Home Breaking News कांग्रेस को राहतः वोटिंग से पहले इस नेता से साथ हुआ सियासी गठजोड़

कांग्रेस को राहतः वोटिंग से पहले इस नेता से साथ हुआ सियासी गठजोड़

0
कांग्रेस को राहतः वोटिंग से पहले इस नेता से साथ हुआ सियासी गठजोड़

नई दिल्लीः मध्य प्रदेश में वोटिंग से चंद घंटों पहले एक सियासी गठजोड़ हुआ है। निर्दलीय उम्मीदवार महेंद्र प्रताप सिंह पाल ने चुनावी रण छोड़ दिया है। महेंद्र सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक को समर्थन दिया। इसके लिए कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार के निवास पर दोनों की मुलाकात हुई। प्रवीण पाठक को समर्थन देने पहुंचे महेंद्र प्रताप सिंह पाल ने कांग्रेस भी जॉइन कर ली है। कांग्रेस में शामिल होने के बाद महेंद्र ने कुशवाह समाज के खिलाफ बयान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन देने और कांग्रेस जॉइन करने का फैसला पाल समाज पर कुशवाहा समाज द्वारा किए जा रहे अत्याचारों से तंग आकर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here