Blog

  • Punjab News: पोल्ट्री फार्म पर बाइक सवारों ने व्यक्ति का गोली मारकर किया कत्ल

    Punjab News: पोल्ट्री फार्म पर बाइक सवारों ने व्यक्ति का गोली मारकर किया कत्ल

    अमृतसरः पंजाब में पिछले कुछ समय से गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं देर रात करीब साढ़े 12 बजे मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने पोल्ट्री फार्म पर हमला करके एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, देर रात सोना पुत्र हरभजन सिंह निवासी नाग नवे अपने पोल्ट्री फार्म पर बैठा था।

    इस दौरान अचानक दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और उस पर गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस थाना मजीठा की पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है। गोली चलने के कारण का अभी तक पक्का पता नहीं चल पाया है।

  • Punjab News: SINGER KHAN SAAB के पिता का आज होगा नमाज-ए-जनाजा

    Punjab News: SINGER KHAN SAAB के पिता का आज होगा नमाज-ए-जनाजा

    कपूरथलाः पंजाबी गायक खान साब के पिता का बीते दिन निधन हो गया। पिता इकबाल मुहम्मद का नमाज-ए-जनाजा आज दोपहर 12 बजे किया जाएगा। प्रसिद्ध गायक खान साब के पिता इकबाल मुहम्मद का 70 वर्ष की आयु में हार्ट अटैक आने से निधन हो गया था। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार खान साब के पिता फगवाड़ा में अपने बेटे के घर थे, जब उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वहीं उनकी मौत हो गई।

    इसके बाद उनकी मृतक देह को उनके गांव भंडाल दोना ले जाया गया। इस समय उनके तीन हफ़्तों के भीतर उनकी मां परमवीन बेगम और अब उनके पिता इकबाल मुहम्मद का निधन हो चुका है, जिससे गायक और उनके परिवार को शोक में डूबा दिया है। संगीत व्यक्तियों और खां साहिब के प्रशंसकों ने अपना गहरा दुख व्यक्त किया है।

  • Punjab: बॉर्डर से 2 AK-47 राइफल, मैगजीन और कारतूस बरामद

    Punjab: बॉर्डर से 2 AK-47 राइफल, मैगजीन और कारतूस बरामद

    अमृतसरः बीएसएफ अधिकारियों को खेमकरण सेक्टर के अंतर्गत भारत-पाक सीमा पर मेहदीपुर गांव के पास सीमा पार से हथियारों की खेप आने की सूचना मिली थी। इसके बाद जांच अभियान चलाकर इलाके से हथियारों की एक खेप बरामद की गई। सीमा सुरक्षा बल ने भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर से दो एके-47 राइफल और मैगजीन बरामद की हैं। इसके अलावा एक पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। यह सब एक पैकेट में छुपाए गए थे। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला कि यह खेप पाकिस्तान से भेजी गई थी।

    इसके जरिए त्योहार के सीजन में पंजाब में आतंकी साजिश को अंजाम दिया जाना था। बरामद हुए हथियारों को अमृतसर के स्टेट ऑपरेशन सेल को सौंप दिया गया है। मेहंदीपुर गांव के पास बॉर्डर फेंस से बरामद हथियारों को भारतीय सीमा सुरक्षा ने स्टेट ऑपरेशन सेल को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि बीएसएफ ने कहा कि सीमा पर हर संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है और किसी भी आतंकी या हथियार तस्करी की कोशिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा।

    ऑपरेशनल विवरण साझा करते हुए एसएसओसी अमृतसर के एआईजी सुखमिंदर सिंह मान ने बताया कि बीएसएफ अधिकारियों को खेमकरण सेक्टर के अंतर्गत भारत-पाक सीमा पर मेहदीपुर गांव के पास सीमा पार से हथियारों की खेप आने की सूचना मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए गांव के इलाके में एक तलाशी अभियान चलाया और इलाके से हथियारों की एक खेप बरामद की गई।

    उन्होंने कहा कि वर्तमान मामले में, बरामद हथियारों के स्रोत का पता लगाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस अपराध में शामिल आरोपियों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए जांच की जा रही है। इस संबंध में पुलिस स्टेशन एसएसओसी अमृतसर में शस्त्र अधिनियम की अलग अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • डंपर ने दो युवकों को कुचला, सिर से अलग हुए दोनों के धड़, देखें वीडियो

    डंपर ने दो युवकों को कुचला, सिर से अलग हुए दोनों के धड़, देखें वीडियो

    गुरुग्रामः हरियाणा के गुरुग्राम में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवक को कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि इसमें दोनों युवकों के सिर धड़ से अलग हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार हादसे में तेज रफ्तार डंपर ने पहले बाइक में टक्कर मार दी। सड़क पर गिरते ही दोनों दोस्तों को कुचल दिया।वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी डंपर चालक मौके से फरार हो गया। हादसा इतना भयावह था कि दोनों के सिर धड़ से अलग हो गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

    राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस हादसे के बाद फरार डंपर चालक की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक कादरपुर निवासी राजीव कुमार (31) और कुशीनंद्र (30) बाइक से गांव की ओर जा रहे थे। रास्ते में मैदावास रोड पर लैमनट्री होटल के सामने तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर गिर गए और डंपर उन्हें कुचल दिया।

    सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी के लिए भेजवाया। हादसे की खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। सेक्टर-65 थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार डंपर चालक की तलाश कर रही है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

  • Stock market: हरे निशान में खुला बाजार, Sensex में 189 अंक की बढ़त

    Stock market: हरे निशान में खुला बाजार, Sensex में 189 अंक की बढ़त

    बिजनेसः भारतीय शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में आईटी और फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में खरीदारी देखी जा रही है। सुबह करीब 9.28 बजे, सेंसेक्स 189.95 अंक या 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82,517 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 67 अंक या 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,294.35 पर कारोबार कर रहा था।

    ब्रॉडकैप सूचकांकों में, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.35 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.47 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। सेक्टोरल फ्रंट पर निफ्टी आईटी 0.93 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस 0.28 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी 0.12 प्रतिशत, निफ्टी मेटल 0.93 प्रतिशत और निफ्टी रियलिटी 0.20 प्रतिशत की बढ़त में थे। निफ्टी ऑटो 0.10 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक 0.47 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा 0.30 प्रतिशत और निफ्टी मीडिया 0.02 प्रतिशत की गिरावट में कारोबार कर रहे थे।

    बाजार जानकारों ने कहा कि पिछले एक वर्ष के बाजार प्रदर्शन से एक महत्वपूर्ण बात यह है कि लार्ज कैप का प्रदर्शन बेहतर रहा और स्मॉल कैप का प्रदर्शन कम रहा। पीएसयू बैंकों का प्रदर्शन भी उतना ही महत्वपूर्ण रहा और आईटी का प्रदर्शन बहुत खराब रहा । आईटी स्टॉक, विशेष रूप से लार्ज कैप को बाजार द्वारा अधिक मूल्यवान माना जाता है क्योंकि वे कई प्रतिकूल परिस्थितियों और कुछ मजबूत संरचनात्मक मुद्दों का सामना कर रहे हैं।
    इस बीच, सेंसेक्स पैक में एचसीएल टेक, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, इंफोसिस और बीईएल टॉप गेनर्स थे। वहीं, मारुति सुजुकी, एक्सिस बैंक, एसबीआई और टाइटन टॉप लूजर्स थे।

  • Punjab News: बदमाशों ने सुए और तेजधार हथियार से व्यापारी पर किया हमला, तोड़ी टांगे, देखें वीडियो

    Punjab News: बदमाशों ने सुए और तेजधार हथियार से व्यापारी पर किया हमला, तोड़ी टांगे, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में छावनी मोहल्ला की धक्का कालोनी में गैंगवार की घटना सामने आई है। जहां गांधी नगर में होलसेल रेडीमेड कपड़ों के कारोबार करने वाला व्यक्ति अपने साथी के साथ बाइक पर दुकान से वापिस घर लौट रहा था कि उसे रास्ते में घेर कर कुछ बदमाशों ने पीटना शुरू कर दिया। उन लोगों से बचने के लिए जब उसने अपनी बाइक भगाई तो संतुलन बिगड़ने से बाइक रास्ते में गिर गई। जिसके बाद बदमाशों ने उसे घेर लिया। लुटेरों ने उसके साथ बीच सड़क जमकर मारपीट की। धारदार हथियारों के साथ उसकी टांग और एडी तोड़ दी।

    उसकी पीठ पर सुए मारे। किसी तरह व्यक्ति ने भाग कर अपनी जान बचाई। मारपीट की सीसीटीवी वीडियों भी सामने आ गई है। थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस ने बीती रात डीएमसी अस्पताल में दाखिल घायल व्यक्ति सागर के बयान दर्ज कर लिए है। जानकारी देते हुए घायल सागर ने बताया कि मेरे ताया के बेटे मुकुल के साथ गैंगस्टर मोविश बैंस की करीब 2 साल पहले लड़ाई हुई थी। उस समय मोविश बैंस ने मेरे ताया के बेटे की गाड़ी पर गोलियां चलाई थी। मेरा मुकुल से कोई लेन-देन नहीं है।

    मोविश ने उसी रंजिश के कारण अब मुझे टारगेट किया है। मैं काम से वापिस लौट रहा था। मैंने अपनी मौसी के घर जाना था। रास्ते में मुझे इन्होंने घेर लिया। मोविश और उसके कुछ साथियों के हाथ में पिस्तौल थी। मोविश के साथ शिवा भट्टी, नरेश और कनिक ने पिस्तौल के बट्ट मेरे सिर पर मारे। मेरी जेब में 70 हजार रुपए था जो इन लोगों ने छीन लिया। बदमाश ने मेरा मोबाइल छीना था लेकिन उसे वह दोबारा वहीं फेंक कर चले गए। मैंने अपना बचाव करना चाहा तो इन लोगों ने मेरी पीठ पर सुए मारे।

    करीब 12-13 जगह सुए लगे है। मैंने भाग कर अपनी जान बचाई। मेरे साथ तरुण नाम का लड़का था उसकी भी मारपीट हुई है। इन बदमाशों के पास 4 पिस्तौल थे। इलाके में पहले भी इन युवकों का आपराधिक रिकार्ड है। इलाके में चिट्टा भी खुलकर ये लोग बेचते है। लोग डरते हुए शिकायत नहीं लिखवाते।

    मारपीट की सीसीटीवी वीडियो भी हमने पुलिस को मुहैया करवाकर दी है। इन बदमाशों पर पुलिस भी नकेल नहीं कस रही। पुलिस कमिश्नर से मांग है कि हमें इंसाफ दिलवाया जाए और मोविश बैंस को गिरफ्तार किया जाए। थाना डिवीजन नंबर 4 के एसएचओ गगनदीप सिंह ने कहा कि मोविश बैंस और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। पुलिस इस केस की जांच कर रही है।

  • SpaceX रॉकेट बूस्टर मेक्सिको की खाड़ी में हुआ क्रैश, देखें वीडियो

    SpaceX रॉकेट बूस्टर मेक्सिको की खाड़ी में हुआ क्रैश, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः दुनिया के सबसे बड़े और सबसे शक्तिशाली रॉकेट स्टारशिप ने सोमवार को एक और सफल परीक्षण उड़ान पूरी की। दक्षिण टेक्सास से उड़ान भरने के बाद रॉकेट ने न सिर्फ अंतरिक्ष की ऊंचाइयों को छुआ, बल्कि नकली उपग्रहों को तैनात करते हुए पृथ्वी का आधा चक्कर लगाकर भारतीय महासागर में उतरने का चरण भी सफलतापूर्वक पूरा किया। हालांकि उड़ान के अंत में न तो रॉकेट और न ही कोई हिस्सा पुनः प्राप्त किया जा सका। क्योकि मेक्सिको की खाड़ी में जा कर क्रैश हो गया। फिर भी यह परीक्षण मिशन स्पेसएक्स के लिए एक बड़ी सफलता साबित हुआ। कंपनी के संचार अधिकारी डैन हूट ने खुश होकर घोषणा की हे, स्टारशिप, धरती पर वापसी का स्वागत है।

    यह स्टारशिप का 11वां पूर्ण पैमाने पर परीक्षण था, जिसे स्पेसएक्स के संस्थापक और सीईओ एलन मस्क भविष्य में मंगल तक मानव भेजने के उद्देश्य से तैयार कर रहे हैं। हालांकि नासा के लिए यह तकनीक और भी आवश्यक है क्योंकि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर इंसानों को उतारने की योजना में स्टारशिप अहम कड़ी है। नासा की योजना के अनुसार यह 403 फीट (123 मीटर) ऊंचा पुन: उपयोग योग्य रॉकेट चंद्रमा की कक्षा से सतह पर अंतरिक्ष यात्रियों को पहुंचाने और वापिस लाने का कार्य करेगा। एलन मस्क इस बार पहली बार लॉन्च कंट्रोल रूम के बाहर से रॉकेट लॉन्च देखने पहुंचे और कहा कि यह अनुभव और भी अच्छा है।

    रॉकेट टेक्सास स्थित स्टारबेस से रवाना हुआ और लॉन्च के कुछ समय बाद सुपर हेवी बूस्टर नियोजित रूप से मेक्सिको की खाड़ी में नियंत्रित ढंग से प्रवेश कर गया। इसके बाद स्टारशिप ने अंतरिक्ष की सीमाओं को छूते हुए भारतीय महासागर की ओर रुख किया और वहां सुरक्षित स्प्लैशडाउन किया। इस दौरान स्पेसएक्स ने कई महत्वपूर्ण परीक्षण किए, विशेष रूप से उन परिक्रमणों और एंट्री टेकनीकों का अभ्यास किया गया जो भविष्य में रॉकेट को लॉन्च साइट पर उतारने में सहायक बनेंगे।

    पिछली उड़ान की तरह इस बार भी स्टारशिप ने आठ नकली स्टारलिंक उपग्रहों को लेकर उड़ान भरी थी। इस मिशन का कुल समय लगभग एक घंटे का रहा और यह अमेरिका-मेक्सिको सीमा के पास स्थित स्टारबेस से लॉन्च हुआ। नासा के कार्यकारी प्रशासक शॉन डफी ने एक्स पर कहा कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अमेरिकी मानव मिशन की दिशा में एक और बड़ा कदम है। नासा पहले ही अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए फाल्कन रॉकेट्स का उपयोग कर रहा है और अब फ्लोरिडा के केप कैनेवरल लॉन्च साइट्स को स्टारशिप के लिए भी अनुकूल बनाया जा रहा है।

  • Punjab News: सरताज के शो में SHO और दर्शक में हुई हाथापाई, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: सरताज के शो में SHO और दर्शक में हुई हाथापाई, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाबी गायक सतिंदर सरताज का पीएयू में बीते दिन सरस मेला आयोजित किया गया। इस दौरान कानून व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था की सरेआम धज्जियां उड़ती दिखाई दीं। दरअसल, सरताज का शो देखने आए लोगों ने जमकर सरकारी प्रापर्टी के साथ खिलवाड़ किया। शो के दौरान दर्शक दमकल विभाग की गाड़ियों पर चढ़ गए। इस दौरान लोगों ने मेले में पड़ी कुर्सियां भी तोड़ दी। यही नहीं एक व्यक्ति का एसएचओ के साथ हाथापाई होने का मामला भी सामने आया है। जहां शो के दौरान व्यक्ति की थाना डिवीजन नंबर 4 के एसएचओ गगनदीप के साथ हाथापाई हो गई।

    पुलिस अधिकारी के साथ शो देखने आए दर्शक की हाथापाई की वीडियो भी सामने आई है। वीडियो में व्यक्ति सरताज के शो में जाने लगता है लेकिन उसे पुलिस अधिकारी रोक देते है। वह कहता है कि उसकी पत्नी शो के अंदर है, उसे उसने साथ लेकर निकलना है तो इतने में एसएचओ के साथ उसकी बहस और हाथापाई हो जाती है। उक्त व्यक्ति ने अधिकारी से कहा कि तुम्हारी फीतियां में उतरवा कर रहूंगा। मेले में इस तरह से पुलिस और लोगों के बीच टकराव होना प्रशासन की कुव्यवस्था को उजागर करता है।

    मेले में लगे स्टॉल द्वारा भी सेहत विभाग की गाइडलाइनस को ठेंगा दिखाया जा रहा है। इस मेले में रोजाना सैकड़ों वीआईपी और खुद डिप्टी कमिश्नर दौरा करने और शो देखने आते है लेकिन लोगों को खाने का जो सामान परोसा जा रहा है वहां पर किसी अधिकारी की नजर नहीं जा रही। बिना ग्लव्स और बिना सिर पर टोपी पहने सभी स्टॉल पर सामान बेचा जा रहा है।

    शहर में स्वास्थ्य​​​​​​​​​​​​​​ विभाग की टीमें मिठाइयों की दुकानों पर सेंपल भर रही है लेकिन प्रशासन द्वारा जो मेला आयोजित किया जा रहा है उसे सेहत विभाग के अधिकारी भी अनदेखा कर रहे है। सेहत विभाग की बड़ी लापरवाही है कि मेले में उनकी टीमें चेकिंग नहीं कर रही। बता दें कि पहले ही शहर में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे है लेकिन सेहत विभाग कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है।

    सरस मेले में पार्किंग व्यवस्था भी बिगड़ी हुई नजर आई। जहां पार्किंग बनाई गई है वहां गाड़ियां पार्क करने की जगह लोग बीच सड़क पर गाड़ियां पार्क कर रहे है। इसी तरह से शहर के बड़े राजनेता भी बीच सड़क गाड़ियां पार्क करके सरस मेले का आनंद ले रहे है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा सरस मेले को लेकर किसी तरह का कोई पुख्ता ट्रैफिक प्लान नहीं बनाया गया। फिरोजपुर पर सरताज के शो के कारण जाम तक की स्थिति बनी रही।

     

     

  • आज का राशिफल 14 अक्टूबर, 2025

    आज का राशिफल 14 अक्टूबर, 2025

    आज 14 अक्टूबर 2025, कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि मंगलवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 10 मिनट तक रहेगी, उसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। आज पूरा दिन और पूरी रात पार करके भोर 4 बजकर 11 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 55 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज श्री राधाष्टमी मनाने का भी विधान है।

    मेष राशि:मेष राशि वालों आज आपको तरक्की के कुछ नए साधन मिल सकते हैं। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। बिजनेस में सब कुछ सामान्य रूप से बना रहेगा। दाम्पत्य रिश्तों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये आज का दिन शानदार रहेगा। आप कुछ नए विचारों के साथ अपना कोई खास काम शुरू कर सकते हैं। आज दिन आपके लिये फायदेमंद रहेगा और आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी।

    वृष राशि: वृष राशि वालों आज आपका दिन उत्तम रहेगा। बिजनेस के क्षेत्र में कुछ लोगों से मदद मिलेगी और सामाजिक जीवन भी हर तरह से बेहतर बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिए वाहवाही मिलेगी, जिससे आर्थिक स्थिति में प्रगति होगी। आप खुद को सही साबित करने में सफल रहेंगे। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए दिन खास रहने वाला है। किसी काम को पूरा करने के लिए कोई नया आईडिया सूझेगा। विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

    मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बना सकती है। जीवन में तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है। अपने कुछ खास काम निपटाने के लिए आपको रूटीन में बदलाव करना पड़ सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी हिल स्टेशन पर जाने की प्लानिंग हो सकती है। निवेश से पहले सोच-विचार जरूर करें।

    कर्क राशि: कर्क राशि वालों आज जीवनसाथी के साथ बातचीत में थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए। धैर्य रखने पर रिश्ते मधुर रहेंगे। नियमित योग करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आज कुछ कामों में अपेक्षा से अधिक समय लग सकता है, लेकिन टेंशन से बचना चाहिए। किसी की राय आपके लिये कारगर साबित हो सकती है। दूसरों के सामने अपनी बात रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान आपके दिमाग में आ सकता है।

    सिंह राशि: सिंह राशि वालों आज आपका दिन सामान्य रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जो भविष्य में फायदा दिलाएगा। छात्राओं के लिए दिन ठीक रहेगा, मेहनत के बल पर उन्हें करियर में सफलता मिलेगी। ऑफिस में एक साथ कई कामों के कारण थोड़ा तनाव हो सकता है। कुछ अनुभवी लोगों से बेहतर सलाह मिलेगी। घर पर मेहमानों का आगमन प्रसन्नता देगा। थोड़ी मेहनत से सफलता प्राप्त होगी।

    कन्या राशि: कन्या राशि वालों आज आपका दिन शानदार रहेगा। बचपन के किसी दोस्त का फोन आ सकता है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी और अधूरे काम पूरे होंगे। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। संपत्ति बढ़ाने की योजना सफल होगी। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात के योग बनेंगे। कारोबार में बढ़ोतरी होगी और स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आप किसी नए कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

    तुला राशि: तुला राशि वालों आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। ऑफिस में नया काम मिलेगा, जिसमें मेहनत से सफलता मिलेगी। परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा। कोर्ट संबंधी किसी काम में सीनियर्स की मदद लेनी पड़ सकती है। किसी दोस्त के घर जाने का मौका मिलेगा। धन-संपत्ति के मामलों में सतर्क रहें।

    वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। थोड़ी सी मेहनत से ही बड़ा मुनाफा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बन सकता है। आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। बच्चे दोस्तों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। करियर से जुड़ा सुनहरा मौका मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं। विदेश में पढ़ाई के इच्छुक छात्रों के सपने साकार होंगे।

    धनु राशि: धनु राशि वालों आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जा सकते हैं। मित्रों की संख्या बढ़ेगी। आर्थिक रूप से लाभ प्राप्त होगा। काम में नयापन आयेगा और अपनों से नजदीकियां बढ़ेंगी। कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। लवमेट एक-दूसरे के साथ खुशियों के पल बिताएंगे।

    मकर राशि:मकर राशि वालों आज आपका दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस में रुका हुआ पैसा मिल सकता है। किसी काम में दूसरों की मदद मिल सकती है। परिवार के लोग आपके हर फैसले में साथ होंगे। जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर रहेगा। ऑफिस में माहौल मिला-जुला रहेगा, किसी सहकर्मी से अनबन हो सकती है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

    कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। किसी विशेष विषय पर बातचीत संभव है। बच्चों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद साबित होगी। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे।

    मीन राशि:मीन राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके अच्छे व्यवहार से लोग खुश रहेंगे और समाज में आपकी छवि निखरेगी। ऑफिस का काम समय पर पूरा होगा। किसी दोस्त की मदद से निजी काम पूरे हो सकते हैं। आर्थिक रूप से लाभ प्राप्त होगा। कुछ मामलों में अधिकारियों से मदद मिल सकती है।

  • Jalandhar News: किडनी अस्पताल के डाक्टर पर फायरिंग करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: किडनी अस्पताल के डाक्टर पर फायरिंग करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: अर्बन एस्टेट इलाके में किडनी अस्पताल के डाक्टर राहुल सूद पर अपहरण में नाकाम रहने पर गोली चलाने वाला मुख्य आरोपित बबलू 50 दिन बाद पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। पुलिस ने उसके दो साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन वारदात का मास्टरमाइंड बबलू फरार था। गिरफ्तार आरोपितों ने पूछताछ में बताया था कि पूरी वारदात बबलू के कहने पर ही अंजाम दी गई थी और पिस्तौल भी वही लेकर आया था।

    पुलिस जांच में सामने आया था कि घटना के बाद बबलू उत्तर प्रदेश भाग गया था। इस जानकारी के बाद जालंधर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए दो विशेष टीमें यूपी भेजी, जिसके बाद पुलिस टीम ने वहां पर छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित बबलू को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है और वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है