Blog

  • पंजाबः पूर्व मंत्री शाम सुंदर अरोड़ा के घर विजिलेंस की दबिश, देखें वीडियो

    पंजाबः पूर्व मंत्री शाम सुंदर अरोड़ा के घर विजिलेंस की दबिश, देखें वीडियो

    होशियारपुर, अनिकेत/सोनू थापर: विजिलेंस ब्यूरो ने रिश्वत देने के मामले में जेल में बंद पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं आज एक बार फिर विजिलेंस की टीम शाम सुंदर अरोड़ा के कोठी में पहुंची। मिली जानकारी के मुताबिक विजिलेंस की टीम के द्वारा पूर्व मंत्री के घर पर 3 घंटे तक जांच पड़ताल की।

    जिसके बाद वह पूर्व मंत्री के घर से रवाना हो गई। जिस कोठी में विजिलेंस की टीम पहुंची है बताया जा रहा कि यह महिल जैसी कोठी शाम सुंदर अरोड़ा ने मंत्री पद के रहते हुए बनाई थी और यह कोठी काफी से विवादों में आ रही है। बता दें कि कुछ समय पहले सुंदर शाम अरोड़ा को विजिलेंस विभाग ने 50 लाख रुपये की रिश्वत देने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। जिसके कुछ समय बाद उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर लाकर इंडस्ट्रियल प्लॉट घोटाले में गिरफ्तार किया गया।

    इस दौरान इंडस्ट्रियल एरिया फेज-नौ स्थित उस जगह का दौरा किया था, जहां पर टाउनशिप बनाने के लिए कंपनी को जगह दी गई थी। उस दौरान विजिलेंस की जांच में यह बात सामने आई थी कि टाउनशिप की फाइल में दो पन्ने निकालकर नए लगा दिए गए थे। 1987 की डीड के अनुसार यह प्लॉट सिर्फ औद्योगिक उद्देश्य के लिए प्रयोग किया जा सकता था। गुलमोहर रियल एस्टेट कंपनी ने इस प्लॉट पर टाउनशिप बनाने का काम कर रही थी। फिलहाल शाम सुंदर अरोड़ा इस समय रोपड़ जेल में बंद है। 

  • पंजाबः सड़क हादसे में हाईवे पर कार के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    पंजाबः सड़क हादसे में हाईवे पर कार के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः नवांशहर से फगवाड़ा के 344 ए नेशनल हाईवे पर गांव कहमा बस स्टैंड पर डिवाइडर से बुरी तरह टकराने वाली अनियंत्रित कार का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे अमृतसर का 24 वर्षीय युवक चला रहा था। काहामा बस स्टैंड पर फ्लाईओवर नॉर्थ डिवाइडर के ग्रिल के पास कार की टक्कर हो गई। जिसके बाद गाड़ी ने दो पलटी खाते हुए दोबारा सीधी हो गई। वहीं मौके पर मौजूद व्यक्ति ने बताया कि हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

    गनीमत यह रही कि हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। बताया जा रहा है कि उक्त युवक अमृतसर का रहने वाला है। जिसके सिर पर चोट लगने के कारण काफी खून बह रहा था, जिसे प्राथमिक उपचार एंबुलेंस से तत्काल अस्पताल ले जाया गया। यह वीडियो कार के पीछे आ रही एक थार चालक ने बनाया है। हालांकि इस बात का पता नहीं चल पाया है कि यह हादसा टायर फटने से हुआ है या कार चालक को झपकी लग गई थी। वीडियो मेें देखा जा सकता है कि कार के बुरी तरह से परखच्चे उड़ गए है। 

  • पंजाबः प्रधानमंत्री यशस्वी योजना टेस्ट में सुनेहा ने प्रथम स्थान किया हासिल, मिली इतने लाख की स्कॉलरशिप, देखें वीडियो  

    पंजाबः प्रधानमंत्री यशस्वी योजना टेस्ट में सुनेहा ने प्रथम स्थान किया हासिल, मिली इतने लाख की स्कॉलरशिप, देखें वीडियो  

    पठानकोटः सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुजानपुर में 10+1 के विद्यार्थी सुनेहा ने प्रधानमंत्री यशस्वी योजना के तहत टेस्ट क्वालिफाइड करते हुए जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। जिसे केंद्र सरकार की तरफ से डेढ़ लाख की राशि स्कॉलरशिप हायर एजुकेशन के लिए मिली है। इस संबंधी जानकारी देते हुए स्कूल की प्रिंसिपल लता शर्मा ने बताया कि लोगों के मन में धारणा होती है कि सरकारी स्कूलों के अध्यापक बच्चों को कम पढ़ाते हैं।

    जबकि सरकारी स्कूलों में उच्च कोटि के अध्यापक विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखार कर उन्हें उच्च कोटि का मुकाम हासिल करवाने में काफी सहायक सिद्ध हो रहे हैं, इसकी ताजा मिसाल उनके स्कूल की बच्ची प्लस वन कक्षा की छात्रा सुनेहा दी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री यशस्वी योजना के तहत सुनेहा टेस्ट क्वालिफाइड किया है। जिसे केंद्र सरकार की तरफ से डेढ़ लाख रुपए की राशि हायर एजुकेशन के लिए मिली है जो उनके स्कूल के लिए गर्व की बात है।

  • पंजाबः अकाली दल के पूर्व विधायक सहित पंजाबी गायक आज बीजेपी में होंगे शामिल! 

    पंजाबः अकाली दल के पूर्व विधायक सहित पंजाबी गायक आज बीजेपी में होंगे शामिल! 

    चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल से बीते दिनों इस्तीफा देने के बाद अजनाला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक व प्रदेश के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव बोनी अमरपाल सिंह अजनाला आज भाजपा में शामिल होंगे। भाजपा पंजाब मामलों के प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत और प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा आज दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में बोनी अमरपाल सिंह अजनाला और अन्य का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत करेंगे। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े पंजाब के मशहूर लोक गायक सतविंदर बिट्टी भी आज बीजेपी में शामिल होंगे और अकाली दल से संबंधित पूर्व विधायक मनमोहन सिंह सठियाला सहित कई अन्य पूर्व विधायक भी आज बीजेपी में शामिल होंगे।

    वहीं, पंजाब के शिरोमणि अकाली दल के दो पूर्व विधायक आज भाजपा में शामिल हो गए। पूर्व विधायक अमरपाल सिंह बोनी अजनाला और पूर्व विधायक मनमोहन सिंह  साथियाला दिल्ली जाकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। अजनाला क्षेत्र में भाजपा के पास कोई बड़ा नेता नहीं था, अब भाजपा के लिए अजनाला में पूर्व विधायक के शामिल होने से कैडर बढ़ा है।

  • आज का राशिफल, 15 फरवरी 2023

    आज का राशिफल, 15 फरवरी 2023

    मेषः प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। बाहर सहायता से काम होंगे। प्रसन्नता रहेगी। संतान के संबंध में संतोष रहेगा। व्यावसायिक अथवा आजीविका संबंधी समस्या का समाधान हो सकेगा। पुरुषार्थ का पूर्ण फल मिलेगा। थकान रहेगी। शत्रु भय रहेगा।

    वृषः संतान पक्ष की चिंता रहेगी। चोट व दुर्घटना से बचें। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। खर्च का बोझ बढ़ेगा। किसी पर अत्यधिक भरोसा न करें। व्यापार, नौकरी में अड़चनें आने से मनोबल में कमी आ सकती है।

    मिथुनः सुख के साधन जुटेंगे। भूमि व भवन की योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। संतान की प्रगति होगी। व्यापार-व्यवसाय में प्रगतिकारक वातावरण का सृजन होगा। पारिवारिक स्थिति आनंददायक रहेगी। मन प्रफुल्लित रहेगा।

    कर्कः विवाद व जल्दबाजी से बचें। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। अधूरे काम समय से पूरे होने के योग हैं। नए कार्यों से लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। धन का संग्रह होगा।

    सिंहः यात्रा में सावधानी रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। दु:खद समाचार मिल सकता है। दौड़धूप अधिक होगी। वाणी पर संयम रखें। विरोधियों से सावधान रहें। परिवार की परेशानी का हल संभव है। भागीदारी के कामों में सफलता मिलेगी।

    कन्याः प्रेम में सफलता मिलेगी। प्रयास सफल रहेंगे। रुके कार्यों में गति आएगी। मान-सम्मान मिलेगा। धनार्जन होगा। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सुख एवं पत्नी के सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। किसी से बहस न करें। काम-धंधे में सफलता के शुभ संकेत हैं।

    तुलाः अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जोखिम उठाएं। यात्रा मनोरंजक रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। सोच-समझकर कार्य करना लाभप्रद रहेगा। पुरुषार्थ सफल होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखना चाहिए। व्यापार में नवीन प्रस्ताव मिलेंगे।

    वृश्चिकः अतिथियों का आवागमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। आत्मसम्मान बना रहेगा। सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभा सकेंगे। पारिवारिक सुख-शांति बरकरार रहेगी। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। यात्रा होगी।

    धनुः कुसंगति से बचें। फालतू खर्च होंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें। संतान की गतिविधियों पर नजर रखना होगी। कामकाज का बोझ बढ़ने से व्यापार पर विपरीत असर हो सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें।

    मकरः लेनदारी वसूल होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। राज्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में विशेष लाभ का योग है। आर्थिक उन्नति होगी। सामाजिक उत्तरदायित्व की पूर्ति करेंगे। ईश्वर के प्रति श्रद्धा बढ़ेगी।

    कुंभः तीर्थयात्रा हो सकती है। सत्संग का लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। वरिष्‍ठजनों का सहयोग मिलेगा। नवीन योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए दिन अच्छा होने की संभावना है। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। परिवार में मेल-मिलाप बढ़ेगा। अधिकारी वर्ग में महत्व बढ़ेगा।

    मीनः नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। रुके कार्यों में गति आएगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। माता के स्वास्थ्य की ओर ध्यान देना आवश्यक। पुराने रुके कामों, लेनदेन में सफलता की संभावना है। रोमांस में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में उपलब्धि हासिल होने के योग हैं।

  • पंजाब: 1 किलो हेरोइन व 27 लाख ड्रग मनी सहित तस्कर गिरफ्तार

    पंजाब: 1 किलो हेरोइन व 27 लाख ड्रग मनी सहित तस्कर गिरफ्तार

    तरनतारनः पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को 1 किलो हेरोइन व 27 लाख की ड्रग मनी समेत दबोचा है। आरोपी से बिना नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की है। पुलिस ने इस बारे में तरनतारन थाने में केस दर्ज कर लिया है। पिछले कुछ समय से जहां नशा तस्कर काफी सक्रिय हुए हैं। वही पुलिस भी नई रणनीति के साथ काम कर रही है। सीमावर्ती जिलों में स्थापित की गई ग्रामीण चौकस समितियों से भी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इसके अलावा एससचओ से लेकर एसएसपी तक की जिम्मेदारी तय होने से पुलिस भी एक्टिव नजर आ रही है।

    खासकर प्रत्येक पुलिस मुलाजिम की बीट तय होने से अपराधों में काफी कमी आने लगी है। इतना ही नहीं अमृतसर जिले में तो पुलिस ने काफी सब मात्रा में हेरोइन तस्कर अन्य लोगों को काबू किया है। पुलिस जांच में यह साफ हो चुका है कि हेरोइन सरहद पार से आ रही है। साथ ही इसमें शामिल लोग अपने ड्रोन के जरिये भी नशा मंगवा रहे हैं। इतना ही नहीं इस काम में आरोपी अति आधुनिक टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर रहे है। पुलिस भी अपने जवानों को इस चीज से लड़ने के लिए अपडेट कर रही है। इसके अलावा गांवों को भी सरकार ने एक नया ऑफर दिया है। जो गांव नशा मुक्त होंगे, उन्हें विकास कार्य के लिए अतिरिक्त फंड दिए जाएंगे। इस चीज की वजह से भी कई काम अच्छा काम कर रहे हैं।

  • पंजाब: मनीषा गुलाटी को लेकर हाईकोर्ट का आया बड़ा फैसला

    पंजाब: मनीषा गुलाटी को लेकर हाईकोर्ट का आया बड़ा फैसला

    चंडीगढ़ः पंजाब राज्य महिला आयोग के चेयरपर्सन पद से मनीषा गुलाटी को हटाने के मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने यू-टर्न ले लिया है। बुधवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान सरकार ने फैसला वापस लेने की बात कही। इससे मनीषा गुलाटी अब राज्य महिला आयोग के चेयरपर्सन के पद पर काबिज रहेंगी। जबकि इससे पहले पंजाब सरकार द्वारा उनका कार्यकाल 6 महीने पहले ही खत्म करने के आदेश जारी किए गए थे। राज्य सरकार के इस फैसले को मनीषा गुलाटी ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, जिस पर आज सुनवाई हुई।इससे पहले हाईकोर्ट ने मनीषा गुलाटी की याचिका पर बीते मंगलवार को पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब देने का आदेश दिया था। सरकार द्वारा जवाब के लिए समय की मांग पर हाईकोर्ट ने बुधवार तक के लिए सुनवाई टाल दी थी।

    गौरतलब है कि महिला सुरक्षा एवं बाल विकास विभाग द्वारा आदेश जारी किए गए थे। इसमें मनीषा गुलाटी को सेवा विस्तार न देते हुए जारी पत्र को खारिज कर दिया गया था। हालांकि मनीषा गुलाटी का कार्यकाल खत्म होने में फिलहाल 6 महीने शेष थे।

    2018 में नियुक्ति और 2020 में 3 साल की बढ़ोतरी

    कांग्रेस की कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुआई वाली पूर्व सरकार के कार्यकाल में मनीषा गुलाटी को मार्च 2018 में पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन नियुक्त किया गया था। फिर साल 2020 में उनके कार्यकाल में तीन साल की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद 20 फरवरी 2022 को वह भी भाजपा में शामिल हो गई लेकिन अपने पद पर बनी रही।

    विभाग ने प्रावधान नहीं होने पर किए आदेश जारी

    मनीषा गुलाटी को समय से पहले सेवामुक्त करने के लिए संबंधित विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया था। इसमें पंजाब राज्य महिला आयोग अधिनियम 2001 (आगे के संशोधन) में मौजूदा अध्यक्ष या आयोग के सदस्यों के सेवा विस्तार के संबंध में कोई प्रावधान नहीं होने बारे कहा गया था।

    चेयरपर्सन व सदस्यों का कार्यकाल 3 साल के लिए ही होता है। नियम के तहत जब भी चेयरपर्सन और सदस्यों के रिक्त पदों को भरना होता है तो इस संबंध में अखबारों में विज्ञापन देना होता है। ऐसे महत्वपूर्ण पद पर कोई भी व्यक्ति उचित प्रक्रिया का पालन किए बिना नियुक्त नहीं किया जा सकता है।

    2012 के नोटिफिकेशन का हवाला दिया

    पंजाब सरकार द्वारा चेयरपर्सन निर्धारित करने के लिए साल 2012 में जारी अधिसूचना का हवाला भी दिया गया है। इसमें बताया गया कि चेयरपर्सन की नियुक्ति के लिए सामाजिक सुरक्षा एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री पंजाब की अगुआई में 3 सदस्यीय कमेटी गठित करनी होती।

  • पंजाबः ये 3 टोल प्लाजा बंद होने से लोगों को राहत, कर्मचारियों की बढ़ी परेशानी

    पंजाबः ये 3 टोल प्लाजा बंद होने से लोगों को राहत, कर्मचारियों की बढ़ी परेशानी

    नवांशहरः  पंजाब में मान सरकार के तीन दिन पहले ही 3 टोल प्लाजा को बंद करने का फैसला किया था। जोकि देर रात 12 बजे के बाद बंद हो गए। इनमें से होशियारपुर, मानगढ़ और नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर) के 3 टोल प्लाजा फ्री हो गए हैं। दरअसल, सरकार ने पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप में बिल्ट ऑपरेट एंड ट्रांसफर मोड़ पर रोहन राजदीप कंपनी को कांट्रेकट खत्म होने पर टोल की एक्सटेंशन नहीं दी। जिसके बाद होशियारपुर के मानगढ़, नंगल शहीदां और नवांशहर में पड़ता मजारी टोल प्लाजा बंद हो गया है।
    टोल प्लाजा के बंद होने से भले ही वाहन चालकों को राहत मिली है। वहीं दूसरी तरफ इन टोल प्लाजा के बंद होने से एक नई समस्या टोल पर काम करने वाले कर्मचारियों की खड़ी हो गई है। टोल प्लाजा बंद होते ही इन पर काम करने वाले लोगों की नौकरी पर तलवार लटक गई है। हालांकि कंपनी ने अभी तक किसी कर्मचारी को निकाला नहीं है। टोल पर काम करने वाले कर्मचारियों का कहना है कि अभी कंपनी ने टोल कांट्रेक्ट का काम दोबारा फिर से लेने के लिए कोशिशें बंद नहीं की है।

    कंपनी ने फिर से कांट्रेक्ट हासिल करने की कोशिश कर रही है, लेकिन यदि कांट्रेक्ट न मिला तो उनकी नौकरी खतरे में है। उनका कहना है कि तीनों टोल प्लाजा पर करीब 500 कर्मचारी विभिन्न पदों पर काम करते हैं। कर्मचारियों को कहना है कि टोल तो सरकार ने बंद कर दिए लेकिन इनके बंद होने से जो लोगों की नौकरी जा रही उनके बारे में भी सरकार कुछ सोचे। उनके रोजगार का भी कहीं पर प्रबंध करे।

    टोल प्लाजा बंद होने के बाद बंगा से विधायक ने कहा कि सरकार टोल बंद करके कोई अहसान नहीं कर रही है। इन टोल का बीओटी के आधार पर जितना समय था वह पूरा हो गया है। यह तो वैसे भी बंद हो जाने थे। सरकार नेशनल हाईवे पर लगे टोल बंद करवाए। उन्होंने कहा कि जब लोग वाहन खरीदते समय एकमुश्त रोड टैक्स देते हैं तो फिर टोल टैक्स किस चीज का वसूला जा रहा है।

  • जालंधर: भाजपा नेता का हुआ निधन

    जालंधर: भाजपा नेता का हुआ निधन

    जालंधर/वरुण: महानगर में एक दुखद खबर सामने आई है। 40 वर्षीय भाजपा नेता विकास बजाज का निधन हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक विकास बजाज को 10 दिन पहले दिल का दौरा पड़ा था। जिसके चलते उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    बताया जा रहा है कि उपचार दौरान उनकी सेहत में सुधार होना शुरू हो गया था और उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई थी। लेकिन बीते दिन अचानक उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई। जिससे उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज सुबह अस्पताल में उनका देहांत हो गया। उनका अंतिम संस्कार किशनपुरा श्मशान घाट में होगा।

  • जालंधरः दड़ा सट्टा के मामले में दो गिरफ्तार

    जालंधरः दड़ा सट्टा के मामले में दो गिरफ्तार

    जालंधर (हर्ष कुमार)। थाना सदर की उप चौकी जालंधर हाइट्स की पुलिस टीम ने दड़ा सट्टा का काम करने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान गांव ताजपुर निवासी लखविंदर सिंह उर्फ लक्की और गुरचरण दास के रूप में भी है। 

    चौकी प्रभारी विक्टर मसीह ने बताया की उनकी टीम के एएसआई अनवर कुमार पुलिस पार्टी सहित गांव फोलडीवाल के पास मौजूद थे, उसने गुप्त सूचना मिली की लखविंदर और गुरचरण ताजपुर के नजदीक गुरुद्वारा सिंह सभा पास खड़े होकर दड़े सट्टे का कारोबार कर रहे हैं। एएसआई अनवर कुमार ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों के पास से 2840 रुपए और पर्चियों के साथ दबोच लिया।