Blog

  • अब घर बैठे आप बनवा सकते हैं राशन कार्ड, ऐसे अप्लाई करें

    अब घर बैठे आप बनवा सकते हैं राशन कार्ड, ऐसे अप्लाई करें

    चंडीगढ़ः अगर आप चंडीगढ़ के निवासी है और अगर आपने अभी तक अपना राशन कार्ड नही बनवाया है तो हमारे इस आर्टिकल को पढ़कर कर आप अपने राज्य के राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है। अब आपको सेक्टर 17 स्थित खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। चंडीगढ़ राज्य के खाद्य एवम् नागरिक आपूर्ति विभाग ने राज्य में एक नई योजना की शुरुआत की है इस योजना के लिए सरकार द्वारा एक वेबसाइट बनाई गयी है जिस पर विजिट करके आप इस राशन कार्ड योजना के लिए आवेदन कर सकते है।

    जैसा कि आप जानते है कि राशन कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ होता है जो कि देश के सभी नागरिकों के लिए काफी जरूरी होता है और इस राशन कार्ड की मदद से ही सार्वजानिक वितरण प्रणाली के तहत बहुत ही कम कीमत पर हर महीने राशन वितरण किया जाता है। जिससे देश के सभी आर्थिक रूप से कमजोर और जरुरतमंद नागरिकों को इसका लाभ दिया जाता है। ऐसे कर रजिस्टरः

    • इस चंडीगढ़ राशन कार्ड योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक के आपस उसका आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
    • इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदनकर्ता का मूल निवास स्थाई प्रमाण पत्र होना भी अनिवार्य है।
    • राशन कार्ड में आवेदन करने के लिए आपके पास क्षेत्रीय नगर पार्षद या गांव के सरपंच द्वारा प्रमाणित परिवार की दो फोटो होना भी ज़रुरी है।
    • इस राशन कार्ड योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक के पास उसका आय प्रमाण पत्र होना भी ज़रुरी है।
    • आवेदक के पास उसका मोबाइल नंबर होना भी ज़रुरी है।
    • इस राशन कार्ड योजना से राज्य के बहुत से ज़रूरतमंद नागरिकों का राशन कार्ड बन जायेगा और उनको इस राशन कार्ड की मदद से कई लाभ मिल सकेगें।
    • राशन कार्ड की सहायता से नागरिकों को सार्वजानिक वितरण प्रणाली के तहत हर महीने कम कीमत पर राशन मिल सकेगा।
    • इसके अलवा राशन कार्ड धारक अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी उठा सकेगें।
    • इस राशन कार्ड का उपयोग परिवार का कोई भी सदस्य अपने पहचान पत्र के रूप में कर सकता है।
    • Apply New Ration Card पर क्लिक करते ही यहां आपको Apply New Ration Card Online का option मिलेगा जहाँ आपको क्लिक कर देना है।
    • इस आप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा जिसमे आपसे लॉग इन करने को कहा जायेगा अब अगर आपके पास लॉग इन पासवर्ड है तो आप लॉग इन कर सकते है अगर नही है तो आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा और इसके बाद आपको अपना लॉग इन पासवर्ड मिल जायेगा।
    • अब आपको इस लॉग इन पासवर्ड से लॉग इन करना होगा और इसके बाद आपके सामने “चंडीगढ़ राशन कार्ड योजना” का आवेदन फॉर्म आ जायेगा।
    • साथ ही अब आपको पूछी गयी सभी जानकारी को भरना होगा और सभी ज़रुरी दस्तावेजो को इस वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।
    • अब जब आप सभी ज़रुरी जानकारी को भर दे तब इसके बाद नीचे दिए हुए सबमिट बटन पर क्लिक करके अपने इस चंडीगढ़ राशन कार्ड योजना के आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दे।
    • जैसे ही आप इस सबमिट बटन पर क्लिक करेंगे आपका आवेदन फॉर्म सबमिट हो जायेगा।
    • अब आपका आवेदन फॉर्म सफलतापूर्वक सेव हो गया है। अब कुछ दिन बाद आपका राशन कार्ड बन जायेगा।
  • Solar Mobile Charger : बिना बिजली के चार्ज होगा मोबाइल

    Solar Mobile Charger : बिना बिजली के चार्ज होगा मोबाइल

    नई दिल्ली : आज भी भारत के कई हि्स्सों में बिजली की समस्या बहुत ज्यादा है। इस वजह से लोगों को अपना फोन चार्ज करने में काफी दिक्कत होती है। हालांकि, अब आप सोलर मोबाइल चार्जर की मदद से इस समस्या का समाधान कर सकते हैं। खास बात यह है कि यह चार्जर बिजली से चलने वाले चार्जर के मुकाबले काफी सस्ते होते हैं। इसके अलावा ये चार्जर उन लोगों के लिए आदर्श हैं, जो अक्सर बिना एक जगह से दूसरी जगह घूमते रहते हैं।

    बता दें कि कई बार यात्रा करते वक्त आपको ऐसी जगह से गुजरना पड़ता है, जहां बिजली की समस्या होती है या फिर आपको चार्जर के लिए सॉकेट नहीं मिलता है। ऐसी स्थिति में सोलर चार्जर किसी भी इमरजेंसी किट का एक अनिवार्य हिस्सा बन सकते हैं। इनको कैरी करना काफी आसान होता है. इसे आसानी से कहीं भी ले जा सकते हैं.

    क्या है सोलर चार्जर और कैसे करता है काम ?

    सोलर चार्जर सोलर एनर्जी से चलता है। अगर आपके घर पर बिजली की व्यवस्था नहीं है या फिर बिजली कम आती है, तो आप सोलर चार्जर की मदद से मुफ्त में अपने मोबाइल को चार्ज कर सकते हैं। बता दें कि मोबाइल को चार्ज करने के लिए सोलर चार्जर को आपको बस अपने छत या अपने घर के बाहर रख देना होगा और दिन के समय में जैसे ही धूप निकलेगी वह आपका फोन चार्ज करना शुरू कर देगा। और कुछ ही घंटों में आपका मोबाइल फुल चार्ज हो जाएगा।

  • जालंधरः IPS कुलदीप चहल को CBI ने जारी किया नोटिस

    जालंधरः IPS कुलदीप चहल को CBI ने जारी किया नोटिस

    जालंधर/वरुण: चंडीगढ़ के एसएसपी रहे आईपीएस कुलदीप सिंह चहल पर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे आईपीएस कुलदीप चहल की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। जानकारी के अनुसार सीबीआई द्वारा आईपीएस कुलदीप चहल को नोटिस भेजा गया है। नोटिस भेज उन्हें जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है। आईपीएस कुलदीप चहल इस समय जालंधर में कमिश्नर की पोस्ट पर तैनात हैं। 14 दिसंबर को पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने सीएम भगवंत मान को एक पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने आईपीएस के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज की थी।

    गौर हो कि बीते 12 दिसंबर को चंडीगढ़ प्रशासन ने एक आर्डर जारी करते हुए कुलदीप सिंह चहल को चंडीगढ़ एसएसपी पद से हटा दिया था। कुलदीप सिंह चहल इस पद पर अभी अपना 3 साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए थे। मगर चंडीगढ़ प्रशासन ने उन्हें समय से पहले पंजाब कैडर वापिस भेज दिया। इस पूरी प्रक्रिया ने कई तरह के सवाल भी खड़े कर दिए थे कि आखिर अचानक ऐसा क्यों किया गया? हालांकि, बाद में पंजाब गवर्नर एवं यूटी के प्रशासक बीएल पुरोहित ने इसका जवाब दे दिया था। 

    बता दें कि कुलदीप चहल आईपीएस बनने से पहले चंडीगढ़ पुलिस में एएसआई हुआ करते थे। लेकिन उनकी लग्न और में मेहनत ने उन्हें इस काबिल बना दिया कि वह उसी चंडीगढ़ पुलिस में एसएसपी बनकर पोस्टेड हुए। चहल हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले हैं। हाल ही में पंजाब सरकार ने कुलदीप को डीआईजी पद पर प्रोमोट किया था।

  • कपूरथलाः घर के बाहर गेम खेल रहे बच्चे से मोबाइल छीनकर लुटेरा हुआ फरार 

    कपूरथलाः घर के बाहर गेम खेल रहे बच्चे से मोबाइल छीनकर लुटेरा हुआ फरार 

    कपूरथलाः शहर में क्राइम की वारदातों का ग्रॉफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन लूटपाट और चोरी के मामलों के कारण लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं ऐसा की एक मामला गुरु नानक नगर कॉलोनी से सामने आया है। जहां वेईं किनारे अपने घर के बाहर मोबाइल पर गेम खेल रहे बच्चे से दिनदहाड़े लुटेरा मोबाइल छीनकर फरार हो गया। घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। गुरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि वह एसडीएम कार्यालय में तैनात है।

    बीते दिन उसका बेटा घर के बाहर कुर्सी पर बैठकर मोबाइल पर गेम खेल रहा था कि अचानक एक लुटेरा सामने गली से आकर जबरन उसके बेटे से मोबाइल छीनकर फरार हो गया। जब लुटेरे को बच्चे से हाथापाई होते थोड़ी दूर सैर करती बच्चे की मां ने देखा तो तेजी से भागकर उसके पाई लेकिन तब तक आरोपी मोबाइल छीनकर भाग निकला। इस संबंधी पुलिस को शिकायत दी जा रही है। वह खुद भी लुटेरे की तलाश में लगे हुए है।

  • कपूरथलाः DC ने तत्काल प्रभाव से पटवारी को किया सस्पेंड 

    कपूरथलाः DC ने तत्काल प्रभाव से पटवारी को किया सस्पेंड 

    कपूरथलाः पंजाब के कपूरथला के डिप्टी कमिश्नर कम ज़िला कलेक्टर विशेष सारंगल ने तहसील कपूरथला के अंतर्गत आते गांव कांजली के पटवारी तलविंदर सिंह को तत्काल प्रभाव से सरकारी सेवा से सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए हैं। सस्पेंड किए जाने वाले पटवारी पर ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और इंतक़ाल दर्ज ना करने के आरोप लगे थे।

    उसके खिलाफ जांच चल रही थी। डीसी द्वारा पंजाब दंड एवं अपील नियम 1970 की धारा 4 के तहत यह कार्रवाई की गई है। डीसी ने बताया कि सस्पेंड समय के दौरान कर्मचारी का मुख्यालय तहसील दफ्तर सुल्तानपुर लोधी होगा। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्य में अनावश्यक देरी एवं लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

  • पंजाब: इस इलाके में चली गोलियां, करियाना स्टोर के मालिक की तोड़ी गाड़ी

    पंजाब: इस इलाके में चली गोलियां, करियाना स्टोर के मालिक की तोड़ी गाड़ी

    गुरदासपुर : डेरा बाबा नानक रोड स्थित मोहन प्लाजा पैलेस के सामने जमींदारों की करियाना स्टोर पर अज्ञात युवकों द्वारा फायरिंग करने की खबर मिली है। जानकारी के अनुसार वाहन की पार्किंग को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि इसी दौरान युवकों ने करियाना स्टोर मालिक हरजिंदर सिंह के वाहन में तोड़फोड़ शुरू कर दी और फायरिंग शुरू कर दी।

    घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक मौके से पुलिस ने तीन खोल भी बरामद किए है।

  • ED का बड़ा एक्शनः सांसद के बेटे को किया गिरफ्तार

    ED का बड़ा एक्शनः सांसद के बेटे को किया गिरफ्तार

    नई दिल्लीः राजधाी दिल्ली में शराब घोटाले में ईडी ने एक और गिरफ्तारी की है। प्रवर्तन निदेशालय ने आंध्र प्रदेश में YSR सांसद मगुंता श्रीनिवासुलु रेड्डी के बेटे मगुंता राघव को गिरफ्तार किया है। इससे पहले ईडी ने हैदराबाद से ही चैरियट एडवरटाइजिंग के राजेश जोशी को गिरफ्तार किया था। ईडी ने 9 फरवरी को दिल्ली के शराब घोटाला मामले में चैरियट एडवरटाइजिंग के राजेश जोशी को हैदराबाद से गिरफ्तार किया था।

    गोवा चुनाव के दौरान मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। राजेश जोशी से पहले शिरोमणि अकाली दल के पूर्व विधायक दीप मल्होत्रा के बेटे गौतम मल्होत्रा की गिरफ्तारी हुई थी। राजेश जोशी पर आरोप है कि उन्होंने आरोपी दिनेश अरोड़ा के जरिए गोवा चुनाव के लिए अपनी विज्ञापन कंपनी रथ विज्ञापन के माध्यम से कथित रूप से 30 करोड़ रुपये प्राप्त किए थे। दिनेश अरोड़ा आप के विजय नायर के साथ मिलकर काम कर रहे थे। ईडी ने पाया है कि यह 30 करोड़ रुपये अवैध रूप से बनाए गए थे जब दिल्ली में आप द्वारा नई आबकारी नीति लाई गई थी।

    ईडी ने कथित शराब घोटाले की चार्जशीट में लिखा है कि इस केस की अब तक की जांच से पता चला है कि इन फंडों का हिस्सा गोवा विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आप के चुनाव अभियान में इस्तेमाल किया गया था। ईडी ने आगे कहा कि सर्वे टीमों का हिस्सा रहे वॉलिंटियर्स को 70 लाख रुपये का नकद भुगतान किया गया था। आरोपी विजय नायर ने स्वयं अभियान से संबंधित कार्य में शामिल कुछ व्यक्तियों को नकद में भुगतान प्राप्त करने के लिए कहा था। वहीं गौतम मल्होत्रा पर आरोप है कि वो आबकारी नीति के तहत मैन्युफैक्चरिंग कर रहे थे। इसके अलावा होलसेलर और डिस्ट्रीब्यूटर भी थे। ईडी ने कहा कि गौतम मल्होत्रा से 22 सितंबर, 26 अक्टूबर और 13 दिसंबर को अमित अरोड़ा से आमने सामने बैठकर पूछताछ  गई थी। आखिरी बार 7 फरवरी को बयान दर्ज किया गया।

  • प्लेटिनम होम्स सोसाइटी को बदनाम करने वालों के खिलाफ हुए एकजुट, दी शिकायत, देखें वीडियो

    प्लेटिनम होम्स सोसाइटी को बदनाम करने वालों के खिलाफ हुए एकजुट, दी शिकायत, देखें वीडियो

    जीरकपुर (अजीत झा): ओल्ड अम्बाला रोड पर, गाजीपुर, ढकोली स्थित प्लेटिनम होम्स के निवासियों ने कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया एवं अखबारों में सोसाइटी के बारे में दुष्प्रचार करने की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई है। सभी निवासी एकजुट होकर धरने पर बैठे और अब इस मामले में अदालत जाने की तैयारी में हैं। 

    प्लेटिनम होम्स सोसाइटी के प्रेसीडेंट मुकेश चौहान ने कहा कि वे दो साल से भी अधिक समय से प्लेटिनम होम्स में रह रहे हैं और वहां की बुनियादी सुविधाओं से संतुष्ट हैं। कुछ शरारती तत्वों द्वारा उनके एनजीओ – एसएसटी चंडीगढ़ के सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाई जा रही थीं, जिनका विरोध करने पर ये तत्व और अधिक सक्रिय हो गए। ऐसे तत्वों के खिलाफ हम अदालत में केस करने पर विचार कर रहे हैं। 

    सोसाइटी के महासचिव हरमनदीप सिंह ने कहा कि प्लेटिनम होम्स निवासियों ने आरडब्ल्यूए के चुनाव में हारने वाले गुट पर आरोप लगाया है कि वे सोसायटी फंड, जीपीए और अन्य दस्तावेज नहीं दे रहे हैं और न ही हस्ताक्षरित एमओयू का पालन कर रहे हैं। विरोध करने पर आये दिन फर्जी खबरें फैलाते हैं। शिकायत दर्ज कराने वालों में सोसाइटी के सदस्य मनीष कुमार, संजीत नैन, विनोद कुमार और सत्यावली सहित अन्य निवासी शामिल हैं। जिन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है उनमें ओंकार सिंह, गुरप्रीत सिंह, मनप्रीत कौर और वरिंदर सिंह के नाम उल्लेखनीय हैं।

  • RBI का बड़ा फैसला, इन देशों के यात्री यूज कर सकेंगे UPI

    RBI का बड़ा फैसला, इन देशों के यात्री यूज कर सकेंगे UPI

    नई दिल्ली : RBI ने यूपीआई के इस्‍तेमाल को लेकर बड़ा फैसला ल‍िया है। जी-20 देशों के यात्रियों को भारत में रहने के दौरान मोबाइल बेस्‍ड यूपीआई (UPI) का यूज करने की अनुमति देने से जुड़ा सर्कुलर जारी कर दिया गया। आपको बता दें यूपीआई एक पेमेंट प्‍लेटफॉर्म है, जिसपर कई बैंक खातों को एक मोबाइल ऐप पर एग्रीगेट कर सकते हैं।

    इसके जर‍िये कहीं से भी अपने बैंक खाते से दूसरे बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं और मंगा सकते हैं। RBI ने विदेशी नागरिकों और भारत आने वाले प्रवासी भारतीयों को इसे यूज करने की अनुमति पहले ही घोषणा कर दी थी। आरबीआई की तरफ से कहा गया था क‍ि इस सुविधा की शुरुआत चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर आने वाले जी-20 देशों के यात्रियों से होगी। इसके बाद यह सुविधा देश में सभी प्रवेश बिंदुओं पर जारी कर दी जाएगी। भारत ने एक दिसंबर, 2022 को जी-20 की अध्यक्षता संभाली थी। जी-20 दुनिया के विकसित और विकासशील देशों का मंच है।

    जी-20 देशों की लिस्ट में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल हैं। यूपीआई के जरिये भुगतान जनवरी में मासिक आधार 1.3 प्रतिशत बढ़कर करीब 13 लाख करोड़ रुपये रहा है।

  • सीएम का फर्जी डेथ सर्टिफिकेट जारी, जांच में जुटी पुलिस

    सीएम का फर्जी डेथ सर्टिफिकेट जारी, जांच में जुटी पुलिस

    करनालः हरियाणा के सीएम मनोहर लाल का फर्जी डेथ सर्टिफिकेट वायरल हो रहा है। इसमें पता भी हरियाणा के मुख्यमंत्री निवास का है। इसमें दावा किया जा रहा है कि यह डेथ सर्टिफिकेट उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से जारी हुआ है। इसका पता चलते ही उत्तर प्रदेश से लेकर हरियाणा तक खलबली मच गई है। इसे निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है। सर्टिफिकेट की कॉपी वायरल होने के बाद उत्तर प्रदेश प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

    वेबसाइट पर अपलोड किए प्रमाण पत्र में मनोहर लाल खट्टर पुत्र हरबंश लाल के नाम से 2 फरवरी 2023 को जारी किया गया है। इसमें मृत्यु पांच मई, 2022 बताई गई है। खास बात यह है कि इस डेथ सर्टिफिकेट पर प्राइमरी हेल्थ सेंटर (PHC) पन्नूगंज उर्फ शाहगंज के रजिस्ट्रार (जन्म एवं मृत्यु) की मुहर लगी है। हालांकि उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के प्रशासन का दावा है कि ऐसी कोई वहां है ही नहीं। शाहगंज में एक पीएससी जरूर है लेकिन वहां से लंबे समय से कोई डेथ सर्टिफिकेट जारी ही नहीं किया गया है।

    इस डेथ सर्टिफिकेट के सामने आने के बाद सोनभद्र के जिला मजिस्ट्रेट चंद्र विजय सिंह ने अफसरों को बुलाकर पूछताछ की। जिसके बाद उन्होंने इसमें केस दर्ज करवाने की बात कही है। वहीं स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि यह सर्टिफिकेट उनके यहां से जारी नहीं हुआ, यह किसी की शरारत है। इसकी जांच कराई जा रही है। इस बारे में हरियाणा के सीएमओ के एक अधिकारी ने कहा कि सीएम के डेथ सर्टिफिकेट को लेकर हमारे पास कोई औपचारिक जानकारी नहीं आई है। हालांकि सोशल मीडिया पर इस तरह की खबरें आई हैं, लेकिन इनमें कोई सच्चाई नहीं होती।