Home Breaking News Punjab News: पानी के विवाद को लेकर चली गोलियां, किसान की मौत, देखें वीडियो

Punjab News: पानी के विवाद को लेकर चली गोलियां, किसान की मौत, देखें वीडियो

0
Punjab News: पानी के विवाद को लेकर चली गोलियां, किसान की मौत, देखें वीडियो

कपूरथलाः सब डिवीज़न सुल्तानपुर लोधी के गांव सरूपवाल में एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। किसान अपने घर के बाहर खड़ा होकर मकान का निर्माण कार्य देख रहा था। तभी पड़ोसी के साथ नाली के पानी की निकासी को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद पड़ोसी पूर्व फौजी ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से किसान पर अंधाधुंध गोलियां चला दी। जिससे किसान की मौत हो गई।

वारदात की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना कबीरपुर की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। DSP विपन कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान मलकीत सिंह (65) निवासी गांव सरूपवाल के रूप में हुई है। इस मामले में 2 आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। मलकीत सिंह घर के निर्माण कार्य को लेकर बाहर खड़ा था, तभी पडोसी तरसेम सिंह सोनी और उसकी पत्नी संदीप कौर के साथ नाली के पानी की निकासी को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद पूर्व फौजी तरसेम सिंह ने मलकीत सिंह पर गोलियां चला दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here