Home Breaking News Punjab News: XUV और Swift में हुई भीषण टक्कर में एक की मौत, 3 घायल, देखें वीडियो

Punjab News: XUV और Swift में हुई भीषण टक्कर में एक की मौत, 3 घायल, देखें वीडियो

0
Punjab News:  XUV और Swift में हुई भीषण टक्कर में एक की मौत, 3 घायल, देखें वीडियो
आनंदपुर साहिबः कीरतपुर साहिब के पास एक्सयूवी और स्विफ्ट में टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार एक्सयूवी गलत दिशा से आ रही थी और तेज रफ्तार के चलते एक्सयूवी ने स्विफ्ट में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण थाकि हादसे में ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एक्सयूवी में सवार सभी लोग नशे की हालत में मौज-मस्ती करते हुए गलत दिशा में कीरतपुर साहिब से मनाली की ओर जा रहे थे। इस दौरान हिमाचल प्रदेश से टैक्सी नंबर स्विफ्ट कीरतपुर साहिब की ओर आ रही थी, जहां दोनों में भीषण टक्कर हो गई। घटना में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे के बाद सड़क पर भीषण जाम लग गया। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दे दी। लोगों का आरोप है कि करीब एक घंटे तक कोई प्रशासनिक अधिकारी घटना स्थल पर नहीं पहुंचा।

भीषण टक्कर में एक की मौत, 3 घायल, देखें वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here