Home Breaking News हवालात से भागा कैदी, मचा हड़कंप

हवालात से भागा कैदी, मचा हड़कंप

0
हवालात से भागा कैदी, मचा हड़कंप

 नोएडा –  पुलिस की कैद से एक चोर फरार हो गया है। गुरुवार सुबह से ही पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश कर रही हैं। चौंकाने वाली बात है कि यह चोर सेक्टर-49 थाने के हवालात की जाली काट कर फरार हुआ। पुलिस आयुक्त ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना पुलिस की भूमिका की जांच के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को नामित किया है।

 बुधवार को थाना सेक्टर-49 पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में नोएडा के सेक्टर-22 का रहने वाला सोनू को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दावा किया था कि बाइक चोरी करने के आरोपी को 5 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। सोनू के ऊपर पहले से ही पांच मुकदमे दर्ज हैं। सोनू थाना सेक्टर-49 पुलिस की हवालात में था।

गुरुवार सुबह 5 बजे उसने हवालात के पीछे बनी जाली को काटा और वहां से भाग गया। घटना के समय थाने में कई पुलिसकर्मी मौजूद थे, लेकिन उन्हें भनक तक नहीं लगी। पुलिस उपायुक्त विद्यासागर मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here