Home Breaking News Punjab News: खून हुआ पानी, छोटे ने किया बड़े भाई का कत्ल

Punjab News: खून हुआ पानी, छोटे ने किया बड़े भाई का कत्ल

0
Punjab News: खून हुआ पानी, छोटे ने किया बड़े भाई का कत्ल

मानसाः जिले के नजदीकी गांव भम्मे कलां में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही झुनीर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। मामले की जानकारी देतेहुए थाना प्रभारी बलदेव सिंह ने बताया कि भम्मे कलां निवासी गुरप्रीत सिंह (33) पुत्र हंसन सिंह का शराब पीने के कारण अपने भाई हरप्रीत सिंह से घरेलू झगड़ा हुआ था।

जिसके बाद हरप्रीत ने उसके सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने गुरप्रीत की पत्नी किरणपाल कौर के बयानों पर मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सरदूलगढ़ भेज दिया। पुलिस ने बताया घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here