Home Breaking News Punjab: Oxygen Gas Cylinder से भरा कैंटर पलटा, आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

Punjab: Oxygen Gas Cylinder से भरा कैंटर पलटा, आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

0
Punjab: Oxygen Gas Cylinder से भरा कैंटर पलटा, आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

कीरतपुरः पातालपुरी चौक पर अचानक ऑक्सीजन गैस सिलेंडर से भरा एक कैंटर पलट गया। कैंटर के पलटते ही कैंटर में आग लग गई। जिससे मौके पर लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं चालक कैंटर के बीच में फंस गया। जिसे कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने बाहर निकाला। अगर समय रहते चालक को बाहर ना निकाला जाता को बड़ा हादसा हो सकता था। जिसके बाद लोगों ने तुरंत घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

मौके पर लोगों ने तुरंत फायरब्रिगेड को मौके पर सूचित किया। जिसके बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि कैंटर चालक दिल्ली से गैस सिलेंडर लेकर नंगल जा रहा था। अनियंत्रित होकर कैंटर पलट है। जिसके बाद ऑक्सीजन गैस लीक होनी शुरू हो गई और देखते ही देखते आग लग गई। वहीं हादसे में घायल चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ निवासी कैलाश दुबे के बेटे गिरीश दुबे के रूप में हुई, जो दिल्ली से नांगल की एक फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर ले जा रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here