Home Breaking News मामूली बात को लेकर रिटायर्ड जवान ने 3 लोगों को मारी गोली

मामूली बात को लेकर रिटायर्ड जवान ने 3 लोगों को मारी गोली

0
मामूली बात को लेकर रिटायर्ड जवान ने 3 लोगों को मारी गोली

ग्वालियरः मध्य प्रदेश के ग्वालियर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक रिटायर्ड जवान ने तीन लोगों को गोली मार दी है। रिटायर्ड जवान ने एक महिला और दो पुरुषों को गोली मारी है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फ़ैल गई है। वहीं गोली लगने से घायल तीनों लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव की है। यहां बिजली की तार लगाने को लेकर रिटायर्ड जवान और लोगों के बीच विवाद हो गया। विवाद होने से नाराज रिटायर्ड जवान ने एक महिला और दो पुरुष को गोली मार दी। घायलों की आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जहां दो पुरुषों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here