Home Breaking News सड़क किनारे नमाज़ पढ़ते लोगों को पुलिस अधिकारी ने मारी लात, गर्माया मुद्दा, देखें वीडियो 

सड़क किनारे नमाज़ पढ़ते लोगों को पुलिस अधिकारी ने मारी लात, गर्माया मुद्दा, देखें वीडियो 

0

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इंद्रलोक इलाके का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक पुलिसकर्मी सड़क किनारे नमाज अदा कर रहे व्यक्ति को हटाने के लिए उसके साथ अपमानजनक व्यवहार किया। वायरल हो रही वीडियो में पुलिसकर्मी उन्हें लात मारता हुआ नजर आ रहा है। वहीं इस घटना को लेकर कांग्रेस के नेता बीजेपी पर हमलावर हैं। कांग्रेस सासंद इमरान प्रतापगढ़ी ने इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस पर कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है।

प्रतापगढ़ी ने कहा कि ”नमाज़ पढ़ते हुए व्यक्ति को लात मारता हुआ ये दिल्ली पुलिस का जवान शायद इंसानियत के बुनियादी उसूल नहीं समझता। ये कौन-सी नफ़रत है जो इस जवान के दिल में भरी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस से अनुरोध है कि इस जवान के खिलाफ़ उचित धाराओं में मुक़दमा दर्ज करिये और इसकी सेवा समाप्त की जाए।” वहीं बताया जा रहा है कि डीसीपी (नॉर्थ) मनोज मीणा ने वीडियो वायरल होने के बाद कहा कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा, ”दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी को कथित तौर पर उत्तरी दिल्ली में सड़क पर नमाज पढ़ रहे लोगों के साथ मारपीट करते देखा गया है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”

इस मामले को कांग्रेस की सोशल मीडिया और डिजिटिल प्लेटफॉर्म की चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत ने भी उठाया है। सुप्रिया ने ट्वीट कर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, ”अमित शाह की दिल्ली पुलिस का मोटो है। शांति सेवा न्याय। पूरी शिद्दत से काम पर हैं।” वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो के खंभे के पास सड़क किनारे पर कुछ युवक नमाज पढ़ रहे हैं। पुलिस उन्हें हटाने की कोशिश कर रही है। पुलिसकर्मी नमाजियों के साथ बदसलूकी से पेश आई। वहीं पुलिसकर्मी की हरकत के बाद वहां भीड़ जुट गई है और सब पुलिसकर्मी को घरकर खड़े हो गए और हंगामा करने लगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here