Home Breaking News इस नेता के खिलाफ पार्टी का बड़ा एक्शन, 6 साल के लिए किया सस्पेंड

इस नेता के खिलाफ पार्टी का बड़ा एक्शन, 6 साल के लिए किया सस्पेंड

0

नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेता और पिछले कई दिनों से फरार चल रहा शेख शाहजहां को आज पश्चिम बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां उसे 10 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। अब इसके बाद टीएमसी ने शाहजहां के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। पार्टी ने उसे 6 साल के लिए सस्पेंड कर दिया है। बता दें कि राशन घोटाले में शाहजहां की तलाश ईडी को कई दिनों से थी, लेकिन वहग फरार चल रहा था। पिछले दिनों जब ईडी की एक टीम उसके घर पर छापा मारने गई थी तो उसके समर्थकों ने टीम पर हमला बोल दिया था। इस हमले में कई लोग घायल हुए थे। इसके बाद से ही शाहजहां फरार चल रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here