Blog

  • Bihar Election Results 2022: 1-1 पर शिवसेना और RJD आगे, 4 सीटों पर BJP…

    Bihar Election Results 2022: 1-1 पर शिवसेना और RJD आगे, 4 सीटों पर BJP…

    मोकामा: बिहार में मोकामा और गोपालगंज सीट, महाराष्ट्र में मुंबई की अंधेरी ईस्ट, हरियाणा में आदमपुर, तेलंगाना के मुनूगोड़े, यूपी में गोला गोकर्णनाथ और ओडिशा की धामनगर सीट पर विधानसभा उपचुनाव के वोटों की मतगणना जारी है. बिहार की मोकामा से आरजेडी उम्मीदवार नीलम देवी और गोपालगंज सीट से राजद उम्मीदवार मोहन प्रसाद गुप्ता आगे बने हुए हैं.  वहीं, हरियाणा की आदमपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार भव्य बिश्नोई, ओडिशा की धामनगर सीट से भाजपा उम्मीदवार सूर्यबंशी सूरज और यूपी की गोला गोकर्णनाथ सीट से भाजपा उम्मीदवार अमन गिरी आगे बने हुए हैं. महाराष्ट्र की अंधेरी पूर्व सीट से उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना उम्मीदवार ऋतुजा लटके आगे हैं. वहीं, तेलंगाना  मुनूगोड़े सीट पर टीआरएस और भाजपा में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. 

    इन सभी सातों सीटों के लिए तीन नवंबर को वोट डाले गए थे. जिन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव हुए उनमें भाजपा के पास तीन, कांग्रेस के पास दो और शिवसेना एवं राजद के पास एक-एक सीट थी. पूर्व सीएम भजन लाल के पोते भव्य बिश्नोई (आदमपुर सीट) और अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी (मोकामा सीट) उन दिग्गज उम्मीदवारों में शामिल है जिनकी किस्मत का फैसला होना है. बिहार की दोनों ही सीटों पर राजद उम्मीदवार आगे चल रहे हैं.

    बिहार के उपचुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और राजद के बीच है, जबकि हरियाणा में भगवा दल का मुकाबला कांग्रेस, आईएनएलडी और आम आदमी पार्टी (AAP) से है। भाजपा का तेलंगाना में मुकाबला तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) से, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी से और ओडिशा में बीजू जनता दल (BJD) से है.

  • राशिफल (रविवार 06 नवंबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (रविवार 06 नवंबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार ठीक चलेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ समय मनोरंजन में व्यतीत होगा। आय होगी। काम में मन नहीं लगेगा। बाहर जाने की योजना बनेगी। बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें।

    वृषः रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। मनोरंजन का समय मिलेगा। कारोबारी वृद्धि की योजना बनेगी। समय की अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। विवाद में न पड़ें। जल्दबाजी से कोई भी कार्य न करें।

    मिथुनः स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। विवेक से कार्य करें। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्‍थ्य का पाया कमजोर रहेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा।

    कर्कः किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। मित्रों की सहायता करने का मौका मिलेगा। समय अच्छा व्यतीत होगा। प्रसन्नता रहेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है। खान-पान पर ध्यान दें। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा।

    सिंहः उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बनेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे। कोई बड़ा कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। कुसंगति से दूर रहें। हानि संभव है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। हल्की हंसी-मजाक करने से बचें।

    कन्याः मनोरंजन के साधन प्राप्त होंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। परिवार के साथ रहने का अवसर प्राप्त होगा। लाभ होगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कानूनी अड़चन दूर होगी। हल्की हंसी-मजाक न करें। विवाद हो सकता है। किसी व्यक्ति की नाराजी से मन खराब होगा।

    तुलाः व्यापार ठीक चलेगा। यात्रा में विशेष सावधानी रखें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। तनाव रहेगा। किसी मनोरंजक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं।

    वृश्चिकः डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। दूर से अच्‍छे समाचार प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। सामाजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। व्यापार ठीक चलेगा।

    धनुः योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। मित्रों के साथ समय मनोरंजक बीतेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। समय अनुकूल है। कोई आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी।

    मकरः किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। समय सुखमय व्यतीत होगा। बुद्धि का प्रयोग किसी भी समस्या का निवारण कर सकता है, यह याद रखें। मित्रों का सहयोग व साथ मिलेगा। भाइयों से मतभेद दूर होंगे। व्यापार ठीक चलेगा।

    कुंभः प्रसन्नता रहेगी। मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। मनोरंजन होगा। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। तीर्थदर्शन की योजना बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। जल्दबाजी व लापरवाही भारी पड़ सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

    मीनः नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति पर व्यय होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। दूसरों के काम में दखल न दें। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जल्दबाजी न करें।

  • Punjab: हिंदू नेता सुधीर सूरी की हत्या के बाद प्रशासन से मिला परिवार, देखें विडियो 

    Punjab: हिंदू नेता सुधीर सूरी की हत्या के बाद प्रशासन से मिला परिवार, देखें विडियो 

    अमृतसरः हिंदू नेता सुधीर सूरी की हत्या के बाद आज प्रशासन परिवार द्वारा दिया गया मैमोरंडम रिसीव  कर लिया है। प्रशासन ने परिवार के किसी एक मैंबर को सरकारी नौकरी देने का भी आश्वासन दिया है। सुरक्षा के साथ जुड़ी सारी मांगे मान ली गई हैं और कहाकि कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उस खिलाफ कारवाई की जाएगा। जिसके बाद परिवार की ओर से फैसला लिया गया कि सुधीर सूरी का अंतिम कल दोपहर 12 बजे दुर्ग्याणा मंदिर में कर दिया जाएगा। कहा जा रहा है कि सुधीर सूरी को शहीद का दर्जा देने के लिए प्रशासन द्वारा केंद्र सरकार को लिखित पत्र भेजा जाएगा। 

  • पंजाबः सरकारी स्कूल के बाथरूम में बेहोश मिला दूसरी कक्षा का छात्र, हालत गंभीर

    पंजाबः सरकारी स्कूल के बाथरूम में बेहोश मिला दूसरी कक्षा का छात्र, हालत गंभीर

    लुधियानाः गांव सुनेत में स्थित सरकारी प्राथमिक स्कूल के बाथरूम में दूसरी कक्षा का छात्र बेसुध मिला। जिसके बाद स्कूल के स्टाफ ने उसे दयानंद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। छात्र वेंटिलेटर पर है। इस घटना को लेकर छात्र के पिता चिराग ने बताया कि उसके बेटे के गले में रस्सी जैसे निशान हैं। उन्हें शक है कि किसी ने उसकी हत्या का प्रयास किया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्कूल के कर्मचारियों ने उन्हें बेटे के बेसुध हालत में मिले की जानकारी नहीं दी।

    बता दें कि छुट्‌टी के समय जब बेटा घर न पहुंचा तो उसकी मां उसे तालाश करते हुए स्कूल पहुंची। उसे स्कूल पहुंचने पर पता चला कि बेटे को रघुनाथ अस्पताल दाखिल करवाया गया है। सूचना पर सराभा नगर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। छात्र की पहचान मोहम्मद महफूज के रूप में हुई है। स्कूल स्टाफ के मुताबिक दोपहर में लड़का बाथरूम गया था। जब वह नहीं लौटा तो स्कूल स्टाफ ने उसकी तलाश शुरू कर दी। उन्होंने उसे बाथरूम में बेहोश पाया और रघुनाथ अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखथे हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया।

    पीड़िता के पिता चिराग ने कहा कि दोपहर में घर नहीं लौटने पर उन्होंने बेटे की तलाश शुरू कर दी। लड़के की तलाश में स्कूल पहुंचने पर उन्हें घटना की जानकारी प्राप्त हुई। उन्होंने दावा किया कि लड़के की गर्दन पर गला घोटने जैसे निशान हैं। स्कूल के हेडमास्टर हरजीत सिंह ने कहा कि वह अपने कार्यालय में मौजूद थे। इसी दौरान एक शिक्षक हरप्रीत कौर ने उन्हें छात्र के बारे में बताया। वह उसे अस्पताल ले गया और अपनी जेब से अस्पताल के बिलों का भुगतान भी किया।

    हरजीत सिंह ने कहा कि स्कूल में सीसीटीवी लगे हैं, लेकिन जिस एरिया में लड़का बेहोश पाया गया, वह सीसीटीवी की कवरेज में नहीं है। स्कूल स्टाफ ने बताया कि बाथरूम के पास निर्माण कार्य चल रहा था, लेकिन किन्हीं कारणों से वह ठप हो गया। मौके पर अभी भी बजरी, बालू और अन्य निर्माण सामग्री पड़ी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि छात्र बजरी पर फिसलकर किसी चीज से उलझ गया होगा। थाना सराभा नगर के एसएचओ सतबीर सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। वे चोटों की असलियत जानने के लिए मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं

  • कार चालक से नगदी मिली 

    कार चालक से नगदी मिली 

    ऊना/सुशील पंडित: हरोली के बाथडी में एक कार से 5,26970 रुपए एसएसटी टीम -2 ने नाकाबंदी के दौरान बरामद किए। जब टीम ने बेला वाथड़ी में नाका लगाया हुआ था तो हिमाचल पंजाब की सीमा पर गाड़ी को रुकने का इशारा किया।   तलाशी किए जाने पर कार चालक विनय कुमार निवासी खेड़ा कलमोट जिला रोपड़ पंजाब से नगदी के बारे पूछताछ की गई तो इस नकदी से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा पाया। एसडीएम हरोली गौरव शर्मा ने बताया कि इस राशि को जिला कोषागार कार्यालय में जमा करवा दिया गया है।
  • भाजपा के नेता अपने क्षेत्र के विकास के लिए करते हैं जद्दोजहद : सतपाल सिंह सत्ती 

    भाजपा के नेता अपने क्षेत्र के विकास के लिए करते हैं जद्दोजहद : सतपाल सिंह सत्ती 

    रविवार को भाजपा चुनाव प्रचार के लिए पहुंचेगें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह  

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सतपाल सिंह सत्ती ने शनिवार को नगर परिषद संतोषगढ़ में डोर टू डोर प्रचार अभियान के तहत अपने पक्ष में मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने मौजूदा सरकार के 5 वर्ष के कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र के लिए जुटाई गई उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा की प्रदेश और केंद्र सरकारों ने केवल मात्र विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि समूचे प्रदेश के लिए दिल खोलकर विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। सपा सिंह सत्ती ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के लिए कांग्रेस के नेता आज एक भी विकास कार्य नहीं गिनवा पा रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस में यही फर्क है कि भाजपा के नेता अपने क्षेत्र के विकास के लिए जद्दोजहद करते हैं जबकि कांग्रेस के नेता अपने अस्तित्व की जंग अपनी ही पार्टी में लड़ते रहते हैं।
    उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं की आपसी लड़ाई में हमेशा विधानसभा क्षेत्र की जनता के हितों को बलि चढ़ाया गया है। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि इस बार हिमाचल प्रदेश में विवाद बदल रहा है और प्रदेश में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापस ही कर रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में करीब 2500 करोड रुपए की योजनाओं को जनता को समर्पित किया गया है जबकि आने वाली भाजपा सरकार के समय विधानसभा क्षेत्र को मॉडल विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने नगर परिषद मेहतपुर बसदेहड़ा में रविवार को प्रस्तावित भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे की तैयारियों का भी जायजा लिया। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस दौरे के दौरान भारी संख्या में जनता नगर परिषद मेहतपुर बसदेहड़ा के मैदान में पहुंचेगी।
  • हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने जारी किया प्रतिज्ञा पत्र 

    हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने जारी किया प्रतिज्ञा पत्र 

    हिमाचल,हिमाचलियत और हम वचन निभाएंगे: मुकेश अग्निहोत्री

    ऊना/सुशील पंडित: निजी होटल में करवाई गई एक प्रेस वार्ता में कांग्रेसी नेता और हरोली से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में हिमाचल कांग्रेस का प्रतिज्ञा पत्र जारी किया गया। जिसमें उन्होंने कहा कि हिमाचल, हिमाचलियत और हम वचन निभाएंगे, यह प्रतिज्ञा पत्र में कहा गया है। इस प्रतिज्ञा पत्र में मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हमने सभी वर्गों को तरजीह देते हुए महंगाई से निपटने के उपाय कर्मचारी कल्याण, महिला सशक्तिकरण, रोजगार, पुलिस एवं कानून व्यवस्था, पत्रकार कल्याण योजना, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा प्रणाली उच्च तकनीकी शिक्षा, समाज कल्याण योजनाएं, वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष योजनाएं, सेवानिवृत्त सैनिक एवं अर्धसैनिक बल योजना, पेंशनभोगी कल्याण योजना, नशा उन्मूलन कार्यक्रम, युवा व खेलकूद योजना, जनजातीय दलित एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए कई योजनाओं का समावेश कर कांग्रेस ने अपना महत्वपूर्ण प्रतिज्ञा पत्र जारी किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो 10 ग्रंटियां दी है साक्षर उन पर अमल करते हुए जितनी योजनाएं हमने इस प्रतिज्ञा पत्र में बताई हैं उनके ऊपर कांग्रेस हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य योजना बनाकर काम करेगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा प्रतिज्ञा पत्र में हिमाचल,हिमाचलियत और हम के माध्यम से खेती और बागवानी डेयरी विकास पशुपालन, मत्स्य पालन, पर्यटन परिवहन व्यवस्था, वन एवं पर्यावरण संरक्षण, उद्योग, बिजली, ग्रामीण व शहरी विकास, खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता मामले, खनन, जल संसाधन और संस्कृति एवं परंपराएं, साहित्य भाषा और बोली तथा देवस्थान और तीर्थ यात्राएं जैसी योजनाओं को कार्य रूप देकर अमलीजामा पहनाया जाएगा।
    इस पत्रकार वार्ता में जिला ऊना के पांचों विधानसभा क्षेत्रों से प्रत्याशी या उनके प्रतिनिधि शामिल हुए जिसमें जिलाध्यक्ष भी शामिल रहे।
    इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस की प्रवक्ता विंग कमांडर अनुमा आचार्य, प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष एवं प्रत्याशी सतपाल रायजादा उना सदर, सुदर्शन बबलू प्रत्याशी चिंतपूर्णी विधानसभा,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रणजीत राणा, विधानसभा कुटलैहड़ से प्रत्याशी देवेंद्र भूट्टो की ओर से विजय डोगरा प्रवक्ता प्रदेश कांग्रेस कमेटी, महेश्वर चौहान प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी जिला ऊना कांग्रेस एवं प्रदेश युवा अध्यक्ष निगम भंडारी उपस्थित रहे।
  • हिमाचल प्रदेश के लोग महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त: राजेंद्र राणा 

    हिमाचल प्रदेश के लोग महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त: राजेंद्र राणा 

    कुटलैहड़ से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो के लिए मांगा समर्थन 

    ऊना/सुशील पंडित: कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं स्टार प्रचारक राजेंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश में जिस प्रकार से कांग्रेस की आंधी चल रही, उसमें साफ है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाना तय है। शनिवार को कांग्रेस पार्टी के प्रदेश से प्रचारक अध्यक्ष राजेंद्र राणा द्वारा बंगाणा में भारी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों ने भाजपा का सूफड़ा साफ करने का मन बना लिया है। हिमाचल प्रदेश के लोग महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त हैं। और उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपनी कुर्सी बचाने की खातिर जनता से गोल्डन चांस मांग रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्ष के बाद भी क्षेत्र के विकास के लिए कुछ नहीं कर पाए।

    अगर कोई फरियादी उनके पास जाता है तो सिर्फ उसे आश्वासन ही मिलता है और उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ में ट्रैक्टर की सब्सिडी को लेकर एक महा घोटाला हुआ है क्षेत्र के युवाओं के लिए ना तो कोई खेल मैदान ना पाए और ना ही कोई उद्योग उन्होंने कहा कि मैं आश्वासन दिलाता हूं हम बड़ी ईमानदारी से काम करेंगे जो 20 साल में नहीं किया गया वह एक वर्ष में करके दिखाएंगे। उन्होंने नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए बंगाणा, बाबा डेरा, नारी, विश्वकर्मा मंदिर ,झलेडा्, रैंसरी, रविदास मंदिर में जनता से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो को समर्थन देने की अपील कर रहे हैं।इन नुक्कड़ सभाओं में भारी जनसमूह देखने को मिल रहा है। इस मौके पर देवेंद्र भुट्टो, रामआसरा ब्लॉक प्रधान कांग्रेस, धर्मेंद्र पटियाल, प्रदेश प्रवक्ता डॉ विजय डोगरा, प्रदेश सचिव देसराज गौतम, देशराज मोदगिल ,सुमित शर्मा, सुरेंद्र ठाकुर, विवेक शर्मा, विवेक मींका, कार्यकारी अध्यक्ष ब्लॉक , रुमेल धीमान, युवा प्रधान मनीष बैंस, सत्या देवी जिला परिषद, गोपाल सैनी युवा नेता, कांग्रेस सेवा दल के से दौलतराम सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
  • पाकिस्तान में बैठे आतंकी गोपाल सिंह चावला पर पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    पाकिस्तान में बैठे आतंकी गोपाल सिंह चावला पर पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    अमृतसरः हिंदू नेता सुधीर सूरी के मर्डर केस को लेकर पाकिस्तान में बैठे आतंकी गोपाल सिंह चावला ने बीत दिन विवादित बयान दिया था। जिसके बाद आज पंजाब पुलिस ने आतंकी गोपाल सिंह चावला पर बड़ी कार्रवाई की है। पंजाब पुलिस ने गोपाल सिंह चावला पर मामला दर्ज कर लिया है। गौर हो आतंकी चावला विदेश में बैठे लखबीर लंडा का खास है। खालिस्तानी आतंकी चावला ने सोशल मीडिया पर सूरी की मौत के बाद बधाई दी है।

    आतंकी चावला ने कत्ल करने वाले की खूब तारीफ की है। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर कई चेहरे सामने आ गए हैं, जिन्होंने सुधीर सूरी की मौत की जिम्मेदारी भी ली है। तरनतारन से कनाडा जाकर बसे और गैंगस्टर से आतंकी बने लखीबर ने लंडा हरिके अकाउंट से एक पोस्ट कर कहा है कि यह तो सिर्फ शुरुआत है।

    उसने अपनी पोस्ट में धमकी दी है कि जो सिख कौम या किसी भी अन्य धर्म के बारे में बुरा बोलते हैं, वे सभी तैयारी रखें। सभी की बारी आएगी। सिक्योरिटी लेकर यह ना समझें कि बच जाएंगे। अभी तो शुरुआत हुई है, हक लेना अभी बाकी है। इस तरह से खालिस्तानी पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे है।

  • जयराम सरकार की बदौलत बदली हरोली की तस्वीर    

    जयराम सरकार की बदौलत बदली हरोली की तस्वीर    

    ऊना/सुशील पंडित: विधानसभा क्षेत्र हरोली से भाजपा प्रत्याशी प्रोफेसर राम कुमार ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी व प्रदेश की जयराम सरकार की बदौलत हरोली की तस्वीर बदली है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल को एम्स,वल्क ड्रग पार्क व वंदे भारत प्रिंट सहित कई सौगातें दी है। वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रयासों से हरोली क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है।

    प्रोफेसर रामकुमार ने विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चला कर अपने लिए समर्थन मांगा प्रोफेसर राम कुमार ने कहा कि इस बार हिमाचल ने बरसों पुरानी रिवायत टूटेगी और भाजपा रिपीट करने में कामयाब होगी। भाजपा प्रत्याशी राम कुमार ने कहा कि पांच वर्ष हरोली के लोगों की दिन-रात सेवा की है। प्रोफेसर राम कुमार ने कहा कि हरोली में वर्ग ड्रग पार्क के शिलान्यास होने पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अपनी नुक्कड़ जनसभाओं में प्रोफेसर रामकुमार भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्थन देने की अपील कर रहे हैं।