Blog

  • जालंधरः संदिग्ध हालातों में युवती की मौत

    जालंधरः संदिग्ध हालातों में युवती की मौत

    परिवारिक सदस्यों ने लगाए ससुराल वालों पर ये गंभीर आरोप

    जालंधर/हर्ष कुमारः होशियारपुर रोड पर स्थित काकी पिंड में युवती की मौत का मामला सामने आया है। युवती का इलाज गुडविल हॉस्पिटल में चल रहा था जहां उसकी मौत हो गई है। मृतका की पहचान गांव वधी जगीर, गोराया निवासी रवीना के रूप में हुई है। मृतका परिवार वालों ने ससुराल वालों पर बेटी को जहर देने के आरोप लगाए है। युवती की मौत को लेकर परिजनों ने ससुर के खिलाफ मामला दर्ज ना किए जाने को लेकर हंगामा किया है। परिवार वालों ने बताया कि उनकी बेटी रवीना की डेढ़ साल पहले काकी पिंड के रहने वाले युवक से हुई थी। शादी के कुछ समय बीत जाने के बाद उसे दहेज के लिए ससुराल वाले तंग परेशान करते थे। उनका कहना है कि रवीना के साथ पहले भी 3 बार मारपीट की गई थी।

    जिसके बाद उसे मायके भेज दिया था। लेकिन उस दौरान परिवारिक सदस्यों ने बैठकर बातचीत कर उसे वापस ससुराल घर भेज दिया था। कुछ समय बीत जाने के बाद ससुराल वाले फिर उसे तंग परेशान करने लगे। मृतक परिवार का आरोप है कि अब ससुर ने उनकी बेटी को जहरीली चीज देकर मार दिया है। घटना की सूचना मिलते ही थाना रामामंडी की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचा भेजा है और मृतका के पिता के बयानों के ऊपर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है।

    आरोपः ससुराल वाले दहेज के लिए करते थे बेटी को परेशान

    गुडविल अस्पताल में इलाज के दौरान पहुंचे रवीना के परिवारिक सदस्य आरोप लगाए कि उसका ससुर परिवार उसे दहेज के लिए तंग परेशान करता था और उसे ताने मारता था उसे कई बार मारपीट करके घर से भी निकाल दिया गया था। कई बार परिवारिक सदस्यों ने बैठकर राजीनामा भी करवाया था।

    पुलिस मामले की जांच में जुटी

    घटना की सूचना मिलते ही थाना रामामंडी की पुलिस मौके पर पहुंची उन्होंने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया और मामले की जांच में जुट गई थाना प्रभारी अजय सिंह का कहना है कि जो कोई मामले में दोषी पाया गया उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई जरूर की जाएगी।

  • पंजाबः अकाली नेता मर्डर केस का आरोपी गिरफ्तार, हैरान करने वाली वजह आई सामने

    पंजाबः अकाली नेता मर्डर केस का आरोपी गिरफ्तार, हैरान करने वाली वजह आई सामने

    बटाला : जिला पुलिस के अंतर्गत थाना सदर के शेखोपुर गांव के समीप अमृतसर पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात गोली मारकर अकाली नेता की हत्या कर दी गई थी। मृतक की पहचान अजीतपाल उम्र करीब 50 वर्ष के रूप में हुई है। इस मर्डर केस की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी इन्वैस्टीगेशन बटाला गुरप्रीत सिंह गिल व एसएसओ सदर सुरिंदर पाल सिंह ने बताया कि अमृतपाल का मर्डर उसके करीबी दोस्त ने किया था।

    पुलिस ने बताया कि देर रात अजीतपाल सिंह अपने दोस्त अमृतपाल सिंह पुत्र स्व. सरूप सिंह निवासी घसीटपुर खुर्द के साथ कस्बा जैंतीपुर स्थित गुरमुख सिंह पुत्र नरिंदर सिंह निवासी शेखूपुरा के रेस्टोरेंट हब-24 में बैठकर खा पी रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इस दौरान दोनों ने ही अपनी डब में से पिस्तौल निकालकर एक दूसरे पर तान दिए। यह सब देख दोनों को हटाने के लिए रेस्टोरैंट का मालिक गुरमुख सिंह आगे आया, तो इतनी देर में अमृतपाल सिंह ने अपने दोस्त अजीतपाल सिंह को गोली मार दी थी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    एसपी गिल ने बताया कि इसके बाद आरोपी अमृतपाल सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि वह दोनों एक स्विफ्ट कार से जा रहे थे और रास्ते में घसीटपुरा के पास एक पेट्रोल पम्प के निकट रुके थे तो तभी कुछ अज्ञात लोगों ने गोली चला दी जिसमें एक गोली अजीतपाल के मुंह में जा लगी व वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वह तुरंत उसे इलाज के लिए एस्कॉर्ट अस्पताल अमृतसर लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी गिल ने कहा कि जब हमने अमृतपाल द्वारा बनाई गई इस मनघड़त कहानी से पर्दा उठाकर उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने स्वीकार किया कि उसने ही अपने उक्त जिगरी दोस्त की गोली मारकर हत्या की और फिर उसकी लाश को गाड़ी में रखकर ठिकाने लगाने हेतु गोखुवाल बाईपास की ओर ले गया एवं वहीं घूमता रहा।

    एसपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि हत्या को लेकर अमृतपाल सिंह ने कहा कि अजीतपाल सिंह उसका जिगरी दोस्त था, लेकिन वह उसके रिश्तेदारों से मिलने के लिए उसे बिना बताए चला जाता था। अमृतपाल उसे अक्सर उसे मना करता था। इसी के चलते गत रात जब वह रेस्टोरेंट में दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और अजीत पाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इसकी भाभी व रैस्टोरेंट मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर कर लिया गया है। हालांकि रेस्टोरैंट मालिक गुरमुख सिंह फरार चल रहा है। जिसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

  • ऊना में नेशनल हाईवे पर अतिक्रमण के खिलाफ चला पीला पंजा, देखें वीडियो

    ऊना में नेशनल हाईवे पर अतिक्रमण के खिलाफ चला पीला पंजा, देखें वीडियो

    कचहरी चौक से सव्जी मंडी तक हटाए गए अवैध ढांचे

    ऊना/सुशील पंडित: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने ऊना में अतिक्रमण हटाओ पर कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को कचहरी चौक से सब्जी मंडी तक नेशनल हाईवे के किनारे दुकानदारों ने अतिक्रमण करके अवैध ढांचे खड़े कर लिए थे। मामला हाईकोर्ट भी पहुंचा और कोर्ट के आदेशों पर नगर परिषद के सहयोग से नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने जेसीबी से दुकानों के बढ़े हुए छज्जे और दुकानों की दीवारें व अटारियां तोड़नी शुरू कर दी हैं।

    हालांकि दुकानदारों ने सरकार की इस कार्रवाई का विरोध किया है। जबकि अधिकारियों का कहना है कि दुकानदारों को एक नहीं अनेकों नोटिस भेजे जा चुके थे लेकिन उन्होंने अतिक्रमण नहीं हटाया और विवश होकर हमें यह कार्रवाई करनी पड़ रही है। 
    अधिकारियों का कहना था कि अतिक्रमण पर शिमला हाईकोर्ट के आदेशों का पालन किया जाना भी बेहद आवश्यक था। अभी हमने ऊना के वार्ड नंबर एक कचहरी चौक से सब्जी मंडी तक की सड़क किनारे हुए अतिक्रमण को हटाने का कार्य आरंभ किया है। कुछ दुकानें बंद पाई गई हैं। जो लोग अपनी दुकानें बंद करके चले गए हैं उनकी जानकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी जा रही है और उनके द्वारा किए गए अतिक्रमण पर शीघ्र एक्शन लिया जाएगा।
    कुछ दुकानदारों ने आरोप लगाया कि हमारे खिलाफ ही कार्रवाई हो रही है जबकि पूरी सड़क पर बाकियों ने भी अतिक्रमण कर रखा है। हमारी दुकानें तोड़कर ही काम शुरू क्यों हुआ। इस पर अधिकारियों ने यह भी सफाई दी कि हमारा उद्देश्य किसी की संपत्ति को नुकसान पहुंचाना नहीं है। न ही यह कार्रवाई व्यक्तिगत रंजिश के चलते हो रही है। यह आदेश हाईकोर्ट के हैं और हमने भी प्रणाली का प्रयोग करते हुए बार बार नोटिस दिए थे। हमारे नोटिस पर कुछ दुकानदारों ने खुद ही अतिक्रमण करके खड़े किए गए ढांचे हटा दिए और जिन्होंने खुद नहीं हटाए उन्हें हम जेसीबी से हटा रहे हैं। मौके पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी के एसडीओ राजेश शर्मा, नगर परिषद अधिकारी ऊना भी मौजूद रहे। 

    मैहतपुर से मुबारिकपुर तक एक्शन हो- जनता 

    जहां दुकानदार इस बात से नाराज दिखे कि उन्हें सामान उठाने के लिए समय नहीं दिया गया वहीं आम जनता ने सरकार की इस कार्रवाई का स्वागत किया है। राहगीरों का कहना था कि सड़क पर अतिक्रमण की कोई सीमा नहीं है। अतिक्रमण से सड़क तंग होती जा रही थी। लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया था। या तो सड़क पर गाड़ी दौड़ा लो या पैदल चल लो। अतिक्रमण सदैव हादसों को निमंत्रण देता है। एक राहगीर का कहना था कि यह एक्शन सिर्फ ऊना से घालुवाल चौक तक नहीं अपितु मैहतपुर से मुबारिकपुर तक होना चाहिए। पूरा नेशनल हाईवे अवैध निर्माण से भरा पड़ा है।

  • कपूरथलाः डीजे पर गाना बजाने को लेकर दो गुटों में झड़प, देखें वीडियो 

    कपूरथलाः डीजे पर गाना बजाने को लेकर दो गुटों में झड़प, देखें वीडियो 

    कपूरथला: पंजाब में गैंगस्टरों को लेकर भले ही मुख्यमंत्री भगवंत मान सब कुछ ठीक होने की बात कह रहे थे। लेकिन सच यह है कि पंजाब में गोली चलने और तेजधार हथियारों से हमले करने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। वहीं जिले में पुलिस चौकी से कुछ किलोमीटर दूरी पर ही नशे के व्यापार के लिए बदनाम बूटा गांव में दो गुटों में झड़प होने का मामला सामने आया है।

    जानकारी के मुताबिक झगड़ा घर में डीजे पार्टी में गाना बजाने को लेकर हुआ था। जानकारी के मुताबिक गुरुद्वारे के पास दोनों गुट इकट्ठा हो गए थे और दोनों गुटों के 50 के करीब लोग हाथों में हथियार लेकर झगड़ा कर रहे थे हैं। सूत्रों के मुताबिक दोनों गुटों में कुछ लोगों के पास नजायज असला भी था। उक्त घटना को लेकर पूरे गावों में दहशत का माहौल है। गांव वालों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों ग्रुप कथित तौर पर चिट्टे का काम करते है। इन पर पहले भी मामले दर्ज है।

    थाना कोतवाली पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया है कि दोनों गुटों में डीजे पर गाना लगाने को लेकर तकरार हुई है। जिसके बाद दोनों पार्टी में टाइम डाला था और अलग-अलग हथियार भी थे और पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि इनमें कुछ लोगों के पास अवैध हथियार भी थे। जिसकी जांच की जा रही है। फ़िलहाल पुलिस ने कई लोगो पर मामला दर्ज किया है।

  • मतगणना संबंधी रिहर्सल 1 व 2 दिसंबर को – उपायुक्त

    मतगणना संबंधी रिहर्सल 1 व 2 दिसंबर को – उपायुक्त

    ऊना/सुशील पंडित:  ऊना जिला में आगामी 8 दिसंबर 2022 को विधानसभा चुनावों से संबंधित होने जा रही मतगणना के लिए 1 व 2 दिसंबर 2022 को मतगणना रिहर्सल का आयोजन किया जाएगा। पोस्टल बैलट पेपर की मतगणना संबंधी रिहर्सल 1 दिसंबर को डीआरडीए हाल ऊना में जबकि ईवीएम संबंधी मतगणना की रिहर्सल 2 दिसंबर को समूर स्थित कला केंद्र भवन में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने दी है।
    उपायुक्त ऊना ने बताया कि मतगणना के लिए 447 कर्मचारी डयूटी पर लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि ऊना, हरोली तथा कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऊना में की जाएगी, जबकि गगरेट विधानसभा क्षेत्र की मतगणना राजकीय बहुतकनीकी संस्थान अंबोटा तथा चिंतपूर्णी विधान सभा क्षेत्र की मतगणना राजकीय महाविद्यालय अंब की जाएगी।
    इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा के लिए स्ट्रांग रूम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि परिसर के भीतर किसी को भी आने की अनुमति नहीं है। इसके अलावा मतगणना के लिए सुरक्षा के भी व्यापक प्रबंध किए गए हैं जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के साथ-साथ जिला पुलिस के जवान भी तैनात किए गए हैं।
  • उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवा मंडल 14 दिसंबर तक करें आवेदन

    उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवा मंडल 14 दिसंबर तक करें आवेदन

    ऊना/सुशील पंडित: युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा जिला स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन युवा मंडलों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी चंद्रमोहन शर्मा ने बताया कि यह पुरस्कार मुख्यतः 1 जनवरी 2021 से 31 दिसम्बर 2021 तक विभिन्न स्वयंसेवी युवा संस्थाओं/नोडल क्लबों द्वारा किए गए युवा विकास उन्मुख स्वैच्छिक गतिविधियाँ के लिए प्रदान किए जाएंगे जिसमें युवा विकास उन्मुख गतिविधियों एवं समसामयिक युवा विषयों पर निर्णायक पहल, सांस्कृतिक, खेल, सृजनात्मक व साहसिक गतिविधियों का आयोजन, राष्ट्रीय विकास योजनाओं की जागरूकता में प्रयास, नशा प्रवृति रोकथाम व जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, समसामयिक ज्वलंत सामाजिक मुद्दों पर कार्यवाही जैसे कोविड-19, एड्स, टीबी, डिप्रेशन, डायबिटीज व जल संरक्षण, रक्तदान शिविर, जैविक खेती, कमजोर वर्गों के उत्थान व कल्याणकारी योजनाओं का प्रतिपादन आदि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रदान किए जाएंगे। 
    उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवा क्लबों को प्रथम पुरस्कार 51 हज़ार रूपये, द्वितीय पुरस्कार 31 हज़ार व तृतीय पुरस्कार 21 हज़ार रूपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि युवा मण्डल/क्लब अपना आवेदन 14 दिसम्बर 2022 तक जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए 98169-71991 मोबाईल नम्बर पर सम्पर्क किया जा सकता है।
  • जालंधरः सदिंग्ध परिस्थितियों में दंपति ने की जीवनलीला समाप्त, जांच में जुटी पुलिस

    जालंधरः सदिंग्ध परिस्थितियों में दंपति ने की जीवनलीला समाप्त, जांच में जुटी पुलिस

    जालंधर/हर्ष कुमार: थाना मकसूदां के अंतर्गत आते हरगोविंद नगर में संदिग्ध हालातों में प्रवासी परिवार के पति पत्नी ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। जानकारी के अनुसार थाना मकसूदां के अंतर्गत आते न्यू हरगोविंद नगर की घटना है। मृतकों की पहचान हरविंदर यादव और पूजा के रूप में हुई है।

    जानकारी देते एसएचओ मकसूदां ने बताया कि मृतकों के रिश्तेदार हरिंदर ने जानकारी देते बताया कि जब उसने रोशनदान की जाली तोड़कर दरवाजा खोला तो देखा कि दोनों ने आत्महत्या कर ली है। कमरे के अंदर हरविंदर यादव की लाश लटक रही थी और बेड पर पूजा की लाश पड़ी थी। पता चला है कि दोनों ने करीब 6 साल पहले लव मैरिज हुई थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने पति-पत्नी के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में भेज दिया है।

  • पॉश इलाके में 25 फीट नीचे धंसी सड़क

    पॉश इलाके में 25 फीट नीचे धंसी सड़क

    लखनऊ- लखनऊ की सड़कों की हालत आमतौर पर तब चर्चा के केंद्र में आती हैं जब जगह-जगह बारिश की वजह से जलभराव और सड़कों पर बने गड्ढों के कारण हादसे होते हैं लेकिन सोमवार को शहर के सबसे पॉश इलाके माने जाने वाले विकास नगर के लोहिया नगर वार्ड की एक सड़क धंस गई। सड़क में करीब 25 फीट का गड्ढा हो गया।

    सूचना मिलने पर पर पहुंची पुलिस ने आसपास बैरीकेडिंग लगा दिए है पर समय-समय पर होने वाली इन घटनाओं से पता चलता है कि निर्माण कार्य कितना खोखला किया गया है। अच्छी बात रही कि यहां किसी को जान माल की क्षति नहीं हुई है।

  • पंजाबः STF ने 16.7 करोड़ रुपए की हेरोइन सहित 3 को किया गिरफ्तार

    पंजाबः STF ने 16.7 करोड़ रुपए की हेरोइन सहित 3 को किया गिरफ्तार

    लुधियानाः एसटीएफ ने नशे के खिलाफ की कार्रवाई में 3 आरोपियों को गिरफ्तार करके भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की है। एसटीएफ की पुलिस ने आरोपियों से 16 करोड़ 70 लाख रुपए की हेरोइन बरामद की है। काबू किए गए आरोपियों की पहचान मनमिंदर सिंह, विकास और गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। 

    एसटीएफ लुधियाना रेंज के एआईजी स्नेहदीप शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर लाडोवाल के पास नाकाबंदी के दौरान एक कार सवार को रोक कर तीनों आरोपियों की तलाशी ली गई तो उनकी कार की चालक सीट के नीचे से 3 किलो 340 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

    आरोपी विकास गुप्ता ने बताया कि उसकी मोहल्ला प्रीत नगर में किराने की दुकान है। वह करीब 7 से 8 वर्षों से हेरोइन बेचने का धंधा करता है। आरोपी के खिलाफ पहले भी 4 मामले एनडीपीएस एक्ट के दर्ज हैं। इन मामलों में आरोपी सजा भी भुगत चुका है। वहीं गुरप्रीत सिंह टैक्सी चालक है। उसके ऊपर लड़ाई-झगड़े के केस दर्ज हैं। जबकि आरोपी मनमिंदर सिंह भी टैक्सी चालक है। यह तीनों युवक खुद भी हेरोइन का सेवन करने के आदी हैं। अब पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये आरोपी ड्रग्स कहां से लाते थे और कहां सप्लाई करते थे।

  • दर्दनाक घटनाः 14 वर्षीय लड़की ने बहन का किया कत्ल

    दर्दनाक घटनाः 14 वर्षीय लड़की ने बहन का किया कत्ल

    मुंबई: महाराष्ट्र के जालना जिले में सोमवार सुबह पांच साल की मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका शव चाचा के घर में बने बाथरुम में मिला। हत्या का आरोप चाचा की ही 14 साल की बेटी पर लगा है। पुलिस ने कथित तौर पर हत्या की आरोपित बहन को हिरासत में ले लिया और उसपर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वारदात, चौधरी नगर में हुई और मृतक बच्ची की पहचान ईश्वरी भोसले के रूप में हुई। ईश्वरी स्कूली शिक्षा के लिए अपने चाचा के साथ रहने आई थी।

    वारदात स्थल पर पहुंची पुलिस के मुताबिक, 112 पर फोन आया कि जालना शहर के चौधरी नगर इलाके में एक घर के बाथरूम में एक लड़की का गला काटा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बच्ची सुबह बाथरूम में मिली, उसकी गर्दन और बांहों पर धारदार हथियार से गहरे घाव थे। उसके चेहरे पर भी वार किया गया था। पुलिस के पहुंचने से पहले ही घायल बच्ची को संतकृपा अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। उधर, पुलिस तुरंत अस्पताल पहुंची।

    तालुका पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर संभाजी वडाटे के मुताबिक, वारदात स्थल पर पुलिस को एक उस्तरा बरामद हुआ। संभव है कि बच्ची की हत्या उसकी 14 वर्षीय चचेरी बहन ने की हो, जिसने बाथरुम का दरवाजा बंद कर पहले बच्ची के चेहरे और शरीर पर ब्लेड से वार किए। फिर गला काटा और खून को पानी से बहा दिया।

    ब्लेड को बाथरूम के बर्तन में रख दिया। उसके गले और हाथ में धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं। पुलिस ने बताया कि ईश्वरी और उसके चाचा की 14 साल की बेटी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। हम आगे की जांच कर रहे हैं।”