Blog

  • पंजाबः महिला के शव मिलने के मामले में 3 पर मामला दर्ज

    पंजाबः महिला के शव मिलने के मामले में 3 पर मामला दर्ज

    कपूरथलाः ढिलवां हाईवे के नजदीक महिला के शव मिलने के मामले में पुलिस ने एक महिला सहित 3 आरोपियों पर FIR दर्ज की है। यह कार्यवाही मृतक महिला के पति के बयान पर की गई है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी भुलत्थ सुरिंदर पाल ने बताया कि यह हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई है और हत्या के आरोपियों की पहचान भी हो गई है। जल्दी ही आरोपियो को भी काबू कर लिया जायगा। मृतक महिला की पहचान 25 वर्षीय ज्योति के रूप में हुई है। पुलिस ने कहाकि आज मृतक महिला के शव पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया जायगा।

    वहीं डीएसपी ने कहा कि पति जसबीर सिंह ने बताया कि उसकी शादी 5 वर्ष पहले ज्योति पुत्री मेजर सिंह वासी कोट खालसा अमृतसर के साथ हुई थी। और उसका 3 वर्ष का एक बेटा भी है। जसवीर सिंह ने बताया कि वह अधिकतर अपने मायके ही रहती है। 9 मई को ज्योति अपनी बहन सोनिया के साथ उसके घर गांव रसूलपुर आई थी। कुछ घंटे रहने के उपरांत शाम को दोनों वापस कोट खालसा अमृतसर चली गई। 12 मई को उसने अपने फोन से ज्योति को फोन कर पूछा कि वह कहां है तो उसने बताया कि वह पठानकोट में है। अगर टाइम से आ गई तो शाम तक आ जाएगी, नहीं तो कल आएगी। लेकिन ज्योति घर वापस नहीं आई।

    जसवीर सिंह ने यह भी बताया कि ज्योति के अवैध सम्बन्ध तरन तारण के भिखीविंड वासी काका नामक व्यक्ति से है। इसके अलावा कई अन्य के साथ भी उसके नाजायज संबंध है। वह नशा भी करती है। वहीं ज्योति की बहन सोनिया सोनिया ने उसको फोन कर बताया कि ज्योति की एक सहेली सिमरन है। जिसके साथ वह 10 में से गई हुई है लेकिन घर वापस नहीं आई। 13 मई को सोनिया ने फोन पर बताया कि ज्योति के साथ कुछ गलत हो गया लगता है। सभी ने ब्यास दरिया के नजदीक ढिलवां क्षेत्र में जाना है। जसवीर सिंह तथा सोनिया और उसके पति गुरप्रीत सिंह के साथ ढिलवां पहुंचे तो देखा कि वहां उसकी पत्नी ज्योति की लाश पड़ी थी।

    जिसके सिर पर गहरे घाव थे। जसवीर सिंह ने यह भी बताया कि उसको यकीन है कि उसकी पत्नी ज्योति की हत्या काका वासी भिखीविंड तथा उसकी सहेली सिमरन ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर की है। और उसकी लाश को खुर्दबुर्द करने की नीयत से ब्यास दरिया के नजदीक फेंक दिया है। डीसएपी सुरिंदर पाल ने बताया कि मृतक महिला ज्योति के पति जसवीर सिंह के बयान पर आरोपी काका वासी भिखीविंड तरन तारण और सिमरन के साथ साथ अज्ञात के खिलाफ धारा 302, 201 IPC के तहत FIR दर्ज कर ली है। और जल्द ही आरोपियों को काबू भी कर लिया जाएगा।

  • समाजिक सुरक्षा अधिकारी हेमराज राणा जांलधर व विश्वजीत कुमार मध्य प्रदेश में देंंगे सेवाएं

    दोनों अधिकारियों की बद्दी से हुए स्थानांतरण

    कामगार नेताओ ने इन दोनों समाजिक सुरक्षा अधिकारियों की दी विदाई पार्टी

    बद्दी/ सचिन बंसल : कर्मचारी राज्य बीमा निगम में बद्दी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में तैनात समाजिक सुरक्षा अधकिारी हेमराज राणा व विश्वजीत कुमार का स्थानांतरण होने पर कामगार नेताओ ने उन्हें विदाई दी। हेमराज राणा बद्दी में मई 2021 से समाजिक सुरक्षा अधिकारी के पद पर पदोन्नत हुए है। इससे पहले कालाअंभ में भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी। अब उनका स्थानातंरण पंजाब के जालंधर  को हुआ है। विश्वजीत कुमार ने पांवटा, कालाअंब, व बद्दी में सेवाएं देने के बाद अब ऊनका स्थानांरण  मध्य प्रदेश के इंदौर हुआ है। यह दोनों अधिकारी मृदुभाषी होने के साथ साथ मजदूरों की हितो में हमेशा काम करते रहे है। इनके जाने के बाद बीबीएन के कामगार काफी मायूस हुए है।

     

    पूर्व सेवानविृत सहायक निदेशक देवव्रत यादव ने कहा कि इन दोनों अधिकारियो ने हिमाचल में अपनी सेवा के दौरान काफी नाम कमाया है और हेमराज राणा पंजाब व विश्वजीत कुमार मध्य प्रदेश में हिमाचल का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने इन दोनों अधिकारियों से भविष्य में भी कामगारों की सेवा करने की अपील की है। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उद्योग प्रभारी मेला राम चंदेल ने कहा कि हेमराज राणा व विश्वजीत कुमार ने हमेशा कामगारों को हितो मेंं काम किया है। इनकी ओर से कामगारों को दी गई सेवाएं हमेशा याद रखी जाएगीं।

    कामगार नेताओं ने  दोनों अधकिारियों को फूल मालाओ से लाद दिया। हेमराज राणा व विश्वजीत ने कामगार नेताओं की ओर से दिए गए सम्मान के लिए अभार जताया और भविष्य में भी  कामगारों के हितो में काम करने का  आश्वासन भी दिया। इस मौके पर एसएनवीए ग्रुप के निदेशक परमवीर चौहान, भारतीय मजदूर संघ के सचिव  राजू भारद्वाज, कोषाध्यक्ष खेमराज विक्की, सुखविंद्र सिंह जेलदार, सुभाष चंद, बलविंद्र कुमार, महेश गर्ग व अमित कुमार ने भाग लिया।
  • पंजाब : स्वास्थ्य विभाग ने भारी मात्रा में नकली दूध और घी किया बरामद, देखें वीडियो

    पंजाब : स्वास्थ्य विभाग ने भारी मात्रा में नकली दूध और घी किया बरामद, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : जिले में मिलने वाली खाद्य वस्तुओं में मिलावट और गंदगी इस हद तक बढ़ गई है कि थोड़े से लालच के लिए लोगों की सेहत के साथ खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि इलेक्शन कमिशन से शिकायत आई थी। उस शियकत में नकली घी और नकली दूध बेचने का मामला सामने आया था।

    अधिकारी ने बताया कि एक डेयरी संचालक ने करीब 25 ड्रमों में घी बनाकर रखा हुआ था। जहां घी उस स्थान पर बहुत गंदगी थी। घी में सफेद रंग, खट्टा पीला रंग भी साफ दिखाई दे रहा था। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घी के सैंपल लिए। वहां मौजूद घी को सील कर दिया। रिपोर्ट आने तक डेयरी संचालक सामान नहीं बेच सकता है। अधिकारी ने बताया कि अगर सैंपलिंग सही नही हुई तो सारा सामान नष्ट कर दिया जाएगा।

  • पंजाबः सरकारी अस्पताल में बने PP यूनिट के बाहर व्यक्ति का श+व बरामद

    पंजाबः सरकारी अस्पताल में बने PP यूनिट के बाहर व्यक्ति का श+व बरामद

    अबोहरः सरकारी अस्पताल में बने पीपी यूनिट के बाहर आज सुबह एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान 50 वर्षीय हरिकृष्ण के रूप में हुई है। मृतक के रिश्तेदार लालचंद और अन्य ने बताया कि वह शराब पीने का आदी था, जिसके कारण उसके लिवर में इन्फेक्शन हो गया था। पिछले कुछ दिनों से मृतक का इलाज इसी सरकारी अस्पताल में चल रहा था। उन्होंने बताया कि मृतक अधिकतर यहीं रहता था, कभी-कभी अपने घर चला जाता था।

    कल भी मृतक अपने घर गया और दोपहर के समय वह वापस अस्पताल में आ गया था। आज सुबह अस्पताल के कर्मचारियों से सूचना मिली कि हरिकृष्ण की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फिलहाल मॉर्च्युरी में रख दिया है। जांच दौरान पता चला कि उक्त व्यक्ति नई आबादी का रहने वाला था और पिछले दो सप्ताह से यहां पर उसका इलाज भी चल रहा था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Income Tax ऑफिस में लगी भीषण आग, खिड़कियों से कूदे कर्मचारी, देखें वीडियो

    Income Tax ऑफिस में लगी भीषण आग, खिड़कियों से कूदे कर्मचारी, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः दिल्ली में इनकम टैक्स ऑफिस में भीषण आग लग गई। कर्मियों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई। दमकल की 21 गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के लिए बुलाई गई। कुछ कर्मचारी अंदर फंस गए थे, जिनको निकालने के लिए हाईड्रोलिक मशीन की मदद ली गई। दमकल विभाग की ओर से बताया गया कि आग की सूचना 2 बजकर 24 मिनट पर मिली थी। जिसके बाद कर्मियों ने जाकर मोर्चा संभाला। विभाग की ओर से कहा  गया है कि आग पर काबू पा लिया गया है।

    आयकर भवन दिल्ली पुलिस मुख्यालय के पीछे बताया जा रहा है। बाद में और भी दमकल वाहन मौके पर बुलाए गए। 21 फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। पुलिस भी मौके पर पहुंची। जो लोग अंदर फंसे थे, उनको सीढ़ियों के जरिए भी बाहर निकाला गया।

  • पंजाबः कांग्रेस-अकाली दल को झटका, नगर कौसिंल के प्रधान कई पार्षदों सहित आप पार्टी में हुए शामिल

    पंजाबः कांग्रेस-अकाली दल को झटका, नगर कौसिंल के प्रधान कई पार्षदों सहित आप पार्टी में हुए शामिल

    संगरूरः लोकसभा चुनावों को लेकर आप पार्टी लगातार विपक्ष को झटका दे रही है। वहीं आज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में नगर कौंसिल भदौड़ के प्रधान मनीष कुमार अपने साथियों सहित आप पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस व अकाली दल के कई एमसी भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं।

  • जालंधर : बाइक सवार लुटेरों ने मेडिकल स्टोर को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    जालंधर : बाइक सवार लुटेरों ने मेडिकल स्टोर को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS : नूरमहल और बिलगा में 2 लूट की वरदातों का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बाइक सवार 2 लुटेरों द्वारा इन वारदातो को अंजाम दिया गया है। यह दोनों वारदातें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिक्रयोग है दोनों वरदातों को अंजाम देने वाले एक ही आरोपी है। लूट की वरदातों की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सीसीटीवी फोटेज को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    मेडिकल स्टोर के मालिक पंकज ने बताया की देर शाम को 8 बजे, कुछ काम से गये थे। तभी बाइक सवार 2 लुटेरे आए। इसी दौरान एक लुटेरा अंदर आया और पिस्तौल तान दी। फिर उसने दराज खोलने के लिए कहा, तभी दुकान में काम कर रहे लड़के ने कहा कि उसके पास दराज की चाबी नहीं है। इसलिए लुटेरे ने खुद ही दराज खोलने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं खुला और जब लुटेरा सफल नहीं हुआ, तो वह भाग गया।

    मोटरसाइकिल पर अपने दूसरे साथी के साथ बाहर खड़ा था। दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पता चला है कि इन लुटेरों की पोशाक और पिस्तौल दिखाने का अंदाज बिल्कुल नूरमहल और फरवाला के पेट्रोल पंपों को निशाना बनाने वालों जैसा ही है। यहां एकत्रित हुए लोगों में डॉ. सुदेश वर्मा, हरिओम, सुरिंदर पाल, दलबीर कादो, नितिन गोगना, गोरा, गोपी सहित लोगों ने कहा कि चोरी और डकैती की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

  • पंजाब  : तेज रफ्तार कार ने मोटरसाकिल को मारी टक्कर, मौ’त, देखें वीडियो

    पंजाब : तेज रफ्तार कार ने मोटरसाकिल को मारी टक्कर, मौ’त, देखें वीडियो

    बटाला :  जिले के गांव शाहबाद में एक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। वहां मोटरसाइकिल चालक ने अपनी मोटरसाइकिल सड़क के किनारे खड़ी की थी और वह उस पर सवार था, इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

    जिससे चलते मोटरसाइकिल सवार किसान जसबीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल बटाला लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, मृतक के भाई सतनाम सिंह ने बताया कि जसबीर सिंह(55) खेती का काम करता था और दूध का कारोबार भी करता था।

    मृतक रोजाना शाहबाद डेयरी पर दूध देने आता था और आज भी जब वह आया, तो यह हादसा हो गया। परिवार न्याय की मांग कर रहा है। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर ली है और मृतक का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल बटाला में करवाया जा रहा है। पुलिस जांच अधिकारी का कहना है कि वह मामले की जांच कर रहे है।

  • पंजाबः 2 बहनों के इकलौते भाई का किया क+त्ल, सामने आई चौकाने वाली वजह

    पंजाबः 2 बहनों के इकलौते भाई का किया क+त्ल, सामने आई चौकाने वाली वजह

    तरनतारनः गांव भैणी मटुआं में अवैध संबंधों के चलते दो बहनों के इकलौते भाई की हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान लवप्रीत सिंह उम्र 20 साल गांव भैणी मटुआं के रूप में हुई है। मृतक के गांव के रहने वाले गुरजंट सिंह को शक था कि लवप्रीत सिंह के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध हैं। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों से गुरजंट सिंह की पत्नी अपने पति से झगड़े के कारण अपने माता-पिता के घर पर रह रही थी।

    गुरजंट सिंह को शक था कि उसकी पत्नी अपने दोस्त लवप्रीत सिंह के कहने के चलते वह ससुराल नहीं लौट रही है। इसी बीच दो बच्चों के पिता गुरजंट सिंह ने गुस्से में आकर लवप्रीत सिंह पर ईंटों से हमला कर दिया। दरअसल, गुरजंट ने लवप्रीत के घर के बाहर उसकी मां के सामने सिर पर ईंटों से 9 वार हमला करके उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची थाना सदर तरनतारन की पुलिस ने पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव को सिविल अस्पताल के मोर्चुरी में रखवा दिया है, जबकि आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

  • जालंधरः गाड़ी से 8 लाख रुपए बरामद, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    जालंधरः गाड़ी से 8 लाख रुपए बरामद, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर पुलिस द्वारा सख्ती से गाड़ियों की चैकिंग की जा रही है। वहीं आज जालंधर की पुलिस ने नाकाबंदी दौरान गाड़ी को रोककर तालाशी ली। तालाशी के दौरान पुलिस ने गाड़ी से 8 लाख रुपए बरामद किए है। दरअसल, मकसूदा मंडी गंदे नाले के पास पुलिस ने ये रिकवरी की है। बताया जा रहा है कि कार सवार खुद को कारोबारी बता रहा था लेकिन उक्त रकम का कोई सबूत मौके पर पुलिस को नहीं दिखा सका। जिसके बाद पुलिस ने सारी नकदी कब्जे में लेकर थाना डिवीजन नंबर 1 में भेज दी है और मामले को लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    मिली जानकारी के अनुसार जालंधर कमिश्नरेट के ट्रैफिक विंग द्वारा मकसूदा गंदे नाले के पास हाईटेक नाका लगवाया हुआ था। नाके पर एएसआई हरप्रीत सिंह, एएसआई संजीव कुमार और सुरिंदर कुमार मौजूद थी। इस दौरान मकसूदा चौक की ओर से आ रही गाड़ी को पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका। जब गाड़ी की चेकिंग की गई तो उस में से 8 लाख रुपए बरामद किए गए। बताया जा रहा हैकि मौके पर कार सवार कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया, जिसके चलते पुलिस ने कैश कब्जे में ले लिया और मौके पर थाना डिवीजन नंबर-1 के जांच अधिकारी को मौके पर बुला लिया।