Blog

  • Jalandhar News: स्कूल ड्राइवर की मौत को लेकर परिजनों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    Jalandhar News: स्कूल ड्राइवर की मौत को लेकर परिजनों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गुरु नानक पुरा में परिवार द्वारा धरना लगाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर मॉडल स्कूल के ड्राइवर की हमीरा में खाली प्लाट से लाश बरामद हुई है। मृतक की पहचान शमशेर सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार बस चालक को 6 तारीख को रिकवरी वाले अपने साथ ले गए थे। परिजनों का कहना है कि वह घर से यह कहकर लेकर गए थे कि उन्होंने हमीरा से कोई बस लेकर आनी है। जिसके बाद आज जब वह पुलिस कमिश्नर के दफ्तर पहुंचे तो उन्हें हमीरा के पास खाली प्लाट से शव बरामद हुआ है।

    वहीं महिला ने कहा कि उसके भाई को ले जाने को लेकर रिकार्डिंग मौजूद है। पुलिस को रिकवरी वाले कर्मी परमजीत ने कहा कि वह उनकी गाड़ी लुधियाना नहीं बल्कि जालंधर छोड़ देंगा और उसके बाद वह नशा लेने चला गया। पीड़िता ने कहा कि उसका भाई नशा नहीं करता। पीड़िता ने कहा कि सुभानपुर थाने में शिकायत दी तो उन्होंने जालंधर थाने में शिकायत देने के लिए कहा, जिसके बाद एसएचओ साहिल चौधरी ने पर्चा दर्ज ना करने के लिए कहा। परिवार ने आरोप लगाए कि पुलिस वालों ने पैसा खाया है और जालंधर से रातों-रात गाड़ी लुधियाना पहुंचा दी। इसके बाद जब वह पुलिस कमिश्नर दफ्तर पहुंचे तो उसका शव आज खाली प्लाट से बरामद हुआ।

    पीड़िता ने कहा कि उसके पिता का पहले से निधन हो चुका है, वहीं अब उसका भाई भी इस दुनियां में नहीं रहा है। वहीं बलविंदर सिंह ने कहा कि उनके बच्चे का कत्ल किया गया है। 4 लड़के उनके बच्चे को कार में ले गए और बटाला ले गए। जिसके बाद उनके बच्चे का हमीरा के पास फोन बंद हो गया। इस दौरान सुभानपुर थाने में शिकायत दी, लेकिन उन्होंने कोई शिकायत के बारे में नहीं सुना। घटना के बाद गाड़ी को टो करके लुधियाना ले गए। वहीं इस घटना को लेकर एसीपी ने कहा कि बशीरपुरा इलाके का लड़का स्कूल बस चलाता है।

    जहां ट्रांसपोर्ट नगर से रिकवरी के एजेंट कर्मियों से मुलाकात हुई, जहां उन्होंने गाड़ी को दूसरे व्यक्ति को देनी थी। इस दौरान उन्होंने लड़के से इस मामले को लेकर बात की और शमशेर गाड़ी लेकर उनके आगे जा रहा था। जिसके बाद उन्हें लड़का का कुछ नहीं पता चला। इस दौरान उन्हें गाड़ी बरामद हो गई और वह गाड़ी को लेकर चले गए। जिसके बाद लड़का लापता पाया गया। आज सुभानपुर थाने के अधीन आते खाली प्लाट से लड़के का शव बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले में कोई भी दोषी पाया जाता है तो उनके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Haryana News: पुलिस को चकमा देकर भागा चोर 24 घंटे में गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: पुलिस को चकमा देकर भागा चोर 24 घंटे में गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: पुलिस हिरासत से भाग हुए चोरी के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर फिर से गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि पंचकूला के रहने वाले शिकायतकर्ता ने शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता सब्जी बेचने का काम करता है।

    उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 10 जनवरी को एक युवक ने उसकी दुकान से मौके का फायदा उठाकर 6,000 रुपये नकद चोरी कर लिए। चोरी करने के बाद आरोपी ने भागने की कोशिश की परंतु स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

    आरोपी की पहचान दीपक निवासी चंडीगढ़ के तौर पर हुई है। उसके खिलाफ 11 जनवरी को सेक्टर-14 में चोरी का मामला दर्ज करके जांच भी शुरु कर दी गई और उसी दिन उसे अदालत में पेश करके एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया।

    रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी से चोरी किए गए पैसे में से 5,000 रुपये नकद बरामद कर लिए। 12 जनवरी को आरोपी को कान में दर्द होने पर पुलिस के द्वारा पंचकूला-6 में स्थित एक सामान्य नागरिक अस्पताल में ले जाया गया।

    इस दौरान दवाई काउंटर से दवाई लेते समय आरोपी पुलिस को चकमा देकर अस्पताल के बाहर से बाइक पर लिफ्ट लेकर फरार हो गया। आरोपी के पुलिस हिरासत से फरार होने पर थाना सेक्टर-7 में मामला दर्ज कर लिया गया।

    पुलिस कमिश्नर के द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की जल्द गिरफ्तारी करने के लिए विशेष टीम बनाई गई। इस मामले में आज रखी गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले की जानकारी देते हुए एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने जानकारी दी।

    उन्होंने बताया कि क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 के इंचार्ज मुकेश सैनी के नेतृत्व में जांच अधिकारी सुनील दीक्षित ने टीम के साथ सिर्फ 24 घंटे में आरोपी को सेक्टर-52 से चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार करके आज अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

    डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि पुलिस की हिरासत से फरार होना एक गंभीर अपराध है। पंचकूला पुलिस अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बक्शेगी। आरोपी को 24 घंटे में पकड़ने से यह साबित हुआ है कि हमारी टीमें पूरी तरह से एक्टिव हैं।

    कानून से ऊपर कोई नहीं है। आम नागरिकों की सुरक्षा ही हमारा पहला फर्ज है।

     

  • Punjab News: Joy Jewellers की दुकान से 1.25 करोड़ के गहने लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: Joy Jewellers की दुकान से 1.25 करोड़ के गहने लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    होशियारपुरः मुकेरियां में जोय ज्वेलरी की दुकान पर चोरी की घटना सामने आई है। जहां चोर दुकान से 1.25 करोड़ के गहने लेकर फरार हो गए। घटना को अंजाम 10 से 15 चोरों ने दिया है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना देर रात मुकेरियां के तलवाड़ा रोड पर स्थित हुई है। जहां ज्वेलरी की दुकान से चोर 45 किलो चांदी और सोने के गहने चुराकर फरार हो गए।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक अर्जुन महाजन ने बताया कि चोर दुकान के शटर तोड़कर दुकान में पड़े सारे गहने लेकर फरार हो गए। अर्जुन ने बताया कि वह बीते दिन दुकान बंद करके चले गए थे। इस दौरान देर रात उन्हें दुकान के नजदीक रहते व्यक्ति का फोन आया कि दुकान में अज्ञात व्यक्तियों के बारे में सूचना दी। इस दौरान जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ था और अंदर शोकेस, काउंटर में पड़े सोने-चांदी के गहने और ग्राहक का सामान गायब था।

    दुकानदार ने बताया कि गहनों की कीमत सवा करोड़ रुपए है। वहीं मौके पर पहुंचे हलका विधायक जंगी लाल महाजन ने इस घटना को चोरी ना बताते हुए डाका कहा है। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसएचओ दलजीत सिंह और अन्य की पुलिस टीम ने विभिन्न पहलुओं से जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। विधायक और दुकानदार ने पुलिस से लुटेरों को जल्दी पकड़कर सजा देने की मांग की है।

  • Jalandhar News: पूर्व IG व ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी दविंदर सिंह गरचा पंचतत्व में हुए विलीन, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पूर्व IG व ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी दविंदर सिंह गरचा पंचतत्व में हुए विलीन, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पूर्व आईजी व हॉकी खिलाड़ी दविंदर सिंह गरचा का दिल का दौरा पड़ने से तीन दिन पहले निधन हो गया था। वहीं आज पूर्व आईजी व हॉकी खिलाड़ी का आज अतिंम संस्कार किया गया। इस दौरान राजनीतिक गलियारें के नेता भी श्रद्धाजंलि देने पहुंचे। इस दौरान सेंट्रल हलके के नेता ने कहा कि वह अक्सर उनके साथ हर मसले को लेकर बातचीत करते रहते थे। उन्होंने कहा कि पूर्व हॉकी खिलाड़ी के साथ वह उनके अच्छे मित्र भी थे। जब दविंदर सिंह गरचा बीमार हुए थे तो वह उनसे मिलने के लिए भी पहुंचे थे, लेकिन उनकी सेहत में काफी सुधार हो रहा था। अचानक उनका निधन होने से हॉकी खेल जगत को बड़ा नुकसान हुआ है।

    वह अक्सर हॉकी की बेहतरी के लिए उनके साथ बातचीत करते थे। उन्होंनें कहा कि दविंदर गरचा सहित अन्य हॉकी खिलाड़ियों ने पंजाब सहित देश की हॉकी की नींव बनाकर रखी हुई थी। ऐसे में अचानक उनके चले जाने से खेल जगत को काफी नुकसान हुआ है। बता दें कि दविंदर सिंह गरचा 1980 मास्को ओलिंपिक में हॉकी का स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रह चुके है। वहीं वह पंजाब पुलिस आईजी पद से सेवानिवृत्त हो चुके है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही उनके दिल में स्टंट डाले गए थे और उनकी तबीयत स्थिर थी। उनके निधन की खबर फैलते ही हॉकी जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

    कई पूर्व खिलाड़ियों और खेल संगठनों ने इसे भारतीय हॉकी के लिए बड़ी क्षति बताया है। गरचा 1980 की समर ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के अहम सदस्य रहे। उन्होंने ओलिंपिक के 6 मुकाबलों में 8 गोल कर टीम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा। सीमित टूर्नामेंटों में ही उन्होंने कई अहम गोल किए और अपनी पहचान एक तेजतर्रार खिलाड़ी के रूप में बनाई।

    खेल करियर के बाद दविंदर सिंह गरचा ने भारतीय पुलिस सेवा में भी उल्लेखनीय योगदान दिया। वह अपनी ईमानदारी, अनुशासन और सख्त प्रशासनिक कार्यशैली के लिए पहचाने जाते थे। सेवानिवृत्ति के बाद भी उनका खेल से जुड़ाव बना रहा। वह प्रसिद्ध मोहित सिंह मुंशी हॉकी टूर्नामेंट के अध्यक्ष रहे और युवाओं को हॉकी से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे। उनके निधन पर सुरजीत हॉकी कमेटी सहित कई खेल संस्थाओं और ओलंपियनों ने गहरा दुख जताया है। सभी ने उन्हें भारतीय हॉकी के स्वर्णिम युग का महत्वपूर्ण स्तंभ बताया।

  • Punjab News: स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी को लेकर टीचर का आया बयान, किया खुलासा, देखें वीडियो

    Punjab News: स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी को लेकर टीचर का आया बयान, किया खुलासा, देखें वीडियो

    अमृतसरः मोगा के बाद जंडियाला के 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरी ई-मेल मिली है। जिसके बाद इन सभी स्कूलों में दहशत का माहौल पाया गया। दरअसल, सरकारी स्कूल ऑफ़ अमिनेंस फॉर गर्ल्स, माल रोड को भी धमकी भरी ईमेल प्राप्त हुई है। मामले की जानकारी देते हुए स्कूल की टीचर सतिंदर ने बताया कि इस ईमेल का सामना होते ही स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों, उनके माता-पिता और स्कूल स्टाफ में भय का माहौल बन गया है।

    जानकारी के अनुसार, धमकी भरी ईमेल में राष्ट्रीय गीत न गाने को लेकर आपत्तिजनक और भड़काऊ बातें लिखी हुई हैं। ईमेल मिलने के तुरंत बाद स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां कार्रवाई में आ गईं। पुलिस ने स्कूल परिसर की जांच की और सुरक्षा प्रबंधन को और मजबूत किया गया। बता दें कि प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल, स्कूल ऑफ एमीनेंस मॉल रोड, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मनावाला, सरकारी हाई स्कूल मीरहबानपुरा, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल झीता कलां, टाहली साहिब समेत 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरी मेल मिली है।

    आज सुबह सरकारी हाई स्कूल मीरहबानपुरा की ई-मेल आई.डी. पर स्कूल को 2 बजकर 11 मिनट पर बम से उड़ाने की धमकी आई है, जिसमें बम से उड़ाने की कोई तारीख नहीं दी गई है और लिखा है कि स्कूल में राष्ट्रगान का गायन बंद किया जाए और शब्द देह शिवा वर मोहि पढ़ाया जाए।

  • विदेश में Punjabi नौजवान का गोलियां मारकर कत्ल

    विदेश में Punjabi नौजवान का गोलियां मारकर कत्ल

    नवांशहरः कनाडा के सिरी शहर में दिन-दहाड़े अज्ञात हमलावरों ने एक पंजाबी व्यापारी की गोलियां मारकर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान बिंदर गर्चा के रूप में हुई है, जो नवांशहर जिले के मल्ला बेड़ियां गांव का रहने वाला था। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना दोपहर लगभग 12 बजे ब्रिटिश कोलंबिया में सिखों की घनी आबादी वाले क्षेत्र सिरी की 176 स्ट्रीट और 35 एवेन्यू के पास हुई।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने गोलियों से घायल व्यक्ति को अस्पताल भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि पुलिस ने मृतक की पहचान अधिकारिक तौर पर जारी नहीं की है, लेकिन सूत्रों ने मारे गए व्यापारी की पहचान बिंदर गर्चा के रूप में की है। हमलावरों ने उसे उसके फार्म के गेट के पास निशाना बनाया।

    हत्या के थोड़ी देर बाद, पुलिस को 189वीं स्ट्रीट और 40वीं एवेन्यू के पास एक खड़ी हुई कार मिली। जांचकर्ताओं का मानना है कि यह गाड़ी हत्या से जुड़ी हो सकती है। इलाके को सील कर दिया गया था और फोरेंसिक टीमें सबूत जुटाने में लगी हुई थीं। गर्चा सिरी के कई सफल व्यवसायों में शामिल था। वह अपने पीछे अपनी पत्नी, दो बेटियों, एक बेटे और माता-पिता को छोड़ गया है।

  • Karan Aujla के एक्स्ट्रा मैरिटल Affair पर पत्नी ने तोड़ी चुप्पी, शेयर की खास तस्वीर

    Karan Aujla के एक्स्ट्रा मैरिटल Affair पर पत्नी ने तोड़ी चुप्पी, शेयर की खास तस्वीर

    मनोरंजन: पंजाबी सिंगर करण औजला इन दिनों खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। उन पर कनाडा बेस्ड आर्टिस्ट एम एस गोरी म्यूजिक ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाए हैं। कनाडियन की आर्टिस्ट ने यह दावा लगाया है कि उनको नहीं पता था कि करण शादीशुदा है और वो उनके साथ रिलेशनशिप में थी। इन्हीं दावों के बीच में करण औजला की पत्नी पलक औजला का रिएक्शन आया है। पलक ने एक अलग अंदाज में ही एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।

    एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर तोड़ी चुप्पी

    पलक औजला ने पति करण औजला के एक्स्ट्रा मैरिटल खबरों के बीच अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी में उन्होंने अपनी और करण की एक रोमांटिक तस्वीर डाली है। इसमें पलक करण को गाल पर किस करती हुई दिख रही है। तस्वीर के साथ में पीछे करण औजला का गाना विनिंग स्पीच चल रहा है। पलक की यह तस्वीर किसी फंक्शन की ही लग रही है। इसमें करण व्हाइट सूट में काफी हैंडसम दिख रहे हैं। वहीं नेवी ब्लू लहंगा पहने पलक भी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लुक को मैचिंग जूलरी के साथ पूरा किया है।  

    कनाडियन आर्टिस्ट ने लगाए आरोप

    Ms Gori Music नाम की कनाडियन आर्टिस्ट ने करण औजला पर गंभीर आरोप लगाए थे। उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट भी इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने लिखा है कि – ‘मैं हॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करती हूं। करण औजला के साथ पर्सनल रिलेशनशिप के बाद मुझे चुप करा दिया गया और पब्लिकली अपमानित किया गया। मैंने ये रिश्ता तब शुरु किया था जब मुझे पता नहीं था कि वो शादीशुदा है। औजला की टीम ने फिर एक भारतीय इंफ्लुएंसर से कॉन्टैक्ट किया और उसे झूठी जानकारी फैलाने के लिए कहा ताकि इस मामले को दबाया जा सके’। पोस्ट में आगे लिखा था कि – ‘कनाडा और अमेरिका की पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मेरे खिलाफ झूठे आपराधिक आरोप फैलाए गए जो वेस्ट में तेजी से वायरल हुए हैं और भारत से चुपचाप छिपाए गए। एक मशहूर अमेरिकी मीडिया संस्थान अब मेरा इंटरव्यू लेने की तैयारी कर रहे है और पहली बार मैं इस बारे में बोलने का फैसला कर रही हूं। मेरा मानना है कि मुझे अपनी कहानी शेयर करने का हक है ऐसा करने के बाद भारत की कई हस्तियों ने पर्सनली मुझसे संपर्क किया है और कहा है कि मेरे खुलकर बोलने से उन्हें भी इंस्पीरेशन मिली है’।
  • Jalandhar News: स्कूल के ड्राइवर का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद

    Jalandhar News: स्कूल के ड्राइवर का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद

    जालंधर, ENS: महानगर में प्राइवेट स्कूल के ड्राइवर की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश बरामद हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बस चालक को 6 तारीख को रिकवरी वाले अपने साथ ले गए थे। परिजनों का कहना है कि वह घर से यह कहकर लेकर गए थे कि उन्होंने हमीरा से कोई बस लेकर आनी है।

    परिवार ने बताया कि उसके बाद से बेटे के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया। जिसके बाद लापता होने को लेकर वहां गुरुद्वारा साहिब में अनाउंसमेंट भी करवाई गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। परिवार ने आरोप लगाए है कि पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद अब वहां खाली प्लाट से बेटे का शव बरामद हुआ है। परिवार ने इस मामले में हत्या की आशंका जताई है।

  • Punjab News: राणा बलचोरिया की हत्या मामले में 3 गैंगस्टर काबू, SSP हंस ने किए खुलासे, देखें वीडियो

    Punjab News: राणा बलचोरिया की हत्या मामले में 3 गैंगस्टर काबू, SSP हंस ने किए खुलासे, देखें वीडियो

    मोहालीः बीते दिनों कबड्डी प्रमोटर राणा बलचौरिया की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी थी। इस मामले में मोहाली पुलिस ने सतर्कता से कार्य करते हुए 3 गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

    इस बारे में जानकारी देते SSP हरमनदीप हंस ने बताया कि राणा बलचौरिया की हत्या 15 दिसंबर 2025 को सुहाना में कबड्डी कप के दौरान हुई थी। अब पुलिस ने 3 आरोपियों को हावड़ा स्टेशन के पास एक होटल से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान करण पाठक, तरनदीप सिंह और सुखशेरपाल उर्फ आकाशदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों में से 2 शार्पशूटर थे और एक मुखबिर का काम करता था। ये तीनों आरोपी हत्या के बाद से भारत में अपनी जगहें बदल रहे थे। जानकारी के अनुसार, जब तीनों आरोपी कोलकाता पहुंचे तो पंजाब पुलिस ने बंगाल पुलिस को अलर्ट कर दिया था। आरोपी पहले गंगटोक भाग गए थे, लेकिन पुलिस लगातार इनका पीछा करती रही। पुलिस को जब पता चला कि आरोपी वापस कोलकाता लौट आए हैं, तो पुलिस ने इनको हावड़ा स्टेशन के पास ट्रैक करके गिरफ्तार कर लिया।

    SSP ने बताया कि मामले में एक आरोपी मक्खन अभी फरार चल रहा है और इसकी गिरफ्तारी के लिए उनकी टीम जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी करीब एक महीने से राणा बलचौरिया को मारने की प्लॉनिंग कर रहे थे। एक अन्य मैच में भी आरोपियों ने राणा को मारने की कोशिश की थी, लेकिन वहां उनसे बात नहीं बनी थी। फिलहाल पुलिस मक्खन की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है।

     

  • Jalandhar News: 3 दर्जन नौजवानों ने किया घर पर तेजधार हथियारों से हमला, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 3 दर्जन नौजवानों ने किया घर पर तेजधार हथियारों से हमला, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बस्ती गुजा में बिंदा चौक के पास घर पर 35 से 40 लोगों द्वारा घर पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया। मिली जानकारी के अनुसार दोनों गुटों द्वारा बीते दिन मिलकर पतंगे उड़ाई गई। जिसके बाद देर रात दोनों गुटों के नौजवानों द्वारा शराब का सेवन किया गया और एक गुट द्वारा नौजवान के पिता को गालियां निकाली गई। मामले की जानकारी देते हुए आनंद ने बताया कि नौजवान उनके घर पतंग उड़ाने को लेकर बीते दिन आए थे। पिता ने पहले ही कहा था कि वह शोर ना मचाए, दोनों का आपस में विवाद हो जाएगा।

    जिसके बाद देर रात वह दोस्त कालू के घर गए तो शराब पीकर पिता को गालियां निकालनी शुरू कर दी। जिसके बाद जब उसने विरोध किया तो दोनों में विवाद हो गया। इस मामले में उसका ताये का लड़का छुड़ाने आ गया। इस घटना में दोनों में जमकर हाथापाई हुई। लोगों के बीच-बचाव के बाद देर रात मामला खत्म हो गया। इसी मामले को लेकर आज उक्त नौजवान उसके घर पर आए और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

    घटना के दौरान हमलावार घर में तोड़फोड़ करके मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। इस दौरान अन्य व्यक्ति ने कहा कि बीते दिन हुए झगड़े को लेकर आज दोबारा विवाद हुआ और नौजवानों द्वारा घर में घुसकर तोड़फोड़ की गई।

    थाना बस्ती बावा खेल के जांच अधिकारी नीला राम ने बताया कि कालू नामक नौजवान के साथ बीते दिन नौजवान का झगड़ा हुआ था। जिसके बाद आज कालू ने उसे फोन किया और लाहौरियां मोहल्ले में उसे बुलाया गया, लेकिन जब वह वहां नहीं पहुंचा तो उक्त नौजवानों द्वारा घर में आकर हमला किया गया। जांच अधिकारी ने कहा कि पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए गए हैं, वहीं अब दूसरे पक्ष के घर जाकर मामले की जांच की जाएगी। जिसके बाद दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।