Home Breaking News Punjab News: AAP Party के सरपंच का हुआ कत्ल, 3 घायल

Punjab News: AAP Party के सरपंच का हुआ कत्ल, 3 घायल

0
Punjab News: AAP Party के सरपंच का हुआ कत्ल, 3 घायल

बरनालाः जिले में मौजूदा सरपंच की हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के मुताबिक, उक्त सरपंच आम आदमी पार्टी से जुड़ा था। मृतक की 26 वर्षीय सरपंच सुखजीत सिंह निवासी गांव छन्ना गुलाब सिंह वाला, बरनाला के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए मृतक सरपंच के परिजनों ने गांव के लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गांव के लोग सरपंच चुनाव को लेकर उनसे रंजिश रखते थे।

कुछ लोग गांव में नशा कर रहे थे । जिसके कारण सरपंच सुखजीत ने उन लोगों को रोका तो वे अपने कई साथियों के साथ हथियार लेकर सरपंच के घर आ गए। इस दौरान उन्होंने सरपंच और उनके साथियों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले के दौरान सरपंच सुखजीत सिंह भाला लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पहले अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सिविल अस्पताल बरनाला भेज दिया गया।

लेकिन रास्ते में ही सरपंच सुखजीत सिंह की मौत हो गई। इस घटना में सरपंच सुखजीत सिंह के पिता समेत 3 अन्य लोग घायल बताये जा रहे हैं। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना हैकि घायल पिता के बयानों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here