Home Breaking News BJP के कार्यक्रम में किसानों के साथ हुई हाथापाई, प्रोग्राम छोड़कर निकले उम्मीदवार

BJP के कार्यक्रम में किसानों के साथ हुई हाथापाई, प्रोग्राम छोड़कर निकले उम्मीदवार

0

रोहतकः लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा का लगातार किसानों द्वारा विरोध किया जा रहा है। व हीं रोहतक लोकसभा सीट से भाजपा कैंडिडेट डॉ. अरविंद शर्मा को किसानों का लगातार विरोध का सामना करना पड़ रहा है। वीरवार को टिटौली गांव में वोट मांगने पहुंचे अरविंद शर्मा से किसानों ने सवाल पूछने शुरू कर दिए। किसानों ने शर्मा से कहा कि 5 साल तक आप कहां थे?। इस पर अरविंद शर्मा के समर्थकों ने उन्हें कांग्रेसी कह डाला। यह सुनकर किसान भड़क गए।

दोनों में काफी देकर कहासुनी हुई और मामला हाथापाई तक जा पहुंचा। विवाद बढ़ता देख अरविंद शर्मा कार्यक्रम छोड़कर बीच में ही चले गए। एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोगों में हाथापाई होती दिख रही है। भारतीय किसान यूनियन की महिला जिला अध्यक्ष मोनिका ने बताया कि उन्होंने केवल सांसद से सवाल पूछे थे, लेकिन सांसद जवाब नहीं दे पाए और वहां से चलते बने। जब टिटौली गांव में सांसद से सवाल पूछे गए तो किसान नेता के परिवारवालों से आयोजकों की बहस हो गई और नौबत हाथापाई तक आ गई।

किसान शांतिपूर्वक सवाल पूछने आए थे। इससे पहले अरविंद शर्मा सिसरौली गांव में पहुंचे थे। जहां कार्यक्रम के बीच में उनका विरोध शुरू हो गया। मंच से एक युवती ने माइक लिया। उसने सांसद से पूछा कि आप 5 साल तक कहां थे?, अब इलेक्शन में उनके वोटों की जरूरत है, तो आप मांगने आ गए। मौके पर अरविंद शर्मा के समर्थकों ने युवती की बात का विरोध किया। पुलिस ने युवती से माइक लिया। उसे मंच से नीचे उतारा और वहां से जबरदस्ती बाहर की ओर ले गए। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here