Blog

  • लोक कलाओं के संरक्षण के लिए हरियाणा कला परिषद् का विशेष अभियान

    लोक कलाओं के संरक्षण के लिए हरियाणा कला परिषद् का विशेष अभियान

    चंडीगढ़: हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नई ऊर्जा देने की दिशा में हरियाणा कला परिषद् ने एक महत्वाकांक्षी पहल की शुरुआत की है। परिषद् के निदेशक विवेक कालिया ने बताया कि परिषद् प्रदेश की लोक परंपराओं को न केवल संरक्षित करने बल्कि उन्हें नई पीढ़ी तक सजीव रूप में पहुंचाने के लिए निरंतर सक्रिय है।

    उन्होंने कहा कि हरियाणा की लोक कलाएं—जैसे लोक नृत्य, लोक गीत और लोक नाटक—प्रदेश की आत्मा हैं, जिन्हें समय के साथ सहेजना और आगे बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए परिषद् द्वारा एक व्यापक प्रचार अभियान चलाया जा रहा है, जिसके माध्यम से पारंपरिक कलाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। कालिया ने आगे बताया कि परिषद् की यह पहल केवल संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम भी बनेगी। जब बच्चे इन लोक कलाओं से जुड़ेंगे, तो वे न केवल अपनी सांस्कृतिक पहचान को समझेंगे, बल्कि उनमें रचनात्मकता और आत्मविश्वास का भी विकास होगा।

    इसी कड़ी में, आगामी ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बच्चों के लिए विशेष रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में चित्रकला, रंगमंच, लोक नृत्य और अन्य कलात्मक विधाओं के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा को निखारने और मंच पर प्रस्तुत करने का सुनहरा अवसर मिलेगा। यह आयोजन न केवल मनोरंजन का साधन होगा, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित होगा।

    जानकारी दी कि परिषद् द्वारा जल्द ही एक डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया जाएगा, जहां कलाकार अपनी प्रस्तुतियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। चयनित कलाकारों को प्रस्तुति हेतु अग्रिम राशि प्रदान की जाएगी, जिससे वे बेहतर तैयारी और गुणवत्ता के साथ अपनी कला का प्रदर्शन कर सकें। यह पहल कलाकारों के लिए प्रोत्साहन का कार्य करेगी और उन्हें आर्थिक एवं रचनात्मक सहयोग प्रदान करेगी।

    विश्वास व्यक्त किया कि हरियाणा कला परिषद् का यह अभियान प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को नई पहचान दिलाने के साथ-साथ युवा प्रतिभाओं को एक मजबूत मंच प्रदान करेगा। यह प्रयास हरियाणा की लोक कलाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित करने में भी सहायक सिद्ध होगा।

     

  • Jalandhar News : Activa को आग और गुंडागर्दी से पहले विवाद की वीडियो आई सामने, देखें वीडियो

    Jalandhar News : Activa को आग और गुंडागर्दी से पहले विवाद की वीडियो आई सामने, देखें वीडियो

    जालंधर (ENS): चिकचिक चौक के पास गाड़ी और एक्टिवा की टक्कर के बाद हुए विवाद की फुटेज सामने आई है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि टक्कर होने पर गाड़ी में सवार व्यक्ति पहले बाहर निकलता है, फिर बाद में गाड़ी से कोई चीज निकाल कर लाता है। जिस पर एक्टिवा सवार युवकों से बहस बाजी शुरू हो जाती है। जिसके बाद दोनों पक्ष अपने अपने साथियो को फ़ोन कर बुला लेते है।

    बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार व्यक्ति के बाउंसरों द्वारा एक्टिवा सवारों को पीटा भी गया। इस दौरान एक्टिवा सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना में एक्टिवा को आग लगा दी गई। दिन दहाड़े मामूली बात को लेकर एक्टिवा को आग लगाने को लेकर मामला गरमाया हुआ है। हादसे के बाद दोनों पक्षों के लोग मौके से चले गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।

    मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक्टिवा को आग लगी है। उनसे पहले पेट्रोलिंग टीम पहुंची थी, लेकिन तब मौके पर किसी ने कोई शिकायत नहीं दी और न ही एक्टिवा के मालिकों का पता चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

  • जनजातीय विकास विभाग की टीम ने पूर्वोत्तर राज्यों के जनजातीय संस्कृति को जाना

    जनजातीय विकास विभाग की टीम ने पूर्वोत्तर राज्यों के जनजातीय संस्कृति को जाना

    शिमला: अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चंद शर्मा के नेतृत्व में जनजातीय विकास विभाग की एक टीम ने 25 से 29 अप्रैल, 2026 तक आयोजित एक्सचेंज विज़िट के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों असम और मेघालय में जनजातीय अनुसंधान संस्थान और जनजातीय विभाग की कार्यशैली के बारे में जानकारी प्राप्त की।

    इस टीम ने 27 अप्रैल, 2026 को शिलांग में कला और संस्कृति के प्रधान सचिव (स्वतन्त्र प्रभार जनजातीय मामले) फ्रेडरिक खारकोंगोर तथा अन्य अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में भाग लिया। इसके अतिरिक्त, दिसपुर में असम की जनजातीय मामलों की अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वीटी चांगसन और अन्य अधिकारियों के साथ भी आयोजित बैठक में विचारांे का आदान-प्रदान किया गया।

    ओंकार चंद शर्मा ने कहा कि इस यात्रा में जनजातीय अनुसंधान नीति निर्धारण और समुदायों द्वारा विकास कार्यों एवं योजनाओं के नॉर्थ ईस्टर्न राज्यों के सफल मॉड्ल्स की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि अनुसंधान आधारित नीतियों के माध्यम से समृद्ध जनजातीय संस्कृति के संवर्धन के साथ-साथ सामाजिक और आर्थिक विकास हासिल किया जा सकता है।

  • Jalandhar News: सरेआम गुंडागर्दी, गाड़ी और एक्टिवा की टक्कर में हुई झड़प के बाद लगाई आग, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सरेआम गुंडागर्दी, गाड़ी और एक्टिवा की टक्कर में हुई झड़प के बाद लगाई आग, देखें वीडियो

    फतेह गैंग से जुड़े सदस्य और बाउंसरों में हुआ विवाद

    जालंधर, ENS: चिकचिक चौक के पास स्थित दुकान के बाहर गाड़ी और एक्टिवा की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार बाउंसरों द्वारा एक्टिवा सवार की पिटाई की गई। इस दौरान एक्टिवा सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना में नौजवानों द्वारा एक्टिवा को आग लगा दी गई। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान फतेह गैंग के सदस्य पहुंच गए और घटना स्थल पर भारी हंगामा शुरू हो गया।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    पता चला है कि एक्टिवा सवार 3 नौजवानों का कार चालकों के साथ विवाद हो गया था। इस घटना में एक्टिवा को आग लगने से एक्टिवा जलकर राख हो गई। दिन दहाड़े मामूली बात को लेकर एक्टिवा को आग लगाने का मामला गरमाया हुआ है। हादसे के बाद दोनों पक्षों के लोग मौके से चले गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। हालांकि लोगों का कहना है कि गाड़ी और एक्टिवा की टक्कर के बाद एक्टिवा से तेल लीक होने लग गया। जिसके बाद एक्टिवा सवार और गाड़ी में सवार बाउंसरों में काफी बहसबाजी हुई। जिसके बाद सड़क पर 3 लड़कों द्वारा हमला  किया गया और बीच सड़क में एक्टिवा को आग लगा दी गई। मीडिया के सामने ना आने की शर्त पर राहगीरों का कहना है कि एक्टिवा सवार और गाड़ी चालकों में हाथापाई हो गई। जिसके बाद एक्टिवा को आग लगाने के बाद दोनों पक्ष मौके से फरार हो गए। वहीं घायल नौजवान को उपचार के लिए भर्ती करवाया गया।      
  • अग्रवाल भवन में जल्द तय होगी राजनीति की दिशा, प्रदीप गोयल ने की अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस, देखें वीडियो

    अग्रवाल भवन में जल्द तय होगी राजनीति की दिशा, प्रदीप गोयल ने की अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस, देखें वीडियो

    पंचकूला: आने वाले 1 मई को पंचकूला में स्थित अग्रवाल भवन ऐतिहासिक गवाह के तौर पर उभरने वाला है। यह पंचकूला की भावी राजनीति की दिशा तय करने वाला है। पूरा अग्रवाल समाज पंचकूला के आने वाली धार्मिक संस्थाओं और शहर के तमाम सामाजिक संगठनों ने एकजुट होकर मेयर पद का सबसे मजबूत दावेदार और समाज का गौरव श्याम लाल बंसल के पक्ष में महारैलीनुमा समर्थन कार्यक्रम का बिगुल फूंक दिया है।

    आज हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मशहूर समाजसेवी प्रदीप गोयल के तेवर सबसे जुदा और आक्रामक नजर आए। उन्होंने बहुत ही गंभीर और चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि – अग्रवाल समाज की शालीनता को हमारी कमजोरी न समझा जाए। हम उस समुद्र की तरह हैं जो सबको साथ लेकर चलता है लेकिन याद रहे हम समुद्र हैं और हमें शांत ही रहने दो। अगर हमारी भावनाओं के साथ खिलवाड़ हुआ और हम मचल गए तो पूरे शहर के सियासी समीकरणों को अपने साथ ले डूबेंगे।

    गोयल के इस बयान ने यह साफ संदेश दिया है कि अग्रवाल समाज अब अपने मान-सम्मान और हक के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ने के मूड में है। वरिष्ठ समाजसेवी जगमोहन गर्ग ने समाज की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि – श्याम लाल बंसल की दावेदारी सिर्फ एक राजनैतिक कदम नहीं है बल्कि यह पंचकूला के हर उस नागरिक की पुकार है जो शहर में ईमानदारी और सेवा की राजनीति देखना चाहता है। बंसल जी ने दशकों तक निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा की है।

    आज पंचकूला का बच्चा-बच्चा, व्यापारी और बुजुर्ग उनके साथ खड़ा है। १ मई का यह भव्य कार्यक्रम यह सिद्ध कर देगा कि पंचकूला के विकास की चाबी अब समाज के सच्चे नायकों के हाथ में होगी। हमारी जीत सुनिश्चित है क्योंकि हमारा संकल्प पवित्र है। इस महा-सम्मेलन में हरियाणा के यशस्वी के सीएम नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे।

    श्याम लाल बंसल के नेतृत्व पर अपनी मुहर लगाएंगे। उनके साथ हरियाणा सरकार के कद्दावर मंत्री विपुल गोयल भी समाज की ताकत को धार देंगे। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण विश्वविख्यात भजन गायक कन्हैया मित्तल होंगे। मित्तल अपनी ओजस्वी शैली में धर्म और कर्म का संदेश देते हुए समाज को श्याम लाल बंसल के पक्ष में लामबंद करेंगे।

    इस विशाल आयोजन को सफल बनाने के लिए सत्प्रकाश अग्रवाल, तेजिंदर गुप्ता टोनी, बालकिशन सिंगला और जय राजा जैसे दिग्गजों ने दिन-रात एक कर दिया है। समाज के युवा और अनुभवी चेहरों मुकेश गर्ग, तरसेम गर्ग और प्रदीप गर्ग की टीम ने शहर की गली-गली में जनसंपर्क कर इस सभा को जन-आंदोलन में बदल दिया है।

    पंचकूला की समस्त धार्मिक संस्थाओं, व्यापारिक मंडलों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों ने भी खुले दिल से श्याम लाल बंसल को समर्थन देने का ऐलान किया है। पूरा अग्रवाल समाज एवं सहयोगी संस्थाओं ने एक स्वर में अपील की है कि 1 मई को अग्रवाल भवन में पहुंचकर अपनी ताकत दिखाएं। यह कार्यक्रम सिर्फ एक व्यक्ति का समर्थन नहीं है बल्कि यह पंचकूला के स्वाभिमान, उन्नति और अग्रवाल समाज की संगठित शक्ति का महा प्रदर्शन है।

     

  • बेकाबू होकर फिल्मी स्टाइल में खाई में गिरी कार, आग लगने से जिंदा जलने Punjab के 2 लोगों की मौत, देखें CCTV

    बेकाबू होकर फिल्मी स्टाइल में खाई में गिरी कार, आग लगने से जिंदा जलने Punjab के 2 लोगों की मौत, देखें CCTV

    ऊनाः मुबारकपुर चिंतपूर्णी रोड पर भीषण हादसा हो गया। दरअसल, थानिकपुरा स्थित आर्यन स्कूल के पास कार गहरी खाई में गिर गई। इस घटना में कार को आग लग गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार स्विफ्ट डिजायर नंबर PB10kH7531 में लुधियाना के लोग सवार थे। दरअसल, जैसे ही कार खाई में गिरी, उसमें आग लग गई। कार अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई थी।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    कार में सवार लोग लुधियाना के ताजपुर रोड के निवासी थे। गाड़ी लुधियाना के ईडब्ल्यूएस कॉलोनी के 3912 निवासी रमेश कुमार के पुत्र रजनीश कुमार के नाम पर पंजीकृत है। बताया जा रहा है कि यह हादसा कार का टायर फटने के बाद हुआ। टायर फटने की वजह से कार नियंत्रण खो बैठी और लगभग 150 फुट गहरी खाई में गिर गई। जैसे ही कार गिरी, उसमें आग लग गई। हादसे में गाड़ी में सवार लोगों के शव भी जल गए। फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने पानी छिड़ककर आग बुझाई और कार में सवार लोगों को बाहर निकाला। वहीं घटना की सूचना मिलते ही एएसपी ऊना संजीव भाटिया मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। हादसे को लेकर सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि मोड़ पर सामने से कार आने के दौरान डिजायर चालक से गाड़ी अनियंत्रित हो गई और फिल्मी स्टाइल में गाड़ी खाई में गिर गई। सीसीटीवी को देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला गया है। इसके साथ ही हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।    
  • Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में नौजवान की मौत, नशा केंद्र का मालिक काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में नौजवान की मौत, नशा केंद्र का मालिक काबू, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के गांव मन्नावाला में स्थित जीवन जागरूकता नशा छुड़ाओ केंद्र में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ इंसाफ़ की गुहार लगाई है। दूसरी तरफ, पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर चुकी है और नशा छुड़ाओ केंद्र के मालिक को हिरासत में लिया गया है। पीड़ित परिवार की सदस्य रीता ने बताया कि उसका भाई सनी शर्मा, जिसकी उम्र करीब 35-36 साल थी, कुछ समय से डिप्रेशन से जूझ रहा था और उसकी देखभाल के लिए उसे इस केंद्र में भर्ती कराया गया था।

    उनके मुताबिक वह नशा नहीं करता था, केवल मानसिक तनाव के कारण यहां रखा गया था। परिवार का कहना है कि रात को केंद्र द्वारा फोन कर बताया गया कि सन्नी की मौत हो गई है। परिवार ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब उन्होंने केंद्र से सीसीटीवी फुटेज मांगी तो उन्हें बताया गया कि कैमरे बंद थे, जिससे संदेह और बढ़ गया है। उन्होंने यह भी कहा कि एक कमरे में 15-20 लोग रखे जाते हैं, जिससे सुरक्षा पर सवाल खड़े होते हैं। परिवार का दावा है कि यह सिर्फ आत्महत्या नहीं हो सकती, बल्कि इसके पीछे कोई साजिश भी हो सकती है।

    मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक के गले पर रस्सी के निशान मिले हैं और मामले की हर पहलु से जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा केंद्र के मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और वहां मौजूद अन्य लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान सुनील शर्मा के रूप में हुई है, जो अजनाले का निवासी है, जिसकी उम्र 36 साल बताई जा रही है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के नतीजों के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी और जो भी दोषी पाया गया, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर के असली दोषियों को सजा दी जाए, ताकि उन्हें इंसाफ मिल सके।

     

     

  • LPG Gas की किल्लत को लेकर दूल्हे ने दुल्हन के सामने शादी में रखी अनोखी शर्त, देखें वीडियो

    LPG Gas की किल्लत को लेकर दूल्हे ने दुल्हन के सामने शादी में रखी अनोखी शर्त, देखें वीडियो

    बाराबंकीः भीषण गर्मी और रसोई गैस की किल्लत के बीच बाराबंकी में एक शादी चर्चा का विषय बन गई, जहां सात फेरे लेने से पहले दूल्हे ने दुल्हन के सामने ऐसी शर्त रख दी जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। लेकिन दुल्हन ने भी समझदारी दिखाते हुए शर्त मान ली और फिर धूमधाम से जयमाला हुई। दरअसल, दूल्हे ने शर्त में दुल्हन लक्ष्मी से पूछा कि अगर गैस नहीं मिला तो चूल्हे पर खाना बना लोगी।

    जिसके बाद वहां मौजूद लोगों को कुछ देर के लिए सोचने पर मजबूर हो गए। यह सवाल सुनकर वहां मौजूद बाराती और घराती कुछ पल के लिए चौंक गए, लेकिन दुल्हन लक्ष्मी ने बिना हिचकिचाए इस शर्त को स्वीकार कर लिया। दुल्हन के इस जवाब ने न सिर्फ दूल्हे को संतुष्ट किया, बल्कि वहां मौजूद लोगों के चेहरे पर भी मुस्कान ला दी। दरअसल, शादी के दिनों में दूल्हे अशोक को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

    इस परेशानी ने दूल्हे को इतना प्रभावित किया कि उसने शादी से पहले ही अपनी भविष्य की गृहस्थी को लेकर सवाल खड़ा कर दिया। वहीं बाद में पूरे रीति-रिवाज के साथ जयमाला की रस्म पूरी हुई और शादी का कार्यक्रम आगे बढ़ा। इस अनोखी शादी की चर्चा अब पूरे इलाके में हो रही है। लोग इसे एक मजेदार लेकिन सीख देने वाली घटना के रूप में देख रहे हैं। साथ ही यह भी साफ हो गया कि घरेलू समस्याएं चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हों, अगर आपसी समझ और सहयोग हो तो हर मुश्किल आसान हो सकती है।

     

     

  • Punjab News: अवैध वीजे से UK पहुंचे 14 नागरिकों के मामले में SIT का गठन, AIG रीचा करेंगी जांच

    Punjab News: अवैध वीजे से UK पहुंचे 14 नागरिकों के मामले में SIT का गठन, AIG रीचा करेंगी जांच

    मोहालीः पंजाब के 14 भारतीय नागरिकों को बिना वैध वीजा के यूनाइटेड किंगडम (यूके) भेजने को लेकर मामला गरमा गया है। दरअसल, इन भारतीयों ने विदेश पहुंचकर शरण (असाइलम) की मांग की। हालांकि इस मामले को लेकर मोहाली स्थित पंजाब राज्य अपराध पुलिस मुख्यालय में एफआईआर दर्ज की गई थी। वहीं अब मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया। ऐसे में एएआईजी रीचा अग्निहोत्री को एसआईटी का मुख्य नियुक्त किया गया, जो मामले की गहनता से जांच करेंगी।

    दरअसल, यह पूरा मामला उस समय सामने आया जब भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन सब्सिडियरी इंटेलिजेंस ब्यूरो के ज्वाइंट डायरेक्टर ने 24 मार्च को पंजाब पुलिस को एक गोपनीय इनपुट भेजा गया। इस इनपुट में बताया गया कि पंजाब के रहने वाले 14 लोग जनवरी 2026 के दौरान अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एयर इंडिया की फ्लाइट्स AI-169 और AI-117 के जरिए यूके रवाना हुए, जबकि उनके पास वैध वीजा नहीं था। इसके बावजूद वे सफलतापूर्वक विदेश पहुंच गए, जो गंभीर सुरक्षा चूक की ओर इशारा करता है।

    जांच में सामने आया कि इन यात्रियों के टिकट अलग अलग ट्रैवल एजेंसियों के माध्यम से बुक किए गए थे, जिनमें लार्ड्स ट्रैवल प्राइवेट लिमिटेड (नई दिल्ली), ट्रैवल बुटीक ऑनलाइन (गुरुग्राम), साहिल टूर एंड ट्रैवल्स (पहाड़गंज, दिल्ली), रिया ट्रैवल्स एंड टूर (मुंबई) और फ्लाई24ऑवर्स हालिडे प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। इस नेटवर्क की कड़ियां तब और मजबूत होती नजर आईं जब यह सामने आया कि लुधियाना स्थित सरदारसंस ट्रैवल्स नामक एक एजेंट ने भी इस प्रक्रिया में भूमिका निभाई और उसने ट्रैवल बुटीक आनलाइन के जरिए दो यात्रियों के टिकट बुक करवाए।

    पूरे मामले का सबसे अहम और चौंकाने वाला पहलू एक ही मोबाइल नंबर का बार बार इस्तेमाल है। जांच एजेंसियों के अनुसार, 14 में से 10 यात्रियों की टिकट बुकिंग के दौरान एक ही मोबाइल नंबर का उपयोग किया गया। इससे यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि यह कोई सामान्य यात्रा नहीं बल्कि एक संगठित नेटवर्क के तहत अंजाम दिया गया आपरेशन था। यही मोबाइल नंबर अब जांच का मुख्य सुराग बन गया है।

     

     

  • भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी सहित 3 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी सहित 3 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    कुरुक्षेत्रः हरियाणा के कुरुक्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी सहित 3 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गांव खानपुर कोलिया के पास भयानक एक्सीडेंट में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा दिल्ली से चंडीगढ़ जा रही एक कार के अचानक डिवाइडर से टकराने पर हुआ है। इस हादसे में कार बुरी तरह के क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

    कड़ी मशक्कत के बाद शवों को गाड़ी से बाहर निकाला। मृतकों की पहचान बृजभूषण (83), उसकी पत्नी कांता (80) और भारत के रूप में हुई है, वह दिल्ली के नांगलोई के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं बृजभूषण का बेटा तरुण (53) इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में भिजवाया है।

    कार सवार तीनों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार चारों दिल्ली अपने रिश्तेदारी में चंडीगढ़ जा रहे थे। गाड़ी भारत चला रहा था। गांव खानपुर कोलियां के पास पहुंचते ही कार का अचानक संतुलन बिगड़ने से गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस ने मृतकों के स्वजनों को सूचित किया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना भयावह था कि गाड़ी पलट गई और उसके परखच्चे उड़ गए। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में रखवाए गए हैं।

    घायल हुए तरुण ने बताया कि वे दिल्ली नागलोई से निकले थे और चंडीगढ़ जा रहे थे। सुनील वत्स शाहबाद थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को हादसे की सूचना मिली थी। दिल्ली से चंडीगढ़ की तरफ गाड़ी जा रही थी। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ड्राइवर को अचानक नींद आ गई थी जिसके चलते गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई और बुरी तरीके से एक्सीडेंट में क्षतिग्रस्त हो गई।