Blog

  • प्रदेश में पोषण नीति लागू करने की तैयारी, कंडाघाट टेस्टिंग लैब होगी अपग्रेड

    प्रदेश में पोषण नीति लागू करने की तैयारी, कंडाघाट टेस्टिंग लैब होगी अपग्रेड

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां स्वास्थ्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में स्टेट न्यूट्रिशन पॉलिसी बनायेगी। इस पॉलिसी का मुख्य उद्देश्य बच्चों, किशोरियों, गर्भवती एवं धात्री माताओं सहित सभी संवेदनशील वर्गों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार उपलब्ध करवाने के लिए समयबद्ध और प्रभावी कदम उठाना है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग की कण्डाघाट स्थित कम्पोजिट टेस्टिंग लैब को विश्व स्तरीय हाई-ऐंड टेक्नोलॉजी से लैस किया जाएगा, ताकि सूक्ष्म और सटीक विश्लेषण और दक्षता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने के लिए प्रथम चरण में बद्दी, मण्डी, कांगड़ा और शिमला शहर में भी क्षेत्रीय प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी। द्वितीय चरण में सभी जिलों में इस तरह की प्रयोगशालाएं खोली जाएंगी।

    ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य में न्यूट्रिशनल सरविलेंस को और सघन किया जाएगा। खाद्य पदार्थों की जांच सुनिश्चित कर उनमें उपलब्ध पोषक तत्वों की प्रोफाइलिंग और मैपिंग की जाएगी। उन्होंने विभाग को सार्वजनिक वितरण प्रणाली, आंगनवाड़ी और मिड-डे-मील सहित अन्य योजनाओं में प्रदान किये जाने वाले खाद्यानों की भी समय समय पर जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा जांच, जागरूकता क्षमता विकास और प्रशिक्षण के लिए मोबाइल वैन का उपयोग किया जाएगा, ताकि सभी जिलों में विभाग की कार्यप्रणाली को और सुदृढ़ किया जा सके।

    उन्होंने विभाग की कार्यप्रणाली को सुगम एवं समयबद्ध बनाने के लिए नवीनतम सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग सुनिश्चित करने और सारी प्रक्रियाओं का डिजिटाइजेशन करने के निर्देश भी दिए। विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों के सैंपल लेने तथा इसकी जांच के नतीजों सहित सभी प्रक्रियाओं के डिजिटल निष्पादन के लिए स्टेट पोर्टल विकसित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने स्टेट न्यूट्रिशन डेटाबेस भी तैयार करने को कहा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि खाद्य पदार्थों में पोषक तत्वों की कमी तथा कीटनाशकों के कारण लोगों में बीमारियों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। प्रदेश सरकार इन दोनों विषयों पर गम्भीरता से विचार कर समाधान के लिए प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इसी के दृष्टिगत प्रदेश सरकार राज्य में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है और इससे जुड़े किसानों को प्रोत्साहित कर विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित किया जा रहा है।

    ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को निरन्तर सुदुढ़ कर रही है। स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में विश्व स्तरीय मापदण्डों को अपनाया जा रहा है। हर चिकित्सा महाविद्यालय में आईसीयू स्थापित किये जा रहे हैं तथा अस्पतालों में विश्वस्तरीय डॉक्टर-पेशेंट अनुपात दर को अपनाया जा रहा है। बैठक में निदेशक डीडीटीजी डॉ. निपुण जिंदल, विशेष सचिव स्वास्थ्य अश्वनी शर्मा, निदेशक स्वास्थ्य सुरक्षा एवं विनियमन जितेन्द्र सांजटा एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

  • Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में हलवा खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, 50 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती, देखें Live

    Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में हलवा खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, 50 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती, देखें Live

    लुधियानाः जिले के अयाली खुर्द इलाके में स्थित गुरुद्वारा साहिब में आज मकर संक्राति पर गाजर का हलवा खाने से 50 लोग बीमार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार हलवा खाने के कुछ देर बाद लोगों को दस्त आने लगे और इसी के साथ में चक्कर आने लगे। इस घटना के दौरान बीमार लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है।

    मामले की जानकारी देते हुए अस्पताल में भर्ती महिला ने बताया कि छेवीं पातशाही गुरुद्वारा साहिब से लाकर घर पर माघ माह पर गाजर का हलवा प्रसाद के तौर पर खाया था। इस दौरान 8 बजे उन्होंने हलवा खाया और 9 बजे उनकी तबीयत बिगड़ गई। महिला ने बताया गांव के लड़के ही हलवा लेकर आए थे।

    हालांकि यह नहीं पता हलवा बाजार से बना हुआ लाया गया था। इस दौरान महिला सहित उनके परिवार के 4 लोग बीमार हो गए। महिला ने कहा कि इसके बाद गुरुद्वारा साहिब में अनाउंसमेंट की गई, जिनके घर में हलवे का प्रसाद मौजूद है, वह इस प्रसाद को ना खाएं। इस प्रसाद के बाद गांव के कई लोगों की तबीयत खराब हो गई है। वहीं प्रभ सिंह ने कहा कि उसकी दादी गुरुद्वारा साहिब से गाजर के हलवे का प्रसाद लेकर आई थी। जिसे खाने के बाद एक घंटे के बाद उसकी तबीयत खराब हो गई और वह उल्टियां करने लगा।

    इस दौरान उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां अब उसकी हालत स्थित है। गुरप्रीत कौर ने कहा कि माघ के दिन आज उसकी सास गुरुद्वारा साहिब गई थी। जहां उसकी सास गाजर के हलवे का प्रसाद लेकर आई थी। इस दौरान प्रसाद को उसने और बेटे ने खाया, जिसके एक घंटे के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई। इस दौरान पहले क्लीनिक पर वह दवाई लेने गई, लेकिन उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    दूसरी ओर डॉक्टर मनदीप ने बताया कि आज गुरुद्वारा साहिब में मकर संक्राति पर गए श्रद्धालुओं द्वारा गाजर का हलवा खाया गया। जिसके बाद उनके पास 40 से अधिक मरीज आए, जिन्हें फूड पॉइजनिंग की परेशानी होने लगी। डॉक्टर के अनुसार जहरीले पदार्थ के कारण यह हुआ है। डॉक्टर ने कहाकि उनके पास बच्चे, बूढ़े सहित महिलाएं उपचार के लिए पहुंची है।

  • इस मशहूर पंजाबी सिंगर संग उड़ी Disha Patani के अफेयर्स की अफवाहें

    इस मशहूर पंजाबी सिंगर संग उड़ी Disha Patani के अफेयर्स की अफवाहें

    मनोरंजन: पंजाबी सिंगर तलविंदर इन दिनों खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। उनके सुर्खियों में बने रहने का कारण कुछ और नहीं बल्कि एक्ट्रेस दिशा पट्टानी हैं। तलविंदर का एक्ट्रेस दिशा पट्टानी के साथ इन दिनों नाम जुड़ रहा है। स्टेबिन बेन और नुपूर सेनन की शादी में भी दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़ कर पहुंचे थे। रिस्पेशन पार्टी में भी दोनों एक साथ दिखे। दिशा और तलविंदर के एक साथ कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसे में दोनों के अफेयर की चर्चाएं सोशल मीडिया पर खूब चल रही हैं।

    पंजाबी इंडस्ट्री में फेमस है तलविंदर

    दिशा या तलविंदर अभी दोनों में से किसी ने भी अपनी डेटिंग की खबरें कंफर्म नहीं की है परंतु फैंस ये जानने के लिए काफी एक्साइटेड हैं कि आखिर तलविंदर है कौन है। तलविंदर का पूरा नाम तलविंदर सिंह सिद्दू है परंतु लोग उन्हें तलविंदर के नाम से ही जानते हैं। उनका जन्म साल 1997 में पंजाब के तरन तारण में हुआ ता। वह पंजाबी सिंगर होने के साथ-साथ म्यूजिक प्रोड्यूसर, सॉन्गराइटर भी हैं। इस समय वो पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में छा चुके हैं। तलविंदर की खासियत यह है कि वो ट्रेडिशनल पंजाबी गानों को हिप हॉप, आरएंडबी, ट्रैप और सिंथ पॉप बीट्स के साथ ब्लेंड करके अलग-अलग अंदाज में बनाते हैं। उनके गाने लोगों को काफी पसंद आते हैं। यूथ के बीच भी उनके गाने काफी पापुलर हैं। कई सॉन्ग तो उनके इंस्टाग्राम रील में ट्रेंड करते रहते हैं।

    फैंस को नहीं दिखाया कभी चेहरा

    तलविंदर ने कभी भी अपना चेहरा रिवील नहीं किया। वो अपने सभी शोज में चेहरे पर पेंट लगाकर ही परफॉर्म करते हैं। इंस्टाग्राम पर भी उनकी जितनी तस्वीरें है उन्होंने सभी पर चेहरे में पेंट या मास्क लगाकर रखा है। उनका ये अंदाज उन्हें बाकी आर्टिस्ट्स से अलग करता है। पर्सनैलिटी को लेकर भी फैंस में काफी सस्पेंस बना हुआ है। अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत तलविंदर ने साल 2018 में की थी। तलविंदर के गाने नशा, धुंधला, ख्याल फैंस को काफी पसंद है। दिशा पट्टानी के साथ रिलेशनशिप में आने के कारण वह सुर्खियों में आ गए हैं।  
  • मकर संक्रांति पर निजी बस ऑपरेटर संघ ने आई.एस.बी.टी. में देसी घी का प्रसाद वितरण किया

    मकर संक्रांति पर निजी बस ऑपरेटर संघ ने आई.एस.बी.टी. में देसी घी का प्रसाद वितरण किया

    ऊना /सुशील पंडित: आज मकर संक्रांति के पावन अवसर पर जिला निजी बस ऑपरेटर संघ द्वारा आई.एस.बी.टी. ऊना परिसर में देसी घी के प्रसाद का श्रद्धापूर्वक वितरण किया गया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों, बस ऑपरेटरों, कर्मचारियों एवं यात्रियों ने सहभागिता कर पर्व को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की कि जिला ऊना में कार्यरत समस्त निजी बस ऑपरेटरों पर उनका आशीर्वाद सदैव बना रहे, सभी की बस सेवाएं सुरक्षित, सुचारू एवं सुख-शांति के साथ संचालित होती रहें तथा यात्रियों का विश्वास यूं ही कायम रहे। इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन में विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश निजी बस ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष राजेश पराशर, आर.टी.ओ. ऊना अशोक कुमार, अधीक्षक ठाकुर सेन, जिला ऊना निजी बस ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष महेंद्र मनकोटिया, महासचिव दिनेश सैनी, सुकेश ठाकुर, कमल ठाकुर, संजीव राजदा तथा आई.एस.बी.टी. ऊना के जनरल मैनेजर प्रवेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने मकर संक्रांति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आपसी भाईचारे, सहयोग और सेवा भाव को मजबूत करने का संदेश दिया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करते रहने का संकल्प व्यक्त किया।
  • पंचायत चुनावों में देरी से पंचायतों के विकास कार्य ठप होने पर सुक्खू सरकार पर बरसे पूर्व विधायक भुट्टो

    पंचायत चुनावों में देरी से पंचायतों के विकास कार्य ठप होने पर सुक्खू सरकार पर बरसे पूर्व विधायक भुट्टो

    पंचायत के बिकास कार्यों को नहीं दी फूटी कौड़ी,केंद्र सरकार के सहयोग से चले हैं बिकास कार्य: भुट्टो 

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार पर पंचायत चुनावों में देरी को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की लेट-लतीफी के कारण केंद्र सरकार के सहयोग से पंचायतों में चल रहे विकास कार्य पूरी तरह से ठप होने की कगार पर पहुंच गए हैं। पंचायत चुनाव समय पर न कराना सीधे तौर पर ग्रामीण विकास के साथ खिलवाड़ है। पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था लोकतंत्र की नींव है, लेकिन वर्तमान सरकार इस नींव को कमजोर करने का काम कर रही है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार ने अपने कार्य काल के तीन वर्षों में किसी भी पंचायत के विकास के लिए फूटी कौड़ी तक नहीं दी। पंचायतों में सड़क, पानी, बिजली, भवन निर्माण, नालियां, सामुदायिक भवन जैसे जरूरी विकास कार्य पूरी तरह केंद्र सरकार की योजनाओं और सहयोग पर ही निर्भर रहे हैं।  भुट्टो ने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत पंचायतों में विकास कार्य निरंतर चल रहे थे, लेकिन पंचायत चुनाव न होने के कारण अब इन कार्यों पर भी संकट मंडरा रहा है। निर्वाचित प्रतिनिधियों के अभाव में न तो योजनाओं का सही क्रियान्वयन हो पा रहा है और न ही नए विकास प्रस्ताव भेजे जा पा रहे हैं। इसका सीधा नुकसान गांवों में रहने वाले आम लोगों को उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की यह उदासीनता दर्शाती है कि उसे ग्रामीण जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। पंचायत स्तर पर विकास ही गांवों की प्रगति की रीढ़ होता है, लेकिन सुक्खू सरकार की नीतियों के कारण यह व्यवस्था चरमरा गई है।

    भुट्टो ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर पंचायत चुनाव टाल रही है ताकि अपनी विफलताओं को छिपाया जा सके। पूर्व विधायक ने कहा कि यदि समय रहते पंचायत चुनाव नहीं कराए गए तो आने वाले समय में केंद्र सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ भी गांवों तक नहीं पहुंच पाएगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़,सतीश धीमान,अभय सिंह राणा,जगदीश सहोता आदि मौजूद रहे।

  • Punjab News:  CM Mann का बड़ा बयान, 169 स्वरूप हुए बरामद, 139 का कोई रिकॉर्ड नहीं, देखें वीडियो

    Punjab News: CM Mann का बड़ा बयान, 169 स्वरूप हुए बरामद, 139 का कोई रिकॉर्ड नहीं, देखें वीडियो

    महिलाओं के खातेे में जानें कब आएंगे 1 हजार रुपए

    श्री मुक्तसर साहिबः माघी के अवसर पर राजनीतिक सम्मेलन में सीएम मान पहुंचे। जहां उन्होंने महिलाओं के खाते में एक हजार रुपए डालने के वादे को लेकर बात कही, वहीं उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब के 328 पावन स्वरूप के मुद्दे को भी उठाया। इस दौरान सीएम मान ने कहा कि 1000 रुपये वाले वादे को अगले बजट में पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि लोगों के अधिकारों के लिए खड़ा होना ही आपको मौका देता है। कांग्रेस की रैलियों से इनकार करने के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके बीच ही बात नहीं बनती। सुखबीर सिंह बादल के बारे में भगवंत मान ने कहा कि वह खुद कह रहे हैं कि बोलने वाला कोई नहीं है, इसलिए उनकी रैली खत्म हो गई है। बादल की बसों में आए अधिकतर लोग वर्तमान में ‘आप’ रैली में भाग ले रहे हैं। वहीं 328 पावन स्वरूपो के लापता होने के मामले में सीएम मान ने SIT (विशेष जांच टीम) की जांच का हवाला देते हुए बताया कि स्वरूपों की संख्या और रिकॉर्ड में बहुत बड़ी अनियमितताएं पाई गई हैं। सीएम मान ने बताया कि जांच के दौरान एक धार्मिक स्थान से 169 स्वरूप मिले हैं। हैरानी की बात है कि इनमें से 139 स्वरूपों का कोई भी आधिकारिक रिकॉर्ड मौजूद नहीं है। मुख्यमंत्री ने खुलासा किया कि सिर्फ 30 स्वरूप ही दर्ज हैं, जबकि बाकी स्वरूपों के बारे में कोई जानकारी नहीं है कि वे कहां से और कैसे आएं। भगवंत मान ने कहा कि SIT इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है और इसके पीछे मौजूद सभी जिम्मेदार चेहरों को बेनकाब किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धार्मिक ग्रंथों के मामले में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती। मुख्यमंत्री के इस बयान ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और विपक्षी दलों के लिए नई मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। सीएम मान ने स्पष्ट किया कि सरकार इस मामले की तह तक जाएगी ताकि पता चल सके कि ये स्वरूप कहां गए और रिकॉर्ड में हेरफेरी किसके इशारे पर की गई।
  • Haryana News: सिर पर पत्थर मारकर व्यक्ति की हत्या, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    Haryana News: सिर पर पत्थर मारकर व्यक्ति की हत्या, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    पंचकूला: सेक्टर-20 कुंडी गांव के पास एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर मामले की जांच-पड़ताल शुरु कर दी है। सेक्टर-20 थाना प्रभारी का यह कहना है कि व्यक्ति के सिर और माथे पर चोट के गहरे निशान है। ऐसे में इसके कारण ही उसकी मौत हुई है।

    फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि जिस पत्थर से सिर पर वार किया गया है वो भी घटनास्थल पर मिला है।

    अभी शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। इस मामले को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह भिखारी है जो आस-पास घूमते हुए रात को यहीं सो जाता था। किसी बात को लेकर उसका झगड़ा हो गया।

    इसके बाद घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हत्या करने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है। मौके पर फॉरेंसिक टीम और एसएचओ सेक्टर-20 के सोमवीर डांका मौके पर पहुंचे।

    जिस पत्थर से व्यक्ति की हत्या की गई है उस पत्थर से खून के सैंपल भी ले लिए गए हैं। एसएचओ का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

  • 24वीं नेशनल ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए ऊना की मानसी राणा चयन हुआ 

    24वीं नेशनल ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए ऊना की मानसी राणा चयन हुआ 

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल और पंजाब के लिए गर्व का क्षण तब बना जब 24वीं नेशनल ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता  2026 में भाग लेने के लिए हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना की मानसी राणा का दुसरी बार चयन हुआ। मानसी राणा इससे पहले भी कराटे एवं ताइक्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता में नेशनल गोल्ड मेडल जीत चुकी है।बहीं पर अब दुसरी बार फिर से 24वीं नेशनल ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश व क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

    हिमाचल प्रदेश जोमासर मार्शल आर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश कुमार उर्फ़ बाबी ने बताया कि यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता 25 जनवरी को शोकिन इंटरनेशनल स्कूल चावला दिल्ली में आयोजित होने जा रही है, जिसमें देशभर से चुनिंदा  ताइक्वांडो खिलाड़ी भाग लेंगे।उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना की मानसी राणा का चयन उनके शानदार खेल कौशल, कठोर मेहनत और कई सफल प्रदर्शनों के आधार पर किया गया है। यह खिलाड़ी 24 जनवरी को दिल्ली के लिए रवाना होंगी और अगले दिन चैंपियनशिप में अपने दमखम का लोहा मनवाएंगी।

    एसोसिएशन अध्यक्ष ने कहा कि मानसी राणा ने पिछले कई महीनों से जिस अनुशासन और मेहनत के साथ अपनी तैयारी को निखारा है, वह निश्चित तौर पर उसे इस प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन तक पहुंचाएगा। क्षेत्रवासियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों में इनके चयन से उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों व बुद्धिजीवी वर्ग का मानना है कि मानसी राणा अपने माता-पिता गुरुजनों स्कूल क्षेत्र व जिला सहित राज्य का नाम एक बार फिर से राष्ट्रीय मंच पर चमका कर लौटेगी।

    इसके अलावा इस बार मानसी राणा के साथ पंजाब की अमरित कौर,तनिक्षा धीमान,पुरनीत धीमान, हिमाचल प्रदेश के नवीन,सौरभ डोगरा,शिवाय ठाकुर गुरप्रित सिंह भी इस चैंपियनशिप प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

     

     

  • रेलवे ट्रैक पर युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

    रेलवे ट्रैक पर युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

    हिसार: हरियाणा के हिसार में सिवानी रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर युवक का शव बरामद हुआ है। युवक के शव की सूचना लोको पायलट द्वारा जीआरपी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है। अभी तक मृतक के शव की पहचान नहीं हो पाई है। दरअसल, रेलवे पुलिस के मुताबिक उनको सूचना मिली की एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ है।

    शव पूरी तरह सुरक्षित है और उसके सिर के पिछले तरफ चोट के निशान है और उसके दाहिने हाथ के अंगूठे में लोहे का छल्ला डला हुआ है। पुलिस का कहना है कि शव किसका और रेलवे ट्रैक पर कैसे आया, इसकी गहनता से जांच चल रही है। पुलिस का कहना है कि शव की पहचान होने के बाद ही इसका पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। युवक ने काले रंग की जैकेट और दो रंगों का स्वेटर पहना हुआ है। साथ ही पैरों में जुराब भी पहनी हुई है।

    दरअसल, मालगाड़ी ट्रेन के लोको पायलट ने रेलवे लाइन के बीच शव पड़े होने की सूचना दी थी। इसके बाद जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। जीआरपी का कहना है कि शव ट्रेन से नहीं कटा हुआ। युवक के सिर के पीछे गहरी चोट के निशान है और खून बह रहा था। प्रथम दृष्टि से ऐसा प्रतीत होता दिख रहा है कि युवक का मर्डर के बाद यहां ट्रैक पर फेंका होगा। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

  • Punjab News: सरपंच कत्ल मामले में पुलिस मुठभेड़ में शूटर की मौत, पुलिस कर्मी घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: सरपंच कत्ल मामले में पुलिस मुठभेड़ में शूटर की मौत, पुलिस कर्मी घायल, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में बाइपास पर सरपंच जरमल सिंह की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने हाल ही में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वहीं इस मामले में आज पुलिस की शूटर के साथ मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में गोली लगने से शूटर की मौत हो गई। इस केस के मुख्य शूटर सुखराज सिंह उर्फ गूंघा ठक्करपुरिया की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में अब तक कुल 7 युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मुख्य शूटर भी शामिल है।

    मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि जरमल सिंह की हत्या की साजिश रचने वाले 2 मुख्य आरोपी और उन्हें ग्राउंड व हथियार मुहैया कराने वाले 5 अन्य व्यक्ति गिरफ्तार किए गए। मुख्य आरोपी सुखराज सिंह और करमजीत सिंह को छत्तीसगढ़ के रायपुर से गिरफ्तार कर पंजाब लाया गया था। पुलिस के मुताबिक, सुखराज सिंह उर्फ गूंघा ठक्करपुरिया को हथियार बरामदगी के लिए नहर के पास ले जाया जा रहा था।

    जहां आरोपी ने पिस्टल छिपाकर रखी थी, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। इसके बाद जब पुलिस टीम वापस जा रही थी, तब 2 मोटरसाइकिल सवारों ने अचानक पुलिस वाहन पर फायरिंग कर दी। इस दौरान हमलावरों की ओर से लगभग 6 गोलियां और पुलिस की ओर से करीब 10 गोलियां चलाई गई। गोलीबारी में पुलिस वाहन का एक टायर भी फट गया। इस हमले का उद्देश्य मुख्य आरोपी को छुड़ाना बताया जा रहा है।

    हलचल के बीच सुखराज सिंह ने पुलिसकर्मी से हाथापाई कर उसका सरकारी पिस्टल छीनने का प्रयास किया, जिससे गोली चली और सुखराज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हुआ। घायलों को मेडिकल कॉलेज अमृतसर लाया गया, जहां इलाज के दौरान सुखराज सिंह उर्फ गूंघा ठक्करपुरिया की मृत्यु हो गई। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इस हत्या का कारण निजी रंजिश और क्षेत्रीय दबदबे से जुड़ी रंजिश बताई जा रही है। मामले की जांच जारी है और फरार हमलावरों की तलाश के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं।