Home Breaking News Punjab News: Police की चौकसी के बावजूद सरेआम युवकों में चली गोलियां, 2 घायल

Punjab News: Police की चौकसी के बावजूद सरेआम युवकों में चली गोलियां, 2 घायल

0
Punjab News: Police की चौकसी के बावजूद सरेआम युवकों में चली गोलियां, 2 घायल

पटियालाः 15 अगस्त को लेकर पंजाब भर में पुलिस द्वारा चौकसी बढ़ाई गई है ताकि शरारती अनंसरों द्वारा कोई अप्रिय घटना ना हो सके। लेकिन दूसरी ओर दो पक्षों में हुए विवाद में सरेआम गोलियां चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार पातड़ां में रंजिश के चलते एक व्यक्ति से मारपीट करते हुए फायरिंग कर दी। गोली लगने से अमन नामक व्यक्ति घायल हो गया।

घायल हुए व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। डॉक्टर ने इसकी हालत गंभीर देखते हुए पटियाला रेफर कर दिया। इस व्यक्ति को एक गोली और छर्रे लगे हुए बताए जा रहे हैं। इस मारपीट में एक अन्य व्यक्ति भी जख्मी हुआ है। बताया जा रहा है कि हमले में घायल अमन अपनी गाड़ी से जा रहा था।

इस दौरान उसे रास्ते में 4 से 5 लोगों ने घेरकर रोक लिया। जिसके बाद हमलावारों ने गाड़ी से नीचे उतारकर उस पर हमला कर दिया। ‌ अपनी जान बचाने के लिए यह व्यक्ति बाजार की तरफ भाग गया, लेकिन वहां पर भी इसे पकड़ने के बाद सरेबाजार मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान एक आरोपी ने अचानक से फायरिंग कर दी जिसमें अमन और एक अन्य युवक घायल हो गया। ‌घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here