Home Breaking News Punjab News: धुंध बनी हादसे का कारण; ट्रक में घुसी पिकअप, 4 वर्षीय बच्ची की मौत, देखें वीडियो

Punjab News: धुंध बनी हादसे का कारण; ट्रक में घुसी पिकअप, 4 वर्षीय बच्ची की मौत, देखें वीडियो

0
Punjab News: धुंध बनी हादसे का कारण; ट्रक में घुसी पिकअप, 4 वर्षीय बच्ची की मौत, देखें वीडियो

मोगाः घनी धुंध के चलते मोगा-बरनाला मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मांग गंभीर जख्मी हो गई, वहीं 6 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतक लड़की की नानी ने बताया कि उनकी बेटी शरनजीत कौर अपने पति से गुस्स होकर मेरे पास रह रही थी। वह बिना बताए अपने प्रेमी के साथ धार्मिक स्थल पर जा रही थी। धार्मिक स्थल से वापस लौटते समय यह हादसा हो गया। जिसमें उनकी पोती की मौत हो गई।


दूसरी तरफ मृतक लड़की के पिता जगतार सिंह ने बताया कि उनका अपनी पत्नी के साथ झगड़ा चल रहा था। जिससे उसकी पत्नी बच्चों के साथ अपनी मां के साथ रह रही थी। कल वह पिकअप गाड़ी में सवार होकर किसी धार्मिक स्थान पर माथा टेकने गए थे, वापस लौटते समय रास्ते में धुंध के चलते हादसा हो गया। जिसमें उनकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल है।

जांच अधिकारी जसवीर सिंह ने बताया कि हमें हादसे की जानकारी मिली थी, जिसके बाद वह मौके पर पहंचे। घायल लोगों को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचा दिया था। अस्पताल गए तो पता चला कि एक महिला गंभीर जख्मी हुई है, जबकि उसकी बेटी की मौत हो चुकी है। मृतक लड़की के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here