Home Breaking News इस जगह लागू हुई धारा 144, जाने वजह

इस जगह लागू हुई धारा 144, जाने वजह

0
इस जगह लागू हुई धारा 144, जाने वजह

महाराष्ट्र : अकोला में बढ़ती गर्मी और मौसम विभाग के अगले 3 दिन लू चलने की चेतावनी के बाद जिले में धारा 144 लगाई गई है। अकोला जिला पिछले 2 दिन में महाराष्ट्र का सबसे गर्म शहर बना हुआ है, जहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग ने अकोला में लू की चेतावनी जारी की है। लू की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी अजीत कुंभार ने 31 मई तक CRPC की धारा 144 लागू कर दी है। अकोला के डीएम ने प्रतिष्ठानों को श्रमिकों के लिए पीने के पानी और पंखों की पर्याप्त व्यवस्था करने का आदेश दिया।

उन्होंने निजी कोचिंग क्लास के समय में बदलाव करने और उन्हें दोपहर के दौरान आयोजित नहीं किए जाने का भी निर्देश दिया। वहीं भारतीय मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में स्थित अकोला में शुक्रवार (24 मई) को अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस और शनिवार (25 मई) को 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले कुछ दिनों में अकोला में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से 45.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here