Blog

  • स्वतंत्रता दिवस पर कोरोना को लेकर गृह मंत्रालय ने राज्यों को दिए ये निर्देश

    स्वतंत्रता दिवस पर कोरोना को लेकर गृह मंत्रालय ने राज्यों को दिए ये निर्देश

    नई दिल्लीः देश में रोजाना कोविड-19 के औसतन 15,000 से अधिक मामले सामने आने के बीच केंद्र ने राज्यों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए कोई बड़ी सभा नहीं हो और सभी लोग कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करें।
    केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के प्रत्येक जिले के प्रमुख स्थानों पर ‘स्वच्छ भारत’ अभियान चलाने और स्वैच्छिक नागरिक भागीदारी के माध्यम से इन्हें ‘स्वच्छ’ बनाए रखने के लिए एक पखवाड़े और महीने भर तक जारी रखने को कहा है।मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘एहतियात के तौर पर कोविड -19 के खिलाफ, समारोह में बड़ी सभाओं से बचा जाना चाहिए। यह जरूरी है कि कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पालन किया जाए’’।

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार को अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के 16,561 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,42,23,557 हो गई है, जबकि उपचाराधीन मरीज 1,23,535 हैं। मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 49 लोगों की मृत्यु होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,26,928 हो गई है। मौत के इन 49 मामलों में वो 10 लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने संक्रमण से हुई मौत की सूची में डाले हैं।

    गृह मंत्रालय ने सरकारी विभागों और शैक्षणिक संस्थानों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाने के लिए वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाने को भी कहा है।

  • रामपुर में भूस्खलन से एक महिला की मौत, बच्चे सहित 4 घायल

    रामपुर में भूस्खलन से एक महिला की मौत, बच्चे सहित 4 घायल

    हिमाचल प्रदेश: शिमला जिले में रामपुर के रनपु गांव से आज लैंडस्लाइड़ की बड़ी खबर सामने आई है। जिसमें एक महिला की मौत हो गई है। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं तीन महिलाओं सहित एक बच्चा भी घायल हो गया है। इसके साथ ही पहाड़ो में भारी बारिश के चलते सोलन जिले में भी सड़क धंस गई है।

    बता दें कि, ये हादसा कालका- शिमला हाइवे पर हुआ है। वहीं, कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर बड़ोग बाईपास में टनल की ओर जाने वाली सड़क फिर धंस गई है। टनल बंद होने से अब वाहन चालकों को काफी दूरी तय करनी होगी। इससे हादसे होने का खतरा पैदा हो गया है।

    दरअसल, कालका शिमला NH हाईवे के सोलन-कुमारहट्टी बाईपास पर फिर से दोनों और का ट्रैफिक चलाया जा रहा है। जहांटनल को जाने वाली सड़क के धंसने से बंद होने बाद ट्रैफिक व्यवस्था की गई है। हालांकि, इससे पहले इस सड़क पर चंडीगढ़ की ओर आने वाला एक तरफ के ट्रैफिक को ही चलाया जा रहा था। जबकि शिमला से चंडीगढ़ की ओर जाने वाले ट्रैफिक को टनल से चलाया जा रहा था।

  • पंजाबः मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में चली गोलियां, 6 घायल

    पंजाबः मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में चली गोलियां, 6 घायल

    मलोट: जिलें में स्थित गांव कोलियांवाला से बड़ी ख़बर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक गांव में पानी की वारी को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। इस मामूली से विवाद ने इतना भयानक रूप धारण कर लिया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस खून टकराव में 6 लोग जख्मी हुए।

    बताया जा रहा है कि घायलों को गोलियों के छर्रे लगे हैं। जख्मी लोगों को अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया है। जानकारी के अनुसार पिछले डेढ़ वर्ष से पानी को लेकर झगड़ा चल रहा है। इस दौरान डीएसपी का कहना है कि दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेशों पर इन्हें पानी की सप्लाई शुरू करवा दी गई थी। लेकिन आज हुए विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बयान लिए जाएंगे।

  • पंजाबः विजीलैंस ब्यूरो ने रिश्वत लेते ASI को किया गिरफ्तार

    पंजाबः विजीलैंस ब्यूरो ने रिश्वत लेते ASI को किया गिरफ्तार

    बरनाला: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने जिला बरनाला के थाना शहना में तैनात एएसआई जोगिंदर सिंह को 4000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि शहना निवासी जुगराज सिंह की शिकायत पर आरोपी एएसआई जोगिंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

    शिकायतकर्ता ने विजिलेंस से शिकायत की थी कि कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की, जिसकी शिकायत पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एएसआई जोगिंदर सिंह रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायतकर्ता ने यह भी कहा कि वह इस काम के बदले एएसआई को पहले ही 2500 रुपए दे चुका है और अब कार्रवाई करने के लिए 4000 रुपए और मांग रहा है।

    उन्होंने बताया कि शिकायत में प्राप्त तथ्यों और साक्ष्यों की जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो रेंज पटियाला की टीम ने 2 सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी एएसआई को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध विजिलेंस ब्यूरो थाना पटियाला में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

  • किराये के घर पर18% टैक्स को लेकर सरकार ने जारी किया बयान, जानें सच, GST लगेगा या नहीं

    किराये के घर पर18% टैक्स को लेकर सरकार ने जारी किया बयान, जानें सच, GST लगेगा या नहीं

    नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि मकान के किराए पर कोई जीएसटी नहीं है और मकान के किराए पर 18 फीसदी जीएसटी की खबरें झूठी हैं। सरकार ने कहा है कि जब भवन को व्यावसायिक उपयोग के लिए किराए पर दिया जाता है, तो उस पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगाया जाता है।

    बता दें कि इससे पहले एक सोशल मीडिया पर ख़बर वायरल हो रही थी, जिसमें कहा गया कि जीएसटी काउंसिल की हाल ही हुई बैठक में जीएसटी से जुड़े कई नियमों में बदलाव किया गया था। जिसमें घर के किराए से जुड़े नियम शामिल हैं। नियमों के मुताबिक कुछ खास स्थितियों में घर के किराए पर जीएसटी चुकाना होगा। जिसमें कारोबार के लिए या कंपनी को किराये पर घर देना शामिल है।

    नियमों के मुताबिक अगर कोई किरायेदार जिसमें शख्स या छोटा कारोबारी कोई भी शामिल हो सकता है, जीएसटी के तहत रजिस्टर्ड है तो उसे किराए पर जीएसटी चुकाना होगा। हालांकि किरायेदार भुगतान किए गए जीएसटी को इनपुट टैक्स क्रेडिट के तहत डिडक्शन के रूप में क्लेम कर सकता है। वहीं अगर घर अपने खुद के इस्तेमाल के लिए किराये पर लिया जा रहा है तो कोई टैक्स नहीं पड़ेगा। 

  • बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना किसी भी सरकार की प्राथमिक जिम्मेवारी: अनिल मनकोटिया

    बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना किसी भी सरकार की प्राथमिक जिम्मेवारी: अनिल मनकोटिया

    ऊना/सुशील पंडित: आम आदमी पार्टी जिला ऊना इकाई द्वारा आज जिला मुख्यालय पर प्रदेश में बिगड़ते स्वास्थ्य सुविधाओं के हालत पर जिला सचिव अनिल मनकोटिया की अगुवाई में धरना प्रदर्शन किया। ऊना जिला में विभिन्न छोटे बड़े स्वास्थ्य केंद्रों की हालत दयनीय है कहीं डॉक्टर नहीं तो कहीं अल्ट्रा साउंड सिटी स्कैन की मशीनें खराब पड़ी हैं। मजबूरी में आम आदमी को प्राइवेट अस्पतालों की लूट का शिकार होना पड़ता है।

    प्राइवेट अस्पताल मनमर्जी की फीस वसूलते हैं जिसके ऊपर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना किसी भी सरकार की प्राथमिक जिम्मेवारी होती है। लेकिन सरकार कुंभकर्ण की नींद सोई हुई है। ऊना जिला से कैबिनेट मिनिस्टर होने के बावजूद सरकार का आम आदमी की पीड़ा एवम समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। जिला में बहुत से स्वास्थ्य केंद्र ऐसे हैं जिनका ढांचा जल्द से जल्द दुरुस्त करने की आवश्यकता है।

    आम आदमी पार्टी इससे पहले भी कई बार क्षेत्रीय अस्पताल ऊना और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में बुनियादी सुविधाओं की ज़रूरत का मुद्दा उठा चुकी है। लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार इस तरफ ध्यान देने की बजाय भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने में व्यस्त है। आम आदमी पार्टी तमाम हिमाचल प्रदेश की जनता से इस मुद्दे पर एकजुट होने और पार्टी के इस आंदोलन में सहयोग की अपील करती है ताकि आने वाले समय में प्रदेश से इस भ्रष्ट सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया जाए और आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में एक ईमानदार और मेहनतकश जनता के हक में नीतियां बनाने वाली सरकार का निर्माण किया जा सके । इस प्रदर्शन में लोकसभा अध्यक्ष राज ठाकुर राज्य उपाध्यक्ष कुलदीप शर्मा , ईशान ओहरी ,मनीष मनकोटिया ,विजय अजय भारती, अजेंदर भारती आदि ने हिस्सा लिया।

  • एनसीसी कैडेट ने ऊना में निकाली तिरंगा यात्रा

    एनसीसी कैडेट ने ऊना में निकाली तिरंगा यात्रा

    ऊना/सुशील पंडित: छठी हि.प्र. (I) एनसीसी यूनिट ऊना के कैडेट द्वारा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऊना से “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत “तिरंगा यात्रा” का आयोजन किया गया। जिस में मुख्य रूप से महाविद्यालय प्राचार्य सतदेव द्वारा तिरंगा लहराया गया और यात्रा का शुभारंभ किया गया।

    जिस में कैडेट ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए देशभक्ति के जयघोष लगाए।इस मौक़े पर महाविद्यालय के एएनओ अश्विनी कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि जब जब देश में विपत्ति आई है तब एनसीसी के कैडेट कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है। कोरोना काल के दौरान भी एनसीसी द्वारा अहम भूमिका निभाई गई थी। इस मौक़े पर एसयूओ धीरज कुमार धीमान, सारजेंट दिवेद्र जयसवाल, सीपीएल अनुराग पाठक, काजल व अन्य कैडट शामिल रहे।

  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बदोली में आजादी अमृत महोत्सव पर हुए विभिन्न कार्यक्रम

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बदोली में आजादी अमृत महोत्सव पर हुए विभिन्न कार्यक्रम

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना (हिमाचल प्रदेश) में आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें तिरंगा यात्रा, भाषण प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रदर्शनी, नशा मुक्ति अभियान की शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम में सभी अध्यापकों, विद्यालय प्रबंधन समिति से सदस्यों व पंचायत सदस्यों ने भाग लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र प्रेम हमारा परम कर्तव्य है, हमें अपने राष्ट्र पर गर्व होना चाहिए। नशों से बचना चाहिए। अच्छे नागरिक बनकर देश की सेवा करने का संदेश दिया। इस मौके पर सभी स्कूल अध्यापकों व छात्रों ने भाग लिया।

  • पंजाब में शुरू हुआ एशिया का सबसे बड़ा CBG Plant

    पंजाब में शुरू हुआ एशिया का सबसे बड़ा CBG Plant

    चंडीगढ़ः पंजाब के संगरूर जिले में एशिया का सबसे बड़ा संपीड़ित बायो-गैस (सीबीजी) संयंत्र चालू किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि 33.23 टन सीबीजी प्रतिदिन की कुल क्षमता वाले इस प्लांट को भूतल कलां (संगरूर) गांव में अप्रैल, 2022 में चालू कर दिया गया है। इस संयंत्र से सीबीजी का वाणिज्यिक उत्पादन शुरू हो गया है, जिसकी आपूर्ति इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के आउटलेट को की जा रही है। इसके अलावा, पेडा ने पराली के स्थायी और टिकाऊ समाधान के लिए धान के भूसे और अन्य कृषि अपशिष्ट के आधार पर प्रति दिन 492.58 टन की कुल क्षमता के साथ 42 और सीबीजी परियोजनाओं को भी आवंटित किया है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा। 

    कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने कहा कि इन परियोजनाओं से करीब 1200 करोड़ रुपये के निजी निवेश की उम्मीद है। इसके अलावा 8000 कुशल/अकुशल व्यक्तियों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगेेेे। इन परियोजनाओं से ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन भी कम होगा और कृषि अपशिष्ट से किसानों की आय में वृद्धि से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। पेडा के मुख्य कार्यकारी सुमित जारंगल ने कहा कि दो और संयंत्रों की कुल क्षमता 14.25 टन सीबीजी प्रतिदिन 2022-23 में पूरा होने की संभावना है और बाकी परियोजनाओं के अगले तीन वर्षों में चालू होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इन सभी परियोजनाओं से प्रतिदिन 492.58 टन सीबीजी का उत्पादन होगा और सालाना लगभग 16.5 लाख टन धान की पराली की खपत होगी।

    इसके अलावा, इन सीबीजी संयंत्रों में उत्पादित जैविक खाद का उपयोग जैविक खेती के लिए किया जाएगा, जिससे स्थानीय सहायक उद्योगों को फलने-फूलने में मदद मिलेगी। अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब में कृषि कचरे पर आधारित सीबीजी परियोजनाओं की अपार संभावनाएं हैं और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने बठिंडा जिले में धान की पराली और अन्य कृषि कचरे के आधार पर प्रति दिन 100 केएल लॉन्च किया है। 2जी एथेनॉल क्षमता वाला एक प्रोजेक्ट स्थापित किया जा रहा है, जिसे फरवरी 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा। इस परियोजना से सालाना करीब 2 लाख टन धान की पराली की खपत होगी।

    उन्होंने कहा कि राज्य में 10 टन प्रतिदिन की क्षमता वाली लगभग 300 और परियोजनाएं स्थापित की जा सकती हैं, जिसके लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य एनआरएसई को मंजूरी दे दी है। NITI-2012 के तहत, स्टांप शुल्क और पंजीकरण शुल्क के अलावा, CLU और ईडीसी इन्वेस्ट पंजाब में वन स्टॉप क्लीयरेंस सिस्टम जैसी कई सुविधाएं और रियायतें दी जा रही हैं जिनमें शुल्क से छूट भी शामिल है।

  • पंजाबः CM Mann ने महिलाओं को दिया तोहफा, किया ये ऐलान

    पंजाबः CM Mann ने महिलाओं को दिया तोहफा, किया ये ऐलान

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने महिलाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सीएम मान ने राखी के त्यौहार पर 6000 आंगनवाड़ी वर्करों की नौकरियां निकलाने का ऐलान किया है। सीएम भगवंत मान आज रखड़ पुनेयां समारोह के लिए आज बाबा बकाला पहुंचे हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पंजाब की महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान करते हुए आंगनबाडी में 6 हजार भर्तियों का ऐलान किया है। 

    उन्होंने कहा कि यह नौकरियां उन्हीं अभ्यर्थियों को मिलेंगी, जो इसके काबिल होगी। न किसी जुगाड़ से न ही रिश्वत से काम होगा। न ही किसी सिफारिश से यह नौकरी मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगले सप्ताह 4300 नए पुलिस कर्मियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में 16 मेडिकल कालेज खोले जाएंगे। इससे पहले पंजाब में 9 मेडिकल कालेज हैं।

    16 नए कालेज मिलाकर कुल 25 कालेज हो जाएंगे। उन्होंने कहा इसके बाद प्रत्येक जिले को एक मेडिकल कालेज जरूर टच करेगा। किसी को विदेश में जाकर मेडिकल की शिक्षा हासिल करने के लिए जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा दो कम्युनिटी कालेज भी खोले आएंगे, जिसमें एक मलेरकोटला में मेडिकल कॉलेज होगा और दूसरा कलानौर में खेती-बाड़ी कालेज खोला जाएगा।

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संबोधित करते हुए अकाली-कांग्रेसियों पर निशाना साधा। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि अकाली-कांग्रेसियों के बीच कुश्ती का खेल चल रहा है। मान ने कहा कि पिछली सरकारों ने जनता को लूटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पुरानी फाइलें देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इस बीच उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र से जिस काम के लिए पैसा आएगा वह पैसा उसी पर खर्च किया जाएगा।