Blog

  • Punjab News: बढ़ती ठंड ने Parents की बढ़ाई चिंता, कक्षाओं में नामात्र दिखे बच्चे, देखें वीडियो

    Punjab News: बढ़ती ठंड ने Parents की बढ़ाई चिंता, कक्षाओं में नामात्र दिखे बच्चे, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब भर के सरकारी और प्राइवेट स्कूल आज से रोज की तरह खुल गए हैं। सर्दियों की छुट्टियां खत्म होने के बाद स्कूल खुलने के पहले ही दिन बच्चों की अटेंडेंस बहुत कम रही। सुबह घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के कारण ज्यादातर पेरेंट्स ने अपने बच्चों को घर पर ही रखना सही समझा। वहीं पेरेंट्स और स्टूडेंट्स ने बढ़ती ठंड को लेकर चिंता जताई।

    रोहन मेहता, गगनदीप सिंह, अमरजीत सिंह व अभिजोत सिंह का कहना है कि सुबह विजिबिलिटी जीरो के करीब होने के कारण सड़कों पर ट्रैफिक खतरनाक हो जाता है, जिससे सड़क हादसों का डर रहता है। सुबह छोटे बच्चों को स्कूल से लाना और ले जाना बहुत मुश्किल हो रहा है। उन्होंने सरकार और स्कूल एडमिनिस्ट्रेटर्स से मांग की कि ठंड कम होने तक छोटे बच्चों की छुट्टियां बढ़ा दी जाएं। उनका कहना है कि नर्सरी से प्राइमरी क्लास तक के बच्चे ठंड बर्दाश्त नहीं कर सकते। बसों और क्लासरूम में ठंड का बच्चों की सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है।

    दूसरी तरफ, कुछ पेरेंट्स और स्टूडेंट्स का मानना ​​है कि बड़ी क्लास के बच्चों के लिए स्कूल खोल देने चाहिए, क्योंकि उनके फाइनल एग्जाम पास हैं। हालांकि, सभी की मांग यही है कि सरकार छोटे बच्चों की सेफ्टी और सेहत को ध्यान में रखते हुए जल्द ही कोई फैसला ले।

  • Punjab News: इस इलाके में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, लोगों ने दी चेतावनी, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, लोगों ने दी चेतावनी, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के मुकेरियां स्थित उमरपुर गांव में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय गिल के रूप में हुई है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि जब उन्होंने अजय को देखा तो वह बेहोश पड़ा था और उसकी बाजू में एक सुई लगी हुई थी। अजय की मां ने इस बात की पुष्टि की है।

    वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में कुछ नशेड़ियों द्वारा नशे का सेवन किया जाता है। ऐसे में उनके खिलाफ अगर कोई सूचना देता है तो वह उन पर हमला करने की धमकियां देते है। गांव के लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि नशे के सौदागरों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो वह सघर्ष करने पर मजबूर होंगे।

    लोगों का कहना है कि नशे के कारण पंजाब की युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। परिवार ने सरकार से अनुरोध किया है कि यदि नशे के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो नौजवान पीढ़ी खत्म हो जाएगी। परिवार का कहना है कि मिल भुगत से नशेड़ी नशे बेचने का कारोबार कर रहे है। मृतक की मां ने पहले भी नशे बेचने वालों से अपने बेटे को नशा ना देने का आग्रह किया था, लेकिन वह नहीं माने और आज एक घर का चिराग बुझ गया।

     

  • Punjab News: घनी धुंध के चलते 2 कारों में भीषण टक्कर, 6 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: घनी धुंध के चलते 2 कारों में भीषण टक्कर, 6 घायल, देखें वीडियो

    कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी-डल्ला रोड पर एक भयानक सड़क हादसे का मामला सामने आया है जिसमें 2 कारों की जोरदार टक्कर में 6 लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    जानकारी अनुसार, घायल लोग माघी के पवित्र मौके पर सुल्तानपुर लोधी के ऐतिहासिक धार्मिक स्थल के दर्शन करके लौट रहे थे। इसी बीच डल्ला रोड पर अचानक 2 कारों की टक्कर हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।

    अमरजीत सिंह ने बताया कि वह काला सिंगिया के निवासी हैं। वह गुरुद्वारा सुल्तानपुर लोधी में माथा टेकने जा रहे थे कि डल्ला रोड पर धुंध होने के चलते उनकी कार सामने से आ रही अन्य कार से टकरा गई जिससे दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई हैं, लेकिन ऐतिहात के तौर पर घायलों को अस्पताल में दिखाया गया है। हादसे में किसी की गलती नहीं थी, बस धुंध के कारणों दोनों को गाड़ियां दिखी नहीं और हादसा हो गया।

    वहीं सिविल अस्पताल के ईएमओ डा. आकाशदीप शर्मा ने बताया कि उनके पास सड़क हादसे के घायल आए थे जिनमें से कुछ लोगों को उपचार दे दिया है, परन्तु एक को सिविल अस्पताल कपूरथला रेफर कर दिया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

  • बड़ा हादसाः चलती ट्रेन पर गिरी क्रेन, 22 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    बड़ा हादसाः चलती ट्रेन पर गिरी क्रेन, 22 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    बैंकॉक: थाईलैंड में चलती ट्रेन पर भारी भरकम क्रेन गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल हो गए। घटना के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार यह ट्रेन थाईलैंड की राजधानी से देश के उत्तर-पूर्वी हिस्से की ओर जा रही थी। अधिकारियों ने बताया कि हादसा स्थानीय समयानुसार बुधवार सुबह करीब 9 बजे बैंकॉक से 230 किमी दूर उत्तर पूर्व में रत्चासिमा प्रांत के सिखियो जिले में हुआ। स्थानीय पुलिसकर्मी और बचाव दल रेस्क्यू के काम में लगे हुए हैं।

    पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की है कि हादसे में 22 लोग मारे गए और 30 से अधिक घायल हो गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक क्रेन हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट पर काम कर रही थी, तभी वह ढह गई और गुजरती ट्रेन के ठीक उपर गिर गई। इससे ट्रेन पटरी से उतर गई और कुछ देर के लिए उसमें आग लग गई। बचाव कार्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया।

    जिसमें वहां पहुंचे बचावकर्मी घायल लोगों को बचाने के लिए ट्रेन के मलबे को काटते हुए दिख रहे हैं। पुलिस ने कहा, कि आग बुझा दी गई है और बचाव कार्य जारी है। थाईलैंड के परिवहन मंत्री फिफाट रत्चाकिटप्रकर्ण ने कहा कि ट्रेन में 195 लोग सवार थे और अधिकारी मृतकों की पहचान करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। यह संख्या सीटिंग प्लान के हिसाब से बताई गई है। असली संख्या अलग हो सकती है। थाईलैंड के उप प्रधानमंत्री और परिवहन मंत्री पिपट रचकिटप्रकर्ण ने हादसे के कारणों की पूरी और व्यापक जांच के आदेश दिए हैं।

     

  • Iran में बिगड़ते हालात देख अमेरिका ने अपने नागरिकों को किया अलर्ट, देश छोड़ने की दी सलाह

    Iran में बिगड़ते हालात देख अमेरिका ने अपने नागरिकों को किया अलर्ट, देश छोड़ने की दी सलाह

    नई दिल्ली : ईरान में इन दिनों हालात बिगड़ते जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अमेरिका भी अलर्ट मोड पर आ गया है। लगातार हो रहे हिंसक प्रदर्शन और सख्त कार्रवाई के बीच में अमेरिका ने तुरंत नागरिकों को ईरान छोड़ने के निर्देश दे दिए हैं। हालात ऐसे बन चुके हैं कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान को लेकर बहुत ही आक्रामक रुख अपना सकते हैं। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को एक इमरजेंसी सुरक्षा चेतावनी जारी की है। इसमें ईरान में मौजूद सभी अमेरिका के नागरिकों से कहा कि वो बिना देर किए देश को छोड़ दें। अमेरिका का कहना है कि ईरान में सुरक्षा स्थिति भी बहुत खराब हो गई है हालात कभी भी और ज्यादा बिगड़ सकते हैं।

    प्रदर्शन में कई नागरिकों की हुई मौत

    पिछले दो हफ्तों से ईरान के कई शहरों में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया जा रहा है। इन प्रदर्शनों को कुचलने के लिए सुरक्षा बलों ने सख्त कार्रवाई की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अभी तक 500 से ज्यादा लोगों की जान चल गई है। हजारों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी ले लिया गया है। अमेरिका की सरकार ने यह चेतावनी दी है कि दोहरी नागरिकता रखने वाले लोगों को गंभीर खतरा है। ईरान सरकार दोहरी नागरिकता को मान्यता नहीं देती है। ऐसे लोगों को पूरी तरह से ईरानी नागरिक मानकर कानून भी लागू किए जा सकते हैं। इसके अलावा अमेरिकी पासपोर्ट या अमेरिका से जुड़े किसी भी सबूत के आधार पर गिरफ्तारी भी हो सकती है।

    ईरान में बंद हुआ इंटरनेट

    ईरान सरकार ने प्रदर्शनों को रोकने के लिए पूरे देश में इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क भी बंद कर दिया है। इससे संचार व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है। वहीं मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल का यह कहना है कि इस कदम से सुरक्षा बलों की कार्रवाई और मानवाधिकार उल्लंघन को छिपाने की कोशिश की गई है। हालात अच्छे न होने के कारण कई अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनों ने ईरान के लिए अपनी फ्लाइट्स भी रद्द कर दी हैं। अमेरिका ने अपने नागरिकों से कह दिया है कि यदि हवाई यात्रा संभव नहीं है तो वो आर्मोनिया या तुर्किए की ओर सड़क मार्ग से ईरान छोड़ने की कोशिश करें हालांकि इसमें भी सुरक्षा को लेकर जोखिम बना हुआ है। ईऱान में कोई भी अमेरिकी दूतावास नहीं है। ऐसे में संकट में फंसे हुए अमेरिकी नागिरकों को सरकारी मदद भी नहीं मिल पाएगी। इस कारण से अमेरिका ने समय रहते देश छोड़ने की अपील कर दी है।

    ट्रंप ने दिए आदेश

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में प्रदर्शनकारियों पर हो रही कार्रवाई को लेकर कड़ा रुख अपना लिया है। व्हाइट हाउस ने यह संकेत दिए है कि यदि ईरान ने रेड लाइन पार कर ली तो सैन्य कार्रवाई से भी मना नहीं किया जाएगा। ट्रंप प्रशासन ने अपने नागरिकों को प्रदर्शन से दूर रहने के लिए, सुरक्षित जगह पर जाने और खानेृ-पीने का जरुरी सामान अपने साथ रखने के लिए कहा है।
  • Punjab News: संदिग्ध हालातों में Civil Engineer की मौत, परिवार ने जताई हत्या की आशंका, देखें वीडियो

    Punjab News: संदिग्ध हालातों में Civil Engineer की मौत, परिवार ने जताई हत्या की आशंका, देखें वीडियो

    कपूरथलाः शहर के सुल्तानपुर लोधी के नाथूपुर इलाके में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने तुरंत मामले की शिकायत पुलिस को दी। प्राथमिक जांच में मृतक की पहचान फतूढींगा के रहने वाले बलदेव सिंह पुत्र बलविंदर सिंह के रूप में हुई है, जो सिविल इंजीनियर था।

    जानकारी मुताबिक, बलदेव सिंह का शव सुजोकालिया जाने वाली सड़क पर पड़ा मिला। हैरानी की बात यह है कि मृतक के मोबाइल फोन से परिवार को कॉल करके बताया गया कि आपके बेटे की लाश सड़क पर पड़ी है, आकर ले जाओ। जब परिवार मौके पर पहुंचा तो बलदेव सिंह मृत हालत में सड़क पर पड़ा था। वहीं जानकारी मिलने पर रोड सेफ्टी फोर्स भी मौके पर पहुंची और मृतक के शव को सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल में रखवाया।

    परिवार ने इस मामले में तलवंडी चौधरियां थाने में FIR दर्ज कराई है। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक कोई उचित कानूनी कार्रवाई नहीं की है, जिसके कारण वे न्याय के लिए लगातार थाने के चक्कर लगा रहे हैं।

    परिवार का कहना है कि बलदेव सिंह के 2 छोटे बच्चे हैं और अगर उन्हें जल्द ही न्याय नहीं मिला तो वे सड़क जाम करने पर मजबूर होंगे। परिवार ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता से जांच की जाए और दोषियों को सख्त सजा दी जाए।

    उधर, पुलिस अधिकारी का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि सड़क पर शव पड़ा हुआ मिला है जिसके बाद उनकी टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस की जांच जारी है।

  • Punjab News: अब 2 प्राइवेट स्कूलों को मिली धमकी, मचा हड़कंप

    Punjab News: अब 2 प्राइवेट स्कूलों को मिली धमकी, मचा हड़कंप

    मोगाः पंजाब में आज सुबह से धमकी भरे ई-मेल के जरिए धमकी भरे मैसेज आए है। आज सुबह लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब को कोर्ट कॉम्पलेक्स को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। जिसके बाद दोनों इमारतों को खाली करवाया गया। वहीं अब मोगा के 2 प्राइवेट स्कूलों में ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस घटना को लेकर दोनों स्कूलों में हड़कंप मच गया।

    मिली जानकारी के अनुसार ई-मेल के जरिए डीएम मॉडल स्कूल और कोर्ट ईसे खां के स्कूल को धमकी मिली है। जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें दोनों स्कूलों में पहुंच गई और दोनों स्कूलों की इमारतों को खाली करवाया गया। बता देंकि स्कूलों में छुट्टियां खत्म होने के बाद आज स्कूल खुले थे, लेकिन इस घटना को लेकर स्कूल प्रशासन और बच्चों के अभिवावकों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।

    वहीं पुलिस के साथ बम स्कॉवयड टीम द्वारा दोनों स्कूलों की इमारतों की जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक पुलिस और बम स्कवॉयड टीम को कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। पंजाब में घने कोहरे के कहर के चलते 24 दिसंबर से राज्य भर के स्कूल बंद थे। आज स्कूल खुलने के बाद ई-मेल के जरिए धमकी मिलना चिंता का विषय बना हुआ है।

  • Punjab News: रेलवे स्टेशन के पास गुंडागर्दी का खुला नाच, वीडियो वायरल

    Punjab News: रेलवे स्टेशन के पास गुंडागर्दी का खुला नाच, वीडियो वायरल

    तेजधार हथियारों से किया 2 युवकों पर जानलेवा हमला

    कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी शहर में गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। जहां रेलवे स्टेशन के पास कई अनजान युवकों ने 2 युवकों को घेरकर तेजधार हथियारों से बेरहमी से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इस घटना की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जख्मी लोगों को तुरंत सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक युवक की हालत नाज़ुक बताई जा रही है। डॉक्टरों ने उसे न्यूरो सर्जरी के लिए कपूरथला रेफर कर दिया है। जख्मियों की पहचान 26 वर्षीय अर्शदीप सिंह पुत्र जोगिंदर पाल, निवासी गांव सताबगढ़ (सुल्तानपुर लोधी) और 28 वर्षीय विजे कुमार पुत्र जसपाल, निवासी मुहल्ला प्रेमपुरा (सुल्तानपुर लोधी) के रूप में हुई है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, घटना के संबंध में पुलिस को सूचित कर दिया गया है। दूसरी ओर, जख्मियों के परिवारिक सदस्यों से संबंधित पूर्व काउंसलर हरसिमरनजीत धीर का कहना है कि हमले करने वाले युवकों को वे अच्छी तरह जानते हैं। परिवार का दावा है कि जल्द ही पुलिस को सभी दोषियों के नाम देकर बयान दर्ज कराए जाएंगे। परिवार के सदस्यों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि इलाके में इस तरह की वारदातों पर रोक लग सके।
  • Punjab News: घर छोड़ने के बहाने लड़की ने ऑटो चालक को किया नंगा, लूटे हजारों रुपए, देखें वीडियो

    Punjab News: घर छोड़ने के बहाने लड़की ने ऑटो चालक को किया नंगा, लूटे हजारों रुपए, देखें वीडियो

    होशियारपुरः टांडा में लड़की द्वारा बुजुर्ग को नंगा कर लूटने की घटना सामने आई है। पीड़ित से लड़की ने हजारों रुपए लूट लिए। इस घटना को लेकर पीड़ित मंगल सिंह ने बताया कि उन्होंने घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है। पीड़ित ने कहा कि वह टांडा की मच्छी मार्केट के पास ऑटो लेकर खड़ा था। इसी दौरान लड़की आई और कहने लगी कि उसने गांव लोधी चक्क जाना है। अगर आप फ्री हो तो अपने ऑटो में वहां छोड़ दो। मैं साथ वापिस आ जाउंगी। वहां घर में मेरा कुछ सामान पड़ा है वह लेकर आना है। उसने पूछा कि अंकल कितने पैसे लोगों तो मैंने 500 रुपए मांगे। टांडा से 4 किलोमीटर के करीब जाना था तो मैं मान गया कि कुछ देर में आ जाउंगा।

    जहां लड़की ने कहा कि उसकी घर के कमरे से अटैची उठाने है और वह उसकी मदद कर दें। जिसके बाद वह घर के अंदर से अटैची उठाने के लिए गया तो वहां पर घर के अंदर घुसते ही 2 लड़के आ गए। इन्होंने आते ही मेरे साथ धक्का मुक्की करनी शुरू कर दी। मुझे कमरे के अंदर ले गए और मेरे कपड़े उतरवा दिए। मेरे गले में चांदी के चेन थी वो उतार ली। इसके बाद मेरा पर्स और एटीएम भी ले लिए। इसके बाद मेरी जेब से चाबी निकाली और ऑटो में से बड़ा पर्स ले आए। इसमें मेरी बैंक की कॉपियां थीं। लड़की और लड़कों ने पूछा कि बैंक में कितने पैसे हैं। मैंने कहा कि पैसे ज्यादा नहीं हैं।

    इस पर फिर से मेरी पिटाई की। मैंने बताया कि 25 हजार रुपए हैं। इसके बाद वे मुझे आटो में बिठाकर एटीएम ले गए और कहने लगे कि कोड बताओ। मैंने गलत कोड बता दिया, इस पर फिर मुझसे मारपीट की गई। मैं बहुत डर गया था। मैंने सोचा पैसे जाते तो जाते रहें, किसी तरह जान बचे। इसके बाद मैंने सही कोड बता दिया और कहा कि मुझे एटीएम यूज करना नहीं आता। इस पर लड़के ऑटो में बैठे रहे और लड़की एटीएम बूथ के अंदर गई, लेकिन उससे पैसे नहीं निकले। लड़कों ने कहा कि तुम जाओ और बैंक वालों से कहकर पैसे निकलवाओ। मैं डर चुका था, इसलिए मैंने किसी से मदद मांगकर 25 हजार रुपए निकलवाकर उनको दे दिए।

    पैसे लेकर वे फिर मुझे टांडा शहर से 2 किलोमीटर दूर हस्सी पिंड ले गए। यहां पर लड़की ने चिट्टा या कोई और नशा खरीदा। बाद में यहां से निकल गए। बुजुर्ग ने बताया कि लड़की उसको ऑटो में लेकर शाम करीब 5 बजे गई और रात को 8 बजे के बाद उसको छोड़ा गया। बुजुर्ग ने बताया कि आरोपी उसके पर्स में रखे 5 हजार रुपए और आटो में रखे छुट्टे पैसे भी ले गए। इसके साथ ही उसकी चांदी की चेन ले गए। बुजुर्ग ने बताया कि उसे ये तो नहीं पता कि चेन का वजन कितना था, लेकिन काफी समय पहले उसने 15 हजार रुपए में चेन खरीदी थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस इलाके में बुजुर्ग के साथ ये घटना हुई, उसी इलाके में करीब 1 किलोमीटर दूर एमएलए का निवास है।

    हस्सी पिंड नशे का गढ़ है और यहां सरेआम चिट्टा बिकता है। पुलिस ने कई बार कार्रवाई की लेकिन तस्कर फिर से काम शुरू कर देते हैं। पीड़ित ने कहा कि मैंने इसकी शिकायत टांडा थाने में दे दी है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है लेकिन 4 दिन बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इस संबंध में एसएचओ टांडा गुरिंदरजीत सिंह नागरा ने बताया कि मंगल सिंह के बयान दर्ज कर लिए। उनके बताए गए हुलिए के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इलाके के सीसीटीवी कैमरे भी चैक करवाए जा रहे हैं। इस मामले की जांच कर रहे हैं। आरोपियों के ठिकाने की पुख्ता जानकारी मिलते ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: लुधियाना के बाद अब इस जगह न्यायिक परिसर को मिली बम से उड़ाने की धमकी

    Punjab News: लुधियाना के बाद अब इस जगह न्यायिक परिसर को मिली बम से उड़ाने की धमकी

    फतेहगढ़ः पंजाब के गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस पूरी तरह से चौकस है। लेकिन दूसरी ओर पिछले कुछ समय से सरकारी और प्राइवेट इमारतों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। हाल ही स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने का थमा नहीं था, कि अब सरकारी इमारतों को धमकियां मिलने की घटनाएं सामने आने लगी है। आज सुबह लुधियाना के कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी मिली थी।

    यह धमकी बुधवार सुबह ज्यूडिशियल की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भेजी गई, जिससे पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं उसके बाद अब फतेहगढ़ साहिब स्थित न्यायिक परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पूरे जिले में हड़कंप मच गया। धमकी की सूचना मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड में आ गईं। एहतियात के तौर पर न्यायिक परिसर की एंट्री पूरी तरह बंद कर दी गई और अदालतों में मौजूद वकीलों, कोर्ट स्टाफ व आम लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

    स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पूरे कोर्ट परिसर को खाली करवा दिया गया। बार एसोसिएशन के सदस्य और कोर्ट कर्मचारी परिसर के बाहर इंतजार करते नजर आए। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, जबकि बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियां परिसर के हर कोने की गहन जांच कर रही हैं। एहतियातन आसपास के इलाके को भी सील कर दिया गया है। प्रशासन ने आम जनता से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ही अदालतों के कामकाज को लेकर अगला फैसला लिया जाएगा।