Blog

  • पंजाब : अवैध शराब और बीयर सहित 8 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    ट्रक और कैंटर बरामद

    फिरोजपुर : संसदीय चुनाव को लेकर चुनाव आयोग द्वारा दिये गये निर्देश के बाद गुरु हरसहाय पुलिस ने 1500 पेटी बियर व शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब से भरे ट्रक और कैंटर को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रमुख इंस्पेक्टर उपकार सिंह ने बताया कि एक ट्रक और कैंटर शराब लादकर गोलू का मोड़ से मुक्तसर जा रहे थे।

    तो सूचना मिलने पर पुलिस ने उक्त ट्रक और कैंटर जिसमें शराब व बीयर भरी हुई थी, को अपने कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि चालकों को गिरफ्तार कर कुल 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • विधायक के घर शोक की लहर, घर में आग लगने के बाद 2 बच्चियों की मौ+त, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : दिल्ली के सदर बाजार इलाके में मंगलवार को एक आलीशान कोठी में आग लग गई। यह कोठी मशहूर मीट एक्सपोर्ट के जरिये अंतरराष्ट्रीय कारोबारी की थी। कोठी में जब आग लगी तो कारोबारी की दोनों बेटियां पहली मंजिल पर थीं। सालिम के दोनों बेटे उस समय घर में मौजूद नहीं थे। आग लगते ही गुलिस्तां और नौकर बाहर निकल गए। दोनों बच्चियां पहली मंजिल पर फंस गई थीं। आग की लपटें से धुआं पूरे घर में भर रहा था। ऐसे में सांस लेना मुश्किल होता जा रहा था। माना जा रहा है कि आग से बचने के लिए दोनों बच्चियां बाथरूम की तरफ भागी होंगी। दमकल कर्मी जब पहुंचे तो दोनों बच्चियां बाथरूम में बेहोश पड़ी थीं। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मरने वालों में बड़ी बहन 15 साल की गुलआशना और छोटी 13 साल की अनाया हैं।

    मीट कारोबारी हाजी मोहम्मद सालिम कारोबार के सिलसिले में दुबई में थे। सालिम के भाई हाजी मोहम्मद नासिर मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी के विधायक हैं। घटना के बाद विधायक के घर शोक की लहर छा गई और विधायक के खबर मिलते ही वह भी दिल्ली पहुंच गए। अंदेशा है कि AC में हुए शॉर्ट सर्किट के बाद घर में बने थिएटर में आग लगी, जो पूरे घर में फैल गई। आग की सूचना मिलते ही सदर बाजार थाने की पुलिस और 4 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने के दौरान दमकलकर्मी मास्क लगाकर जैसे तैसे अंदर पहुंचे। बाद में पहली मंजिल पर बाथरूम के अंदर दोनों बच्चियां बेहोश हालत में मिलीं। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    हादसा मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे कुरैश नगर के चमेलियान रोड पर हुआ। करीब 750 गज जमीन में बनी आलीशान कोठी के अंदर कारोबारी का परिवार और नौकर भी रहते हैं। सालिम का कई देशों में मीट एक्सपोर्ट का कारोबार है। इनके परिवार में पत्नी गुलिस्तां कुरैशी के अलावा बेटा शारिक, खिज़्र, दो बेटी गुलआशना और अनाया थे। घर में पत्नी और बच्चे मौजूद थे। जब ग्राउंड फ्लोर पर बने थिएटर से धुआं उठा तो गुलिस्तां, गार्ड, ड्राइवर और घर में काम करने वाले दो नौकर थे। सालिम के दोनों बेटे उस समय घर में मौजूद नहीं थे। बेटियां पहली मंजिल के कमरे में थीं। आग लगते ही गुलिस्तां और नौकर बाहर निकल गए। दोनों बच्चियां पहली मंजिल पर फंस गई थीं।

  • पंजाबः Sidhu Moosewala की मां का जानें कहां हुआ था IVF, बड़ी Update आई सामने 

    मानसाः सिद्धू मुसेवाला के भाई के जन्म को लेकर कुछ दिन पहले केंद्र द्वारा रिपोर्ट मांगी गई थी। जिसको लेकर मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह भड़क गए थे और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए मांग की थी कि उनकी पत्नी का ट्रीटमेंट पहले सही से होने दे, उसके बाद वह सारी रिपोर्ट खुद उनकों सौंप देंगे। वहीं सोशल मीडिया पर बलकौर सिंह का बयान आने के बाद सीएम भगवंत मान ने पंजाब के मंत्रियों और स्वास्थ्य विभाग को आदेश दिए थे कि केंद्र द्वारा जारी पत्र को लेकर वह उनसे एक बार विचार विमर्श जरूर करें। वहीं पंजाब सरकार के हस्ताक्षेप के बाद मामले पर विराम लग गया।  

    सूत्रों का कहना है कि चरण कौर के बच्चे की डिलीवरी करने वाले अस्पताल के खिलाफ एक व्यक्ति ने स्वास्थ्य मंत्रालय को शिकायत भेजी थी। उधर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मामला उजागर होने के बाद पंजाब स्वास्थ्य विभाग से मामले में रिपोर्ट मांगी थी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वास्थ्य सचिव द्वारा बलकौर सिंह से आई.वी.एफ. को लेकर जवाब मांगने पर ऐतराज जताया था और 2 सप्ताह के अंदर मामले में जवाब देने को कहा था। सूत्र कहते हैं कि पहले स्वास्थ्य विभाग आई.वी.एफ. करने वाले अस्पताल को लेकर जांच करने वाला था परंतु मुख्यमंत्री द्वारा  जताए गए ऐतराज के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले में चुप्पी साध ली है और जांच से हाथ पीछे खींच लिए हैं।

    हालांकि ऐसा स्वास्थ्य विभाग में कहा जा रहा है कि चरणकौर का आई.वी.एफ. यू.के. में हुआ है क्योंकि बलकौर सिंह अपनी पत्नी चरणकौर के साथ नवम्बर 2022 में यू.के. गए थे। यू.के. में आई.वी.एफ. करवाने वाली महिला की उम्र को लेकर कोई पाबंदी नहीं है। जब सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने उनसे सिर्फ एक बार पूछताछ की। उसके बाद विभाग ने कोई सवाल नहीं किया। इधर, पंजाब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मामले में कुछ भी कहने से इनकार करते हुए कहा कि मामला बहुत ही गंभीर है, इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता। परंतु अब स्वास्थ्य विभाग आई.वी.एफ. मामले में कोई भी कदम नहीं उठाएगा। परिवार से मामले में कोई पूछताछ नहीं की जाएगी।

  • जालंधरः ‘आप’ के बाद अब कांग्रेस में विरोध शुरू, चन्नी के केक काटने पर विक्रम चौधरी का आया बयान

    जालंधर, ENS: आप पार्टी में चल रही कलह के बाद अब कांग्रेस में नेताओं का विरोध शुरू हो गया है। दरअसल, बीते दिन आदमपुर से विधायक सुखविंदर सिंह और लाडी शेरोंवालियां और अन्य नेताओं द्वारा पूर्व चरणजीत सिंह चन्नी का उनके जन्मदिन पर केक काटा गया। इस दौरान केक पर चन्नी जालंधर लिखा हुआ था। वहीं साडा चन्नी विच जालंधर के नारे लगाए है। इस मामले को लेकर विक्रम चौधरी का बयान सामने आया है। दरअसल, जालंधर लोकसभा सीट को लेकर कांग्रेस में घमासान मच गया है। क्योंकि केक काटने के बाद एक बार फिर से पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का नाम जालंधर की सीट पर तय माना जा रहा है, लेकिन इससे स्वर्गीय पूर्व सांसद संतोख सिंह चौधरी के विधायक बेटे नाराज नजर आ रहे हैं।

    वहीं संतोख सिंह चौधरी के बेटे व फिल्लौर हलके से विधायक सरकार बिक्रमजीत सिंह चौधरी भड़क गए। बिक्रम चौधरी ने कहा कि चन्नी दो सीटों से अपनी जमानत जब्त करवा चुके हैं और अब जालंधर से ट्रायल करना चाह रहे हैं। चन्नी के जालंधर से चुनाव लड़ने की चर्चाओं के बीच ये चौधरी परिवार की पहली प्रतिक्रिया है। बिक्रम चौधरी ने कहा कि मेरी तरफ से चन्नी साहिब को जन्मदिन की बधाई हो। मगर केक पर जालंधर लिखवा लेने से पार्टी टिकट नहीं दे रही। जालंधर में कांग्रेसी लीडरों की कमी नहीं है। कांग्रेस के लिए मेरे पिता चौधरी संतोख सिंह शहीद हुए हैं। जालंधर में भी स्ट्रॉन्ग लीडरशिप मौजूद है। चन्नी साहिब पहले दो हलकों से तो अपनी जमानत नहीं बचा पाए, अब जालंधर में ट्रायल करना चाह रहे हैं क्या। बिक्रम चौधरी ने कहा- मैं चमकौर साहिब की जनता से अपील करूंगा कि वहां पर चन्नी का केट कटवाएं। कई बार दूर से आया केट रास्ते में ही खट्टा हो जाता है।

    उन्होंने कहा कि चन्नी साहिब कभी कहते हैं कि मैं बकरी का दूध निकाल लेता हूं, कभी कहते हैं कि मैं पंचर भी बना लेता हूं और कभी कहते हैं कि मैं पतंग उड़ा लेता हूं। मगर मैं बता देना चाहूंगा कि जालंधर के लोग इन बातों से प्रभावित नहीं होते। इन बातों का कोई फायदा नहीं है। कांग्रेस ने बहुत कम समय में चन्नी को मंत्री बनाया और फिर मुख्यमंत्री बनाया। मगर फिर वह चमकौर साहिब से अपनी जमानत नहीं बचा पाए। बता देंकि इससे पहले आप पार्टी छोड़कर गए शीतल अंगुराल ने पार्टी पर सवाल खड़े किए थे। भाजपा ज्वाइन करने के बाद उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर कुछ ठीक नहीं है और ना ही कामों को लेकर उनकी सुनवाई हो रही है। वहीं सुशील रिंकू ने आरोप लगाते हुए कहा था कि पंजाब में नशा, केबल माफिया और गुंडागर्दी अभी भी कम नहीं हुई है और ना ही सही से विकास हो पाया है, जिसके चलते वह पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए है।

  • पंजाब : कोल्ड स्टोर में जहरीली गैस हुई लीक, देखें वीडियो

    बटाला : जहरीली गैस का रिसाव होने का मामला सामने आया है। काहनूवान रोड पर बने एक कोल्ड स्टोर में गैस रिसाव से एक बड़ा हादसा टल गया। कोल्ड स्टोर के मैकेनिकों ने तुरंत लीक हो रही गैस को बंद कर दिया।

    गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नही हुआ।घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड अधिकारी और पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि कोल्ड स्टोर में जहरीली गैस लीक हो गई है।

    हमने मौके पर आकर देखा कि कोल्ड स्टोर के मैकेनिक ने इसे समय रहते ठीक कर दिया था। अगर गैस रिसाव बंद नहीं होता तो, बड़ा हादसा हो सकता था। यह गैस मानव शरीर के लिए हानिकारक है।  जांच करेंगे कि गैस लीकेज होने के क्या कारण है।

  • पंजाबः NRI को साइबर कैफे में पेपर भरना पड़ा महंगा, 200 रुपए को लेकर दुकानदार ने की मारपीट, देखें वीडियो

    अमृतसर: जिले के कोतवाली थाने के अंतर्गत आने वाले इलाके में कनाडाई नागरिक और उसके भाई पर एक मशहूर फार्मा के दुकानदार द्वारा मारपीट कर घायल करने का आरोप लगा है। जिसकी शिकायत पुलिस को दे दी गई है। वहीं घटना में घायल हुए दोनों भाईयों का सिविल अस्पताल में ईलाज चल रहा है। इस संबंधी जानकारी कनाडा के नागरिक दिवाकर कपूर ने कहा कि वह अपने भाई के साथ अमृतसर के खेड़ा कॉलेज की दुकान पर पेपर टाइप कराने गया था। जहां दुकानदार द्वारा सर्वर डाउन होने के बावजूद उससे पैसे वापस मांगे तो दुकानदार के बेटे जसकीरत ने उन पर कड़े से हमला कर दिया। जिसके चलते उनकी आंख और सिर पर गहरी चोटे लगी है। पुलिस में शिकायत के बाद दोनों का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया जा रहा है। एनआरआई द्वारा पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है।

    इस संबंध में खेड़ा कॉलेज के मालिक ने कहा कि हमने आधा काम कर दिया गया था, लेकिन उसके बाद सर्वर डाउन होने के कारण काम बंद हो गया। जिसके बाद वह उसके बेटे से पैसे वापिस मांगने लगे। इस दौरान उनके बेटे के साथ दोनों का विवाद हो गया। इस दौरान दोनों ने बेटे के साथ धक्का मुक्की करनी शुरू कर दी, इसी के चलते दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। उधर, मामले की जांच कर रहे पुलिस जांच अधिकारी रछपाल सिंह ने कहा कि मामले की शिकायत हमारे ध्यान में आ गई है और जल्द ही जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 2 बच्चों सहित 7 की मौत

    नई दिल्ली : महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। संभाजीनगर के छावनी इलाके में स्थित एक घर में रात में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मारे गए 7 लोगों में 3 महिलाएं 2 बच्चे और 2 पुरुष शामिल है।

    जिस समय बिल्डिंग में आग लगी उस समय परिवार सो रहा था। सभी शवों को सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि जिस बिल्डिंग में आग लगी वह 3 मंजिला इमारत थी ग्राउंड फ्लोर पर कपड़े की दुकान थी, जिसमें आग लगी आग लग गई।

    आग लगने की वजह से ऊपर के फ्लोर पर रहने वाले परिवार की दम घुटने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मारे गए 7 लोगों में 3 महिलाएं 2 बच्चे और 2 पुरुष शामिल हैं। जिस समय बिल्डिंग में आग लगी उस समय परिवार सो रहा था। फिलहाल सभी शवों को सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया है।

  • Night Club में भीषण आग लगने से 29 की मौ+त, कई घायल

    अंकारा: तुर्की के सबसे बड़े शहर इस्तांबुल के एक नाइट क्लब में आग लगने से कम से कम 29 लोगों की मौत हुई है। इस्तांबुल के गवर्नर कार्यालय ने बताया है कि शहर के बीचों बीच स्थित एक नाइट क्लब में मरम्मत के दौरान आग लग गई। इस आग में 29 लोगों की मौत हुई है और एक व्यक्ति घायल है। गवर्नर दावुत गुल के कार्यालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि आग में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है। बयान में कहा गया, “आग में घायल एक व्यक्ति का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।”

    यह नाइट क्लब आवासीय गेरेटेपे जिले में स्थित 16 मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित है। वीडियो में ऊपरी मंजिल की खिड़कियों से आग की लपटें और घने धुएं का गुबार निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। गवर्नर कार्यालय ने कहा कि आग 12:47 (09:47 GMT) पर लगी और घंटों बाद फायर ब्रिगेड ने इस पर काबू पा लिया इसमें कहा गया है कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। राज्य मीडिया ने बताया कि क्लब के प्रबंधन और नवीकरण कार्यों के लिए जिम्मेदार व्यक्ति सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

  • 7.4 तीव्रता की से लगे भूकंप के तेज, सुनामी की भी चेतावनी, देखें दिल दहलाने वाला वीडियो

    25 साल के बाद आया सबसे तेज तीव्रता वाला भूकंप

    टोक्योः ताइवान में बुधवार (3 अप्रैल) को 7.4 तीव्रता का भूकंप आया। इसके झटके जापान और फिलीपींस तक महसूस किए गए। ताइवान के फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, एक व्यक्ति की मौत हुई है। 50 घायल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक भूकंप ईस्ट ताइवान के हुलिएन शहर में आया। इसका केंद्र धरती से 34 किलोमीटर नीचे था। भारतीय समय के मुताबिक सुबह 5:30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। कई इमारतें जमींदोज हो गईं, लैंड स्लाइड भी हुई है।

    ताइवानी सेंट्रल वेदर ब्यूरो के मुताबिक, यह ताइवान में 25 साल में आने वाला सबसे तेज तीव्रता वाला भूकंप है। इसके पहले 1999 में 7.6 तीव्रता का भूंकप आया था। तब 2 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। भूकंप के बाद ताइवान, जापान और फिलीपींस ने सुनामी का अलर्ट जारी किया था। जापान के मौसम विभाग ने समुद्र में 3 मीटर यानी करीब 10 फीट तक की लहरें उठने का अनुमान जताया था। हालांकि, जापान और फिलीपींस ने अब सुनामी अलर्ट हटा दिया है।

    चीनी मीडिया के मुताबिक, चीन में ताइवान मामलों पर नजर रखने वाले ऑफिस ने कहा कि वो भूकंप से हुए नुकसान से चिंतित है और ताइवान में मदद भेजने को तैयार है। चीन, ताइवान को अपना हिस्सा बताता है। वहीं, ताइवान अपने आपको स्वतंत्र कहता है। ताइवानी मीडिया के मुताबिक, भूकंप के बाद ताइवान के 91 हजार से ज्यादा घरों में बिजली नहीं है। भूकंप से तारों और पावर प्लांट को नुकसान पहुंचा है। ताइवान में कई आफ्टरशॉक्स भी आए हैं। इनमें से सबसे तेज 6.5 तीव्रता का आफ्टर शॉक भी आया।

    जापान में भूकंप से कई लोगों के घायल होने की खबर है। इन लोगों को इलाज मिलना मुश्किल हो रहा है। इसकी वजह ये है कि भूकंप की वजह से ज्यादातर सड़कें टूट चुकी हैं और डॉक्टर्स प्रभावित जगहों पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। भूकंप का सबसे ज्यादा असर जापान के ओकिनावा प्रांत में देखने को मिला। यहां आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स कैंसल कर दी गई हैं। ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री ने कहा कि एहतियात के तौर पर सभी फ्लाइट्स कैंसल की गई हैं। 1 जनवरी 2024 को 7.6 तीव्रता का भूकंप आया था। इसके बाद यहां सुनामी आ गई थी। वाजिमा शहर में करीब 4 फीट ऊंची (1.2 मीटर) लहरें उठी थीं। हालांकि, शाम को सरकार ने सुनामी की हाईएस्ट वॉर्निंग वापस ले ली थी।

  • पंजाब : दंपती पर तेजधार हथियार से हमला, देखें वीडियो

    लुधियाना : प्रेम विहार नूरवाला रोड पर एक दंपती पर तेजधार हथियारों से घर के बड़े बेटे ने हमला किया। हमले में छोटे भाई की पत्नी के हाथ पर गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि गली के प्रधान ने दंपती को थप्पड़ भी मारे। दोनों के द्वारा शोर मचाने पर इलाके के लोग एकत्रित हुए। जिन्होंने बीच-बचाव कर घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया।

    महिला के हाथ पर गंभीर चोट आई हैं। उसके हाथ पर 5 टांके लगे हैं। मामले की जानकारी देते हुए घायल जितेंद्र सहगल ने बताया कि वह एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता है। गत रात वह काम से वापस घर लौटा। जहां कुछ समय बाद उसका बड़ा भाई गली के प्रधान के साथ घर पर आया। जिसने मृतक पिता की पेंशन बंद करवाने का आरोप लगाते हुए उससे व पत्नी चाहत सहगल से मारपीट करनी शुरू कर दी।

    दंपती ने शोर मचाया तो इलाके के लोगों ने मामला शांत करवाया। रात साढ़े 9 बजे लोगों ने दंपती को घायल अवस्था में प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल भेजा। जितेंद्र के मुताबिक उसके अंदरुनी चोट लगी है। उसके पिता फौज में तैनात थे। उनकी मौत के बाद उनकी मां को पेंशन आने लगी।

    मार्च महीने की पेंशन न आने पर उसके बड़े भाई ने आरोप लगाया कि उन्होंने पिता की पेंशन बंद करवाई है। इस संबंधी वह थाना बस्ती जोधेवाल में शिकायत दर्ज करवाएंगे।