Home Breaking News Punjab News : बाबा दिलबाग शाह ने युवक पर परिवार पर हमला करने के लगाए आरोप, देखें वीडियो

Punjab News : बाबा दिलबाग शाह ने युवक पर परिवार पर हमला करने के लगाए आरोप, देखें वीडियो

0
Punjab News : बाबा दिलबाग शाह ने युवक पर परिवार पर हमला करने के लगाए आरोप, देखें वीडियो

श्री आनंदपुर साहिब : दरगाह पीर साईं बुढ़न शाहजी के महंत बाबा दिलबाग शाह के परिवार को एक युवक द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बाबा दिलबाग शाह दरगाह का महंत महोतम है। बाबा दिलबाग शाह ने कहा कि उन पर पहले भी हमला हो चुका है, उन्होंने कहा कि मेरी जान को खतरा है, अब मेरे परिवार पर हमला हुआ है।

बाबा दिलबाग ने कहा कि गांव के पास एक युवक जो गाड़ी में हथियार लेकर आया और मेरे परिवार को घेर लिया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर, आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार घटना आज दोपहर गंगूवाल मोड़ के पास घटी। गौरतलब है कि बाबा पूर्व में मनोरटी सेल के महासचिव भी बन चुके है। बाबा दिलबाग ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की और आरोपी पर नशे बेचने के भी आरोप लगाए। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here