Home Breaking News Punjab News: ट्रॉली से टकराकर व्यक्ति की मौत, मदद की बजाए फोन लेकर भागा व्यक्ति, देखें वीडियो

Punjab News: ट्रॉली से टकराकर व्यक्ति की मौत, मदद की बजाए फोन लेकर भागा व्यक्ति, देखें वीडियो

0
Punjab News: ट्रॉली से टकराकर व्यक्ति की मौत, मदद की बजाए फोन लेकर भागा व्यक्ति, देखें वीडियो

फाजिल्काः आजकल के जमाने में लोगों में दया भावना तकरीबन खत्म होती जा रही है। देखा जाता है कि लोग किसी को परेशानी में फंसा होने पर उसकी मदद करने की बजाए वीडियो बनाने को या अपना कोई फायदा लेने को ज्यादा त्वजो देते हैं, बजाए इसके कि उस व्यक्ति की मदद की जाए। ऐसा ही एक मामला फाजिल्का में सामने आया है जहां एक व्यक्ति भयानक सड़क हादसे का शिकार हो गया। उस व्यक्ति की मदद करने की बजाए चोर उसका मोबाइल फोन चोरी करके ले गए औ समय पर मदद न मिल पाने से व्यक्ति की मौत हो गई।

जानकारी अनुसार, फाजिल्का के गांव लाखे के उतार के पास एक सड़क हादसा हुआ, जहां हाल ही में हुए पंचायत चुनाव के दौरान नवनिर्वाचित पंचायत सदस्य रंगीला सिंह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे वाहन की लाइट आखों में पड़ने से वे ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गये, इस दौरान वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां रंगीला सिंह की मौत हो गई।
हालांकि गांव के पंचायत सदस्य बलविंदर सिंह ने बताया कि मौके पर मौजूद बदमाशों ने घायल को अस्पताल पहुंचाने के बजाय मृतक रंगीला सिंह का मोबाइल फोन चुरा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here