Home Breaking News Punjab News: इस इलाके में चली ताबड़तोड़ गोलियां, दहशत में लोग, देखें वीडियो

Punjab News: इस इलाके में चली ताबड़तोड़ गोलियां, दहशत में लोग, देखें वीडियो

0
Punjab News: इस इलाके में चली ताबड़तोड़ गोलियां, दहशत में लोग, देखें वीडियो

रोपड़ः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। लेकिन इस बार हमलावारों द्वारा लोगों को नहीं बल्कि जंगली जानवरों पर गोलियां चलाई जा रही है। दरअसल, जिले में जीवन की चक्की के पास शिकारियों द्वारा सरेआम उपमंडल नंगल में गोलियां चलाकर जंगली जानवरों का शिकार किय गया। जिससे इलाका निवासियों में दहशत का महौल पाया जा रहा है। इस घटना को लेकर लोगों ने पुलिस से उक्त शिकारियों के खिलाफ कड़ी कारवाई करने की अपील की है। शिकारियों द्वारा घटना को अंजाम देने की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

जिसमें सरेआम गांव तलवाड़ा में घन्नी अबादी में देर रात 11 बजे के एक ब्लैक रंग की स्कार्पियों कार सवार व्यक्तियों द्वारा कुछ लोगों द्वारा जंगली सुअर के झुंड पर अंधा धुंध गोलियां चलाई गई। जिसके बाद उक्त स्कॉर्पियों सवार व्यक्ति जंगली सुअर को लेकर घटना स्थल से फरार हो गए। वहीं इस घटना को लेकर घर के मालिक जीवन कुमार ने तुरंत पुलिस व जंगली जीव सुरक्षा विभाग को मामले संबंधी सूचनी दी। जानकारी मिलते ही नंगल पुलिस की टीम व जंगली जीव सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर पंहुच जांच शुरू कर दी है। जीवन कुमार व उसके बेटे सुमित ने बताया कि जैसे ही उन्होंने गोलियां चलने की आवाज सुनी तभी घर से बाहर आ गए थे।

इस दौरान उन्होंने स्कॉर्पियों सवार व्यक्तियों को जंगली सुअरों को ले जाते देखा। उन्होंने कहा कि अगर शिकारियों का निशाना चूक जाता तो उनके द्वारा चलाई गोली खिड़कियों के माध्यम से उनके बैड रूम तक पंहुच सकती थी। उधर, मौके पर पंहुचे जंगली जीव सुरक्षा विभाग के कर्मचारी अमृत लाल व संजीव कुमार द्वारा घटना स्थल पर पंहुचकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, गांव के सरपंच अमरीक सिंह व श्री गुरू रविदास आयुर्वेद युनिवर्सिटी के चेयरमैन डा.संजीव गौतम ने कहा कि वह डीएसपी नंगल कुलवीर सिंह ने मिलकर शिकारियों पर कड़ी कारवाई की मांग उठाई जाएगी।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here