Blog

  • जालंधर : कार ब्लास्ट मामला, एक साथ जली 4 दोस्तों की चिताएं, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS : दसूहा के पास शुक्रवार रात हुए भीषण हादसे में 5 दोस्तों की मौत हो गई थी। वहीं बीते दिन युवकों के मौत से पहले की वीडियो भी सामने आई थी। जिसमें गाड़ी की स्पीड 120 के पास थी। इस घटना के बाद एक युवक का बीते दिन संस्कार कर दिया गया था। जबकि चार युवकों का अंतिम संस्कार आज किया गया। इस दौरान मौके पर अकाली दल के पूर्व विधायक पवन टीनू मौके पर पहुंचे और नम आंखों ने उन्होंने युवकों को श्रद्धाजंलि दी। वहीं घटना में मारे गए एक युवक को उसकी बहन ने मुखअग्नि दी।

    घटना में मारे गए अंकित कुमार निवासी पिंक सिटी कॉलोनी (जालंधर), इंद्रजीत भगत आजाद नगर भार्गव कैंप, राजू निवासी अवतार नगर, अभि निवासी भार्गव कैंप का आज मॉडल हाउस में स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। बता दें कि उक्त कार ऋषभ की थी, जिसे वह खुद चला रहा था। कार सीएनजी थी। कार की टक्कर के बाद उसके सीएनजी सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया था। जिससे 5 दोस्तों के शव बुरी तरह से जल गए थे। 3 की तो मौके पर मौत हो गई थी। वहीं एक ने रास्ते में और दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। हादसे का शिकार हुआ ट्रक भी झाड़ियों में पलट गया था।

    जिसके ड्राइवर के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल ट्रक ड्राइवर का इलाज जारी है। हादसे से ठीक 20 मिनट पहले एक ऋषभ के इंस्टाग्राम से शेयर किया गया था। जिसमें दिख रहा कि वह जालंधर-पठानकोट हाईवे पर जा रहे हैं और उनकी कार करीब 130 किमी की स्पीड में चल रही है। वीडियो में तेज आवाज में सिंगर करण औजला का पंजाबी सॉन्ग ‘टेक इट इजी’ चल रहा था। पांचों पंजाबी गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं। इसके बाद हादसा हुआ। हादसे के बाद ट्रक भी असंतुलित होकर रोड साइड पर झाड़ियों में पलट गया।

  • जालंधर : गरीब परिवार की बेटी बनी जज, देखें वीडियो

    जालंधर : कस्बा आदमपुर के पास पढ़ने झंडू सिंघा में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की लड़की ने जज बनकर परिवार का नाम रोशन कर दिया है। छोटे से घर में रहने वाली सोनाली कौल ने अपने 6 भाई बहनों में सबसे छोटी है। सबसे पहले उसने पहले वकालत शुरू की और अब वह जज बन गई है। सोनाली परिवार में सबसे छोटी है और उससे प्रेरित होकर उसकी 4 बड़ी बहनों और भाई ने भी वकालत शुरू कर दी है। सोनाली के जज बनने के बाद उसके परिवार में खुशी का माहौल है और लोग उनको बधाई दे रहे हैं। जज बनने के बाद सोनाली ने कहा कि उसके दादा का सपना था कि वह पढ़ लिखकर परिवार का नाम रोशन करें और आज जज बनने के बाद उनका सपना पूरा हो गया है।

    सोनाली के पिता का कहना है कि वह खुशकिस्मत है कि उनके घर ऐसी बेटी पैदा हुई और आज हमारी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। सोनाली से प्रेरित होकर वकील बनी उसकी बड़ी बहन सोनालिका ने कहा कि मैं पहले स्पोर्ट्स कोटे में प्लस टू करके हटी थी, तो मैंने भी अपने पिता को कहा कि कि आप मुझे भी वकालत की पढ़ाई शुरू करवाए और उनके पिता तुरंत मांन गए। सभी भाई बहनों ने वकालत शुरू कर दी। सोनाली के जज बनने के बाद उसमें उनके घर में रिश्तेदारों का तांता लगा हुआ है और सब उनको बधाई दे रहे है। इस मौके पर रिश्तेदारों ने बताया कि हमें भी खुशी का कोई ठिकाना नहीं कि उनकी बेटी जज बनी है।

  • पूर्व केंद्रीय व आप नेता का हुआ निधन

    चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय नागरिक उड़्डयन मंत्री हरमोहन धवन का शनिवार देर शाम मोहाली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे और कुछ समय से बीमार चल रहे थे। धवन ने अंतिम समय तक आम लोगों के लिए संघर्ष किया। जनता के लिए वह कई बार जेल भी गए थे। उनके निधन से शहर में शोक की लहर दौड़ गई। हरमोहन धवन का जन्म 14 जुलाई 1940 को फतेहजंग जिला कैंबलपुर (अब पाकिस्तान में) हुआ था। भारत-पाक बंटवारे के बाद वह अपने परिवार के साथ अंबाला छावनी आ गए थे। वहीं से उन्होंने मैट्रिक और इंटर की परीक्षा पास की थी। वर्ष 1989 में धवन चंडीगढ़ के सांसद चुने गए थे। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की सरकार में वह नागरिक उड्डयन मंत्री रहे।

    वह अपने पीछे पत्नी सतिंदर धवन और दो बेटों व बेटी सहित भरे-पूरे परिवार को छोड़ गए हैं। धवन ने पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से वनस्पति विज्ञान से बीएससी (ऑनर्स) किया था। उन्होंने वर्ष 1977 में राजनीति में प्रवेश किया और 1981 में चंडीगढ़ जनता पार्टी के अध्यक्ष बने। वह कांग्रेस, बसपा और भाजपा में भी रहे। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार के प्रदर्शन से प्रभावित होकर धवन बाद में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। सांसद रहते हुए उन्होंने शहर के विकास में विशेष योगदान दिया। कॉलोनी के लोगों को मालिकाना हक दिलाया। रेहड़ी-फड़ी वालों को पक्के बूथ दिलवाए। कॉलोनी और गांव के लोगों के लिए हमेशा संघर्ष करते रहे। सेक्टर-32 का जीएमसीएच हरमोहन धवन के प्रयासों से ही बन पाया। उनके निधन पर शहर के कई नेताओं समेत अन्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

  • पंजाबः इस इलाके में चली गोली, व्यक्ति की ह’त्या कर गाड़ी लेकर लुटेरे फरार,देखें वीडियो

    पटियालाः जिल में लूटपाट और क्राइम की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं ताजा मामला सरहंदी बाजार के व्यक्ति से लूट की वारदात का सामने आया है। जहां हमलावारों ने पिस्तौल के बल पर व्यक्ति से गाड़ी लूट ली। मिली जानकारी के मुताबिक 3 हमलावारों द्वारा गाड़ी मालिक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान समीर कटारिया निवासी सरहंदी बाजार, पटियाला के रूप में हुई है। मौके पर हमलावरों ने एक 32 बोर की पिस्टल के साथ हवाई फायर किया और गाड़ी को लूट कर भागने की कोशिश लेकिन वह कोशिश नाकाम रही क्योंकि गाड़ी लूटने के बाद 100 मीटर दूरी पर गाड़ी हादसाग्रस्त हो गई, जहां हमलावर गाड़ी छोड़कर भाग गए।

    घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं मौके से पुलिस को गाड़ी में से जिस पिस्तौल के साथ हमलावरों ने हवाई फायर किया था उस पिस्तौल की मैगजीन और उसका एक कारतूस बरामद हुआ है। मृतक समीर कटारिया पटियाला के सरहंदी बाजार का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार समीर की एक साल की बेटी और उसकी पत्नी गर्भवती है। समीर कटारिया अपने साथी के साथ कार में बैठकर घर जा रहा था, जहां उसकी हत्या कर दी गई। फिलहाल फॉरेंसिक और सी.आई.ए. पटियाला की टीम मौके की जांच कर रही है।

  • जागरण के दौरान गिरा स्टेज, एक की मौ’त, 17 घायल, देखें वीडियो

    नई दिल्ली :  दिल्ली में कालका जी मंदिर में जागरण के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। यहां स्टेज गिरने से एक महिला की मौत हो गई है जबकि 17 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने भी इस मामले में आयोजकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। यह घटना रात करीब साढ़े 12 बजे हुई है। जानकारी के अनुसार जागरण में सिंगर बी प्राक पहुंचे हुए थे और उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। जब बी प्राक ने मंच पर अपना परफॉरमेंस शुरू किया, तभी स्टेज गिर गया। स्टेज गिरने के बाद वहां भगदड़ मच गई। जागरण में बी प्राक को देखने के लिए भारी संख्या में लोग मंच की ओर बढ़ रहे थे, मंदिर और पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोकने का भी प्रयास किया लेकिन लोग नहीं मानें और यह हादसा हो गया। कई लोग स्टेज के नीचे भी दब गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने स्टेज के नीचे दबे लोगों का बाहर निकाला।

     बी प्राक और उनकी टीम को सुरक्षित वहां से बाहर निकाला गया। वहीं सिंगर बी प्राक ने वीडियो जारी कर घटना को लेकर दुख जताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर स्टोरी के जरिए उन्होंने कहा कि मैं बहुत मायूस और दुखी हूं। जिनको भी चोटें आई हैं, उम्मीद करता हूं कि वो सब ठीक हो जाएं। मैंने पहली बार ऐसी घटना अपने सामने होते देखी है। हमें आगे से बहुत ध्यान रखना होगा। मैनेजमेंट बहुत जरूरी है। हमें बच्चे-बुजुर्गों का ध्यान रखना चाहिए। जान से बढ़कर कुछ नहीं है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमें शनिवार रात साढ़े बारह बजे सूचना मिली की कालकाजी मंदिर में जागरण के लिए बनाया गया मंच गिर गया है। एक टीम घटनास्थल भेजी गई। एक महिला की मौत हो गई है और मामले की जांच की जा रही है। दुर्घटना में 17 लोग घायल हुए हैं जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया है।

  • जालंधरः कार्रवाई के लिए पहुंची नगर निगम टीम और रेहड़ी वाले हुए आमने-सामने

    जालंधर. ENS: नगर निगम के कर्मियों और वेंडरों का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं बीते दिन रामामंडी में नगर निगम कर्मचारियों और रेहड़ी वालों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान दोनों आमने-सामने हो गए। जिसके बाद परेशान हुए रेहड़ी वाले ने निगम टीम द्वार गाड़ी से जब्त किए गए सिलेंडरों को उतार लिया। इस बात को लेकर वहां पर जमकर हंगामा हुआ। हालांकि कुछ देर बाद मामले को सुलझा लिया गया और रेहड़ी वाले का सामान भी वापस कर दिया गया। मिली जानकारी के नगर निगम की टीम रेहड़ी वालों पर कार्रवाई करने के लिए रामामंडी फ्लाईओवर के पास पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने एक रेहड़ी वाले के कुछ सिलेंडर उठा लिया थे। जब इस बारे में रेहड़ी के मालिक को पता चला तो वह तुरंत अपने सिलेंडर वापस लेने के लिए चला गया था।

    रामू ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वह हर माह नगर निगम के अधिकारियों को 1500 रुपए देता है। मगर फिर भी टीम आज कार्रवाई करने के लिए पहुंच गई। पीड़ित ने कहा कि पैसे लेने के बाद भी नगर निगम की टीम उनका सामान उठा ले जाती है। जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है। इस दौरान रेहड़ी वाले की नगर निगम अधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। जिसके कुछ फोटो वीडियो भी सामने आए हैं। नगर निगम के इस्पेक्टर जनक राजी बाहरी ने कहा- उक्त रेहड़ी वाला पैसे नहीं दे रहा था। ना ही कोई पर्ची कटवाई गई थी। पिता के बीमार होने का कह कर वह गांव चला गया था। आज जब टीम कार्रवाई के लिए पहुंची तो उनके साथ रेहड़ी वाले ने जमकर विवाद किया। अधिकारी ने कहा- जिन पर कार्रवाई की गई, उन्होंने पर्ची नहीं कटवाई।

  • पंजाब : पड़ोसियों ने गर्भवती महिला पर किया हमला, देखें वीडियो

    लुधियाना :   बीती रात एक गर्भवती महिला के पेट पर उसके पड़ोसियों ने मुक्के-लात मारे। महिला 3 महीने की प्रेग्नेंट है। महिला की शादी 1 साल पहले हुई है। उसको तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में दाखिल कराया गया है। आरोपी वारदात के बाद से फरार हैं। जानकारी अनुसार चंद्र नगर के वेहड़े में किराए पर कमरा लेकर रहते 2 प्रवासी परिवारों के बच्चों की आपस में एक-दूसरे के पैर पर साइकिल चढ़ाने के कारण झड़प हुई। इसके बाद एक बच्चे की मां और पिता ने दूसरे के कमरे में घुस कर हंगामा किया। मामला इतना बढ़ गया कि उन लोगों ने अपने साथियों को बुलाकर गर्भवती महिला के पेट में मुक्के और लात मारी।

     पीड़ित महिला गुड्‌डी के पति संजीत ने बताया कि उसके परिवार में उसकी बहन और उसके बच्चे भी रहते है। आज बच्चों की लड़ाई हुई थी। इतने में पड़ोसी आकर नशे की हालत में उसके भांजे और पत्नी को गालियां देना लगा। इतने में मामला बढ़ गया तो उस व्यक्ति की पत्नी व कुछ अन्य लोगों ने उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। गुड्‌डी को वह गंभीर अवस्था में अस्पताल लेकर आए है। पीड़ित गुड्‌डी ने कहा कि उसके पेट में 3 महीने का बच्चा है। उनके पड़ोसियों ने मारपीट की। उसके पेट पर मुक्के व लात मारने के कारण उसके दर्द शुरू हो गई। हालत गंभीर होने चलते उसे सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है। गुड्‌डी मुताबिक थाना हैबोवाल की पुलिस को वह सूचित करेंगे। फिलहाल हमला करने वाला अभी कमरे से फरार है।

  • इस मशहूर एक्ट्रेस का हुआ निधन

    मुंबई :  मनोरंजन जगत से आए दिन कोई न कोई बुरी खबर सामने आई रहती है। बांग्ला फिल्मों की एक्ट्रेस श्रीला मजूमदार का कोलकाता में निधन हो गया है। एक्ट्रेस पिछले 3 साल से ओवेरियन कैंसर से पीड़ित थीं और बीते शनिवार उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। श्रीला की मौत से इंडस्ट्री से शोक की लहर दौड़ गई है। 65 वर्षीय श्रीला की मौत की पुष्टि करते हुए उनके पति एसएनएम आब्दी ने कहा कि पिछले साल नवंबर में वह बीमार हो गई थीं।

    उस वक्त वह घर पर ही थीं। श्रीला 13 से 20 जनवरी तक टाटा मेडिकल कैंसर सेंटर अस्पताल में भर्ती थीं और 27 जनवरी को वह हमेशा हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गईं। बताया जा रहा है कि श्रीला का अंतिम संस्कार रविवार को कोलकाता में किया जाएगा।  काम की बात करें तो श्रीला ने 16 साल की उम्र में फिल्म ‘परशुराम’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद वह शबाना आजमी, स्मिता पाटिल, नसीरुद्दीन शाह जैसे स्टार्स के साथ नजर आईं। श्रीला को आखिरी बार कौशिक गंगोपाध्याय की फिल्म पालन में देखा गया था।

  • Bigg Boss 17 : इस कंटेस्टेंट के सिर सजेगा विनर का ताज?

    नई दिल्ली : बिग बॉस 17 का आज यानी 28 जनवरी को फिनाले है, जिसे कलर्स टीवी और जियो सिनेमा पर शाम 6 बजे से 12 बजे तक देखने के लिए फैंस पूरी तरह तैयार है। वहीं जानने के लिए बेताब हैं कि पांच फाइनलिस्ट मुनव्वर फारुकी, मन्नारा चोपड़ा, अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार औऱ अरुण महाशेट्टी में से कौन बिग बॉस 17 की ट्रॉफी अपने नाम करता है। इसी बीच बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर जारी वोटिंग ट्रेंड में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है, जिसे देखकर फैंस हैरान रह जाएंगे. खबरों के अनुसार ओपनिंग वोटिंग ट्रेंड्स में मुनव्वर फारुकी विनर बनने की रेस में सबसे आगे बने हुए है। जबकि अभिषेक कुमार दूसरे नंबर पर है। वहीं तीसरे नंबर पर मन्नारा चोपड़ा को चौथे नंबर पर पछाड़कर अंकिता लोखंडे तीसरे नंबर पर आ गई है।

    वहीं अरुण महाशेट्टी पांचवे नंबर पर कायम दिख रहे है। इसके अलावा ऑरमैक्स द्वारा मोस्ट पॉपुलर बिग बॉस कंटेस्टेंट की लिस्ट शेयर की गई है, जो कि जनवरी 20 से 26 जनवरी के बीच की है। इसके मुताबिक पहले नंबर पर बीते 15 हफ्तों से मुनव्वर फारुकी पहले नंबर पर बने हुए हैं, जिसके बाद अंकिता लोखंडे दूसरे नंबर पर आ गई हैष वहीं तीसरे नंबर पर अभिषेक कुमार तो चौथे नंबर पर मन्नारा चोपड़ा औऱ पांचवे पर अरुन महाशेट्टी कायम हैं. बता दें, बिग बॉस 17 के ग्रैंड फिनाले में कई परफॉर्मेंस देखने को मिलने वाली है। वहीं अजय देवगन के अलावा कई स्टार्स शो का हिस्सा बनते हुए नजर आएंगे। वहीं देखना यह है कि इस रंगीन शाम में पांच फाइनलिस्ट में से कौनसा कंटेस्टेंट विनर की ट्रॉफी अपने नाम करता है।

  • खालिस्तान समर्थकों ने तिरंगे का किया अपमान

    नई दिल्ली :  कनाडा के वैंकूवर में खालिस्तानियों ने भारतीय दूतावास के बाहर तिरंगा को पैरों तले लेकर अपमान किया। शुक्रवार को उन्होंने भारत विरोधी नारेबाजी कर सिखों को गुमराह किया और अमेरिका में खालिस्तान रेफरेंडम में अधिक से अधिक वोटिंग करने के लिए कहा। तिरंगा का अपमान होता देख इसे रोकने के लिए कनाडाई पुलिस भी आगे नहीं आई। खालिस्तानियों ने प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ की फोटो के नीचे हिंदू आतंकवादी लिखा। खालिस्तानियों ने कहा कि हरदीप सिंह निज्जर को सोची समझी साजिश के तहत एजेंसियों ने शिकार बनाया है। हरदीप निज्जर के परिवार को वह इंसाफ दिलवाकर रहेंगे।

    कनाडा में एक महीने में ये तीसरा बार ऐसा प्रदर्शन है। इन प्रदर्शनों के बाद अभी तक भारत की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है लेकिन भारतीय जांच एजेंसी NIA इसे लेकर सतर्क है। एक महीने पहले टोरंटो स्थित भारतीय दूतावास के बाहर प्रदर्शन किया था। इस दौरान भी खालिस्तानियों ने तिरंगा का अपमान किया था। तिरंगा को सड़क पर बिछाया, उस पर जूते रखे और अंत में आग लगा दी थी। आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को 140 दिन हो चुके हैं और खालिस्तानी समर्थक लगातार भारतीय राजनयिक संजय कुमार वर्मा को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। खालिस्तानी समर्थक इस दौरान माइक, खालिस्तान के झंडे लेकर भारतीय दूतावास के बाहर पहुंचे।

    उधर अमेरिकी में खालिस्तान के मुद्दे को हवा देने का काम अकेला सिख फॉर जस्टिस (SJF) ही नहीं कर रहा है। अमेरिका में कई नए संगठन तेजी से सक्रिय हुए हैं। वर्ल्ड सिख पार्लियामेंट (WSP) खालिस्तान समर्थक संगठन है, जिसने न्यूयॉर्क में अपनी 5वीं आम सभा में अलग पंजाब की मांग को समर्थन की घोषणा की है। सिख यूथ फॉर अमेरिका भी एक नया संगठन है, जो खालिस्तान को समर्थन करता है। इसके 200 से ज्यादा मेंबर हैं।