Blog

  • Headmaster की गोली मारकर हत्या, महिला टीचर के पति पर लगे गंभीर आरोप

    Headmaster की गोली मारकर हत्या, महिला टीचर के पति पर लगे गंभीर आरोप

    दरभंगाः जिले में प्रभारी हेडमास्टर की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। स्कूल से करीब 200 मीटर की दूरी पर वारदात को अंजाम दिया गया। पहले से घात लगाए बदमाशों ने दो गोली मारी, जो सीने और पेट में लगी। बुलेट लगने के बाद बचने के लिए टीचर ने जख्मी हालत में करीब आधा किमी बाइक चलाई, फिर गिर पड़े। इलाज के दौरान वीरवार देर रात उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान राजेश कुमार ठाकुर(35) के तौर पर हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते मृतक के भाई मुकेश कुमार ठाकुर ने कहा स्कूल की एक महिला शिक्षिका से उनका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उसके पति ने जान से मारने की धमकी दी थी। वह कहता था कि इस लड़के को मार देंगे। हम लोगों को इसकी जानकारी नहीं थी। यह बात उनके दोस्तों से पता चली। इसी विवाद में मेरे भाई की हत्या की गई है।

    बताया जा रहा है कि ‘शुक्रवार को सोनपुर स्कूल में उनका आखिरी दिन था। वह मधबुनी ट्रांसफर हो गया था। वह अब बीएलओ का कार्य देखने के लिए स्कूल से निकले थे। करीब 200 मीटर की दूरी पर गंगौली वार्ड नंबर 6 स्थित चन्ना झा के पोखर के पास घात लगाए अपराधियों ने उन पर गोली चला दी।’ ‘गोली सीने और पेट के आसपास लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद भी हिम्मत नहीं हारी। कुछ दूर तक बाइक चलाकर गए। फिर सड़क पर गिर पड़े और बेहोश हो गए।’ बाद में उन्हें ‘तुरंत पंडौल स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने डीएमसीएच रेफर कर दिया। लेकिन परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: Transformer से तांबा और तेल चोरी करने के मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Transformer से तांबा और तेल चोरी करने के मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिब/मोगा: लंबी और गिद्दड़वाला पुलिस दो मामलों में 7 को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ट्रांसफार्मर से चोरी किया गया 25 किलो तांबा और तेल बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी अखिल चौधरी ने बताया कि इस अभियान के तहत, एसपी (डी) और डीएसपी लंबी की देखरेख में लंबी और गिद्दड़बाहा पुलिस ने ट्रांसफार्मर चोरी में शामिल एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा, फरीदकोट और मोगा जिलों से एक गिरोह अपने साथियों सहित कृषि क्षेत्रों में लगे बिजली ट्रांसफार्मरों से तांबा और तेल चोरी करता है।

    गुप्त सूचना के आधार पर उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए 27 अगस्त को मुकदमा नंबर 223/25, धारा 303(2), 112(2) बी.एन.एस. के तहत थाना लंबी में दर्ज किया गया। जिसके बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए नाका लगाया गया। नाके पर पुलिस ने कार्रवाई के दौरान गरीब सिंह, अंग्रेज सिंह, गुरदित्त सिंह और करमजीत सिंह सहित 4 आरोपियों को उनकी गाड़ी समेत पकड़कर घटना स्थल पर ही 49.200 किलो चोरी किया हुआ तांबा बरामद किया। 28 अगस्त 2025 को आरोपियों को मान्य अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट से आरोपियों का 2 दिन का पुलिस रिमांड मिला। जांच के दौरान, आरोपियों ने महत्वपूर्ण खुलासे किए, जिससे अतिरिक्त 55.800 किलो चोरी किया हुआ तांबा बरामद किया गया।

    इन लोगों के कब्जे से कुल 105 किलो तांबा बरामद किया गया है। उल्लेखनीय है कि इन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न जिलों के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दूसरी ओर, थाना कोटभाई गिद्दड़बाहा पुलिस ने 25 किलो तांबा बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, 23 अगस्त को थाना कोटभाई (कोटली अबलू, मल्लण, ढोलकोट आदि) के गांवों के खेतों में लगे ट्रांसफार्मरों से तांबे की चोरी के संबंध में धारा 303(2), 112 बीएनएस के तहत एफआईआर नंबर 116 थाना कोटभाई में दर्ज की गई जिस पर तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कई छापेमारी की गई।

    जहां 8 आरोपियों में से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि बाकी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। फग्गन सिंह पुत्र भान सिंह निवासी मस्तुआणा जिला मोगा, जिन पर पहले से 11 पुराने मामले दर्ज हैं और वे पहले से जेल में बंद हैं। गुरप्रीत सिंह पुत्र सुखजीत सिंह निवासी मस्तुआणा जिला मोगा, जिन पर पहले से 2 पुराने मामले दर्ज हैं और उनकी गिरफ्तारी हो चुकी है और हरदीप सिंह उर्फ़ लवली पुत्र मलकीत सिंह निवासी पांडी जिला लुधियाना, जिन पर पहले कोई केस नहीं है और उनकी भी गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके अलावा 5 अन्य आरोपी नामजद हैं।

  • Punjab News: बाढ़ ने बढ़ाई मुश्किलें, गांववासी बोले- रातें जाग कर काट रहें, देखें वीडियो

    Punjab News: बाढ़ ने बढ़ाई मुश्किलें, गांववासी बोले- रातें जाग कर काट रहें, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पंजाब और हिमाचल में बारिश ने तबाही मचा रखी है। पंजाब के कई इलाकों में नदियों और दरिया उफान पर है। हालात बहुत ही गंभीर बने हुए है। होशियारपुर जिले के मुकेरियां के आस-पास के गांवों का दौरा किया और ब्यास नदी से कुछ ही मीटर की दूरी पर स्थित गांव कोलियां नंबर 418 के लोगों से बाढ़ संबंधी बातचीत की गई। लोगों ने बताया कि उनके गांव में 2 बार पानी घुस चुका है। जल संसाधन विभाग और जिला प्रशासन ने कई जगहों पर बांध टूटने के बाद पानी को रोकने के प्रयास शुरू कर दिए थे, जिससे गांव में पानी न बढ़ने से उनका बचाव रहा।

    लोगों ने बताया कि यह पानी धुस्सी बांध टूटने के कारण आया है और आमतौर पर भारी बारिश के बावजूद भी बांध से पानी छोड़ा जाता है, लेकिन इस तरह से तबाही का मंजर कभी देखने को नहीं मिला, लेकिन इस बार चक्की पठानकोट की तरफ से अचानक पानी आने के कारण इस गांव में पानी घुस गया। जिसके बाद लोगों ने जागकर रातें बितानी शुरू कर दी हैं।

    हालांकि लोगों में अभी भी डर बना हुआ है। लोगों ने बताया कि दुधारू पशुओं और बच्चों को वह अपने रिश्तेदारों के पास छोड़कर आए है, ताकि अगर दोबारा पानी आता है तो किसी भी पशु और बच्चे की जान को नुक्सान न पहुंचे। स्थानीय निवासियों ने बताया कि कई घरों में लगातार पानी खड़ा रहने और कभी-कभी पानी उतरने के बाद दरारें पड़ गईं और पूरे गांव की जमीन में खड़ी फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

  • Punjabi University में महान कोष की प्रतियों को मिट्टी में दबाने का मामला गर्माया, विरोध में उतरे विद्यार्थी, देखें वीडियो

    Punjabi University में महान कोष की प्रतियों को मिट्टी में दबाने का मामला गर्माया, विरोध में उतरे विद्यार्थी, देखें वीडियो

    पटियालाः पंजाबी यूनिवर्सिटी में महान कोष की प्रतियों को मिट्टी में दबाने का मामला गर्मा गया है। जिसके विरोध में विद्यार्थी उतर आए है। जिन्होंने यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मौके पर मौजूद विद्यार्थी नेताओं यादविंदर सिंह यादू व अन्य ने आरोप लगाया कि यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से महान कोष को मिट्टी में दबाने की तैयारी की जा रही है। यह सीधे तौर पर बेअदबी है।

    मामला गंभीर होता देखकर यूनिवर्सिटी अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे और उन्होंने विद्यार्थियों को समझा-बुझाकर माहौल शांत करने का प्रयास किया। लेकिन विद्यार्थी अड़े हुए हैं। पंजाबी यूनिवर्सिटी की ओर से महान कोष के बारे में हाल ही में पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां के साथ बैठक हुई थी। महान कोष में त्रुटियां होने पर यूनिवर्सिटी ने इसे 15 दिनों के अंदर नष्ट करने का भरोसा दिलाया था।

    बता दें कि सिख विद्वान भाई काहन सिंह नाभा ने 1930 में पंजाबी के करीब 80 हजार शब्दों के अर्थों वाला एक महान कोष तैयार किया था। जिसकी कुछ साल पहले ही पंजाबी यूनिवर्सिटी ने दोबारा छपाई कराई थी। लेकिन छपाई के दौरान काफी गलतियां हो गई थीं। जिसके बाद पंजाबी विद्वानों की ओर से महान कोष की इन प्रतियों को नष्ट करने का मुद्दा उठाया जा रहा था। विद्यार्थी नेताओं ने बताया कि इस महान कोष में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बाणी भी दर्ज है। इसलिए महान कोष की प्रतियों को नष्ट करने का यह तरीका सही नहीं है। इसलिए इसका डटकर विरोध किया जाएगा।

  • Punjab News: बाढ़ में फंसे Gold Medal जीतकर आए छात्र, माता-पिता चिंतित, देखें वीडियो

    Punjab News: बाढ़ में फंसे Gold Medal जीतकर आए छात्र, माता-पिता चिंतित, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः पंजाब में कई जिलों में बाढ़ आने से हालात बेहद खराब हो गए है। वहीं 2 दिन पहले जवाहर नवोदय विद्यालय में 40 टीचरों और 400 छात्रों के बाढ़ के पानी में फंसने की घटना के कारण चर्चा में आ गया था। जिसके बाद इस घटना को लेकर प्रिंसिपल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। अब स्कूल के 4 होनहार छात्रों के माता-पिता ने प्रिंसिपल पर आरोप लगाया है कि वह अपने बच्चों को वापस लाने में कोई रुचि नहीं दिखा रहे, जो 25 अगस्त से हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में फंसे हुए हैं। ये छात्र अलग-अलग कक्षाओं के हैं।

    जिसमें 2 छात्र 7वीं, एक 8वीं और एक 12वीं कक्षा शामिल है। इनमें 3 लड़कियां और एक लड़का है। ये छात्र गुजरात के राजकोट में हुई खेलों में भाग लेने के लिए 3 अगस्त को घर से निकले थे और जवाहर नवोदय विद्यालय हमीरपुर के छात्रों के साथ राजकोट गए थे। राजकोट से वे वॉलीबॉल टीम के सदस्य थे जिन्होंने गोल्ड मेडल जीता। ये चारों उसी टीम के खिलाड़ी हैं।

    25 अगस्त को इन्हें वापस हमीरपुर भेजा गया, लेकिन वहां की खराब स्थिति के कारण वे हमीरपुर के जवाहर नवोदय विद्यालय में भी फंसे हुए हैं। वापस लाने की जिम्मेदारी जवाहर नवोदय विद्यालय दबूड़ी की है, लेकिन माता-पिता अनुराधा, कवल्प्रीत कौर और कुलजीत सिंह ने कैमरे के सामने आरोप लगाए हैं कि प्रिंसिपल अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं। माता-पिता का कहना है कि बच्चों को वापस लाने की जिम्मेदारी स्कूल की पीटीआई शिक्षक की है, जो प्रिंसिपल की पत्नी हैं।

    वह अपनी पत्नी को पहाड़ी सफर पर नहीं भेजना चाहते और कोई अन्य शिक्षक भी जाने के लिए तैयार नहीं है। माता-पिता का यह भी आरोप है कि स्कूल प्रिंसिपल और कोई शिक्षक उनसे मिलने के लिए तैयार नहीं है। वे दो दिन से शिक्षकों के पीछे-पीछे भटक रहे हैं। प्रिंसिपल से फोन पर बात हुई है लेकिन वह कहता है कि बच्चे खुद ही ले आओ। समस्या यह भी है कि जब तक स्कूल लिखित रूप में माता-पिता को बच्चों को स्वयं लेने की अनुमति नहीं देगा, संभव है कि हमीरपुर के नवोदय स्कूल के प्रबंधक बच्चों को माता-पिता के सुपुर्द न करें। ऐसे में माता-पिता स्कूल प्रबंधन से एक शिक्षक को बच्चों को वापस लाने के लिए भेजने की मांग कर रहे हैं ताकि वे अपने बच्चों को वापस ला सकें।

  • Punjab News: अकाली नेता लोंगोवाल के घर पहुंची Bibi Jagir Kaur, पार्टी को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

    Punjab News: अकाली नेता लोंगोवाल के घर पहुंची Bibi Jagir Kaur, पार्टी को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

    संगरूरः बीबी जागीर कौर आज गोबिंद सिंह लोंगोवाल के घर उनकी बेटी के निधन पर दुख सांझा करने के लिए पहुंची। इस दौरान उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाई और इस मुश्किल की घड़ी में परिवार को दुख सहन करने की शक्ति देने का बल देने की परमात्मा से अरदास की।

    इस दौरान बीबी जागीर कौर मीडिया से भी रू-ब-रू हुई। उन्होंने राजनीतिक व पार्टी के हालातों के बारे में बोलते हुए कहा कि एक समय ऐसा आ गया था कि लोगों और नौजवानों की तब यह सोच बन गई थी एक बार पार्टी प्रधान नेतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देंगे तो पार्टी अपने पैरों पर खड़ा हो जाएगी। इसकी मुख्य वजह यह थी कि पार्टी अपनी कुछ गलतियों का अहसास नहीं कर रही थी। इसी के चलते पार्टी लगातार चुनाव हारती रही और पार्टी अपने पैरों पर खड़ी नहीं हो सकी। बाद में सभी सूझवानों की अगुवाई में श्री अकाल तख्त साहिब की मौजूदगी में पार्टी प्रमुख ने माफी मांग ली थी और बाद में फिर से चुनाव हुए। इसके बाद फिर से सुखबीर बादल को ही प्रधान मनोनित कर लिया गया। अब देखना ये है कि लोग उन्हें उसी तरह देखते हैं कि नहीं।

    उन्होंने बताया कि जब वह प्रधान बनी थी, तो उन्होंने कई महिलाओं को भी पार्टी में शामिल किया और महिलाओं को जागरूक भी किया कि वह उन महिलाओं को जागरूक करेंगी, जो महिलाएं अपना रास्ता भटक गई हों और गलत रास्ते पर चल पढ़ी हो। इसलिए महिलाएं लोगों के घरों में मां बनकर जाएं और सभी को जागरूक करें कि वह भी राजनीति में आए और राज्य को सुधारने में अपना योगदान दें। इसी के चलते महिलाएं काफी आगे आई जिसके चलते कई स्थानों पर महिलाओं ने वोटों के जरिए पद हासिल किए। इससे कई महिलाओं को भी होसला मिला है कि वह आगे आए और राजनीति में सहयोग करें। वहीं पार्टी आने वाले समय में पूरी तरह उबरकर आएगी और लोगों के दिलों में फिर से अपनी जगह बना लेगी।

  • Punjab News: लघु सचिवालय के बाहर कार में लगी आग, देखें वीडियो

    Punjab News: लघु सचिवालय के बाहर कार में लगी आग, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के लघु सचिवालय के बाहर कार में आग लग गई। घटना को लेकर कार चालक में हड़ंकप मच गया। लेकिन लोगों की मदद से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। घटना की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि कार में आग लगने की सूचना मिलने पर तुरंत लोग घटनास्थल पर पहुंचे और कार में लगी आग पर लोगों की मदद से काबू पा लिया गया। घटना में जानी नुकसान होने से बचाव रहा। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट के कारण कार में आग लग गई थी।

  • Punjab News: बाढ़ से गांव में तबाही का मंजर, प्रशासन से मदद के लिए लगाई गुहार, देखें वीडियो

    Punjab News: बाढ़ से गांव में तबाही का मंजर, प्रशासन से मदद के लिए लगाई गुहार, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बारिश का कहर हर तरफ है। पंजाब के कई गांव पानी की चपेट में है। वहीं गुरदासपुर के गांव घोनेवाल और माछीवाल में बांध टूटने से पूरे गांव में पानी फैल चुका है। लोगों के घरों में पानी घुसने से सामान खराब हो रहा है। हर तरफ तबाही का मंजर है। गांव वासी सुखजिंदर सिंह ने कहा कि जो हालात आज है आज से पहले कभी नहीं हुआ था। सारी रात सो नहीं पाए। धुंसी बांध के टूटने की सूचना मिलते ही वह पूरी टीम के साथ वहां पहुंचे और तीन मशीनों की मदद से बांध को जोड़ने के लिए मिट्टी डालते गए, लेकिन अचानक पानी का बहाव तेज होने के चलते उनकी मशीने भी बह गई। पानी की रफ्तार इतनी तेज थी कि कुछ ही सेकेंडों में वह गांव की ओर बढ़ता गया और पूरे गांव को अपनी चपेट में ले लिया।

    बड़ी मुश्किल से घरों में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि गांव में तकरीबन सभी घरों को नुक्सान पहुंचा है। सारी रात गुरुद्वारा साहिब में अनाउंसमेंट की जा रही थी कि कोई भी व्यक्ति सोए ना। उन्होंने कहा कि 1988 के बाद अब तक का सबसे बड़ा नुक्सान हुआ है। छोटे बच्चे दूध के लिए तरस रहे हैं।समाजसेवी संस्थाएं धुस्सी तक राशन पहुंचा रही है।

    गांव वासियों ने बताया कि बाढ़ से उनका गांव 20 साल पीछे चले गया है। वहीं उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाते कहा कि प्रशासन ने भी उनकी कोई मदद नहीं की है। खाने के लिए किसी भी तरह का कोई राशन पानी नहीं दिया जा रहा है। पशु चारे के लिए भूखे बैठे है। उनके घरों का सामान पानी बह रहा है, लेकिन कोई भी उसे रोकने के लिए नहीं पहुंचा है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि जल्द उनके गांव में मदद भेजी जाए, ताकि लोगों को कुछ राहत मिल सके।

  • Punjab News: पानी के तेज बहाव से टूटा बांध, एक दिन बाद संगत को मिली राहत, देखें वीडियो

    Punjab News: पानी के तेज बहाव से टूटा बांध, एक दिन बाद संगत को मिली राहत, देखें वीडियो

    तरनतारनः सरहदी क्षेत्र में कांदियाली तार के साथ-साथ पाकिस्तान की तरफ सतलुज नदी पर कसूरी नाले के पानी की मार से बचाने के लिए गांव महिंदिपुर और मियांवाला के पास बना हुआ धुसी बांध कल पानी के तेज बहाव के कारण टूट गया था, उस बांध को कुछ हद तक संगतों ने देर रात पुनः बांधने में सफलता हासिल की है। वहीं हलका पट्टी में गुरुद्वारा गुप्तसर साहिब गांव मुठियांवाली में धुंसी बांध टूटने के कारण आसपास के गांव वासियों ने प्रशासन से मिट्टी पहुंचाने की अपील की है।

    वहीं व्यक्ति ने बताया कि इलाके में बांध टूटने से पानी आने का खतरा बढ़ गया है, लेकिन कोई मिट्टी लेकर नहीं पहुंच रहा है। ऐसे में व्यक्ति द्वारा आज दोबारा बांध टूटने को लेकर प्रशासन से जल्द मिट्टी पहुंचाने की अपील की जा रही है। बता दें कि जैसे ही कल बांध टूटा, इलाके की संगतों और बी.एस.एफ जवानों ने भी बड़ी मेहनत की। हल्का विधायक सर्वन सिंह धुन तुरंत सारा सरकारी अमला लेकर मौके पर पहुंचे और गहरी रात तक बांध बांधने तक मौके पर संगतों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ डटे रहे।

    जिले के एस.एस.पी. दीपक पारिक और बी.एस.एफ. के डी.आई.जी. फिरोजपुर ने बांध का दौरा कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। इलाके की संगतों द्वारा बांध की मजबूती के लिए प्रयास आज भी जारी हैं, लेकिन पानी का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसे लेकर गांव वालों में बेचैनी बढ़ रही है। इसके साथ ही बारिश होने का डर भी सताए जा रहा है। अगर बारिश आ गई तो बांध की स्थिति खराब होने का खतरा है।

     

  • Punjab News: बाढ़ में फंसे दोस्त के परिवार की मदद करने गया युवक डूबा, देखें वीडियो

    Punjab News: बाढ़ में फंसे दोस्त के परिवार की मदद करने गया युवक डूबा, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले के रहीमाबाद गांव के पास बाढ़ के पानी में फंसे अपने दोस्त और उसके परिवार की मदद करने जा रहे युवकों में से एक पानी के तेज बहाव में बह गया, जबकि डूबता हुआ उसका एक साथी किसी चीज को पकड़कर एक घर की छत पर चढ़ गया। इस दौरान एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें युवक छत पर बैठा हुआ नजर आया है। वहीं सूचना के बाद एनडीआरएफ की टीम और पुलिस उसे पानी से बाहर निकालने के लिए पहुंची।

    जानकारी के अनुसार, कलानौर के 6 युवक बाढ़ में फंसे अपने एक दोस्त के परिवार को पानी पहुंचाने रहीमाबाद गांव पहुंचे थे, लेकिन रास्ता न पता होने के कारण 2 दोस्त गलती से एक नाले में फिसल गए। इस दौरान विनय तो पानी में डूबकर कहीं लापता हो गया, लेकिन अमरिंदर सिंह खेतों में बने एक घर की पाइप की मदद से उपर आ गया और बच गया। लोगों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने एनडीआरएफ की टीम को सूचित किया। मैडम सरोज की अगुवाई में टीम ने लापता विनय को ढूंढने की कोशिश की और इसी के साथ अमरिंदर को पानी से बाहर निकालने का अभियान भी शुरू कर दिया गया है।

    वहीं पुलिस अधिकारी ने लोगों से अपील की कि वह अंजान रास्तों पर ऐसे किसी को भी पानी या खाना पहुंचाने के लिए न जाएं, इससे बड़ा हादसा हो सकता है। वह स्थानीय लोगों की स्लाह पर तथा प्रशासन की मौजूदगी में ही कहीं जाएं।