जालंधरः अफीम और नशीली गोलियों सहित 4 गिरफ्तार

जालंधर (वरुण)। थाना फिलौर की पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी नरिंदर सिंह ने बताया कि सतलुज पुल पर हाईटैक नाके के दौरान आई 20 गाड़ी नंबर पीबी 08 डीसी 6070 को रोका गया जिसमें गुरकिरत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह , हर्षदीप सिंह पुत्र गुरचरन सिंह वासी काऊके कलां दोनो वासी लुधियाना, तेजपाल सिंह पुत्र जगदीप सिंह वासी झेहड़ूचक्क लुधियाना सवार थे। तलाशी के दौरान पुलिस को तीनों साथियों से 80 ग्राम अफीम बरामद हुई है।

इसी तरह अपरा के एएसआई परमजीत सिंह ने बलजिंदर कुमार उर्फ भिंदरी पुत्र जोगिंदर सिंह वासी ठकरकी कपूरथला को 80 नशीली गोलियों सहित काबू कर लिया। पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *