कार चालक से नगदी मिली 

ऊना/सुशील पंडित: हरोली के बाथडी में एक कार से 5,26970 रुपए एसएसटी टीम -2 ने नाकाबंदी के दौरान बरामद किए। जब टीम ने बेला वाथड़ी में नाका लगाया हुआ था तो हिमाचल पंजाब की सीमा पर गाड़ी को रुकने का इशारा किया।   तलाशी किए जाने पर कार चालक विनय कुमार निवासी खेड़ा कलमोट जिला रोपड़ पंजाब से नगदी के बारे पूछताछ की गई तो इस नकदी से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा पाया। एसडीएम हरोली गौरव शर्मा ने बताया कि इस राशि को जिला कोषागार कार्यालय में जमा करवा दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *