Home Breaking News Punjab News : पूर्व सैनिकों ने शिक्षा अधिकारी के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

Punjab News : पूर्व सैनिकों ने शिक्षा अधिकारी के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

0
Punjab News : पूर्व सैनिकों ने शिक्षा अधिकारी के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

मानसा – जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों में सिक्योरिटी पर तैनात पूर्व सैनिकों ने आज जिला कचहरी में जिला शिक्षा अधिकारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व सैनिकों ने सरकार से मांग की है कि उन्हें समय पर वेतन दिया जाए। जिला कचहरी में विरोध प्रदर्शन करते हुए पूर्व सैनिक कुलदीप सिंह, जगर सिंह, जगतार सिंह और बलविंदर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में सिक्योरिटी के तौर पर पूर्व सैनिकों को तैनात किया गया था। चंडीगढ़ पेप्सू द्वारा वेतन भी उन्हें दिया जाता है। उन्होंने कहा कि दूसरे सभी जिलों में समय पर वेतन मिल जाता है। लेकिन मानसा जिले के शिक्षा अधिकारी ना तो समय पर चंडीगढ़ पेप्सू को उनकी हाजिरी भेजते हैं और ना ही जब सरकार द्वारा बजट बनाकर भेज दिया जाता है। उन्होंने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी उनकी हाजिरी समय पर चंडीगढ़ नहीं भेजते। जिसके कारण उन्हें मिलने वाले वेतन में देरी हो रही है।। इसी रोशन को लेकर आज जिला शिक्षा अधिकारी के खिलाफ समूह पूर्व सैनिकों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही उनका वेतन न दिया गया  जिला शिक्षा अधिकारी के खिलाफ पूर्व सैनिक का विरोध प्रदर्शन को तेज करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here