Home Breaking News Punjab News: 56 साल से England में रह रहे पीटर के घर को चोरों ने बनाया निशाना, आरोपी गिरफ्तार

Punjab News: 56 साल से England में रह रहे पीटर के घर को चोरों ने बनाया निशाना, आरोपी गिरफ्तार

0
Punjab News: 56 साल से England में रह रहे पीटर के घर को चोरों ने बनाया निशाना, आरोपी गिरफ्तार

कपूरथलाः जिले के सुल्तानपुर लोधी रोड स्थित शेखूपुर में ब्रिटिश बिजनेस टायकून पीटर विरदी के पुश्तैनी घर में चोरी की घटना के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चोर घर से 3 आईफोन 16-प्रो, 3 लग्जरी रोलेक्स घड़ियां व अन्य घरेलू सामान लेकर फरार हो गए थे। दरअसल, इसी घर में चोरों ने साल पहले जुलाई में भी घटना को अंजाम दिया था। उस दौरान चोर विदेशी महंगी सामान लेकर फरार हो गए थे।

मामले की जानकारी देते हुए एसपी-डी सरबजीत राय ने बताया कि पीटर विरदी के पिता ने थाना सिटी में चोर की शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित के बयानों पर FIR दर्ज कर ली थी और अब उक्त आरोपी रविपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित ने रविपाल निवासी टोटा मोहल्ला शेखूपुर पर चोरी की आशंका जताई, जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच की और आरोपी को पकड़ लिया। फिलहाल आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेला भेजा जा चुका है।

जानकारी अनुसार हरभजन सिंह निवासी माल रोड कपूरथला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परिवार समेत पिछले 56 साल से इंग्लैंड में रह रहा है। उसका पुश्तैनी घर सुल्तानपुर लोधी रोड शेखूपुर में भी है। पिछले साल जुलाई महीने में उक्त पुश्तैनी घर में चोरी हुई थी। वह करीब एक महीने पहले भारत आया और अपने उक्त पुश्तैनी घर की मरम्मत करवाना चाहता था। इसलिए 10 दिन पहले जब वह अपने पुश्तैनी घर गया, तो उस समय वहां पर सब कुछ सही था। जब दोबारा बीते दिन गया तो देखा कि घर के दरवाजों के लॉक टूटे हुए थे। घर में रखी लोहे की आलमारियों को किसी लोहे की रॉड आदि से तोड़ा गया था। अंदर सामान बिखरा पड़ा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here