एटीएम पर लोगों को ठगने वाला और सन्नी चोर गिरफ्तार

जालंधर (वरुण)। थाना रामामंडी की पुलिस ने चोरी और एटीएम में लोगों को ठगने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अरोपी सन्नी सेठी पुत्र प्रेम लाल वासी प्रताप पैलेस को चोरी की एक्टिवा नंबर पीबी 08 डीटी 7481 सहित काबू किया है। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि आरोपी सन्नी के ऊपर एनडीपीएस, चोरी और लूटपाट के 5 मुकद्दमें दर्ज हैं। 

इसी तरह लोगों के एटीएम में कार्ड बदलकर पैसे निकलवाने वाले आरोपी दीपक कुमार पुत्र मिशरी लाल वासी 4 पैराडाईज कालोनी लम्मा पिंड को 7 एटीएम कार्ड सहित लम्मा पिंड से काबू किया है। पुलिस ने दोनो आरोपियों के ऊपर मामला दर्ज कर लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *