Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!
Blog
-
Punjab News: कैफे में पुलिस की Raid, 8 हुक्के बरामद, 13 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो
कैफे में लड़कियों से करवाया जाता था गलत काम
बठिंडाः जिले की भुच्चों मंडी में आदेश यूनिवर्सिटी के पास कैफे में पुलिस ने रेड की। इस दौरान पुलिस ने कैफे में रेड करके भारी मात्रा में हुक्का बरामद किया। वहीं पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सरबजीत सिंह सिटी ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कैफे की आड़ में वहां पर लड़कियों से गलत काम करवाया जाता है। जिसके बाद उनकी टीम ने कैफे में रेड की। जहां कैफे से 8 हुक्के बरामद किए गए। पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना के दौरान कैफे के अंदर 4 लड़कियां मौजूद थी। डीएसपी ने कहाकि इस दौरान पहले भी कई जगहों पर रेड करके कार्रवाई की गई है। कई बार लोग बीयर बार का लाइसेंस ले लेते है और उसकी आड़ में हुक्का बार का काम शुरू कर देते है। ऐसे में थाना कैंट के अधीन आते इलाके में कैफे पर रेड करके 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, हालांकि 2 के खिलाफ कार्रवाई जारी है। डीएसपी ने कहा कि कुछ देर पहले भी कैफे के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। लेकिन अब कैफे के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। वहीं गिरफ्तार किए गए आरोपियों को कोर्ट में पेश करके उनका रिमांड हासिल किया जाएगा। आरोपियों से पूछताछ में बड़े खुलासे होने की संभावना है। -

Jalandhar News: फौजा सिंह के घर दुख सांझा करने पहुंचे DC और विधायक कोटली, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: देहात पुलिस ने 114 वर्षीय प्रसिद्ध धावक फौजा सिंह से जुड़े हिट एंड रन मामले को 30 घंटे के भीतर सुलझाते हुए एनआरआई अमृतपाल सिंह ढिल्लों को फॉर्च्यूनर गाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया है। फौजा सिंह के घर पूर्व कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल पहुंचे, जहां उन्होंने फौजा सिंह के परिवार के साथ दुख सांझा किया। मीडिया से बात करते हुए धालीवाल ने कहा कि बापू सिख कौम और पंजाब की शान थे। मेराथन दौड़ा में दुनिया भर में उन्होंने जो नाम रोशन किया, उसे भूला नहीं जा सकता। वहीं डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह ब्यास गांव में फौजा सिंह के परिवार के साथ आज दुख सांझा करने पहुंचे है। उन्होंने कहा कि यह दुखदायी घटना है। इस घटना में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
डीसी ने कहा कि आगे इस तरह का कोई हादसा ना हो उसके लिए परिवार द्वारा कुछ सुझाव दिए गए है, जिसको अमल में लाया जाएगा। पंजाब को रंगला पंजाब बनाने के लिए खेलों की ओर ले जाकर फौजा सिंह ने युवा पीढ़ी को नई राह दी है। फौजा सिंह को युवा पीढ़ी और आने वाली पीढ़ी के याद रखने के लिए उपराला किया जाएगा। सड़क हादसे को लेकर डीसी ने कहा कि कोई किसी को रंजिश के साथ नहीं एक्सीडेंट नहीं करता है, लेकिन अगर उक्त घायल व्यक्ति को अस्पताल लेकर जाता तो शायद उसके खिलाफ कार्रवाई ना होती और फौजा सिंह की जान भी बच सकती थी, लेकिन मौके से भागने के कारण ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। परिवार ने फौजा सिंह के अंतिम संस्कार को लेकर 2 से 3 दिन का समय मांगा है। ऐसे में कहा जा रहा है कि शनिवार को फौजा सिंह का अंतिम संस्कार किया जा सकता है।
वहीं कांग्रेस विधायक सुखविंदर कोटली ने कहा कि वह परिवार के साथ दुख सांझा करने आए है। दुनियां भर में पंजाब की छाप छोड़ना गर्व की बात है। उन्होंने कहाकि जब भी वह समागम में पहुंचते थे और लोगों के साथ रोजाना मिलते थे, ऐसे में अचानक सड़क हादसे में उनकी मौत होने से बड़ा सदमा लगा है। उन्होंने कहा कि परिवार के साथ उनका काफी लगाव है, जिसके चलते आज वाहेगुरु के आगे अरदास की कि वह फौजा सिंह की आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। वहीं सड़क हादसे में बाद कार चालक के भागने पर निंदा करते हुए कहा कि हादसे में बाद उन्हें कार चालक अगर उपचार के लिए ले जाता तो शायद उनकी जान बच सकती थी।
वहीं फौजा सिंह की यादगार पर स्मारक बनाने के लिए सरकार के आगे मांग रखी जाएंगी ताकि युवा पीढ़ी को फौजा सिंह के स्मारक के चलते प्ररेणा दी जा सके। वहीं फौजा सिंह के बेटे हरविंदर सिंह ने कहाकि आज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि अगर बापू ठीक हो जाते तो शायद वह कार चालक के खिलाफ कार्रवाई ना करवाते, लेकिन हिट एंड रन केस मामले में उक्त व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। हरविंदर सिंह ने कहा कि छोटी उम्र में उक्त एनआरआई ने यह गलती की है। अगर वह बापू को उठाकर उपचार के लिए अस्पताल ले जाता तो शायद उनकी जान बच सकती थी। हरविदंर सिंह का कहना है कि उक्त आरोपी को सजा जरूर मिलनी चाहिए।
-

Jalandhar News: राजन अरोड़ा के बाद एटीपी सुखदेव वशिष्ट को लेकर कोर्ट का आया फैसला
जालंधर, ENS: भ्रष्टाचार मामले में जेल में बंद सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा के बेटे राजन अरोड़ा के बेटे को हाईकोर्ट ने इंटेरम रिलीफ मिल गई है। हाईकोर्ट से यह इंटेरम रिलीफ 24 सितंबर तक मिली है। वहीं दूसरी ओर एटीपी सुखदेव वशिष्ट को लेकर आज कोर्ट में सुनवाई हुई। जहां कोर्ट में दोनों पक्षों की दलीले सुनने के बाद हाईकोर्ट ने बेल पर 27 जुलाई तारीख तय की है।
दरअसल, करप्शन कांड की साजिश में विजिलेंस ने बीएनएस की धारा 238 (सबूत खुर्द-बुर्द करना) और 308-2 (जबरन वसूली) की धाराएं जोड़ी हैं। विजिलेंस ने जांच रिपोर्ट में लिखा है कि एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने 22 महीने के कार्यकाल के दौरान नोटिस जारी कर 340 फाइलें बनाई थीं, लेकिन अब तक केवल 74 फाइल ही बरामद हुई थीं।
जांच में कहा गया है कि एटीपी ने बाकी की 266 फाइलें खुर्द-बुर्द कर दी हैं, जोकि केस की अहम कड़ी थीं। उसने नेटवर्क को बचाने के लिए सब किया है। केस में आरोपी बनाए गए सभी लोग बराबर के जिम्मेदार हैं। विजिलेंस ने जांच में लिखा है कि विधायक रमन अरोड़ा, एटीपी सुखदेव, विधायक के बेटे राजन अरोड़ा, समधी, राजदार महेश मखीजा, निगम की इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर और अन्य के साथ मिलकर पहले निर्माणाधीन इमारत के मालिक को नोटिस देकर डराते थे, फिर इमारत गिराने की बात कह ब्लैकमेल करते थे।
विधायक उक्त लोगों के साथ मिलकर जबरन वसूली का नेटवर्क चला रहे थे। इसलिए जबरन वसूली की धारा जोड़ी है। विजिलेंस के पास पीड़ित भी सामने आए हैं। विजिलेंस विधायक रमन अरोड़ा के टच में रहने वाले एक एक्सईएन और एसडीओ की कॉल डिटेल की जांच कर रही है। बरामद फोन की फोरेंसिक जांच करवाई जा रही है।
बता दें कि राजन अरोड़ा को हाईकोर्ट के आदेशों के मुताबिक राजन पुलिस को जांच में सहयोग देगा। वहीं अब 24 सिंतबर तक पुलिस अब राजन अरोड़ा को गिरफ्तार नहीं कर सकती है। हालांकि इससे पहले राजन के पिता रमन अरोड़ा ने भी रेगुलर बेल कोर्ट में लगाई हुई थी। जबकि कोर्ट ने रमन अरोड़ा की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।
-

Jalandhar News: Chahat -The Ethnic Fusion Wear पर GST की Raid, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: महानगर में नाज सिनेमा के पास स्थित मार्किट में जीएसटी विभाग की टीम ने दबिश दी। मिली जानकारी के अनुसार कपड़ों के चाहत शोरूम में जीएसटी विभाग की टीम ने दबिश दी है। इस दौरान अधिकारियों द्वारा दस्तावेज खंगाले जा रहे है। जीएसटी विभाग की कार्रवाई को लेकर अन्य दुकानदारों में दहशत का माहौल बन गया है। विभाग की कार्रवाई के दौरान अधिकारियों और दुकानदार ने मीडिया से दूरी बनाई हुई है।
सूत्रों के अनुसार जीएसटी विभाग की टीम को टैक्स को लेकर सूचना मिली थी, जिसके चलते अधिकारियों द्वारा बिलों की जांच की जा रही है। बता दें कि पिछले कुछ समय में शहर की दुकानों में जीएसटी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। हालांकि कुछ दिन पहले फगवाड़ा गेट में विभाग की कार्रवाई को लेकर दुकानदारों द्वारा विरोध भी किया गया था, लेकिन विभाग के अधिकारियों का कहना हैकि वह दस्तावेजों की जांच करने आए है और उनके द्वारा यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेंगी।
-

Punjab News: दरबार साहिब को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में सांसद Gurjeet Aujla का आया बयान, देखें वीडियो
अमृतसरः सचखंड श्री दरबार साहिब को लगातार तीसरी बार ईमेल के जरिए धमकी मिली है। इस ई-मेल को लेकर बीएसएफ बम स्कावड की टीम द्वारा मामले की जांच की जा रही है। ई-मेल में दावा किया गया है कि पाइपों में आरडीएक्स भरकर मंदिर के भीतर धमाके किए जाएंगे। इस धमकी के बाद पंजाब में हलचल का माहौल बन गया है। इसको लेकर सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि दरबार साहिब को उड़ाने की धमकियां देने वाले लोग मानवता से दूर हैं और ऐसे लोगों की जितनी निंदा की जाए, कम हैं।
उन्होंने कहा कि वह द्वार जहां हर किसी को आकर शांति मिलती है और जिसके 4 दरवाजे हर किसी के भले की अरदास करते हैं और जहां लोगों को सही राह पर चलने की शिक्षा मिलती है, उस दरबार को इस तरह उड़ाने की धमकी देना बहुत ही दुखद है। पंजाब और केंद्र सरकार से अपील है कि वह इस और अपने-अपने लैवल पर खास ध्यान दें और जो भी शरारती अनसर इसके पीछे है, उनको पकड़कर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि लोग धैर्य बनाकर रखें।
-

Haryana News: INLD के अध्यक्ष अभय चौटाला को मिली धमकी, बेटे को आया फोन
हरियाणा: बदमाशों के हौंसले आए ब दिन बुलंद होते जा रहे हैं। यहां पहले हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिल्पुरिया की गाड़ी पर हुई फायरिंग की जांच अभी चल रही है। इसी बीच बदमाशों ने INLD के अध्यक्ष अभय चौटाला को भी धमकी मिल गई है। यह धमकी अभय चौटाला के बेटे कर्ण चौटाला को वॉइस मैसेज के जरिए दी गई है। मैसेज में आरोपी कह रहा है कि अपने पिता को समझा लो नहीं तो अंजाम भुगतना पड़ेगा। इसके बाद कर्ण चौटाला ने चंडीगढ़ सेक्टर 3 पुलिस थाने में शिकायत दी है।दूसरे नंबर पर भी की गई थी कॉल
आपको बता दें कि अभय चौटाला के दूसरे नंबर पर भी कॉल की गई थी लेकिन अब उनके निजी सचिव ने फोन नहीं उठाया तो अभय चौटाला के नाम वॉइस मैसेज कर्ण को भेजा गया। वॉइस मैसेज में यह कहा गया है कि हमारे काम में अड़चन न बने नहीं तो प्रधान के पास भेज देंगे। इससे पहले गुरुग्राम के एसपीआर रोड पर हरियाणवी सिंगर राहुुल फाजिलपुरिया की कार पर सवार बदमाशों ने फायर झोंक दिए थे। राहुल फाजिलपुरिया ने सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में बयान दिए थे। इसके बाद फाजिलपुरिया को सिक्योरिटी दे दी गई थी लेकिन करीबन 3 महीने के बाद पुलिस ने उनकी सुरक्षा वापिस ले ली। जांच में यह पता चला है कि हमलावरों की कार सोनीपत के पते पर रजिस्टर्ड है। गाड़ी पर सबसे ज्यादा चालान चंडीगढ़ के हैं। इसके अलावा हिमाचल और राजस्थान का भी एक-एक चालान पेंडिंग हैं।मामले की जांच में जुटी पुलिस
वॉइस मैसेज से मिली धमकी में यह बोला गया है कि हमारे काम में अड़चन न बनें नहीं तो प्रधान के पास भेज देंगे। इस धमकी के बाद कर्ण चौटाला की ओर से चंडीगढ़ सेक्टर-3 पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने इस मामले को लेकर जांच भी शुरु कर दी है। -

Jalandhar News: फौजा सिंह के घर पहुंचे पूर्व मंत्री Kuldeep Dhaliwal, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: देहात पुलिस ने 114 वर्षीय प्रसिद्ध धावक फौजा सिंह से जुड़े हिट एंड रन मामले को 30 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने देर रात फौजा सिंह की मौत की गुत्थी को सुलझाते हुए 30 वर्षीय एनआरआई अमृतपाल सिंह ढिल्लों को फॉर्च्यूनर गाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आज फौजा सिंह के घर पूर्व कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल पहुंचे, जहां उन्होंने फौजा सिंह के परिवार के साथ दुख सांझा किया।
मीडिया से बात करते हुए धालीवाल ने कहा कि बापू सिख कौम और पंजाब की शान थे। मेराथन दौड़ा में दुनिया भर में उन्होंने जो नाम रोशन किया, उसे भूला नहीं जा सकता। धालीवाल ने कहाकि कल विधानसभा सत्र में फौजा सिंह के निधन के कारण मन खराब हो गया था। उन्होंने पुुराने पलों को याद करते हुए कहा कि जालंधर में उपचुनाव के दौरान वह आदमपुर हलके के इंचार्ज थे। उस दौरान वह बापू के ढाबे से खाना खाने कई बार आए, लेकिन उस दौरान बापू कनाडा दौरे पर थे।
उन्होंने कहा कि आज वह पंजाब सरकार की ओर से परिवार के साथ दुख सांझा करने आए है। धालीवाल ने कहा कि परिवार के साथ हर समय परिवार खड़ा है। उन्होंने कहा कि आज परिवार को वह श्रद्धाजंलि देने पहुंचे है। वहीं फौजा सिंह के नाम पर स्मारक बनाए जाने को लेकर धालीवाल ने कहा कि इसके लिए सरकार से बात की जाएंगी और उनकी यादों को स्मारक के रूप में याद रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएगे।
-

70 साल की बुजुर्ग महिला से Rape, जेल से छूटकर आए व्यक्ति ने दिया घटना को अंजाम
रायपुरः जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां, बेटे ने 70 साल की बुजुर्ग महिला के साथ 4-5 दिनों तक रेप किया। जब वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आया, तो वृद्ध ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। इससे पहले वो 5 साल की बच्ची से भी दुष्कर्म कर चुका है।
जानकारी मुताबिक, 42 साल का आरोपी जो जेल से छूटकर घर आया था। वह घर आकर भी नहीं सुधरा और बुजुर्ग महिला से छेड़खानी करने लगा। उसने इसका विरोध किया, लेकिन वो नहीं माना। उसने 4 से 5 दिनों तक लगातार जबरदस्ती बुजुर्ग महिला से रेप किया। 15 जुलाई को पीड़िता ने तंग आकर थाने पहुंचकर शिकायत की।
इसी आरोपी ने साल 2010 में 5 साल की बच्ची से रेप की वारदात को अंजाम दिया था जिसके चलते पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था, लेकिन 2017 में आरोपी जेल से छूटकर बाहर आ गया। इसके बाद उसने बुजुर्ग महिला के साथ छेड़छाड़ भी किया था। इस संबंध में भी उसने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी।
हालांकि बाद में पीड़िता ने खुद उसे जेल से छुड़वाया था, लेकिन आरोपी ने इस बार उसी के साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि, आरोपी बेरोजगार है, नशे का आदी है। उसकी बहने हैं जिनकी शादी हो चुकी हैं। वो अपनी मां के साथ अकेला घर पर रहता था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
-

Punjab News: Physiotherapist से दातर के बल पर लूट, पीड़ित ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो
लुधियानाः जिले में चोरी और लूटपाट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। वहीं पुलिस भी इन लूटेरों पर लगाम कसने के लिए कुछ भी करती हुई नजर नहीं आ रही है। इसका ताजा उदाहरण जैन कॉलोनी से सामने आया है, जहां लूट के 16 दिन बाद भी पुलिस कार्रवाई न होने के चलते व्यक्ति परेशान है। दरअसल, जैन कॉलोनी निवासी और एमजेएस अस्पताल, दरेसी में फिजियोथेरेपिस्ट के तौर पर काम करने वाले ओपी सिंह के साथ 30 जून की रात लूट हुई थी। डाबा रोड पर बाइक सवार 2 बदमाशों ने उनकी गर्दन पर दात तानकर 12,000 रुपए नकद, मोबाइल फोन, कपड़े, घर की चाबियां और जरूरी दस्तावेजों से भरा बैग लूट लिया था। ओपी सिंह को ट्रेन से मथुरा जाना था, लेकिन लूट की वारदात के चलते उन्हें अपना सफर केंसिल करना पड़ा।
Punjab News: Physiotherapist से दात के बल पर लूट, पीड़ित ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो#Twitter #VIDEO #viralvideo #StockMarketUpdate #Madurai #AliaBhatt #MostHappeningAP pic.twitter.com/IASdxScaps
— Encounter India (@Encounter_India) July 16, 2025ओपी सिंह ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने पास में मौजूद एक सुरक्षा गार्ड से फोन लेकर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। बाद में वे शेरपुर पुलिस चौकी पहुंचे और लिखित शिकायत दी, लेकिन एफआईआर दर्ज करने की बजाय उन्हें एएसआई प्रितपाल सिंह का नाम और फोन नंबर लिखी एक पर्ची थमा दी गई। अब जब मामला मीडिया में आया है, तब पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि केस को हल किया जाएगा और एफआईआर भी दर्ज की जाएगी, लेकिन अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
पीड़ित ने बताया कि पुलिस ने घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज भी इकट्ठा किए हैं, जिसमें पूरी घटना कैद है। इसके बावजूद, 16 दिन बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित ओपी सिंह ने कहा कि उसे अब भी न्याय की उम्मीद है। वहीं एएसआई प्रितपाल सिंह ने कहा कि लुटेरों को जल्द दबोच लिया जाएगा। पिछले करीब 15 दिन से पुलिस लगातार काम कर रही है।