Blog

  • पंजाब: पुलिस ने चलाई गोली, युवक घायल

    पंजाब: पुलिस ने चलाई गोली, युवक घायल

    डेराबस्सी। डेराबस्सी में हैबतपुर रोड पर गुलमोहर सिटी के बाहर रविवार रात चेकिंग के दौरान दो बहनें और एक के पति के साथ पुलिस की कहासुनी हो गई। इस दौरान मुबारकपुर पुलिस इंचार्ज एसआई बलविंदर सिंह ने फायर कर दिया। गोली लड़की के भाई हितेश की टांग पर लगी। हाथापाई में दोनों बहनों को चोटें आई हैं, जबकि कॉन्स्टेबल साबरदीन को भी चोट आई हैं। चारों को डेराबस्सी के सिविल अस्पताल ले जाया गया।

    घायल हितेश को जीएमसीएच-32 किया रेफर 

    गोली लगने के कारण घायल हुए 24 साल के हितेश को जीएमसीएच-32 रेफर किया गया है। मामला रात करीब 9:30 बजे का है। तरनतारन निवासी अक्षय के मुताबिक वह अपनी पत्नी पूजा और साली दिव्या के साथ आइसक्रीम खा रहा था। इसी बीच पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी आई, जिसमें 3 लोग थे। एसआई बलविंदर सिंह ने आकर उसके बैग की तलाशी देने को कहा। पत्नी पूजा ने विरोध किया तो पुलिस ने बदसलूकी करते हुए उसे सड़क पर गिरा दिया।

    पूजा और दिव्या को पीट रही थी पुलिस, विरोध किया तो एसआई ने चलाई गोली: अक्षय

    अक्षय के मुताबिक वह भागकर घर से पूजा की मां और उसके भाई हितेश को बुला लाया। जब वापस लौटा तो पुलिस पूजा और दिव्या को पीट रही थी। हितेश ने इसका विरोध किया तो एसआई ने गोली चला दी, जो उसकी जांघ में लगी। थोड़ी देर में ही और पुलिस फोर्स बुला ली गई। हितेश के अलावा उसकी बहन पूजा और दिव्या को भी चोटें आई हैं। दोनों बहनों का आरोप है कि पुलिसवालों ने उन्हें पिस्टल के बट मारे।

    पेट्रोलिंग गाड़ी के चालक काॅन्स्टेबल साबरदीन के अनुसार वे पेट्रोलिंग कर रहे थे। गुलमोहर सिटी गेट के सामने भीड़ जमा थी। इंचार्ज ने इसका कारण पूछा तो पूजा नामक लड़की उनके गले पड़ गई। गाली देने लगी और उनकी वर्दी को हाथ डाला। वह बचाव करने आया तो उसकी भी वर्दी फाड़ दी गई।

    लड़की ने बदसलूकी की और मेरी वर्दी फाड़ी: एसआई बलविंदर

    एसआई बलविंदर सिंह ने कहा- पुलिसफोर्स न मंगवाते तो हमारा बच निकलना बेहद मुश्किल था। “लड़की ने बदसलूकी की और मेरी वर्दी फाड़ी। उसका पति सोसायटी में घुसकर कुछ और युवकों को ले आया। हम उनके बीच बुरी तरह घिर गए थे। सेल्फ डिफेंस में अपने पिस्तौल से गोली कमर के नीचे चलाई। लड़कियों के जानकारों ने उनकी पेट्रोलिंग गाड़ी भी बुरी तरह तोड़ डाली। अगर और पुलिस फोर्स न मंगवाते तो हमारा मौके से बच निकलना बेहद मुश्किल था।”

  • ट्विटर ने किसानों के ट्विटर 2 ट्रैक्टर अकाउंट किया बंद

    ट्विटर ने किसानों के ट्विटर 2 ट्रैक्टर अकाउंट किया बंद

    चंडीगढ़। ट्विटर ने संयुक्त किसान मोर्चा का ट्विटर अकाउंट ट्रैक्टर 2 ट्विटर बंद कर दिया है। कहा जा रहा है कि यह कार्रवाई केंद्र सरकार के इशारे पर की गई है। इस टि्वटर अकाउंट का इस्तेमाल अक्सर किसान गतिविधियों और अन्य सामाजिक गतिविधियों के बारे में ट्वीट के जरिए करते थे। किसान नेता डॉ. दर्शनपाल ने अकाउंट बहाल करने की मांग की है और कहा है कि इस अकाउंट से कभी कुछ गलत ट्वीट नहीं किया गया।

    करीब 5 लाख थे फॉलोअर 

    किसान एकता मोर्चा के ट्विटर अकाउंट पर करीब 5 लाख फॉलोअर थे। वहीं ट्रैक्टर टू ट्विटर के 55 हजार फॉलोअर थे। इन दोनों अकाउंट के जरिए किसान आंदोलन के वक्त किसानों को बदनाम करने वालों को खूब जवाब दिया गया। इसके अलावा किसानों को जागरूक भी किया जाता रहा। ट्रैक्टर टू ट्विटर के जरिए आंदोलन के वक्त हर रोज हैशटेग दिए जाते थे। जिसके जरिए डिजिटल भी कृषि कानूनों के विरोध को ट्रेंड कराया जाता था। हालांकि यह अकाउंट विदेशों में चलते रहेंगे।

    कांग्रेस ने सवाल उठाए 

    जालंधर से कांग्रेस विधायक पूर्व मंत्री परगट सिंह ने इस पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि किसानों की आवाज उठाने वाला ट्विटर अकाउंट केंद्र सरकार के कहने पर ट्विटर इंडिया ने बंद कर दिया। यह बहुत शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि यह बोलने की आजादी के खिलाफ है।

  • आज का राशिफल, 27 जून 2022

    आज का राशिफल, 27 जून 2022

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आपको आय के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। आपको हर मामले में आत्मनिर्भर होकर ही आगे बढ़ना होगा। यदि आपने किसी के भरोसे किसी कार्य में निवेश किया,तो वह आपके लिए परेशानी भरा हो सकता है। आपके कुछ घरेलू मसले भी सुलझ जाएंगे। परिवार में किसी सदस्य के शादी विवाह की बात चल सकती है। जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं,उन्हे पदोन्नति जैसी कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको हर मामले में किसी भी विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर रहेगा।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। संतान या भाई-बहन के लिए भी आप कुछ सोच विचार करेंगे और उनसे संबंधित समस्याओं को पिताजी के सामने रखेंगे, तभी आप उनका समाधान खोज पाएंगे। इन सबके बीच आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सावधान रहना होगा। आपका कोई जमीन जायदाद से जुड़ा विवाद आज फिर से सिर उठाएगा और उसमें आपको राहत भी नहीं मिलेगी। आपकी शान शौकत में आज बढ़ोतरी होने के कारण आपके कुछ खर्चे भी बढ़ सकते हैं,लेकिन आपको आर्थिक मामलों में सावधान रहना होगा। यदि आपने पहले कभी किसी को धन उधार दिया था,तो वह आपको वापस मिल सकता है।

    मिथुन राशिफल। आज आप अपने में ही खोए रहेंगे,जिसके कारण आपका किसी भी कार्य में मन नहीं लगेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ अधिकारी आपसे खुश रहेंगे।आपको आज अक्समात धन लाभ हो सकता है। विधार्थी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर चितित रहेंगे।  संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी की तरक्की देखकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। छोटे व्यापारी अपने व्य्वसाय में लाभ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। आपको आज किसी नई योजना का पता चल सकता है।

    कर्क राशिफल। आज आप कामकाज को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। आपको किसी ना किसी व्यावसायिक अनुबंध से जुड़े रहेंगे,तो भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। आपको किसी मामले में विशेषज्ञ से सलाह की आवश्यकता होगी। आप आज मीठी वाणी का प्रयोग करके लोगों से अपना काम निकलवा सकते हैं,लेकिन परिवार में चल रही आपसी कलह को लेकर आपका मन दुखी रहेगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाएंगे,तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी जाएंगी।

    सिंह राशिफल। आज आपको किसी कार्य में अत्यधिक मेहनत करना पड़ेगा,तभी आप सफलता हासिल कर सकेंगे। यदि आपका कोई कोर्ट कचहरी अथवा कानून से संबंधित मामला है, तो उसमें आपको सावधान रहना होगा। आप मित्रों के साथ घूमने फिरने की योजना बनाएंगे। जिसमें आपको अपने जरूरी कागजातों को संभालकर रखना बेहतर रहेगा। आप अपनी संतान को कुछ जिम्मेदारियां सौपेंगे,जिन पर वह खरे उतरेंगे। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था,तो उनको उसे चुकाना मुश्किल होगा,इसलिए आपको सावधान रहना होगा।

    कन्या राशिफल। आज के दिन आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप किसी परिवार के सदस्य के मामले में आगे बढ़ चढ़कर बोलेंगे,जिसके बाद लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको किसी भी बहसबाजी में पड़ने से बचना होगा,नहीं तो आपका कोई अपना आपसे नाराज होगा। गृहस्थ जीवनजी रहे लोगों में सामंजस्य बना रहेगा,लेकिन आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे,जिसमें आपको सावधान रहना होगा। आपको आज किसी निवेश संबंधी योजना में धन का निवेश नहीं करना है।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आप अपने दिनचर्या में कुछ बदलाव करेंगे और अपने पिछले रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए प्रयास करेंगे और सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी और यदि आपको कोई किसी बात को लेकर चिंता सता रही थी,तो वह भी काफी हद तक समाप्त होगी। परिवार में किसी अहम मुद्दे को लेकर बहसबाजी हो सकती है। आपके ऊपर कुछ खर्च का बोझ भी बढ़ सकता है। आपको आज किसी दोस्त के साथ बाहर घूमने जाने से पहले माता-पिता से सलाह मशवरा करके जाना बेहतर रहेगा,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

    वृश्चिक राशिफल। आज आपको जल्दबाजी में किसी भी निर्णय को लेने से बचना होगा,नहीं तो वह बाद में आपके लिए नुकसानदायक होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ आलोचक आपकी आलोचना करने में लगे रहेंगे,लेकिन आपको पीछे मुड़कर नहीं देखना है। कामकाज में स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। विदेशों से आयात निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोगों को  मन मुताबिक लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी को आप कहीं घुमाने फिराने लेकर जाएंगे। यदि आपने पहले कभी किसी को धन उधार दिया था,तो वह आपको वापस मिल सकता है। ससुराल पक्ष के किसी सदस्य से आपकी झड़प हो सकती है।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको किसी महत्वपूर्ण जगह घूमने का मौका मिलेगा। संतान द्वारा आपका कोई सपना पूरा होगा व परिवार के किसी  सदस्य के लिए भी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं,क्योंकि उन्हें रिटायरमेंट मिल सकता है। पिताजी से बातचीत करते समय आपको उनकी सारी बातें सुननी व समझनी होगी। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं वह भी अपने साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे। भाइयों से चल रहे वाद विवाद को आज आपको समाप्त करना होगा। आप दिन का कुछ समय अपने मित्रों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में किसी किसी भी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा व अपने अधिकारियों को कुछ भी उल्टा या अपशब्द बोलने से बचना होगा। माताजी द्वारा आपको कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी,जिन्हें आप समय रहते पूरा करेंगे। परिवार में छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइशें करते नजर आएंगे,लेकिन विद्यार्थियों को अपने सीनियर्स की सलाह से काफी समस्याओं को आसानी से हल करेंगे,जो लोग अपने धन को निवेश करने की योजना बना रहे हैं,उन्हें किसी सरकारी योजना में धन लगाना बेहतर रहेगा।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को अपने अधिकारियों द्वारा कोई नया पदभार सौंपा जाएगा। यदि आप किसी नए कार्य में हाथ डालेंगे,तो उसे पूरा करके ही दम लेंगे। जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं,उन्हें अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहना होगा,क्योंकि वह उनकी छवि खराब करने की पूरी कोशिश करेंगे। आप अपने आस-पड़ोस के लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको आमदनी के कुछ नए स्त्रोत प्राप्त होंगे,जिन पर अमल करके आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सफल रहेंगे।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। आप वस्त्रों अथवा अन्य चीजों की खरीदारी पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। आज काफी समय बाद आपको किसी मनपसंद कार्य को करने का मौका मिलेगा,जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में यदि कुछ अनबन की स्थिति चल रही थी,तो वह भी समाप्त होगी। यदि आपके शरीर में कुछ कष्ट चल रहे थे,तो उनसे भी आपको राहत मिलती दिख रही है। आज आपको प्रभावशाली बनाए रखने में अपने कुछ विचारों को भी बदलना होगा। विद्यार्थियों का यदि किसी नए कोर्स में दाखिला लेना था,तो वह आसानी से मिल जाएगा।

  • PSPCL ने हिदायतों का उल्लंघन करने वाले 4 कर्मचारी किए निलंबित

    PSPCL ने हिदायतों का उल्लंघन करने वाले 4 कर्मचारी किए निलंबित

    चंडीगढ़। भ्रष्टाचार के विरुद्ध मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ज़ीरो टॉलरेंस नीति के अंतर्गत पंजाब के ऊर्जा मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने आज बताया कि पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने गुरतेज सिंह ए.ए.ई., मेहर चंद क्लर्क, संगीत सोहता क्लर्क और श्री मुक्तसर साहिब के बरीवाला डिस्ट्रीब्यूशन सब डिविजऩ के सभी अधिकारियों को कृषि नलकूप उपभोक्ताओं के लिए स्वैच्छिक प्रकटीकरण योजना सम्बन्धी वाणिज्यिक निर्देशों की घोर उल्लंघना करने के कारण निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही एक अन्य मामले में दिढ़बा डिवीजऩ की जूनियर इंजीनियर प्रनीत कौर को भ्रष्टाचार के आरोप के अंतर्गत निलंबित किया गया है।

    भ्रष्टाचार मामले में अब तक 45 सरकारी कर्मचारियों पर हो चुकी कार्रवाई

    मुख्यमंत्री ने पंजाब के सभी अधिकारियों को पहले ही निर्देश दिए हुए हैं कि लोगों को पारदर्शी और कुशल प्रशासन मुहैया करवाया जाए। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध ज़ीरो टॉलरेंस अपनाते हुए अपने कार्यकाल के थोड़े समय में ही अब तक 45 सरकारी अधिकारियों/कर्मचारियों और अन्यों को भ्रष्टाचार के आरोपों के अंतर्गत गिरफ़्तार किया है। मुख्यमंत्री ने अपना पद ग्रहण करने के पहले दिन से ही लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी और साफ़-सुथरा प्रशासन देने का वादा किया है, जिसके लिए कई पहल की गई हैं। उन्होंने लोगों को वाट्सऐप के द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध शिकायतें दर्ज करवाने की सुविधा देने के लिए भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन नंबर जारी किया था। यह हेल्पलाइन काफ़ी मददगार साबित हो रही है, क्योंकि लोग भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनी जंग में इसको एक उचित साधन के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं।

    वाट्सऐप पर मिली थी शिकायत: हरभजन सिंह

    हरभजन सिंह ने बताया कि पीएसपीसीएल को श्री मुक्तसर साहिब की बरीवाला डिस्ट्रीब्यूशन सब डिविजन के कामकाज में वाणिज्यिक निर्देशों की घोर उल्लंघना सम्बन्धी वाट्सऐप पर शिकायत प्राप्त हुई है। जांच के दौरान पीएसपीसीएल प्रवर्तन विंग बठिंडा ने पाया है कि श्री मुक्तसर साहिब की बरीवाला डिस्ट्रीब्यूशन सब डिविजन के अधिकारी कृषि नलकूप उपभोक्ताओं को प्राईवेट ठेकेदारों के द्वारा कृषि नलकूप कनेक्शनों के लोड को बढ़ाने के लिए टैस्ट रिपोर्ट देने के लिए मजबूर और परेशान कर रहे हैं, जोकि कृषि नलकूप उपभोक्ताओं के लिए शुरू की गई स्वैच्छिक प्रकटीकरण योजना के वाणिज्यिक निर्देशों की सरासर उल्लंघना है। एक अन्य मामले में एक उपभोक्ता द्वारा दिढ़बा की जूनियर इंजीनियर प्रनीत कौर के खि़लाफ़ एक कृषि नलकूप कनेक्शन का लोड बढ़ाने सम्बन्धी दी शिकायत के आधार पर मौके पर की गई पड़ताल के उपरांत आउट सोर्स ड्राईवर परगट सिंह की जेब में से 3000 रुपए बरामद हुए। पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियर प्रनीत कौर को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पीएसपीसीएल ने परगट सिंह के साथ आउट सोर्स व्हीकल कॉन्ट्रैक्ट भी तुरंत प्रभाव से वापस ले लिया है और परगट सिंह के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के लिए एसएचओ थाना दिढ़बा और डिप्टी सुपरीटेंडेंट पुलिस विजीलैंस संगरूर को लिखा है।

  • सिमरनजीत सिंह मान की  बिगड़ी तबीयत

    सिमरनजीत सिंह मान की  बिगड़ी तबीयत

    चंडीगढ़: पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के प्रत्याशी सिमरनजीत सिंह मान ने रविवार को जीत दर्ज की। इसी बीच, अब उनकी सेहत से जुड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, सिमरनजीत सिंह मान की सेहत खराब हो गई है, जिसके बाद उन्होंने अपने सारे कार्यक्रमों को फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया है।डॉक्टरों के मुताबिक उनके गले कुछ दिक्कत है, उन्हें फिलहाल ज्यादा बोलने से मना किया गया है। जिसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस न करने का निर्णय लिया है। हालांकि, जीत दर्ज करने के बाद सिमरनजीत मान ने सिद्धू मसेवाला के परिवार वालों से मिलने का फैसला किया है।  

    संगरूर लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में सिमरनजीत सिंह मान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी व राज्य में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार गुरमेल सिंह को 5,822 मतों से हराया। ‘आप’ अपनी यह सीट बचाने में असफल रही जहां से भगवंत मान को लगातार दो बार जीत मिली थी। यह नतीजा राज्य विधानसभा चुनाव में आप को शानदार जीत मिलने के महज तीन महीने बाद आया है। संगरूर में ‘आप’ को ऐसे समय हार मिली है जब वह पड़ोसी हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आक्रामक तरीके से प्रचार कर रही है। 

  • जालंधरः अफीम और नशीली गोलियों सहित 4 गिरफ्तार

    जालंधरः अफीम और नशीली गोलियों सहित 4 गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। थाना फिलौर की पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी नरिंदर सिंह ने बताया कि सतलुज पुल पर हाईटैक नाके के दौरान आई 20 गाड़ी नंबर पीबी 08 डीसी 6070 को रोका गया जिसमें गुरकिरत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह , हर्षदीप सिंह पुत्र गुरचरन सिंह वासी काऊके कलां दोनो वासी लुधियाना, तेजपाल सिंह पुत्र जगदीप सिंह वासी झेहड़ूचक्क लुधियाना सवार थे। तलाशी के दौरान पुलिस को तीनों साथियों से 80 ग्राम अफीम बरामद हुई है।

    इसी तरह अपरा के एएसआई परमजीत सिंह ने बलजिंदर कुमार उर्फ भिंदरी पुत्र जोगिंदर सिंह वासी ठकरकी कपूरथला को 80 नशीली गोलियों सहित काबू कर लिया। पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। 

  • एटीएम पर लोगों को ठगने वाला और सन्नी चोर गिरफ्तार

    एटीएम पर लोगों को ठगने वाला और सन्नी चोर गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। थाना रामामंडी की पुलिस ने चोरी और एटीएम में लोगों को ठगने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अरोपी सन्नी सेठी पुत्र प्रेम लाल वासी प्रताप पैलेस को चोरी की एक्टिवा नंबर पीबी 08 डीटी 7481 सहित काबू किया है। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि आरोपी सन्नी के ऊपर एनडीपीएस, चोरी और लूटपाट के 5 मुकद्दमें दर्ज हैं। 

    इसी तरह लोगों के एटीएम में कार्ड बदलकर पैसे निकलवाने वाले आरोपी दीपक कुमार पुत्र मिशरी लाल वासी 4 पैराडाईज कालोनी लम्मा पिंड को 7 एटीएम कार्ड सहित लम्मा पिंड से काबू किया है। पुलिस ने दोनो आरोपियों के ऊपर मामला दर्ज कर लिया है।

  • महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, कीमत सुन उड़ जाएंगे आपके होश

    महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, कीमत सुन उड़ जाएंगे आपके होश

    नई दिल्ली। आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका ने दो महीने में तीसरी बार ईंधन की कीमतों में भारी वृद्धि कर महंगाई की मार झेल रही देश की जनता पर और भार लाद दिया है। सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 50 व डीजल में 60 श्रीलंकाई रुपये की बढ़ोतरी की है। ताजा घोषणा से पेट्रोल की कीमत 470 श्रीलंकाई रुपये और डीजल की 460 श्रीलंकाई रुपये हो गई है। इस बीच, ईंधन की कमी से अगले सप्ताह तक सीमित फिलिंग स्टेशनों तक ही आपूर्ति होगी। 

    सरकार नियंत्रित सीलोन पेट्रोलियम कारपोरेशन (सीपीसी) ने ईंधन की बढ़ी दरें रविवार से लागू होने की पुष्टि की है। वहीं, श्रीलंका आइओसी ने भी इसी अनुपात में बढ़ोतरी की है। इससे पहले 24 मई को पेट्रोल की कीमतों में 24 प्रतिशत और डीजल में 38 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। 19 अप्रैल से ईंधन की कीमतों में यह तीसरी वृद्धि है।

    आपूर्तिकर्ताओं ने इसी सप्ताह तक पेट्रोलियम, डीजल पहुंचने की पुष्टि की थी, लेकिन बाद में लाजिस्टिक आदि कारणों का हवाला देते हुए समय पर आपूर्ति पूरा करने में असमर्थता व्यक्त की। मंत्री ने कहा कि अगली खेप पहुंचने तक सार्वजनिक परिवहन, बिजली उत्पादन और उद्योगों को प्राथमिकता के आधार पर ईंधन उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि अगले सप्ताह तक सीमित फिलिंग स्टेशनों को ईंधन की आपूर्ति होगी।

    पिछले कई दिनों से श्रीलंका में ईंधन की कमी है। आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में ईंधन की कमी होने से परिवहन व्यवस्था ठप है। सरकारी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम दिया गया है। पेट्रोल-डीजल की कीमत इतनी ज्यादा हो गई है कि लोगों को एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए हजार बार सोचना पड़ रहा है। श्रीलंका में पाकिस्तान से भी महंगा ईंधन मिल रहा है। जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो 16 जून से पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 233.89 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर और डीजल 263.31 (पाकिस्तानी रुपये) है। उसके हिसाब से श्रीलंका में पेट्रोल और डीजल की कीमत लगभग दोगुना हो गई है।

  • ਸਾਇੰਸ ਸਿਟੀ ਨਸ਼ਾ ਰੋਕੂ ਦਿਵਸ ਤੇ ਵੈਬਨਾਰ

    ਸਾਇੰਸ ਸਿਟੀ ਨਸ਼ਾ ਰੋਕੂ ਦਿਵਸ ਤੇ ਵੈਬਨਾਰ

    ਪੁਸ਼ਪਾ ਗੁਜਰਾਲ ਸਾਇੰਸ ਸਿਟੀ ਵਲੋਂ ਵਿਸ਼ਵ ਨਸ਼ਾ ਰੋਕੂ ਦਿਵਸ ਤੇ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੀ ਲਤ ਅਤੇ ਇਲਾਜ

    ਕਪੂਰਥਲਾ/ਚੰਦਰ ਸ਼ੇਖਰ ਕਾਲਿਆਂ: ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਹਲਾਤ” ਤੇ  ਵੈਬਨਾਰ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਵਿਚ  ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਵੱਖ ਵੱਖ ਵਿਦਿਅਕ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਦੇ 100 ਦੇ ਕਰੀਬ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਅਤੇ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਨੇ ਹਿੱਸਾ ਲਿਆ।  ਨਸ਼ਾ ਰੋਕੂ ਦਿਵਸ ਮਨਾਉਣ ਦਾ ਇਸ ਵਾਰ ਦਾ ਥੀਮ “ਸਿਹਤ ਅਤੇ ਮਾਨਵੀ  ਸਕੰਟ ਨੂੰ ਦਰਪੇਸ਼ ਨਸ਼ਾਖੋਰੀ  ਚੁਣੌਤੀਆਂ ਨਾਲ ਨਜਿੱਠਣਾ” ਹੈ। 

    ਇਸ ਮੌਕੇ *ਤੇ ਆਪਣੇ ਸ਼ੁਰੂਆਤੀ ਸੰਬੋਧਨ ਵਿਚ ਸਾਇੰਸ ਸਿਟੀ ਦੀ ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਜਨਰਲ ਡਾ. ਨੀਲਿਮਾ ਜੈਰਥ ਨੇ ਕਿਹਾ ਸਮਾਜ *ਤੇ ਪੈ ਰਹੇ ਨਸ਼ਿਆਂ ਮਾੜੇ ਪ੍ਰਭਾਵਾਂ ਪ੍ਰਤੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪੈਦਾ ਕਰਨ ਲਈ ਹਰ 26 ਜੂਨ ਨੂੰ ਵਿਸ਼ਵ ਪੱਧਰ *ਤੇ ਨਸ਼ਾਖੋਰੀ ਅਤੇ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੀ ਗੈਰ—ਕਾਨੂੰਨੀ ਤੱਸਕਰੀ  ਵਿਰੁੱਧ ਨਸ਼ਾ ਰੋਕੂ ਦਿਵਸ ਦਾ ਆਯੋਜਨ  ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੀ ਲਤ ਪੂਰੀ ਦੁਨੀਆਂ ਵਿਚ ਇਕ ਗੰਭੀਰ ਰੂਪ ਅਖਤਿਆਰ ਕਰ ਚੁੱਕੀ ਹੈ ਖਾਸ ਕਰਕੇ ਨੌਜਵਾਨ ਵਰਗ ਵਿਚ ਹਰ ਸਾਲ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਰੁਝਾਨ ਵਿਚ ਵਾਧਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਦਿਨ ਦੇ ਆਯੋਜਨ ਦਾ ਉਦੇਸ਼ ਤੱਥਾਂ ਦੀ ਖੋਜ ਅਤੇ ਅੰਕੜਿਆਂ ਦਾ ਸੰਚਾਰ ਕਰਨਾ ਹੈੈ ਤਾਂ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੀ ਲਤ ਵਿਚ ਫ਼ਸੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਮਦਦ ਕੀਤੀ ਜਾ ਸਕੇ । ਉਨ੍ਹਾਂ ਨਸ਼ਾ ਛਡਾਉਣ ਵਿਚ ਲੱਗੀਆਂ ਸਮਾਜਕ  ਜੱਥੇਬੰਦੀਆਂ, ਸੰਗਠਨਾਂ, ਥੈਰਪਿਸਟਾਂ ਅਤੇ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਨਸ਼ਿਆਂ ਤੋਂ ਪੀੜ੍ਹਤ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸਹਾਇਤਾ ਲਈ ਇਕੱਠੇ ਹੋ ਕੇ ਹੰਭਲਾ ਮਾਰੋ।

    ਡਾ. ਸੰਦੀਪ ਭੋਲਾ, ਡਿਪਟੀ ਮੈਡੀਕਲ ਕਮਿਸ਼ਨਰ, ਕਪੂਰਥਲਾ ਇਸ ਵੈਬਨਾਰ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਮੁਖ ਬੁਲਾਰੇ ਦੇ ਤੌਰ *ਤੇ ਹਾਜ਼ਰ ਹੋਏ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਹਾਜ਼ਰ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਅਤੇ ਅਧਿਆਪਕਾ ਨੂੰ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਲਤ ਇਕ ਬਹੁਤ ਵੱਡੀ ਬਿਮਾਰੀ ਹੈ  ਸਮਾਜ *ਤੇ ਵੀ ਬਹੁਤ ਵੱਡਾ ਬੋਝ ਹੈ। ਗੁੰਝਲਦਾਰ ਦਿਮਾਗੀ ਇਹ ਬਿਮਾਰੀ ਜਿੱਥੇ ਪਰਿਵਾਰ, ਸਰੀਰ, ਆਰਥਿਕਤਾ ਦੇ ਨੁਕਸਾਨ ਕਰਦੀ ਹੈ ਉੱਥੇ  ਇਸ ਦਾ ਕੰਮਕਾਜ ਅਤੇ ਕਾਨੂੰਨੀ ਵਿਵਸਥਾ *ਤੇ ਬਹੁਤ ਮਾੜਾ ਪ੍ਰਭਾਵ ਪੈਂਦਾ ਹੈ।   ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੇ ਨੁਕਸਾਨ ਇਕ ਆਮ ਵਿਅਕਤੀ ਦੇ ਨਾਲ—ਨਾਲ ਸਮਾਜ ਲਈ ਚਿੰਤਾ ਦੇ ਵਿਸ਼ਾ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਲਤ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਬਹੁਤ ਸਾਰੇ ਬਦਲ ਅਤੇ ਇਲਾਜ ਮੁਹੱਈਆ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਹਨ । ਇਸ ਵੇਲੇ  ਪੰਜਾਬ ਵਿਚ 32 ਸਰਕਾਰੀ ਨਸ਼ਾ ਛਡਾਊ ਕੇਂਦਰਾਂ, 18 ਸਰਕਾਰੀ ਦੇ ਨਾਲ—ਨਾਲ 200 ਤੋਂ ਵੱਧ  ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਮੁੜ ਵਸੇਬਾ ਕੇਂਦਰ ਨਸ਼ਾ ਮੁਕਤੀ ਵਾਲੇ ਪਾਸੇ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੀ ਲਤ ਵਿਚੋਂ ਕਢੱਣ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਕਈ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੇ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਉਲੀਕੇ ਗਏ ਹਨ। 

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਸਾਇੰਸ ਸਿਟੀ ਦੇ  ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਡਾ. ਰਾਜੇਸ਼ ਗਰੋਵਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਨੱਸ਼ਿਆਂ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆਂ ਜਿੱਥੇ ਮਨੁੱਖਤਾ ਲਈ ਵੱਡੀ ਹੋੜਕ ਹੈ ਉੱਥੇ ਹੀ ਦੇਸ਼ ਦੀ ਸਮਾਜਿਕ ਅਤੇ ਆਰਥਿਕਤਾ ਲਈ ਵੱਡੀਆਂ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਪੈਦਾ ਕਰਦੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ  ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਅਤੇ ਤਸਕਰੀ ਨੂੰ ਰੋਕਣਾ ਸਰਕਾਰਾਂ ਦੀ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਤਾਂ ਹੈ ਹੀ ਪਰ ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ—ਨਾਲ ਸਮਾਜ ਭਾਈਚਾਰਿਆਂ ਦੇ ਯੋਗਦਾਨ ਦੀ ਬਹੁਤ ਅਹਿਮ ਲੋੜ ਹੈ।

  • तीन दिवसीय एचपी स्टेट यूथ मैन बॉक्सिंग प्रतियोगिता-2022 संपन्न

    तीन दिवसीय एचपी स्टेट यूथ मैन बॉक्सिंग प्रतियोगिता-2022 संपन्न

    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने विजेता खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत

    ऊना/सुशील पंडित:  ग्राम पंचायत बसोली के सामुदायिक भवन में आयोजित तीन दिवसीय एचपी स्टेट यूथ मैन बॉक्सिंग प्रतियोगिता-2022 का आज समापन हुआ। प्रतियोगिता के समापन समारोह में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशुपालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

    कृषि मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बसोली पंचायत को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से युवाओं में खेलों के प्रति नया उत्साह और प्रेरणा उत्पन्न होगी। उन्होंने कहा कि अधिकतर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन शहरी क्षेत्रों में किया जाता है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन से ग्रामीण प्रतिभाओं को भी आगे आने के लिए एक मंच मिलेगा जिसका लाभ लेकर वे स्वयं को राष्ट्र व अंतरर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगितओं के लिए तैयार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार में सूचना एवं प्रसार तथा युवा कार्यक्रम व खेल मंत्री और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद अनुराग सिंह ठाकुर प्रदेश में खेल गतिविधियों के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके द्वारा सासंद खेल महाकुभ की शुरुआत की गई है जिसके माध्यम से ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे आने के लिए एक मंच प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सांसद खेल महाकुभ के फाईनल में पहुंचने वाले खिलाड़ियों के लिए कोचिंग की विशेष व्यवस्था की जाती है। उन्होंने बताया कि सांसद खेल महाकुभ के सार्थक व सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं जिसके फलस्वरुप आज हजारों नौजवानों का खेलों के प्रति रुझान बढ़ा है। उन्हांने कहा कि हम सभी को गर्व होना चाहिए कि जिला ऊना ने राष्ट्र व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए मैडल भी जीते हैं। उन्होंने बताया कि पदमश्री चरणजीत सिंह ने 1964 में हॉकी में भारत के लिए गोल्ड मैडल हासिल किया। युवा खिलाड़ी निषाद कुमार ने पैरा ऑलम्पिक्स में सिल्वर मैडल हासिल किया। इसके अलावा सुरजीत सिंह ने भारतीय वॉलीबाल टीम का बतौर कैप्टन लगातार तीन बार नेतृत्व किया है।

    वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। सरकारी नौकरियों में खेल कोटे में तीन प्रतिशत के आरक्षण का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हॉकी के लिए दूसरा एस्ट्रोटर्फ जिला सिरमौर के नाहन में स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बंगाणा में इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है जिस पर लगभग 4.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस खेल स्टेडियम में बॉक्सिंग का रिंग भी स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कबड्डी में विजेता रहे अजय ठाकुर व शूटर विजय सिंह को प्रदेश सरकार द्वारा डीएसपी के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल के क्षेत्र में अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान करना प्रदेश सरकार का ध्येय है।

    इस मौके पर मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने सामुदायिक भवन, बसोली के लिए 3 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

    इस प्रकार रहा प्रतियोगिता का परिणाम
    तीन दिवसीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन 12 मैच खेले गए। प्रतियोगिता में अव्वल रहे खिलाड़ियों में 48 किलो वर्ग में किन्नौर के जगजीत, 51 किलो वर्ग में बिलासपुर के प्रियांशु, 54 किलो में हमीरपुर के सुशांत, 57 किलो में मंडी के बादल, 60 किलो में बिलासपुर के आर्यन नेगी, 63.5 किलो वर्ग में बिलासपुर के ऋषभ देव, 67 किलो में ऊना के तेजेश्वर, 71 किलो में शिमला के कार्तिक ठाकुर, 75 किलो में मंडी के विश्वजीत, 80 किलो में साहिल, 92 किलो में ऊना के विश्वनाथ और 92 प्लस वर्ग में मंडी के अजय चंदेल ने अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर विजेता का खिताब जीता।

    इस अवसर पर एचपीबीए के महासचिव सुरिन्द्र शांडिल, जिला बॉक्सिंग ऐसोसियेशन के अध्यक्ष बलवंत ठाकुर, बीडीसी सदस्य परविन्द्र कौर, बसोली की प्रधान शशि देवी व उपप्रधान बलदेव सिंह, पूर्व उपप्रधान सतनाम सिंह, पुष्पिन्द्र सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।