पठानकोटः स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस हाई अलर्ट पर है। ऐसे में पठानकोट जिले में पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग जगह पर संदिग्ध देखे जाने की खबरें भी सामने आ रही हैं बीती रात भी भारत-पाक सीमा से सटे बमियाल सेक्टर में पढ़ते रमकालवां गांव में स्थानीय लोगों द्वारा आधा दर्जन से ज्यादा संदिग्ध देखे गए। जिसकी जानकारी गांव वासियों ने पुलिस को दी।
जिसके चलते पुलिस की ओर से गांव में पहुंचकर पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया और सर्च अभियान चलाया जा रहा है। मामले की जानकारी स्थानीय लोगों ने दी जिन्होंने रात के समय इन संदिग्धों को देखा था। चश्मदीद युवक ने कहा कि रात के समय उसने अपनी गली में कुछ लोगों की आहट सुनी जब उन्होंने देखा तो संदिग्ध लोगों ने सेना की वर्दी जैसे कपड़े पहने थे। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई है फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही हैं।