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कार्यरत लोगों के हाथ कई काम एक साथ आने से उनकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है। यदि किसी नए कार्य को करने का मौका मिले, तो अवश्य करें।  आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा,नहीं तो किसी चोट या रोग के होने की पूरी संभावना है। कोर्ट कचहरी में चल रहे मामले में आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा,लेकिन आपको अपने रुके हुए कार्य की भी सुध बुध लेनी होगी।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा और आपको जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी,जिसके लिए आपको उन्हें डॉक्टर के पास भी लेकर जाना पड़ सकता हैं। यदि संपत्ति संबंधित कोई विवाद चल रहा है,तो उसमें कोई आपसी वाद-विवाद या क्लेश की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। वाहन या मशीनरी का प्रयोग करते समय आपको सावधानी रखनी होगी। आज आपको नकारात्मक सोच को अपने ऊपर हावी नहीं होने देना है। अपने यदि किसी संपत्ति की खरीदारी की योजना बनाई है, तो आपको उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा,नहीं तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

    कर्क राशिफल। आज आपके प्रतिद्वंदी आपको परेशान करने में लगे रहेंगे,लेकिन आपको उनकी ओर ध्यान नहीं देना है बल्कि अपने काम में लगे रहना होगा,तभी आप लाभ कमा पाएंगे। आपको वाणी की मधुरता को बनाए रखना बेहतर रहेगा। कोर्ट कचहरी में यदि कोई मामला चल रहा है,तो उसमें अभी आपको और चक्कर लगाने होंगे,उसके बाद ही सफलता मिलती दिख रही है। नौकरी से जुड़े जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आप प्रसन्न रहेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ मिलता दिख रहा है।

    सिंह राशिफल। आज का दिन शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए फायदेमंद रहेगा,क्योंकि उन्हें कोई बड़ा फायदा हो सकता है। यदि आपकी कुछ देनदारियां चल रही थी,तो आप उन्हें काफी कम कर सकते हैं। भूमि व वाहन संबंधित खरीद-फरोख्त की आज योजना बनाएंगे,लेकिन आर्थिक उन्नति भरपूर होगी। रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे लोग   सफल रहेंगे। परिवार के सदस्यों में कोई आपसी कलह उत्पन्न हो सकती है,जिसमें आपको दोनों पक्षों को सुनकर ही किसी निर्णय को लेना बेहतर रहेगा। आपके संचित धन कोष में भी वृद्धि होगी।

    कन्या राशिफल। आज का दिन विद्यार्थी वर्ग के लिए सफलता दिलाने वाला रहेगा। आप अपने किसी मित्र के साथ स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे,लेकिन उसमें आपको ध्यान देना होगा कि कहीं आपको कोई पेट संबंधित समस्या ना हो जाए। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको अपने किसी परिजन को धमकी देने से बचना होगा,नहीं तो वह आपके आपसी रिश्तो में दरार पैदा कर सकते हैं। यदि आपने लेनदेन में जल्दबाजी की,तो उसमें आपसे गड़बड़ी हो सकती है। माता-पिता को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।

    तुला राशिफल। आज आपकी आय में अनिश्चितता बनी रहेगी और भागदौड़ भी लगी रहेंगी जो व्यर्थ होगी। आपकी बेवजह किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। आपको किसी दूसरे के बहकावे में आकर धन का निवेश नहीं करना है,नहीं तो आपका वह धन डूब सकता है। शत्रुओं का प्रभाव आज ठीक-ठाक रहेगा और निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। आपको लोगों की फालतू की बातों पर ध्यान नहीं देना है,नहीं तो वह आपको गुमराह कर सकते हैं। आपको छुटपुट लाभ के अवसरों को पहचान कर उन पर अमल करना होगा,तभी आप लाभ कमाने में सफल रहेंगे।

    वृश्चिक राशिफल। आज के दिन आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रहेगा। आपका कोई पुराना रोग फिर से आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। व्यापार कर रहे लोगों को उनके साथी द्वारा मान सम्मान प्राप्त होगा। आपको कोई उपहार जीवनसाथी की ओर से प्राप्त हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में यदि कोई आपसी तनाव चल रहा था,तो वह भी  समाप्त होगा। आपका कोई जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है,इसलिए आपको सावधान रहना होगा। आपकी विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। किसी भी तरह के वाद विवाद में आपको पड़ने से बचना होगा,नहीं तो वह कानूनी भी हो सकता है और किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। परिवार के वरिष्ठ सदस्य द्वारा आपको कोई जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। शेयर बाजार व लॉटरी में निवेश करने वाले लोगों को चक्कर काटने पड़ेंगे,तभी वह अपने उस धन को भी वापस ला पाएंगे।आज आपको किसी प्रिय वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहें।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपको किसी भी निर्णय को सावधानीपूर्वक लेने के लिए रहेगा। यदि परिवार के किसी सदस्य को विदेश जाकर नौकरी करने का अवसर आए,तो आप उसे रोकना नहीं है उसे वहां जाने देना है। लेन-देन के मामले में यदि आज लापरवाही की तो बाद में आपको धन संकट की समस्या से जूझना पड़ सकता है। व्यवसाय के लिए की गई यात्रा सफल रहेगी,जो लोग रोजगार के लिए प्रयास कर रहे हैं,उन्हें कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। आज किसी अनहोनी की आशंका बनी हुई है,इसलिए आप सावधान रहें। जो लोग शेयर मार्केट में अपने धन का निवेश करते हैं,उनके लिए दिन बेहतर रहेगा।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपकी कोई प्रिय वस्तु खो सकती है,जिसके कारण आपको चिंता रहेगी,लेकिन आपको दूसरों के झगड़े में टांग अड़ाने से बचना होगा,नहीं तो वह आपके ऊपर आ सकता है। यदि आपका कोई पुराना रोग था,तो वह भी आपके कुछ कष्ट बढ़ा सकता है। आय में अनिश्चितता बनी रहेगी और परिवार के किसी सदस्य द्वारा अच्छे-अच्छे कार्य को करने से आपका व आपके कुल का नाम रोशन होगा। आपके सामने कुछ अप्रत्याशित खर्च आएंगे,जो आपको मजबूरी में करने होंगे।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए धन प्राप्ति दिलाने वाला रहेगा,क्योंकि आप व्यवसाय में अपने वसूली धन को प्राप्त करने में सफल रहेंगे और लाभ के कई अवसर भी आपको मिलेंगे जिससे आप लाभ आसानी से कमा पाएंगे। व्यापार की गति तेज होगी,लेकिन आपको परिवार में चल रही कलह के कारण कुछ चिंता बनी रहेगी। आप अपने मित्रों के साथ आमोद प्रमोद में लगे रहेंगे। आपको लोगों की फालतू बातों में ध्यान ना दें। अपने काम की ओर ध्यान लगाना बेहतर रहेगा। यदि निवेश करने का मौका मिले,तो दिल खोलकर करें,क्योंकि भविष्य में आपको इसका भरपूर लाभ मिलेगा।

  • Chaddha Mobile House के घर काम करने वाली 14 वर्षीय लड़की की संदिग्ध हालातों में मौत, गले में रस्सी के निशान

    Chaddha Mobile House के घर काम करने वाली 14 वर्षीय लड़की की संदिग्ध हालातों में मौत, गले में रस्सी के निशान

    बिना पुलिस को सूचित किए शव लेकर Civil Hospital पहुंचा चड्ढा परिवार

    चाइल्ड राइट कमीशन को शिकायत की तैयारी, स्वालों और शक घेरे में  चड्ढा परिवार की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, पढे़ डिटेल स्टोरी

    जालंधर/अनिल वर्मा/वरुण अग्रवाल। जालंधर फगवाड़ा गेट स्थित मशहूर चड्डा मोबाइल हाऊस के मालिक के आदर्श नगर स्थित निवास पर काम करने वाली नाबालिग लड़की की देर रात संदिग्ध हालात में मृत्यु हो गई है। पुलिस को दी जानकारी में बताया गया है कि लड़की ने फंदा लगाकर कर सुसाईड की है। 
    थाना 2 की पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका के परिजनों को यूपी से बुलाया गया है। जानकारी के मुताबिक जालंधर के मशहूर मोबाइल कारोबारी चड्डा मोबाइल हाऊस के मालिक विशाल चड्डा के घर काम करने वाली नाबालिग लड़की अंजलि पुत्र राकेश वासी जिला बहराईच, यू.पी. को उसकी बुआ ने काम पर लगवाया था। जबकि नाबालिग लड़की से काम करवाना कानूनी जुर्म की श्रेणी में आता है। मृतक लड़की पिछले 2 साल से चड्ढा मोबाइल हाउस के घर काम करती थी और वहीं अलग कमरे में रहती थी।

    लड़की के गले में रस्सी के निशान हैं। जिससे लग रहा है की गला घुटने से मृत्यु हुई है।

    घटना के बाद पुलिस को बिना जानकारी दिए मृतक लड़की को सिविल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। बड़ा सवाल ये है की आखिर उक्त नाबालिग लड़की को काम पर क्यू रखा गया और ऐसी कौन सी बात थी जिसके कारण उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूत्रों अनुसार लड़की पिछले कई दिनों से चुप थी।‌इस मामले में चाइल्ड राइट कमीशन को भी शिकायत की तैयारी की जा रही है। फिलहाल पुलिस घर वालों के  बयान ले रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रखा गया है जहां डॉक्टरों का पेनल मौत के कारणों की पुष्टि करेगा।

    थाना नम्बर 2 के एस.एच.ओ. भूषण कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान चड्डा मोबाइल हाऊस के विशाल चड्डा ने बताया कि लड़की अंजली पुत्री राकेश कुमार को लगभग 1 साल पहले उसकी बुआ नीतू वासी सुदामा विहार जालंधर उनके घर छोड़ गई थी। नीतू ने उन्हें बताया था कि लड़की बहुत गरीब है, वे अपने पास घर पर रख लें। एक तो वो काम सीख लेगी और दूसरा उसका अच्छे से पालन पोषण हो जाएगा।थाना प्रभारी भूषण कुमार ने बताया कि घटना के बारे में पता चलते ही विशाल चड्ढा द्वारा पुलिस को सूचित नहीं किया गया। उन्होने खुद ही फंदे से शव उतारा और अस्पताल लाए। अस्पताल लाते समय ही उन्हें फोन पर सूचित किया गया।थाना प्रभारी के मुताबिक जब उन्हें सूचित किया गया तब तक अंजली की मौत को दो अढाई घण्टे हो चुके थे।  मृतका के परिजनों के आने तथा हर पहलू को गहराई से जांचने के पश्चात कार्रवाई की जाएगी।

  • ਨਿਯਮਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਣਾ ਕਰਨ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿਚ 2 ਦੁਕਾਨਾਂ ਸੀਲ

    ਨਿਯਮਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਣਾ ਕਰਨ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿਚ 2 ਦੁਕਾਨਾਂ ਸੀਲ

    ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦੇ ਹੁਕਮਾਂ ’ਤੇ ਹੋਈ ਕਾਰਵਾਈ
    ਕਪੂਰਥਲਾ/ਚੰਦਰ ਸ਼ੇਖਰ ਕਾਲਿਆਂ: ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਕਪੂਰਥਲਾ ਦੇ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਕਮ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸ਼੍ਰੀ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸਾਰੰਗਲ ਦੇ ਹੁਕਮਾਂ ’ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਵਲੋਂ ਸ਼ਹਿਰ ਅੰਦਰ ਇਮਾਰਤ ਉਸਾਰੀ ਸਬੰਧੀ ਨਿਯਮਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਣਾ ਕਰਨ ਵਾਲੀਆਂ 2 ਦੁਕਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸੀਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। 

    ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸ਼੍ਰੀ ਸਾਰੰਗਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਮਾਲ ਰੋਡ ਉੱਪਰ ਰਿਲਾਇੰਸ ਟਰੈਂਡ ਸ਼ੋਅਰੂਮ ਦੇ ਨਾਲ ਬਣੀ ਹੋਈ ਦੁਕਾਨ  ਅਤੇ ਵਿਜੈ ਬੈਂਕ ਦੇ ਨਾਲ ਤਿਆਰੀ ਅਧੀਨ ਬਿਲਡਿੰਗ ਨੂੰ ਸੀਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। 

    ਇਨ੍ਹਾਂ ਇਮਾਰਤਾਂ ਦੇ ਮਾਲਿਕਾਂ ਨੂੰ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਵਲੋਂ 2 ਤੋਂ 3 ਵਾਰ ਨਿਯਮਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਣਾ ਸਬੰਧੀ ਨੋਟਿਸ ਭੇਜੇ ਗਏ ਸਨ ਪਰ ਸਬੰਧਿਤ ਮਾਲਕਾਂ ਵਲੋਂ ਸੰਤੁਸ਼ਟੀਜਨਕ ਜਵਾਬ ਨਾ ਦੇਣ ਕਰਕੇ ਸਮਰੱਥ ਅਥਾਰਟੀ ਵਲੋਂ ਇਮਾਰਤਾਂ ਨੂੰ ਸੀਲ ਕਰਨ ਦੇ ਹੁਕਮ ਦਿੱਤੇ ਗਏ।

    ਇਨਾਂ ਇਮਾਰਤਾਂ ਵਿਚੋਂ ਇਕ ਦਾ ਨਕਸ਼ਾ ਪਾਸ ਨਹੀਂ ਸੀ ਜਦਕਿ ਦੂਜੀ ਇਮਾਰਤ ਦੀ ਉਸਾਰੀ ਪਾਸ ਹੋਏ ਨਕਸ਼ੇ ਅਨੁਸਾਰ ਨਹੀਂ ਹੋ ਰਹੀ ਸੀ।  

    ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਕਮਿਸ਼ਨਰ  ਨੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਵਲੋਂ ਪਾਸ ਕੀਤੇ ਨਕਸ਼ੇ ਅਨੁਸਾਰ ਹੀ ਉਸਾਰੀ ਕਰਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਇਮਾਰਤ ਉਸਾਰੀ ਸਬੰਧੀ ਨਿਯਮਾਂ ਦੀ ਪਾਲਣਾ ਨਾ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਸਖਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ।

  • ਵਾਤਾਵਰਨ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਵਾਤਾਵਰਨ ਪ੍ਰੇਮੀਆਂ ਨੇ ਜੈਵਿਕ ਵਿਭਿੰਨਤਾ ਪਾਰਕ ਵਿਖੇ ਵੱਖ ਕਿਸਮ ਦੇ ਪੌਦੇ ਲਗਾਏ

    ਵਾਤਾਵਰਨ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਵਾਤਾਵਰਨ ਪ੍ਰੇਮੀਆਂ ਨੇ ਜੈਵਿਕ ਵਿਭਿੰਨਤਾ ਪਾਰਕ ਵਿਖੇ ਵੱਖ ਕਿਸਮ ਦੇ ਪੌਦੇ ਲਗਾਏ

    ਕੁਦਰਤੀ ਸੋਮਿਆਂ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣਾ ਅਜੋਕੇ ਸਮੇਂ ਦੀ ਮੁੱਖ ਲੋੜ–ਢੋਡ, ਭਾਟੀਆ।
    ਕਪੂਰਥਲਾ/ਚੰਦਰ ਸ਼ੇਖਰ ਕਾਲੀਆ: ਡਾ. ਅੰਬੇਡਕਰ ਮਿਸ਼ਨ ਸੁਸਾਇਟੀ ਕਪੂਰਥਲਾ (ਰਜਿ) ਦੇ ਉਪਰਾਲਿਆਂ ਅਤੇ ਜੰਗਲਾਤ ਵਿਭਾਗ ਰੇਂਜ ਕਪੂਰਥਲਾ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਕਪੂਰਥਲਾ ਦੇ ਬੀੜ ਸ਼ਿਕਾਰਗਾਹ, ਨਜ਼ਦੀਕ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੈਵਿਕ ਵਿਭਿੰਨਤਾ ਪਾਰਕ,ਕਾਜਲੀ ਰੋਡ  ਵਿਖੇ ਵੱਖ ਵੱਖ ਕਿਸਮ ਦੇ ਪੌਦੇ ਲਗਾਏ।। ਇਸ ਮੌਕੇ ਗੁਰਮੁਖ ਢੌਡ ਪ੍ਰਧਾਨ ਡਾ ਅੰਬੇਡਕਰ ਮਿਸ਼ਨ ਸੁਸਾਇਟੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਬੇਸ਼ੱਕ ਸਾਇੰਸ ਨੇ ਬਹੁਤ ਤਰੱਕੀ ਕਰ ਲਈ ਹੈ ਪਰ ਕੁਦਰਤ  ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮਨੁੱਖੀ ਜੀਵਨ ਅਧੂਰਾ ਹੈ , ਰੁੱਖਾਂ ਤੋਂ ਵਗੈਰ ਵਾਤਾਵਰਣ ਕਦੇ ਵੀ ਸੁੱਧ ਨਹੀਂ ਹੋ ਸਕਦਾ ਇਸ ਲਈ ਸਾਡੇ ਸਾਰਿਆਂ ਦਾ ਨੈਤਿਕ ਫਰਜ਼ ਬਣਦਾ ਹੈ ਕਿ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਪੌਦੇ ਲਗਾਉਣੇ ਚਾਹੀਦੇ ਹਨ ਤਾਂ ਜ਼ੋ ਧਰਤੀ ਦਾ ਸਮਤੋਲ ਬਰਾਬਰ ਬਣਿਆ ਰਹੇ। ਸਮਾਗਮ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਮੌਕੇ ਬਿੱਟੂ ਕਾਜਲੀ,ਡਾ ਅਵਤਾਰ ਭੰਡਾਲ, ਕਰਨ ਮਹਾਜਨ, ਡਾ. ਗੁਰਭਜਨ ਔਲਖ, ਬਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਬੱਲ ਨੇ ਆਪੋ ਆਪਣੀਆਂ ਕਵਿਤਾਵਾਂ ਅਤੇ ਗੀਤ ਪੇਸ਼ ਕੀਤੇ।
    ਉਪਰੰਤ ਬਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਬੱਲ ਪ੍ਰਧਾਨ ਰਣਜੀਤ ਐਵੀਨਿਉ ਨੇ ਆਪਣੇ ਵਿਆਹ ਦੀ ਪੰਜਾਹਵੀ ਵਰ੍ਹੇ ਗੰਢ ਮਨਾਉਂਦਿਆਂ ਇੱਕ ਚੰਦਨ ਦਾ ਪੌਦਾ  ਵੀ ਲਗਾਇਆ। ਸਮਾਗਮ ਦੌਰਾਨ ਹਾਜ਼ਰ ਸਖਸ਼ੀਅਤਾਂ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕਰਦਿਆਂ ਚੀਫ ਆਰਗੇਨਾਈਜਰ  ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਮੋਹਨ ਸਿੰਘ ਭਾਟੀਆ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਰੇ ਹੀ ਪਵਿੱਤਰ ਗ੍ਰੰਥਾਂ ਵਿੱਚ ਕੁਦਰਤੀ ਸੋਮਿਆਂ ਨੂੰ ਸਤਿਕਾਰ ਦੇਣ ਦੀ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ, ਪ੍ਰੰਤੂ ਅਜੋਕਾ ਮਨੁੱਖ ਪਦਾਰਥਾਂ ਦੀ ਦੌੜ ਵਿਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੁੰਦਿਆਂ ਇਹਨਾਂ ਬੇਸ਼ਕੀਮਤੀ ਤੱਤਾਂ  ਨੂੰ ਬਚਾਉਣ ਪ੍ਰਤੀ ਜਾਗਰੂਕ ਨਹੀਂ ਹੋ ਰਿਹਾ।  ਇਸ ਮੌਕੇ  ਚੰਦਨ ਦਾ ਰੁੱਖ ਲਗਾਉਣ ਦੀ ਮੁਹਿੰਮ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਗਈ।ਜੰਗਲਾਤ ਵਿਭਾਗ ਚ ਵੱਧੀਆ ਕਾਰਗੁਜ਼ਾਰੀ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਕਰਮਚਾਰੀ ਬੇਲਦਾਰ ਗੁਲਜ਼ਾਰੀ ਲਾਲ ਬਿੱਲਾ ਨੂੰ ਸੁਸਾਇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਸਨਮਾਨ ਚਿੰਨ੍ਹ ਤੇ ਦੁਸ਼ਾਲਾ ਦੇ ਕੇ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।
    ਜੰਗਲਾਤ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਨੁਮਾਇੰਦੇ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜੰਗਲਾਤ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਹਰਿਆਵਲ ਮਿਸ਼ਨ  ਤਹਿਤ  ਮੁਫ਼ਤ ਪੌਦੇ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤੇ ਜਾ ਸਕਦੇ ਹਨ।। ਇਸ ਮੌਕੇ ਏ ਐਸ ਆਈ ਗੁਰਬਚਨ ਸਿੰਘ ਬੰਗੜ, ਹਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਅਰੋੜਾ, ਅਸ਼ੀਸ਼ ਅਰੋੜਾ, ਨਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਢੌਡ,ਡਾ ਤੇਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਹਨੀ, ਰਿਦਮ ਫ਼ਰੀਦ ਸਿੰਘ, ਸੁਨੀਤਾ ਭਾਰਤੀ, ਖੁਸ਼ੀ, ਰਮਣੀਕ ਕੌਰ,ਵਣ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਗਾਰਡ ਜੌਲੀ ਮਸੀਹ ਸੰਜੀਵ ਕੁਮਾਰ ਵਿਸ਼ੁ ਸ਼ਰਮਾ ਅਮਨਦੀਪ ਗੋਲਡੀ  ਅਤੇ ਹੋਰ ਵਾਤਾਵਰਣ ਪ੍ਰੇਮੀ ਹਾਜਰ ਸਨ.
  • जालंधरः नशीले पदार्थ सहित कुलबीरा गिरफ्तार…..

    जालंधरः नशीले पदार्थ सहित कुलबीरा गिरफ्तार…..

    जालंधर (वरुण)। थाना गोराया की पुलिस ने नशीले पदार्थों सहित 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कुलबीर सिहं उर्फ कुलबीरा पुत्र मनजीत सिंह निवासी गांव ढंडे गोराया के तौर पर बताई गई है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी कवंरजीत सिंह बल ने बताया कि सब इंस्पैक्टर जसविंदर पाल सिंह अपनी पुलिस पार्टी सहित गांव नाइचा के निकट मौजूद थे। जिस दौरान आरोपी कुलबीरा को शक के आधार पर रोककर तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 15 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के ऊपर मामला दर्ज कर लिया है। 

  • सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में बड़ा खुलासा, फैन बनकर घर पहुंचे ‘केकड़ा’ ने दी थी शूटर्स को जानकारी….

    सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में बड़ा खुलासा, फैन बनकर घर पहुंचे ‘केकड़ा’ ने दी थी शूटर्स को जानकारी….

    नई दिल्‍ली. पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्‍याकांड में पंजाब पुलिस ने आरोपी केकड़ा को गिरफ्तार कर लिया है. ऐसा बताया जा रहा है कि केकड़ा ने ही शूटर्स को गायक सिद्धू मूसेवाला की जानकारी दी थी. वहीं हत्‍या वाले दिन यही आरोपी केकड़ा मूसेवाले के घर के बाहर काफी देर तक मौजूद रहा था. मूसेवाले के बाहर निकलने पर उसने गायक के साथ सेल्‍फी भी ली थी और इसका एक वीडियो फुटेज भी सामने आया था जिसकी क्‍वालिटी खराब थी.

    इस वीडियो में कुछ युवक मूसेवाले के घर के बाहर जमा थे. जब मूसेवाला अपनी थार गाड़ी से बाहर निकला तो उन्‍होंने उसके साथ सेल्‍फी खिंचवाई थी. इसमें केकड़ा भी शामिल था. वह घर के बाहर काफी समय से मौजूद था. घर के बाहर ही उसने चाय भी पी थी और मूसेवाला के बाहर निकलते ही उसकी गाड़ी थार, के पास भी गया था.

    पंजाब पुलिस को संदेह है कि इसी युवक केकड़ा ने शूटर्स को फोन करके बताया था कि सिद्धू अपनी गाड़ी में बिना बॉडीगार्ड के जा रहे हैं. पुलिस ने इस आरोपी की तलाश में थी. पुलिस का कहना है कि ऐसा शक है कि सेल्‍फी लेने के बहाने इसी युवक ने थार गाड़ी के अंदर कौन-कौन बैठा है, बॉडी गार्ड है या नहीं और सिद्धू गाड़ी में मौजूद है, ये सारी जानकारी शूटर्स को बताई दी थी. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक ड्राइवर साइड की तरफ जाता है और सेल्‍फी लेता है. इस फुटेज की क्‍वालिटी घटिया है और ऐसे में चेहरे साफ दिखाई नहीं दे रहे हैं. हालांकि सिद्धू मूसेवाला की हत्‍या काले रंग की थार एसयूवी में ही हुई थी.