Home Breaking News पुलिस कर्मी की गोली लगने से मौ’त

पुलिस कर्मी की गोली लगने से मौ’त

0

सीकर : ड्यूटी पर तैनात कॉन्स्टेबल ने खुद को पिस्टल से गोली मारकर सुसाइड कर लिया। मामले की जानकारी पर सीकर एसपी परिस देशमुख सहित पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। जो मामले की जांच में जुटे हैं। कॉन्स्टेबल फतेहपुर के रामगढ़ सेठान थाने में तैनात था। सीकर एसपी डीआईजी परिस देशमुख ने बताया यह घटना सुबह करीब 6 बजे के बीच की है। कॉन्स्टेबल हरिकिशन ढाका (40) खंडेला इलाके का रहने वाला था। रात को कॉन्स्टेबल की ड्यूटी पुलिस थाने में ही थी। सुबह जब दूसरा पुलिसकर्मी आया तो उसने कॉन्स्टेबल का शव पड़ा मिला। इसके बाद मामले की जानकारी पर थाने पहुंचे।

एसपी ने बताया कि शव के पास ही पिस्टल पड़ी थी,जिसे जब्त कर लिया गया है। फिलहाल स्पष्ट है कि कॉन्स्टेबल को गोली अचानक लगी है या फिर उसने सुसाइड किया है। मामले की जांच की जा रही। कॉन्स्टेबल रामगढ़ सेठान थाने में करीब 4 साल से तैनात था। एसपी ने ड्यूटी के चलते तनाव की बात से मना किया है। एसपी ने बताया कि परिजनों से बातचीत में सामने आया है कि कॉन्स्टेबल मासनिक रूप से बीमार रहता था। पिछले करीब एक डेढ़ साल से उसे कोई तकलीफ नहीं थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here