Home Breaking News Punjab: Golden Temple से योगा गर्ल ने नई वीडियो आई सामने, देखें वीडियो

Punjab: Golden Temple से योगा गर्ल ने नई वीडियो आई सामने, देखें वीडियो

0
Punjab: Golden Temple से योगा गर्ल ने नई वीडियो आई सामने, देखें वीडियो

अमृतसरः गोल्डन टेंपल में योग करने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अर्चना मकवाना में इंस्टाग्राम पर नई वीडियो और फोटो पोस्ट की हैं। इस पोस्ट में मकवाना ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) पर कोई सवाल नहीं उठाए। तस्वीरों में अर्चना गोल्डन टेंपल के सामने पिंक सूट पहने तस्वीर लेती, बाल्टी में पानी भर सेवा करती, कड़ाह प्रसाद और थाली मे परोसे गए लंगर को दिखा रही है। अर्चना मकवाना ने अपनी पोस्ट में लिखा- ’20 जून 2024 को स्वर्ण मंदिर अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब से दिव्य आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पवित्र आशीर्वाद के लिए वाहेगुरु जी को धन्यवाद, सदैव आभारी। कुछ तस्वीरें साझा नहीं करनी थी, लेकिन क्योंकि मेरी मंशा पर सवाल उठाया जा रहा है तो मैंने अपना बचाव करने के लिए इसे साझा किया है। वाहेगुरु जी आप सच्चाई जानते हैं, कृपया न्याय करें।’

अर्चना ने ये पोस्ट पंजाब पुलिस के नोटिस के जवाब का समय खत्म होने से एक दिन पहले जारी की है। गौरतलब है कि पंजाब पुलिस ने अर्चना को थाना ई डिवीजन में SGPC की तरफ से की गई शिकायत का जवाब देने के लिए 30 जून को बुलाया है। पुलिस के नोटिस की मियाद रविवार को खत्म हो रही है। अर्चना मकवाना ने 2 दिन पहले ही SGPC को शिकायत वापस लेने की बात कही थी। अर्चना ने अपनी वीडियो में कहा था- 21 जून को जब मैं शीर्षासन कर रही थी गोल्डन टेंपल में, वहां हजारों सिख मौजूद थे। जिसने फोटो खींचा वे भी सरदार जी थे। वो तो मेरे से पहले भी फोटो खींच रहे थे। वहां जो सेवादार खड़े थे, उन्होंने भी नहीं रोका। सेवादार भी पक्षपाती ही हैं, वे किसी को रोकते हैं, किसी को नहीं रोकते। इसलिए मैंने भी कहा एक फोटो खींच लेती हूं, मुझे गलत नहीं लग रहा।

जब मैं फोटो कर रही थी, तब लाइव जितने भी सिख खड़े थे, उनके आस्था को तो दुख नहीं पहुंचा। तो मुझे नहीं लगा मैंने कुछ गलत किया। लेकिन 7 समंदर पार किसी को लगा कि मैंने गलत किया। नेगेटिव तरीके से मेरा फोटो वायरल कर दिया। उस पर SGPC ऑफिस ने मेरे पर बेसलैस FIR दर्ज करवा दी। जिसके बाद ये और बुरा होगा, अन्यथा मेरा इरादा बुरा नहीं था। अब सीसीटीवी कैमरे का सारा वीडियो वायरल कर दो। वहां कहीं नियम नहीं लिखे हैं। सिख, जो वहां रोज जाते हैं, उन्हें नियम नहीं पता, तो जो लड़की पहली बार गुजरात से आई है, उसे कैसे पता होगा। वहां किसी ने मुझे रोका नहीं। रोका होता तो डिलीट कर देती फोटो। मेरे खिलाफ ये फालतू की FIR करने की जरूरत क्या थी। इतना सारा मैंटल टॉर्चर मेरे को हुआ, उसका क्या। अभी भी टाइम है, FIR वापस ले लीजिए, अन्यथा मैं और मेरी लीगल टीम फाइट करने के लिए तैयार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here